फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली गांव में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की 12 टीमों ने भाग लिया। खिताबी भिड़न्त कानोड़ तथा उदयपुर के बीच रही जिसमें कानोड़ विजेता रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र व 11000 नकद प्रोत्साहन राशि तथा उप विजेता उदयपुर की टीम को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र व 5100 नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बोलर,बेस्ट रनर,एम्पायर, ऑनलाइन स्कोरर एवं प्रत्येक भाग लेने वाले खिलाडी को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देहात के युवा अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि इस आयोजन में वल्लभनगर व मावली देहात के स्वर्णकार समाज ने एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से समाज जनो ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य् अतिथि मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, फतेहनग...
Read MoreCategory: मावली
फतहनगर. उपखंड मुख्यालय मावली में शांति व अहिंसा प्रकोष्ठ निदेशालय राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आज उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर मे प्रातः काल अहिंसा मार्च - श्रीकांत व्यास एसडीएम मावली व जितेंद्र सिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली के द्वारा उपखंड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अहिंसा मार्च में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, महेंद्र सिंह राणावत ब्लॉक अध्यक्ष खेमली, मांगीलाल मेघवाल सहसंयोजक शांति अहिंसा प्रकोष्ठ मावली,श्रीमती रंजीता मेघवाल पूर्व सरपंच सालेरा कला एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मावली के समस्त पदाधिकारी व स्काउट्स ने भाग लिया ।शांति मार्च के पश्चात आयोजन स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के सभागार में सभी का पंजीकरण कार्य किया गया ।गांधी दर्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ पुष्कर लाल डांगी प्रधान पंचायत समिति मावली के मुख्य आ
Read Moreइंटाली. यहाँ शनिवार को स्वर्णकार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता अजमीढ कप 2023 का आगाज हुआ. इस प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की एक दर्जन टीमें भाग ले रही है. उद्घाटन अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख लोगों ने बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की. मुख्य अतिथि गणपत लाल स्वर्णकार ने शॉट खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. यह आयोजन स्वर्णकार समाज मावली तथा वल्लभनगर देहात द्वारा किया जा रहा है.
Read Moreडबोक. भारतीय जनता पार्टी मंडल डबोक द्वारा धूनी माता मेला ग्राउंड में कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया एवं कार्यकर्ताओ को पूरे उत्साह से कार्य कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया. पूर्व विधायक दल्ली चंद डांगी एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने संबोधित किया. मुख्य वक्ता एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा केंद्रीय संघठन एवं प्रदेश संघठन ने 1 माह के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन लोकसभा, विधानसभा, बूथ स्तर तक किया है सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को हर गांव - गांव, गली- गली में जाकर मोदी सरकार में हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं 1 माह के कार्यक्रम में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर...
Read Moreफतहनगरं। मावली के पूर्व विधायक प्रधान पुष्करलाल डांगी व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विस्तारित कार्यकारिणी में रामलाल डांगी बिछड़ी,विष्णु सुथार खेमली,गौतम लाल आमेटा विजनवास व मनोज चैधरी खेमली को उपाध्यक्ष,हीरालाल डांगी धोलीमगरी, रमेशचन्द्र टांक मेड़ता,श्यामलाल डांगी विजनवास,कालुलाल डांगी भल्लों का गुड़ा,गणपतलाल लोहार अम्बेरी व अमर सिंह भाटी सरे-महासचिव,ललित नागदा कैलाशपुरी,धर्मचंद डांगी डबोक,जगदीश चंद्र पुरोहित मागथला व लोगर लाल गमेती धुनिमाता-सचिव बनाए गए। इसके अलावा भगवान सिंह शेखावत नांदवेल,मुकेश डांगी खेंगरों की भागल,मांगी लाल मेघवाल,मेड़ता,शंकर लाल सालवी बेदला खुर्द,किशन लाल डांगी भैंसड़ा कला,सत्यनारायण डांगी,नऊवा व भगवान लाल गायरी विरधोलिया को बतौर सदस्य...
Read Moreमावली। तहसील के पलाना खुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप का प्रधान पुष्करलाल डांगी ने अवलोकन किया और लाभार्थियों को गारंटी कार्ड एवं आबादी के पट्टे वितरित किए। इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग,समरथलाल बडालमिया,निरंजन चैधरी,युवा नेता शांतिलाल डांगी,उप सरपंच प्रकाश डांगी,ब्लॉक महासचिव सुरेश भील,पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह राठौर,उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास,विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह चुण्डावत, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। ...
Read Moreमावली। तहसील के गादोली पंचायत मुख्यालय पर आज लगे महंगाई राहत शिविर में पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी भी पहुंचे। डांगी के साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश सुथार,गोवर्धन सिंह चैहान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खेमली महेंद्र सिंह राणावत, शिक्षक नेता श्यामलाल आमेटा,लदानी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर गायरी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव गोपेश आमेटा,मदन त्रिपाठी, ईंटाली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुलाल जाट,गोपाल सिंह चैहान,महेश त्रिपाठी,भेरूलाल डांगी व प्रशासनिक अधिकारियों ने पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए। जनता में शिविर के प्रति भारी उत्साह है। शिविर में बड़ी संख्या में गादोली ग्राम पंचायत के गादोली, टिलोरा, ढाणी के लोगों ने पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाए। ...
Read Moreखेमली, नाहरमंगरा पहाड़ी पर स्थित धूणेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पाटोत्सव और धूणीमाता व भीलूराणा स्मारक विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना के तहत शिलान्यास समारोह आयोजित बुधवार को आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली और विशिष्ट अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी व प्रधान पुष्कर लाल डांगी होंगें। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे मंगला आरती, गृहशांति पूजन, हवन, चंडी पाठ अभिषेक सुबह 8 बजे से, ध्वजादंड, प्रतिष्ठा स्थापना प्रातः 11.00, पूर्णाहुति, महाआरती दोपहर 11.15 बजे, शिलान्यास समारोह प्रातः 11.30 बजे व महाप्रसादी दोपहर 12.00 बजे होगी। इस दौरान सरपंच नरेश मेघवाल, उपसरपंच सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहेंगे।
Read Moreमावली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गईं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीतसिंह चुंडावत,श्याम आमेटा,रौनक गर्ग,शंकर गायरी,प्रभुलाल जाट,श्रवण सिंह चैहान,गफ्फार मोहम्मद, माहीन खान,मांगीलाल टेलर,बसंत त्रिपाठी,अजय मीणा, आतीक मोहम्मद,रतन डांगी,कैलाश बैरवा,मोहित सियाल,राजेश मंडोवरा,मनीष विजयवर्गीय,राकेश पालीवाल,नारायण चैधरी,मनोज जोशी,इकराम मोहम्मद, सतीश मेहरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
Read Moreमावली। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नेशनल एंटी टेररिज्म डे का आयोजन श्रीकांत व्यास उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मावली के सानिध्य में उपखंड कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर शांति -अहिंसा प्रकोष्ठ मावली संयोजक अशोक वैष्णव, गांधीवादी विचारक श्यामलाल आमेटा, बसंत कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरिसिंह राव,संस्था प्रधान योगेश जैन, स्काउट कोषाध्यक्ष केके शर्मा, माखन मीणा व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एस डी एम श्रीकांत व्यास द्वारा सभी को एंटी टेररिज्म डे के अवसर पर शपथ दिलाई गई। समारोह का संयोजन प्राध्यापक जगदीश चंद्र पालीवाल द्वारा किया गया। ...
Read Moreफतहनगर. मावली तहसील के इंटाली गांव से उत्तराखंड की यात्रा में गए गांव के व्यक्तियों का उत्तराखंड की यात्रा सकुशल पूरी कर अपने गांव को लौटने पर ग्राम वासियों द्वारा पथवारी से डीजे के साथ में गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुष्प वर्षा करते हुए व्यक्तियों का स्वागत किया. ज्ञात रहे यह यात्रा 20,21 दिन की थी जिसमें प्रमुख तीर्थ स्थल उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री तथा उसके साथ रस्ते में आने वाले दर्शनीय स्थानों के दर्शनों का भी लाभ लिया. यात्रा में गए सभी यात्री मेनारिया समाज के थे.
Read Moreफतहनगर। उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने बुधवार को ढूंढिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को किट वितरण किया। उपखण्ड अधिकारी के साथ विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह चुण्डावत,तहसीलदार पर्वतसिंह, मावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, कोषाध्यक्ष ब्लॉक मावली मांगीलाल टेलर आदि भी थे। इधर आज नगरपालिका परिसर में आयोजित कैंप के दौरान 191 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। यहां अब तक 5270 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। पालिका के अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड नं. 09 का कैम्प जैन स्थानक रावला चैक सनवाड में आयोजित किया गया जिसमें 69क का 1 पट्टा व कृषि भूमि नियमन का 01 पट्टा वितरित किया गया। कैम्प में आज उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास,डाॅ. नरेन्...
Read Moreफतहनगर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहिन खान मेकश के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने के बाद प्रथम बार मेवाड़, उदयपुर आगमन पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता द्वारा डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल भील, सरपंच तेजपाल सालवी, प्रकाश गमेती, भेरूलाल भील, कन्हैयालाल गाड़री, जिला महासचिव युवा कांग्रेस विकास चैधरी,ओमप्रकाश प्रजापत, नितेश गोस्वामी, नितेश पहाड़िया, विनोद मीणा, अंकित खटीक, विशाल खटीक, चेतन खटीक ,प्रिंस खटीक, निखिल खटीक, नवीन पहाड़िया, संपत गवारिया, योगेश यादव युवा साथियो द्वारा स्वागत किया गया। ...
Read Moreमावली। जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर ने मावली और डबोक में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से योजनाओं के तहत पंजीकरण संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और हर पात्र लाभार्थी को सरकार की इस सुविधा का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर लगी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें शिविर संबंधी जानकारी दी और उनसे कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम के संबंध में अन्य बहिनों को प्रेरित करें ताकि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर शिविर प्रभारी रमेश शर्मा, प्रकाश पूरी गोस्वामी सहित कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ...
Read Moreब्लाॅक निष्पादन बैठक में विभिन्न कार्यों की प्रगति पर की चर्चा, अनुपस्थित संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस
फतहनगर। ब्लाॅक निष्पादन बैठक के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय संस्था प्रधान बैठक मावली में आयोजित की गई। इस बैठक में ब्लॉक के सभी 69 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भाग लेने हेतु आदेशित किया गया था। मई माह की मासिक समीक्षा एवं नियोजन बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चैधरी, आरपी सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर,पवन नागौरी, कमल सिंह राणावत, भगवत प्रसाद बुनकर सहित कार्यालय स्टाफ एवं ब्लॉक के पीईईओ,यूसीईईओ,प्रधानाचार्य, कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर ने ब्लॉक शाला दर्पण रैंकिंग पर मावली की प्रगति प्रस्तुत करते हुए वंचित रहे विद्यार्थियों के आधार व जन आधार को ऑथेंटिकेशन में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों,पीटीए,एमटीए,एसएमसी,एसडीएमसी सदस्यों का सहयोग प्राप...
Read Moreफतहनगर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा आज सुबह डबोक पहुंची जहां उन्होने सीएचसी डबोक में लगे महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। लाभार्थियों से सीएस रूबरू हई। लाभार्थियों ने स्वयं योजनाओं के लाभ बताए। लोगों की योजनाओं के प्रति जागरूकता देख अभिभूत दिखी मुख्य सचिव। उन्होने लाभार्थियों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने सभी से अपील की कि अधिकाधिक संख्या में कैंपों में आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष साथ रहे मौजूद। ...
Read Moreफतहनगर। मावली में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत केम्प का अवलोकन करने के पश्चात हुई आमसभा में मावली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु 7 घोषणाएं की। घोषणाओं के लिए मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के अथक व अनवरत प्रयासों के लिए खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्करलाल डांगी को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेमली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल व संगठन महासचिव मांगीलाल प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। पदाधिकारियों का मनोनयनः प्रधान पुष्करलाल डांगी व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए लहर स...
Read Moreउदयपुर, 9 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के मावली कस्बे एवं उदयपुर शहर के आयड़ स्थित गंगूकुंड में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और यहां पर लोगों को राहत देने के लिए की गई व्यवस्थाओं और दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। आज सुबह डबोक एयरपोर्ट से सीधे मावली पहुंचे मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में लगाए गए महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से शिविर की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए शिविर में आने वाले हर आशार्थी को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद किया और उनको मिली राहत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों की परिवेदनाओं को भी सुना। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर ग्रामीणों में उत्सा...
Read Moreमावली. मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मावली के लिये की कई सारी घोषणाएं.कहा, मावली से है मेरा 40 साल पुराना प्रेम. मावली के गर्ल्स कॉलेज को पीजी कॉलेज में किया क्रमोन्नत. मावली को नगरपालिका किया घोषित. मावली और खेमली को अलग-अलग पंचायत समिति भी बनाया जाएगा. घासा और इंटाली पीएचसी को सीएचसी भी बनाया. बागोलिया बांध की डीपीआर बनाने की करी घोषणा. मावली सीएचसी को उप जिला अस्पताल भी बनाया.
Read Moreफतहनगर। मावली विधानसभा क्षैत्र में राज्य सरकार ने बजट घोषणा वर्ष 2023- 24 के तहत 9.90 करोड़ की लागत से मिसिंग लिंक निर्माण व नॉन पेचेबल सडकों के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति दी है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि इसमें से 7.80 करोड़ की 17 किलोमीटर मिसिंग लिंक व 2.10 करोड़ की 7 किलोमीटर नॉन पेचेबल सड़कों का पुर्ननिर्माण होगा। जोशी ने बताया कि सवानिया से उखलियां खेडा वाया राणीखेड़ा 2 किमी के लिये 80 लाख, पीपलिया से खरताणा 4 किमी के लिये 160 लाख, मावली-खेमपुर- ढूंढियां सड़क से इंटाली वाया जोधाणा 3 किमी के लिये 150 लाख, आसना स्कूल से सांगवा मेन रोड़ 2.5 किमी के लिये 125 लाख, बिकरणी से बेरण 2 किमी के लिये 50 लाख व शिवपुरी से करेलों का गुडा 2.5 किमी के लिये 125 लाख रुपये मिसिंग लिंक में व्यय होगें। जोशी ने बताया कि जेवाणा से ढोल्याजी बावजी 2 किमी के लिये 50 लाख, गुडली से खेमली वाया चंदेसरा एक क...
Read More