मावली

मावली तहसील में आज इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। मावली तहसील में आज भी कई जगह वैक्सीनेशन का कार्य होगा। फतहनगर सेक्टर के सब सेंटर चंगेडी एवं बासनी कला में वैक्सीनेशन होगा। इसी तरह बड़गांव,आमली,खरतांणा,साकरोदा,बडियार,जेवाणा,नामरी, धुनी माता, नऊवा,सालेरा कला ,तुलसीदास जी की सराय, वीरधोलिया, सिंधु ,महुडा, भानसोल एवं धोली मगरी में वैक्सीनेशन होगा।

Read More
मावली

सवानियां में कोविड़-19 में आईएल आई लक्षण की जांच

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। कोविड-19 में आई एल आई लक्षण की जांच करते हुए उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोपड़ा के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सवानिया के राजस्व गांव सवानिया वन क्षेत्र के संस्था प्रधान एवं ग्राम प्रभारी शंकर लाल खटीक ने बताया कि कोविड-19 में अंतर्गत गर्भवती महिला 0 से 18 के बच्चों में आई एल आई के लक्षण की जांच कार्य एवं सर्वे कार्य किया गया जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र सवानिया की आशा सहयोगिनी श्रीमती सरिता श्रीमाली निगरानी दल प्रभारी मांगीलाल डांगी भगवती प्रसाद शर्मा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती के निगरानी टीम दल प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा, स्वास्थ्य मित्र जगदीश चंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

चंगेड़ी समेत 24 केंद्रों पर कल होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। 45 पार आयु वर्ग के लोगों का कल मावली तहसील में चंगेडी समेत 24 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष के आदेशानुसार गोलवाड़ा, साकरोदा,बड़ियार,खेमपुर,खरताना,आमली,धुनी माता, नऊवा,नामरी,तुलसीदास जी की सराय,वीरधोलिया,पलाना खुर्द,वारणी,महुडा,सांगवा तथा धोली मगरी में राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा जबकि चंगेड़ी, बासनी कला, जेवाना,मोरठ,बड़गांव,सालेरा कला, सिंधु एवं भानसोल में वहां के स्कूलों में वैक्सीनेशन होगा। उपखंड अधिकारी ने संबंधित केंद्रों के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे 2 -2  कार्मिकों को केंद्र पर लगाया जाना सुनिश्चित करें।

Read More
मावली

कोरोना केस: मावली तहसील में आज राहत की खबर

फतहनगर। कोरोना पॉजिटिव केस को लेकर आज मावली तहसील के लिए राहत की खबर है। तहसील में आज 8 पॉजिटिव केस मिले। फतेह नगर के वार्ड 18 में दो केस मिले जबकि घासा,डबोक,मावली एवं गादोली में एक-एक केस मिला। साकरिया खेड़ी गांव में दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मांगथला पंचायत में अब तक पॉजिटिव मिले 33 लोगों में से 16 रिकवर हो चुके हैं जबकि 17 केस अभी एक्टिव चल रहे हैं। इधर डबोक में आज मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत,नायब तहसीलदार आदि ने दौरा किया तथा वहां चल रहे डोर टू डोर सर्वे,प्रेग्नेंट महिला एवं बच्चों की सर्वे का रेंडमली जांच कार्य करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

Read More
मावली

आजाद बाबा ने किया मावली क्रबिस्तान का कायाकल्प

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। मावली के वल्लभनगर रोड़ पर बना क्रबिस्तान अब पहले जैसा कंटीला नहीं रहा। सिराज मोहम्मद ने बताया कि बहराई, उत्तरप्रदेश से करीब दो वर्ष पुर्व आजाद बाबा मावली निवासी पुर्व सदर मुशीं पठान के यहां रुके, तो उन्होने क्रबिस्तान की यह हालत देख मन दुखी हुआ। उन्होने इसे सुंदर बनाने को ठाना ओर कुल्हाडी लेकर काम शुरु कर दिया। कुछ दिन बाद यहां के सदर आतिक मोहम्मद , सचिव रजा मोहम्मद, इमरान मंसुरी आदि बहुत सारे नवयुवक भी साथ जुड़ गये ओर करीब 300 पौधे जिसमें गुलाब, कनेर, गेंदा के सुगंधित फुल लगे है। आज करीब दो वर्ष बाद करीब एक एकड़ में फेले क्रबिस्तान को आजाद बाबा ने एक सुंदर बाग बना दिया है ! ...

Read More
मावली

मावली को मिली दो ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर की सौगात

उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड मुख्यालय के उपखण्ड कार्यालय में आज मावली क्षेत्र में कोरोना की दिव्तीय तथा तृतीय लहर को देखते हुए दो आधुनिक आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर की सौगात मिली है। फलीचड़ा के प्रधानाचार्य संजय बडाला ने बताया कि विजन फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर अनिल कोठारी डॉक्टर आई हॉस्पिटल उदयपुर नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष (IAS) को प्रदान किये। जो एक मावली पीएचसी व दूसरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दिया गया। आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को निकालकर ऑक्सीजन बनाता है,और उस रोगी को शरीर तक पहुचाता है। होम आइसोलेशन में रोगी के लिये ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर एक अच्छा विकल्प है। बडाला ने बताया कि डॉक्टर इस धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है,जो कि रोगों का इलाज कर लोगो को दूसरा जन्म देते है ओर ये मानवता और समाज की सबसे बड़ी सेवा है। राजकी...

Read More
मावली

मावली व फलीचड़ा को आज मिलेंगे ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

मावली। विजन फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर अनिल कोठारी (डॉ. कोठारी आई हॉस्पिटल) नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आज 2 अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मयंक मनीष को प्रदान किए जाएंगे।  पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी फलीचड़ा संजय बडाला के अनुसार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर एक फलीचड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए तथा दूसरा मावली पीएससी के लिए होगा। संक्षिप्त कार्यक्रम उपखंड कार्यालय परिसर में दोपहर बाद 3:30 बजे होगा।

Read More
मावली

झाला ने मावली अस्पताल में दिए चिकित्सा उपकरण

फतहनगर। समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला ने मावली अस्पताल में चिकित्सा उपकरण प्रदान कर चल रही कमी को दूर करने का प्रयास किया।  सांसद सी.पी.जोशी ने मावली राजकीय चिकित्सालय में समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला द्वारा दिए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर,पल्स ऑक्सीमीटर,फेस शील्ड, मास्क व आवश्यक उपकरण भेंट किये। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,मावली भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,भाजपा के अन्य कार्यकर्ता चिकित्सा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Read More
मावली

पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

मावली। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में कोरोना महामारी बचाव कार्यक्रम की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कोरोना महामारी गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मापदंड मास्क, सोशल डिस्टेंस तथा सैनिटाइजर को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी नवनीत लाल जैन, सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता मेहता, निगरानी दल प्रभारी हिम्मत सिंह चुंडावत, निगरानी दल सदस्य चतर सिंह राव, खेतदान चारण, फतेह लाल डांगी, केवल राम गायरी, बाबर लाल गमेती, इमरान खान पठान, महेंद्र कुमार टेलर आदि उपस्थित रहे। पी ई ई ओ नवनीत लाल जैन ने बताया कि बैठक में कॉविड 19 गाइडलाइन की प्रभावी पालना करवाने तथा खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित व्यक्तियों की तुरंत पहचान कर प्रभावित व्यक्तियों को...

Read More
मावली

शादी समारोह को लेकर प्रशासन सख्त,प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को उपखण्ड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। शादी समारोह को लेकर प्रशासन ने आज सख्त रूख अख्तियार किया है। उपखण्ड अधिकारी मावली मयंक मनीष ने गत दिनों सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। आज भी उन्होने एक आदेश जारी करते हुए समस्त पीईईओ,पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना का प्रभाव अधिक होने से सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन में केवल घर पर ही विवाह अनुमत है। विवाह सूचना की लिस्ट मुहैया करवाते हुए कहा कि 1 दिन पूर्व संबंधित व्यक्ति को पाबंद किया जाना है कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए लाॅक डाउन गाईडलाइन की पालना करें। पाबंद करते समय यह भी सुनिश्चित करें कि दूल्हा और दुल्हन दोनों बालिग हो अर्थात यह सुनिश्चित करना है कि बाल विवाह ना हो। विवाह में डीजे, बैंड बाजा, बारात निकासी ,प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी। विवाह घर पर ही हो या कोर्ट मैरिज के रूप में अनुमति होग...

Read More
मावली

कोरोनाः ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने किया निरीक्षण

फतहनगर। उपखण्ड अधिकारी द्वारा गठित ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने आवंटित पंचायतों का दौरा कर कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठक ली तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,ग्राम विकास अधिकारी मंशाुपरी गोस्वामी,निगरानी दलों एवं आशा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा जानकारी ली एवं कोरोना से पंचायत को मुक्त करने के लिए सुझाव साझा किए। ...

Read More
मावली

समर्पित पर अघोषित रोक,पास शुदा बिलों का भुगतान अटका

फतहनगर। समर्पित पर अघोषित रोक के चलते पास शुदा बिलों का भुगतान अटका पड़ा है। पिछले वर्ष सरकार ने कोरोना के चलते कर्मचारियों के समर्पित का नकद भुगतान लेने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शिक्षक संगठनों की मांग पर रोक हटी लेकिन लगता है अब भी सरकार ने अघोषित रोक लगा रखी है। मावली तहसील में हालात यह हैं कि कई कर्मचारियों ने नकद भुगतान के लिए बिल भेज रखे हैं लेकिन लम्बे समय से उनके खातों में भुगतान नहीं आया। कई बिल पासशुदा बैंक में तो कई ट्रेजरी में ही पड़े हैं। शिक्षकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि फिर रोक हटाने का मतलब ही क्या निकला। शिक्षक नकद भुगतान तभी उठाते हैं जब उन्हें जरूरत होती है,अन्यथा 300 पीएल तक उनके खाते में जमा रहती है जिसका नकद भुगतान सेवानिवृत्ति पर लिया जाता है। ...

Read More
मावली

शिक्षको ने पहाड़िया को याद किया

मावली।राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के सभी शिक्षक सदस्य पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल के रूप में देश के लिए सेवाएं प्रदान की वह हमेशा याद रहेगी। वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। राजस्थान के विकास कार्य में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उदयपुर संभाग से ब्लॉक स्तर जिला स्तर प्रदेश पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान अनिल कुमार मीणा ओमप्रकाश मेघवाल वालजीअड मणिलाल यादव भेरूलाल मीणा गौतम लाल मीणा नरेंद्र लोट सुरेश चंद्र खटीक कांतिलाल कटारा धवल जी डामोर बंटी गोर्गन निसार मीणा मदन लाल यादव मेघराज मीणा प्रेमचंद मीणा नरेंद्र पारगी कमल चंद मीणा नारायण लाल या...

Read More
मावली

विधायक जोशी ने चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी ने मावली विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है ।विधायक जोशी ने लिखा कि कोविड-19 के संक्रमण के दौर को लगभग डेढ़ वर्षीय होने वाला है। वर्तमान में यह संक्रमण गांवों में बढ़ रहा है लेकिन खेद का विषय है कि अभी तक मावली उपखंड मुख्यालय पर भी चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं हुई है। जोशी ने चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 किट उपलब्ध करवाकर प्रतिदिन जांच की व्यवस्था हो । मावली फतहनगर में कोविड-19 सेंटर को सुविधा युक्त किया जावे। वर्तमान में इन केंद्रों पर बेड के अतिरिक्त कोई सुविधा नहीं है । मावली फतहनगर क्षेत्र में 18 से 44 व 45 वर्ष आयु पार के लोगों का वैक्सीनेशन भी ठीक से नहीं हो पा रहा ह

Read More
मावली

कोरोना को लेकर ब्लाॅक स्तरीय कमेटी गठित,प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों का करेंगे निरीक्षण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उपखण्ड क्षेत्र मावली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए डोर टू डोर सर्वे कार्य चल रहा है जिसके माध्यम से आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने इनका निरीक्षण करने के लिए ब्लाॅक स्तरीय कमेटी गठित करके निर्देश प्रदान किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रति दिन दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जावे। पीईईओ एवं उनकी टीम के साथ बैठक की जावे। गुणवत्ता की जांच करना एवं दवाईयों की उपलब्धता चैक करना आदि शामिल हैं। मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत के जिम्मे मावली,गादोली, गोलवाड़ा,लदानी,बांसलियात्र व लोपड़ा पंचायतें हैं जबकि सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा को फतहनगर-सनवाड़,मोरठ,चंगेड़ी एवं खरतांणा पंचायत के लिए प्रभार दिया है। नायब तहसीलदार मावली श्रीमती रेखा देवी को नांदवेल, नामरी,सालेराकंला,डबोक,मेड़ता,साकरिया खेड़

Read More
मावली

नाली निर्माण अधर झूल होने से सड़क पर भरा पानी

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली में भीलाखेड़ा-जोधाणा मुख्य मार्ग पर बस्ती क्षेत्र में नाली निर्माण अधरझूल होने से सड़क पर पानी भर गया। सड़क का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिसंबर 2018 तक करना था लेकिन यह काम नहीं हो पाया। ईंटाली के आबादी क्षेत्र में जहां सीसी रोड बनी है वहां नाले का निर्माण भी करवाया जाना था। मंगलवार को रात भर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने से पानी भर गया तथा लोग परेशान हुए। सार्वजनिक निर्माण विभाग नाली बनाए या पंचायत बनाए ग्रामीणों की समस्या का समाधान होना चाहिए। इसी को लेकर ग्रामीण ज्ञापन देने पंचायत भवन भी पहुंचे। ...

Read More
मावली

बुधवार को मावली तहसील में इन स्थानों पर होगा वैक्सानेशन

फतहनगर। बुधवार को मावली तहसील में 11 स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मावली तहसील में फतहनगर,खेमली,चंदेसरा,गादोली,घासा,गुड़ली,ईंटाली,पलाना कला, साकरोदा,सालेरा कला व थामला केन्द्र पर वैक्सीनेशन होगा। ...

Read More
मावली

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा:प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

फतहनगर। ताऊतै तूफान के चलते क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है तथा यहां पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में मंद गति से हवाएं चल रही थी लेकिन शाम होते-होते हवाएं तेज हो गई तथा बारिश की बूंदे शुरू हो जाने से मौसम काफी ठंडा हो गया। इधर मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सावधान करने के लिए एहतियातन सुझाव शेयर किए हैं। तहसील के समस्त पीईईओ को सूचित किया है कि अगले 2 दिन में मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है ।आप अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए निगरानी टीम के साथ निम्नलिखित कार्य किए जाने सुनिश्चित करावे :- (१) अपने क्षेत्र में वायर या हार्डिंग लुज हो तो उन्हें हटावा दिया जावे। (२) जहां पर लोहे या सीमेंट के पतरे लगे हो उन्हें वायर या रस्सी से बांधने के लिए कहा जावे। (३) कोई भी घर से बाहर ना निकले और ...

Read More
मावली

मावली व सनवाड़ में चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी

फतहनगर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मावली विधायक धर्म नारायण जोशी की अनुशंसा पर मावली एवं सनवाड़ अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के लिए पांच-पांच लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उक्त स्वीकृति जारी करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मंजू ने कार्यकारी एजेंसी के रूप में अस्पताल के प्रभारियों को जिम्मा सौंपा है।

Read More
मावली

महादंगल में 23 का प्लैटिनम में चयन

http://www.fatehnagarnews.com ईटाली। उदयपुर जिले के मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संरक्षण हेतु कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल मै 23 का प्लेटिनम स्थान पर चयन। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपतहसीलदार मावली से रेखा देवी एवं विशिष्ट अतिथि कान्ति यादव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली एवं सोनु कृषि प्रवेशक ईन्टाली ने डिजिटल माध्यम उपस्थिति थे। कार्यक्रम संयोजक भगवती जोशी के अनुसार प्रतियोगिता में प्लैटिनम सुपर गोल्ड भारतीय मेहंदी एंबेसेडर सम्मान में हरियाणा से एकता शर्मा, उत्तर प्रदेश से आध्या शुक्ला ,झालावाड़ से पिंकी कुमारी चित्तौड़गढ़ से जाह्नवी तिवा

Read More