फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने किराए पर ले जाकर उसे बेचने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। थाना अधिकारी हजारी लाल मीणा के अनुसार हरीश पुत्र रामेश्वर लाल ओंकार दास पुत्र भंवर दास वैष्णव निवासी फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया कि सुरेश कुमार मीणा निवासी मीणा का कंथारिया शंभूपुरा ट्रैक्टर ट्रॉलीया किराए पर लेकर गया था। आरोपी ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कहीं भेज दिया। इस पर थाना अधिकारी के नेतृत्व में भंवरलाल, वीरेंद्र सिंह ,कैलाश ने सुरेश कुमार पुत्र राम चंद्र निवासी मीणा का कंथारिया और राहुल पुत्र श्यामलाल नायक निवासी रघुनाथपुरा को गिरफ्तार कर दोनों के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से 4 दिन के रिमांड पर प्राप्त किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा लगाए गए वार्ड प्रभारी एवं संयोजको की सामूहिक बैठक संपन्न
फतहनगर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्रभारी एवं संयोजक लगाए गए इन सभी प्रभारियों एवं संयोजको की सामूहिक बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई बैठक में विधायक धर्मनारायण जोशी, प्रभारी चंद्र सिंह कोठारी,दिनेश कावड़िया एवं जिला प्रभारी भाजयुमो कुलदीप शर्मा ने वार्ड प्रभारियों एवं संयोजको को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन और मन से सहयोग करना है घर घर जाकर संपर्क करना है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार टोलियां बनाकर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जिताना है मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,चुनाव सहसंयोजक घनश्याम मंगल,पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, सुनील डांगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,महामंत्री अशोक मोर,रोशन लाल खटीक,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो गोरधन सोनी,भाजयुमो अध्यक्ष दीपक कुमार बडगूजर,मुकेश कुमा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्रमण संघीय प्रवर्तक महाश्रमण पूज्य गुरुदेव मदन मुनि म.सा.मधुर वक्ता कोमल मुनि, पूज्य श्री संभव मुनि म.सा.रमेश मुनि म.सा.ठाणा,4 शिष्य परिवार के साथ फतहनगर पावन धाम में पधारे। रितेश मुनि म.सा.,प्रभात मुनि तथा महासाध्वी पूज्य श्री राजमती म.सा.,वजय प्रभातम.सा.,साध्वी विद्या श्रीजी म.सा.ठाणा 3, साध्वी श्री मणिप्रभा,श्री दर्शनप्रभा, रुचिका जी म.सा.ठाणा 3, साध्वी श्री मनीषा म.सा.,साध्वी पूर्वा श्रीजी,विदुषी साध्वी प्राची श्रीजी म.सा.ठाणा 3 आदि संतजन पावनधाम में पधारे। पावनधाम के सदस्यगणों ने सभी त्यागी संतों की अगवानी एवं सम्मान किया। मदनमुनि म.सा. ने मंगल पाठ फरमाया। पावनधाम में पूज्य साध्वी मणिप्रभा का 57 वां जन्म दिवस त्याग,तपस्या,आराधना के साथ मनाया। गुरु अम्बेश समाधि स्थल पर नमोथुनंग का भी जाप कराया गया जिसमें सभी भाई बहनों ने श्रद्धा भक्ति भावों क
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में 325 गायों का पालन गौ शाला समिति एवं गौ भक्तों द्वारा किया जा रहा है। समाजसेवी एवं गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल के सानिध्य में कार्य कर रही समिति एवं गौ भक्तों की सक्रियता के चलते न केवल गायों का पालन हो रहा है बल्कि भामाशाहों के सहयोग से गौ शाला का विकास भी हो रहा है। ऐसे ही भामाशाहों,गौ शाला समिति के पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों का नगरवासियों ने बहुमान किया। गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल ने गौ सेवा के लिए नगरवासियों के योगदान पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल, पूरणमल सिंयाल,मांगीलाल सांखला,परसराम सोनी,कैलाश खण्डेलवाल, हुकुमसिंह,पवन गोयल समेत अन्य पदाधिकारी एवं गौ भक्त मौजूद थे।
Read Moreनिकाय चुनावः अंतिम दिन नामांकन दाखिले के लिए पालिका में लगा जमावड़ा,25 वार्डों के लिए आए 93 नामांकन
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज 87 नामांकन दाखिल हुए। दो दिनों के दौरान 93 नामांकन दाखिल किए गए हैं। आज अंतिम दिन होने से सभी वार्डों के लिए आवेदन भरे गए। मर्हूत के अनुसार आवेदक अपने समर्थकों के साथ पालिका पहुंचे तथा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आवेदन किया। भाजपा की ओर से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने वार्ड 1 से एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी ने वार्ड 25 से तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीनित सेठिया ने वार्ड 8 से आवेदन भरा है। निवर्तमान बोर्ड के सदस्य रहे भाजपा के मुकेश खटीक,कृष्णा तेली,डाली भील ने भी आवेदन किया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थावरचंद बापना ने भी वार्ड 25 से आवेदन किया है। आवेदन भरे जाने के दौरान भाजपा व कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिले के लिए कुछ उम्मीद्वार अपने गिने चुने समर्थकों के साथ आए तो कई ने
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। निकाय चुनाव के तहत यहां छह नामांकन दाखिल किए गए। दाखिल किए गए नामांकन में वार्ड 25 से सुनील वैष्णव द्वारा एक सेट भाजपा से तथा दूसरा सेट निर्दलीय भरे जाने के बाद इस वार्ड से टिकट को लेकर असंतोष की सुगबुगाहट सामने आ रही है। दरअसल इस वार्ड से वैष्णव को अपना टिकिट काटे जाने का अंदेशा है तथा इसी के चलते एक सेट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा गया है। वार्ड 10 से कांग्रेस के मनोहरलाल ने नामांकन भरा जबकि वार्ड 13 से भारती देवी ने कांग्रेस से दो सेट दाखिल किए। वार्ड 18 से कांग्रेेस की ओर से नारायण मोर ने नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन दाखिले के लिए जमघट रहेगा।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मकर सक्रांति की अवसर पर यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में तुला दान का आयोजन किया जाएगा। आयोजक गौ रक्षा समिति फतहनगर के अनुसार उक्त कार्यक्रम आज प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत गौशाला में गौ माता का पूजन किया जाएगा वह लापसी खिलाई जाएगी तथा सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन एवं 31 दिसंबर तक का हिसाब पेश किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी बंधुओं दानदाताओं एवं गौ सेवकों से अनुरोध किया गया है कि तुलादान करके पुण्य कमाए। तुला दान में अपने शरीर के वजन के बराबर गुड, जौ,दलिया, पशु आहार ,सुखी घास का दान किया जा सकेगा।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों से प्रशासन ने वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने की अपील की है। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि उपखंड अधिकारी मावली के निर्देशानुसार नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के समस्त लाभार्थी जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उन्हें प्रति वर्ष वार्षिक भौतिक सत्यापन ईमित्र से करवाना होता है। इसके अभाव में पेंशन रुक जाती है। उन्होंने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर भौतिक सत्यापन करावें।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के तहत निधि संग्रह को लेकर लदानी में समिति का गठन किया गया। विभिन्न समाज से दो-दो लोगों की सूची बनाई गई। गांव में समिति के प्रमुख चुन्नीलाल व शांतिलाल को नियुक्त किया गया। बैठक में गांव के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को निधि संग्रह,कूपन व रसीद बुक तथा मंदिर की संपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक लदानी के चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
Read Moreफतहनगर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के नेता टिकिट को लेकर कवायद कर रहे हैं। दोनों ही दल सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकिट तय करने में लगे हैं। पालिका में पहले 20 वार्ड थे लेकिन वार्डों के पुर्नगठन के बाद 25 वार्ड बन गए हैं तथा इनमें कई नेता अपनी जीत का पुख्ता दावा करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही दलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भी कशमकश मे हैं। कुछ वार्ड तो ऐसे भी हैं कि इन दलों को कोई मजबूत दावेदार भी नहीं मिल रहा। इधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष भैरूशंकर जाट ने उदयपुर जिले की फतहनगर,सलूम्बर व भींडर नगरपालिका क्षेत्र के लोगों से नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। प्रतिवर्ष लोहड़ी के अवसर पर होने वाला धार्मिक आयोजन इस मर्तबा नगर में नहीं हो पाएगा। नानक निवास पर प्रतिवर्ष लोहड़ी पर शब्द कीर्तन अरदास सहित अन्य धार्मिक आयोजन होते आए हैं। इस बार अपरिहार्य कारणों से लोहड़ी के अवसर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
Read Moreफतहनगर। यहां आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर ईंटाली चैराहे पर स्वामी विवेकानंद का याद किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किए तथा देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं मे विश्व हिन्दु परिषद के महेंद्र कुमावत, दीपक पालीवाल, कालू बंजारा, छोटु यादव, राजू रावत, युवा मोर्चा के गजेंद्रसिंह रावल, रमेश टांक, विजयसिंह, चांदमल टांक, बनवारी तम्बोली, वरदीचंद छीपा, घनश्याम राव, अल्ताफ हुसैन, सुरेश सुथार,कालुलाल मेनारिया,अशोकसिंह राणावत समेत अन्य उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महावीर अम्बेश गुरू पी.जी. काॅलेज, फतहनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बड़वई के आदिवासी एवं अन्य बस्तियों में मास्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत एवं अन्य कर्मचारियों ने गाँव में जाकर आदिवासी महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को मास्क का वितरण किया। प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत ने गाँव के लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूकता रखने के लिए सचेत भी किया। साथ ही सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह का आभार भी प्रकट किया। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के इंटाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी एवं श्री कल्याणशवरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल के तहत 60 युवाओं का सम्मान समारोह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन युवा सप्ताह एवं पखवाड़े में आयोजित होगा। फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था द्वारा करोनाकाल में घर बैठे युवाओं को राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की उसमें श्रेष्ठ प्रतिभाओं को युवा सम्मान समारोह नेशनल फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से युवा सप्ताह के कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी की करेंगे। मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड...
Read Moreबुधवार को जयपुर में पैनल चर्चा के बाद टिकिट होंगे फाइनल फतहनगर । सलूम्बर ,भींडर ओर फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में आवेदनों पर चर्चा व पैनल बनाने हेतु मंगलवार को पार्टी कार्यालय उदयपुर पर जिला समन्वय समिति की बैठक होगी । जिलाध्यक्ष भवर सिह पँवार ने बताया कि जिलाध्यक्ष ,संभाग प्रभारी ,जिला प्रभारी, प्रदेश द्वारा नियुक्त निकाय प्रभारी,सांसद ,विधायक ,निकाय चुनाव संयोजक ,जिला महामंत्री की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे सलूम्बर नगर पालिका , 1:30 बजे भींडर नगर पालिका व 3 बजे फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर पैनल बनाया जायेगा । 13 जनवरी को जयपुर में पैनल डिशक्शन के बाद टिकिटों के फाइनल होने की संभावना रहेगी । उक्त जानकारी भाजपा देहात जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ने दी। इधर फतहनगर-सनवाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा म...
Read Moreफतहनगर। शनिवार की शाम धोला का धनेरिया के समीप सड़क हादसे में फतेहनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतहनगर क्षेत्र के निवासी प्रवीण गरासिया पिता सोहन लाल गरासिया(बंजारा) शनिवार की देर शाम बाइक द्वारा फतहनगर लौट रहा था। शाम करीब 8:00 बजे धोला का धनेरिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया जहां रविवार प्रातः उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की प्राथमिकी पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। ...
Read Moreफतहनगर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का शनिवार को चुनाव कार्यालय शुरू हो गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन यहा के.आर.जी.गार्डन में दोपहर 12.15 बजे किया गया। विधायक धर्मनारायण जोशी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,प्रभारी दिनेश कावड़िया,मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याणसिंह पोखरना,पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी समेत अन्य ने पूजा अर्चना कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक जोशी ने फीता काटा। वक्ताओं ने पालिका चुनाव को लेकर विचार भी व्यक्त किए। वार्ड 1 से 25 तक के लिए उम्मीद्वारों के आवेदन भी लिए गए। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र आसोलिया, महामंत्री अशोक मोर, फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक,चुनाव संयोजक मांगीलाल सांखला, घनश्याम मंगल, मनोहरलाल चपलोत,हेमेंद्र सिंह राणावत, पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,गोरधन सोनी, पूर्व जिलाम...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था लेकिन शुक्रवार को तो मौसम के मिजाज ने लोगों को कंपा दिया। अधिक हालात जानवरों के खराब रहे जिनके लिए कोई बचाव का साधन काम नहीं कर रहा। लोग भी ठिठुरन से इतने प्रभावित रहे कि दिन भर अलावा तापने के अलावा कोई चारा नहीं था। बाजारों में तथा गली मोहल्लों में कदम-कदम पर अलाव तापते लोगों के समूह देखे गए। आज सुबह कोहरा काफी घना था। दोपहर तक भी ओस की बूंदों के गिरने का क्रम जारी था। ओस के कारण सड़कें तक गीली हो गई।
Read Moreफतहनगर। पालिका चुनावों की तारीख का एलान होने के साथ ही भाजपा व कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा की बैठक होने के बाद सनवाड़ से कांग्रेस ने अपना अभियान शुरू किया है। कांग्रेस की बैठक अखाड़ा मंदिर पर प्रधान पुष्करलाल डांगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सनवाड़ के वार्डों पर जीत के लिए मंथन किया गया। डांगी ने सभी कार्यकर्ताओं की मंशा को देखते हुए ग्राम सनवाड़ के सभी 10 वार्डो के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद शांतिलाल चंडालिया को चुनाव संयोजक नियुक्त किया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष गोकल गमेती,वरदीशंकर बुनकर,पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,मावली विधानसभा यूथ अध्यक्ष रौनक गर्ग, फतहनगर यूथ अध्यक्ष नितेशपुरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद नारायण धाबाई, हजारीलाल जाट, भगवतसिंह राठौड़, मनोहर त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा,बाबूलाल विजयवर्गीय, माधुपुरी गोस्वामी, भेरूपुरी गोस्वामी, विनोद...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के धोली मगरी व माणकावास गांवों में खंड प्रमुख विजेश पालीवाल व उपखंड प्रमुख जितेन्द्र भट्ट के निर्देशन मे श्री रामजन्मभूमि निधि संग्रह समिति का गठन किया गया। माणकावास में हुई बैठक में नंदलाल ,मुकेश, भैरूलाल,प्रेमलाल, दीपलाल, भगवतीलाल, मांगीलाल आदि के सहयोग से समिति का गठन किया गया। इसी तरह धोली मगरी गांव के चारभुजा मंदिर पर हुई बैठक में श्री रामजन्मभूमि निधि संग्रह समिति का गठन युधिष्ठिर,भगवान, कांतिलाल, नंदलाल, किशनलाल, प्रकाश, भवानीशंकर, जगदीश,मदन आदि के सहयोग से किया गया। ...
Read More