मावली

मृत्यु भोज पर लगाया जुर्माना,गांवों में पैनी नजर की जरूरत

फतहनगर। मावली कस्बे के गैंग हट चौराहे पर एक मृत्यु भोज में 50 से अधिक व्यक्तियों को बुलाकर खाना खिलाने पर प्रशासन ने 10,000 का जुर्माना लगाया। मौके पर थाने का जाब्ता एवं तहसीलदार पहुंचे जिन्हें देखकर खाना खाने वाले लोग इधर-उधर दौड़ने लग गए तो कुछ कमरों में बंद हो गए। सर्वत्र कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। फिर भी गांव में लोग बेहिचक इस प्रकार के आयोजन कर रहे हैं। गांव में लोग इस बीमारी को अब भी काफी हल्के में ले रहे हैं तथा मृत्यु भोज जैसे आयोजन धड़ल्ले से हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने निगरानी दल बनाकर गांव में लगा रखे हैं फिर भी लोग मृत्यु भोज करने से नहीं डर रहे हैं। प्रशासन को गांवों की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Read More
मावली

दिवंगत समरसिंह बुन्देला को शिव सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

मावली। शिवसेना राजस्थान प्रदेश सचिव एवं शिव सैनिकों के प्रणेता मा.समरसिंहजी बुंदेला के असामयिक निधन पर षिव सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वह परिवारजनों को उक्त वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बुन्देला का गत दिनों कोरोना के कारण निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर जगदीश सांचिहर,राजेंद्र सिंह राणावत, पुरण पुरी गोस्वामी, सुधीर शर्मा, अंकुर अग्रवाल, इकबाल भाई,गौरव नागदा, बंटी राज अहीर, पर्वत सिंह जोधा, कैलाश सेन, गणेश वैष्णव, दिलीप लक्ष्कार, रमेश दास वैष्णव मंजू सोलंकी, उदय सिह सिसोदिया, विक्रम सिंह बारहट, जगदीश जटिया, दीपक जोशी सोनल खटीक, अर्जुन रेगर, हिम्मत राणा, धीरज लोहार प्रकाश बैरवा रमेश परमार मुकेश चैबीसा, दिनेश वीरवाल ओम चोधरी दिपक सिंह बोराणा घनश्याम विजय वर्गी आशीष कोदली लक्षमण सिंह, महेंद्र सिंह, रामदास वैष्णव य...

Read More
मावली

मावली तहसील में इन स्थानों पर होगा आज वैक्सीनेशन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील के मावली मुख्यालय तथा सनवाड़ में आज 18 +आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। दोनों ही स्थानों पर 200 -200 डोज का स्टॉक उपलब्ध करवाया गया है। 45 पार आयु वर्ग के लोगों के लिए आज डबोक,चंदेसरा, गादोली,घासा,गुडली,इंटाली,पलाना कला,साकरोदा,सालेरा कला तथा थामला में वैक्सीनेशन होगा। इन स्थानों पर प्रत्येक पर 160 -160डोज का स्टॉक उपलब्ध है।

Read More
मावली

तूफान के मद्देनजर मावली में नियंत्रण कक्ष किया शुरू

http://www.fatehnagarnews.com   फतहनगर. मौसम विभाग द्वारा जारी तूफान की चेतावनी तथा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान सरकार से प्राप्त है चेतावनी के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में तूफान से प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। मावली तहसीलदार रतन लाल कुमावत ने तहसील क्षेत्र में तूफान के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी का संकलन कर उसके निस्तारण हेतु कोविड-19 निवारण कक्ष ही तूफान की नियंत्रण कक्ष हेतु कार्य करने का आदेश जारी किया। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 02955263237 रहेंगे।

Read More
मावली

शिक्षकों को वैक्सीनेषन के लिए ज्ञापन सौंपा

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि संगठन के मार्फत प्रदेश सभा अध्यक्ष सुरजाराम इनखींया द्वारा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों का वैक्सीनेशन को लेकर ऑनलाइन ज्ञापन सौंपा जिसमें शिक्षक कोरोना वायरस रोकने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संघर्षरत है जागरूकता अभियान डोर टू डोर सर्वे,विभिन्न नाको पर आने जाने वाले वाहनों की जांच कार्य एवं कंट्रोल रूम में लगे हुए हैं। संगठन मांग करता है कि माध्यमिक सेटअप के शिक्षकों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता से किया जाए ताकि शिक्षक बेखौफ होकर कोरोना काल में ड्यूटी दे सके। ...

Read More
मावली

कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा ई वेबीनार का आज होगा आयोजन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस रोकथाम हेतु आमजन से अपील एवं संदेश कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा ई वेबीनार का आयोजन होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु आमजन हितार्थ नेशनल ई वेबीनार का आयोजन रविवार शाम 8:00 बजे सोशल मीडिया पर आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजन हितेश श्रीमाल के अनुसार कार्यक्रम में उदयपुर जिले के कोविड 19 प्रभारी डॉ. एस बामनिया आमजन को अपील करेंगे साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और समाज सेवी द्वारा कोरोनावायरस के द्वितीय स्टेज से कैसे बचे एव‌ वैक्सिंग का उपयोग आमजन हितार्थ एवं सरकार की कोरोनावायरस की नई गाइडलाइन का आमजन को अपील एवं संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आमजन को संबोध

Read More
मावली

उपखंड अधिकारी ने वीसी के जरिए अधिकारियों से की चर्चा

फतहनगर। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने कोरोना महामारी को लेकर मावली उपखंड अधीनस्थ पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा कर सुझाव साझा किए। उपखंड अधिकारी ने इन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य अनवरत किया जाए तथा इस कार्य की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग भी की जावे। जहां कहीं पर भी सर्दी जुकाम खांसी बुखार के लक्षण वाले पाया जावे उन्हें पॉजिटिव मानते हुए कोरोना किट उपलब्ध कराया जावे। डबोक एवं मेड़ता में अधिक पॉजिटिव केस पाए जाने पर उपखंड अधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए वहां के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। लॉक डाउन की अच्छे से पालना हो इसके लिए इन अधिकारियों से कहा कि वे पुलिस के बीट अधिकारियों से अनवरत संपर्क बनाए रखें। वीसी के दौरान विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चौधरी ने भी विचार व्यक्त ...

Read More
मावली

कोरोना के चलते ईंटाली में भी किया हवन

फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते चारों और इस महामारी से जनता परेशान है । मावली तहसील के इंटाली में अक्षय तृतीया के पर्व पर गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न देवी देवताओं एवं मंदिरों के अलावा गली मोहल्लों में हवन यज्ञ कर वैदिक पद्धति से वायुमंडल को एवं वातावरण को शुद्ध कर इस कोरोनावायरस से जल्द छुटकारा पाने के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस दरमियान जो भी इस हवन यज्ञ में शामिल थे मांस्क लगाकर रखा एवं सामाजिक दूरी बनाए रखें। गांव का कोई मोहल्ला इससे अछूता नहीं रहे । 2 दिनों से इंटाली में यह कार्यक्रम संचालित है।

Read More
मावली

मावली तहसील में शनिवार को चार केन्द्रों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। मावली तहसील में शनिवार को चार केन्द्रों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि शनिवार को खेमली सीएचसी,डबोक साएचसी,पलाना कला पीएचसी एवं सनवाड़ सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित है कि दो कार्मिको को; जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतुद्ध पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे । ...

Read More
मावली

मावली के हॉस्पिटल में नर्स डे मनाया

मावली। उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय चिकित्सालय में आज डॉक्टर नर्स एवं सभी कर्मचारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कोरोनावायरस के इस चुनौतीपूर्ण समय में समर्पित भाव से रोगियों की सेवा में लगे समस्त नर्सिग कर्मियों को एवं डॉक्टर जिन्होंने रोगियों कोरना जैसी भयानक बीमारी से डरे नहीं और लड़कर आप जीत सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर संजय पालीवाल डॉक्टर एलसी चारण डॉक्टर रविंद्र कुमार गोयल डॉ बाबूलाल आचार्य डॉक्टर दीप्ति दाधीच एवं भेरू लाल रेगर जैस्मा जॉन अनीता त्रिवेदी रीना बेरवा सुनीता गुर्जर एवं केसरबाई समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Read More
मावली

वैक्सीनेशन व ऑक्सीजन प्लांट के स्थान चयन में भेदभाव का विधायक जोशी ने लगाया आरोप

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीनेशन व ऑक्सीजन प्लांट के स्थान चयन में मावली विधानसभा के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुये रोष व्यक्त किया है। जोशी ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिये मावली विधानसभा में मात्र एक केन्द्र  निर्धारित किया हुआ है, जबकि अन्य विधानसभा में जहां कांग्रेस के विधायक है या उपचुनाव होना शेष है, वहां केन्द्र मावली से अधिक है। करीब 60-65 किमी दायरे में फैली मावली विधानसभा क्षैत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण व कोविड़ जांच की समुचित व्यवस्था नहीं है। 44 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के जिन लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। पत्र में विधायक जोशी ने लिखा है कि राज्य सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट के लिये 59 स्थानों का चयन

Read More
मावली

कोरोना से जंग हारे बुंदेला, शिवसेना के लिए अपूरणीय क्षति

फतहनगर। शिवसेना राजस्थान के प्रदेश सचिव समरसिंह बुंदेला कोरोना की जंग हार गए। शिवसेना के पूरणपुरी गोस्वामी के अनुसार परसो ही बुंदेला उदयपुर भर्ती हुए थे जहां हालत बिगड़ती गई और आज दुःखद खबर आ गई। बुंदेला के निधन से शिवसेना राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। जिंदादिल बुंदेला ने कभी किसी से हार नहीं मानी तथा लोगों के हक के लिए लड़ते रहे लेकिन आज कोरोना ने उनकी सांसों को थाम लिया। जैसे ही बुंदेला के निधन की खबर आई मावली तहसील के गांवों में उनके समर्थकों एवं अन्य लोगों में शोक छा गया। बुंदेला के असामयिक निधन पर हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुःख की घड़ी में परिवारजनों को दुःख सहने करने की सामर्थ्य प्रदान करें। ...

Read More
मावली

राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल 9 को

फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कोराना काल में घर बैठे प्रतिभागी को राष्ट्रीय मेहंदी महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 9 मई को होगा। फास्टर के निर्देशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार घर बैठे प्रतिभागी महिला एवं बालिका को भारतीय संस्कृति संरक्षण हेतु मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन के लिए राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखा देवी उपतहसीलदार मावली डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांति यादव परियोजना अधिकारी बाल एवं विकास योजना मावली एवं सोनू कृषि पर्यवेक्षक ईन्टाली डिजिटल माध्यम भूमिका निभाएंगे । कार्यक्रम का संचालन नेशनल युथ अवार्ड भारत सरकार , भगवती जोशी के अनुसार 9 मई रविवार सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल सोशल मीडिय...

Read More
मावली

45 पार वाले कल मावली व डबोक में करवा सकेंगे वैक्सीनेशन

फतहनगर। वैक्सीनेशन के लिए शनिवार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उपखण्ड अधिकाररी मयंक मनीष के आदेशानुसार 45 पार आयु वर्ग के लोगों के लिए शनिवार को मावली तथा डबोक सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन केन्द्रों से सम्बन्धित पं.प्रा.शि.अ. को आदेशित किया गया है कि वे दो कार्मिकों की ड्येटी लगाया जाना सुनिश्चित करें। ...

Read More
मावली

कोरोना वैक्सीन के लिए विधायक जोशी ने एक करोड़ की अनुशंसा की,भामाशाह दिनेश कावड़िया ने दिया 11 लाख का चेक

फतहनगर। आज मावली उपखंड मुख्यालय पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने विधायक कोष से 18 से 44 वर्ष के युवा साथियों के कोरोना वैक्सीन के लिए एक करोड़ की राशि का अनुशंसा पत्र उपखंड अधिकारी मावली मयंक मनीष को सुपुर्द किया। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने टीकाकरण हेतु मुख्यमंत्री कोष में अपनी फर्म टेक्नॉय मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 11 लाख रुपए का चेक मावली उपखंड अधिकारी मयंक मनीष को प्रदान किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, मावली मंडल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत,फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष जीवनसिंह राव, मावली मंडल महामंत्री प्रमोद सामोता, खेमसिंह देवड़ा, पप्पूसिंह कितावत, पिंटू जोशी, उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल जाट, बंशीलाल पालीवाल, युवा मोर्चा...

Read More
मावली

ईंटाली में सैनिटाइजर का किया छिड़काव

http://www.fatehnagarnees.com फतहनगर। ईंटाली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गली मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा गांव के गली मोहल्लों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है वहीं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आशा सहयोगीनीं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा गांव में महामारी को लेकर जनता को जागरूक किया जा रहा है । बिना काम से घरों के बाहर नहीं निकले सामाजिक दूरी बनाए रखें । आज इन मोहल्लों में दवाई का छिड़काव किया गया जिनमें मेनारिया मोहल्ला, सदर बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक,सुथार मोहल्ला, नीमड़ी जैन उपाश्रय मोहल्ला ,उपरला वाडी पूरा निचला वाडी पुरा चारभुजा मंदिर पटेलों का मोहल्ला आदि मोहल्लों में छिड़काव किया गया । कल भी छिड़काव किया जाएगा

Read More
मावली

मावली में कल होगा वैक्सीनेशन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। वैक्सीनेशन का कार्य मावली तहसील में कल केवल सीएचसी मावली पर ही होगा। यहां 45 वर्ष की आयु पार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी कर संबंधित पीईईओ से पंजीयन के लिए दो कार्मिक लगाने को कहा है।  

Read More
मावली

फास्टर लगाएगा ऑक्सीनेशन प्लांट

फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड के ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी द्वारा डिजिटल हरित क्रांति के तहत इस सत्र ऑक्सीडेशन प्लांट लगाने का निर्णय जुम मिटिग से लिया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार गत सत्र में संस्था द्वारा डिजिटल हरित क्रांति के तहत ऑनलाइन 13 हजार पांच दस पौधारोपण कर हरियाली निर्माण में एक मिसाल कायम की। निदेशक आमेटा के अनुसार हाल ही में कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की दिक्कत को देखते हुए नेशनल डिजिटल हरित क्रांति के तहत ऑक्सीडेशन प्लांट का पौधारोपण का निर्णय डिजिटल माध्यम से संस्था के अध्यक्ष राहुल पुजारी एवं मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ओर सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में जुम मिटिग कर लिया गया । इस पर चर्चा हुई की कोलकाता विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ टी. एम. दास की एक रिसर्च में एक मेट्रिक टन भार वाला पेड़ ...

Read More
मावली

कोरोना सेंपलिंग का मावली तहसील में यह रहेगा शेड्यूल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील में कोरोना सेंपलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मावली के अनुसार फतहनगर में सोमवार व मंगलवार को सेंपलिंग होगी जबकि खेमली में बुधवार गुरुवार को सैंपलिंग की जाएगी। शुक्रवार व शनिवार को सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपलिंग की जाएगी। बुधवार गुरुवार एवं शुक्रवार को मावली में सैंपलिंग होगी। अन्य सेक्टर में क्लोज कांटेक्ट की ही सैंपलिंग की जाएगी।

Read More
मावली

मावली तथा सनवाड़ में शुरू हुए कोविड केयर सेंटर

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार मावली उपखंड में सीएचसी मावली और कला भवन सनवाड़ में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर में असिंप्टोमेटिक, मिल्ड सिंप्टोमेटिक संक्रमित व्यक्तियों को रखा जाएगा. ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि दोनों ही कोविड सेंटरों पर डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जावे तथा साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर ,दवाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

Read More