http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जनसंपर्क वार्ड 19 से 25 तक होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के अनुसार नगरपालिका चुनाव के तहत आज फतहनगर के वार्डो में जनसम्पर्क व जनसभा का कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम में सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, भाजपा उदयपुर देहात् जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार,विधायक धर्मनारायण जोशी, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,पूर्व विधायक दलीचन्द डांगी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, चुनाव प्रभारी चन्द्रसिहं कोठारी, जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार आदि उपस्थित रहेंगे! वार्ड नंबर 19 -सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, वार्ड नंबर 20 -सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक, वार्ड नंबर 21 -दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक, वार्ड नंबर 22 -सायं 1:30 बजे से 3 बजे तक, वार्ड नंबर 23 -साय
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है,पालिका क्षेत्र के फतहनगर तथा सनवाड़ कस्बे के वार्डों में चुनावी रंगत भी दिखने लगी है। चुनावी रंगत का आलम यह है कि जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग दिखने लगे हैं। वार्ड 15 के एक युवा पर तो ऐसा रंग चढ़ा कि उसने अपनी बाइक को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार रथ का ही रूप दे दिया। इस युवा की बाइक जहां कहीं भी जाती है,सभी कौतूहल से इसे देखने लगते हैं।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज यहां पर लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया, जिसमें 5 पंचायत से 135 बालिकाओं ने भाग लिया। ये कार्यक्रम सनवाड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गया। विद्यालय के ग्राउंड में लड़कियों की खेल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें लंगड़ी रेस, चम्मच रेस, बोरी रेस, म्यूजिकल चेयर जैसे खेल शामिल थे। इसी मौके पर मावली के एस.डी. एम. रमेश सिरवी ने अपनी उपस्थिति दी। उपखण्ड अधिकारी ने बालिका दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारत की प्रमुख खिलाड़ियों का भी जिक्र किया और पी बी सिंधु के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली बलिकाओं को सम्मानित किया गया। फतहनगर थाने के कांस्टेबल भवँरलाल ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की और सरकार द्वारा बलिकाओं की सुरक्षा के लिए की जा रही पहल पर भी प्रकाश डाला। बा
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका के चुनाव 28 जनवरी को होने जा रहे हैं। पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड में उम्मीदवारों के प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगे हैं। रविवार को मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने वार्ड 15 की भाजपा प्रत्याशी दीपमाला चावड़ा के समर्थन में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान का आगाज अखाड़ा मंदिर से किया गया। जोशी ने वार्ड के प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील की। जोशी के साथ में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाएं भी थीं।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की घोषणा की है जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी को सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय पर चित्तौड़गढ़ जिला भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का आभार व्यक्त किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी लक्की आचार्य ने बताया कि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर,फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक,पूर्व चेयरमेन राजेश चपलोत, सुनील डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी, पूर्व जिलामंत्री सचिन खटीक, ऋतु अग्रवाल, वरिष्ठ
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रविवार को यहां भाजपा का जनसम्पर्क व जनसभा कार्यक्रम आयोजित होगा। जन सम्पर्क में भाजपा उदयपुर देहात् जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार,विधायक धर्मनारायण जोशी, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, पूर्व विधायक दलीचन्द डांगी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, चुनाव प्रभारी चन्द्रसिहं कोठारी, जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चैहान,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार आदि उपस्थित रहेंगे। जन सम्पर्क सुबह 9बजे वार्ड 14 से प्रारंभ होगा। वार्ड 15 में सम्पर्क सुबह 10.30बजे से 12 बजे तक होगा जबकि वार्ड 16 में 12 बजे से 1.30 बजे तक सम्पर्क चलेगा। वार्ड 17 में 1.30 बजे से 3 बजे तक एवं वार्ड 18 में 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के जन सम्पर्क कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की है। इधर भाजपा महिला मोर्चा क
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज लगातार तीसरे दिन भी भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों के कार्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम चले। वार्ड 15 में भाजपा की दीपमाला चावड़ा के कार्यालय का उद्घाटन मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पंकज अग्रवाल आदि के हाथों किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी,महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,पूर्व जिला मंत्री रीतु अग्रवाल समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं मौजूद थी। इसी वार्ड की कांग्रेस उम्मीद्वार श्रीमती मीना कुमावत के कार्यालय का भी उद्घाटन कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पालिका क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही प्रचार अभियान गति पकड़ने लगा है। भाजपा एवं का
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। समीपवर्ती चंगेडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए भामाशाह मोहनलाल लोहार द्वारा फुट सैनिटाइजर मशीन भेट की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार,आमली प्रधानाचार्य मीठा लाल लोहार, व्याख्याता बद्रीलाल जाट, राकेश जैन, कन्हैया लाल मेनारिया, माधव लाल गाडरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। शिक्षक जगदीश सिंह द्वारा चंगेरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों,शिक्षकों एवं एसडीएमसी मीटिंग में उपस्थित अभिभावकों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया।
Read Morehttp://www.fategnagarnews.com फतहनगर। फतहनगर क्षेत्र के वार्ड 15 में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला चावड़ा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शाम 4 बजे होगा। उदघाटन कार्यक्रम मे विधायक धर्म नारायण जोशी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दल्ली चंद डांगी, प्रभारी दिनेश कावड़िया, देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी एवं मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया उपस्थित रहेंगे! इसी तरह से वार्ड नंबर 5 प्रत्याशी सरस्वती भील के कार्यालय का उद्घाटन शाम 4:30 बजे किया जाएगा. यहां भी विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. आज शाम 4:30 बजे वार्ड 15 की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीना कुमावत के कार्यालय का उद्घाटन भी होगा .
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक एवं निरंजनी अखाड़े के संत श्री दिगंबर खुशाल भारती जी महाराज के करकमलों से वार्ड नम्बर 18 के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक पालीवाल के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। चुनाव में विजयी शंखनाद बजाकर पक्की जीत का आश्वासन दिया वार्डवासियों से दीपक पालीवाल को जीताने और साथ देने की अपील की और केसरीया ध्वज फहराकर युवाओं से धर्म मार्ग अपनाकर सच्चाई पर चलने को कहा । मौके पर रुपलाल ,राजेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र ,सुरेश, सतीश, दिनेश पुरी, बंटी, घनश्याम ,लोकेश, नितेश वैष्णव, कालू बंजारा, मनीष सुथार उपस्थित थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगरी निकाय चुनाव के तहत आज भी फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के कार्यालयों के उद्घाटन होंगे। भाजपा कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार आज होने वाले उद्घाटन कार्यक्रमों में मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दल्ली चंद डांगी, प्रभारी दिनेश कावड़िया,देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी एवं मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया उपस्थित रहेंगे. आज जिन वार्डों में उद्घाटन होना है उनका विवरण निम्नानुसार हैं: वार्ड नंबर 6 प्रत्याशी मुकेश खटीक समय दोपहर 12:00 बजे वार्ड नंबर 21प्रत्याशी गजेंद्र सिंह रावल समय दोपहर 1.00 बजे वार्ड नंबर 24 प्रत्याशी शक्ति सिंह चुंडावत समय दोपहर 2.00 बजे वार्ड नंबर 23 प्रत्याशी लाली देवी बेरवा समय शाम 4:00 बजे वार्ड नंबर 22 प्रत्याशी रंभा देवी सोनी समय शाम 4
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com सनवाड़। बुधवार को सनवाड़ में नगरपालिका वार्ड स. 8 के चुनाव कार्यालय का उदघाटन क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी द्वारा किया गया। सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशी नितिन सेठिया के पक्ष में मतदान की अपील की। साथ में मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत, मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा मंडल महामंत्री अशोक मोर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर निकाय चुनाव के तहत यहां के वार्ड 20 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमलता देवड़ा के कार्यालय का उद्घाटन सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, मावली विधानसभा के प्रभारी दिनेश कावड़िया के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन में मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, रितु अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा, मंडल महामंत्री अशोक मोर,कल्याण पोखरना, वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा समस्त वार्ड की मातृशक्ति उपस्थित थी । मंच संचालन वार्ड संयोजक विशाल सामोता द्वारा किया गया।
Read Moreफतहनगर। नाम वापसी के बाद अब प्रत्येक वार्ड की तस्वीर भी साफ हो गई है। उम्मीद्वारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए। पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में से 19 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है जबकि 4 वार्डों में त्रिकोणीय एवं दो वार्डों में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। वार्ड 1 में भाजपा से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत के सामने कांग्रेस के शिव कुमार शर्मा होंगे जबकि वार्ड 2 में भाजपा के जगदीश जाट के सामने कांग्रेस के ओम बारबर हैं। वार्ड 3 में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा जहां पर भाजपा के भोलेशंकर यादव,कांग्रेस की ओर से विनोद यादव एवं बतौर निर्दलीय अरूण कुमार यादव व विक्रम कुमार यादव मैदान में होंगे। वार्ड 4 में भाजपा के गोपाल लाल दर्जी के सामने कांग्रेस के नरेश जाट होंगे। वार्ड 5 में भाजपा की सरस्वती के सामने कांग्रेस की नंदनी मीणा,वार्ड 6 में भाजपा के मुकेश खटीक के सा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com भाजयुमो जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने भरा युवाओ में जोश फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका को फतह करने के बाद चैन से बैठे युवा मोर्चाः चंद्रशेखर बुथ प्रबंधन और वार्ड को केंद्रित रख युवा मोर्चा लड़ेगा चुनावःचंद्रशेखर फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी एवं जिला निकाय चुनाव प्रभारी ने फतहनगर सनवाड़ के भाजयुमो वार्ड प्रभारियो एवं सयोजको की निकाय कार्यशाला लेकर नगर पालिका को फतह करने के चुनावी मन्त्र कार्यकर्ताओ को दिए। इसके साथ ही वार्ड चौपाल,बुथ जनसम्पर्क एवं चाय पर चर्चा अभियान की शुरुआत कर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। निकाय चुनाव कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों व झूठे वादों से युवा परेशान हो चुका है। नौकरियो के वादे थोथे निकले और जो भ
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मंगलवार को विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में रामोत्सव समिति खंड फतहनगर द्वारा राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में एक लाख व उसके ऊपर राशि देने वाले भींडर जिला संघ चालक भारतसिंह झाला, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,महावीर पाराशर, बिहारीलाल अग्रवाल,भूपेंद्र गुप्ता आदि का सम्मान किया गया । 1990 व 1992 में कार सेवा में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद के धनराज, विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राव,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हरिसिंह,कोषाध्यक्ष संपत सामोता एवं खंड के 6 मंडलों के कार्यकर्ता एवं खंड संघचालक धनपाल सेठ, खंडपालक मोतीलाल जाट, निधि संग्रह प्रमुख आयुष
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नाम वापसी के अंतिम दिन मैदान में रहे उम्मीद्वारों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद भाजपा व कांग्रेस के 25-25 उम्मीद्वार एवं आठ अन्य मैदान में हैं। वार्ड 3 से डेविड यादव न, वार्ड 4 से प्रकाशचंद्र नाई एवं ख्यालीलाल लौहार ने, वार्ड 7 से हुक्मीचंद प्रजापत एवं बद्रीलाल जाट ने,वार्ड 10 से अकरम हुसैन ने, वार्ड 19 से फतेहलाल सोनी ने,वार्ड 20 से सुषमा एवं वार्ड 25 से सुनील कुमार वैष्णव ने नामांकन उठा लिए। इस तरह से 9 उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद मैदान में 58 उम्मीदवार बचे हैं। नाम वापसी के बाद सबसे अधिक फायदे में भाजपा दिख रही है। बोर्ड पर काबिज होने को लेकर भाजपा ने स्थानीय दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतारने में कोई परहेज नहीं किया। हालांकि दोनों ही दल अपना-अपना बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे चुनाव प्रचार परवान चढ़ेगा,तस्वीर साफ
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्रमण संघीय मेवाड़ प्रवर्तक पूज्यश्री अम्बालालजी म.सा. की 27वीं पुण्यतिथि यहां के पावनधाम स्थित नवीन सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मदनमुनि सहित कई संत व साध्वियों का सानिध्य मिला। संतों एवं साध्वियों ने गुरू गुणानुवाद किया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इस मर्तबा संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया। इस बार पैदल यात्रा एवं रात्रि कार्यक्रम नहीं किए गए। इसके अलावा जहां 10 हजार लोग एकत्र होकर कार्यक्रम करते थे वहां इस बार एक तिहाई लोग ही एकत्र हुए। हालांकि दूर दराज से कई लोग पहुंचे तथा गुरूदेव के स्मृति स्थल पर दर्शन किए एवं अपनी श्रद्धा प्रकट की। समारोह के दौरान पावनधाम संस्थान अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा,प्रमुख प्रकाश सिंघवी, महामंत्री दिनेश सिंघवी,कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,फतहनगर श्रीसंघ अध्यक्ष डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,नेमीचंद धाकड़,महेन्द्र पग
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के बाद आज भाजपा खेमे के लिए राहत की बात रही कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े चार जनों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। आज नामांकन वापस लेने वालों में सुनील वैष्णव,सुषमा,डेविड यादव एवं हुक्मीचंद प्रजापत शामिल हैं। नामांकन वापस लेने के दौरान भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी,मण्डल महामंत्री अशोक मोर,रोशन खटीक,श्रवण खटीक आदि उपस्थित थे। इधर भाजयुमो प्रभारी व जिलाध्यक्ष मंगलवार को दौरा करेंगे तथा निकाय चुनाव कार्यशाला व वार्ड चैपालों से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। तैयारियों को लेकर भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी व जिला निकाय चुनाव प्रभारी कुलदीप शर्मा मंगलवार को दोपहर 1 बजे भींडर व शाम को 6 बजे फतहनगर सनवाड़ में निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वार
Read More