फतहनगर। समणी श्रद्धा प्रज्ञा व हर्ष प्रज्ञा के सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन हॉल में कुछ श्रावक श्राविका उनके देहावसान होने पर एक भावांजलि सभा का आयोजन किया गया। तेरापंथ समाज के अध्यक्ष चेतन खाब्या ने बताया कि हाल के वर्षों में कुछ ऐसे श्रावक श्राविका जिनका निधन हो गया। जिन्होंने धर्म संघ व समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया सभा में उन सभी आत्माओं के प्रति उनके अच्छे भव के लिए कामना की गई। सवाईलाल पोखरना जिन्होंने संघ व समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया उनका विशेष स्मरण किया गया। इसके अतिरिक्त चांदमल हिरण,तीज कुंवर खाब्या,प्रेमलता बापना, उंकार लाल मेहता, गिरधारी लाल बाफना, चंचल सिंह मेहता आदि स्वर्गस्थ आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समणी श्रद्धा प्रज्ञा ने नश्वर शरीर विषय पर विशेष प्रवचन प्रदान किया। समणी हर्ष प्रज्ञा ने प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान किया व धर्म म...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में स्व. राकेश सामोता की पुण्यतिथि के अवसर पर सामोता परिवार फतहनगर द्वारा गायों को गुड़ लापसी खिलाने का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया, शैलेश धर्मावत, शुभम जैन, महावीर हिंगड़,के अलावा नगर के वार्ड नंबर 20 की पार्षद हेमलता देवड़ा,रंजना सामोता,प्रियंका सामोता,माया सामोता,अनुष्का सामोता, प्रकाश देवड़ा, सुनील सामोता,गगन सामोता, आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद आज भाजपा का विजय जुलूस निकाला गया। इस विजय जुलूस में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया समेत विभिन्न वार्डो से जीत कर आए भाजपा के पार्षद, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल हुए। इससे पूर्व मतदान के बाद लोग उत्सुकतापूर्वक परिणामों के जानकारी के लिए पालिका की फाटक के बाहर सड़क पर जमे रहे। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई भाजपा के कार्यकर्ता झूम उठे। यहां से अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत सभी विजयी पार्षदों का जुलूस रवाना हुई तथा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जहां पर इन जनप्रतिनिधियों ने लोगों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने भी जगह-जगह निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया.
Read Moreफतहनगर। काले सोने के नाम से विख्यात अफीम की फसल इन दिनों क्षेत्र में पूरे यौवन पर है। ईंटाली क्षेत्र में इसके 168 पट्टे हैं। लहलहाती अफीम की फसलें क्षेत्र में मनोरम दृश्य पैदा कर रही है। अफीम की खेती फतहनगर में नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीण इलाकों में ही देखने को मिलती है। सनवाड़ में भी अफीम के पट्टे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग पर जनता काॅलोनी के समीप मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क की आज दस दिन बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पालिका चुनाव से दो दिन पूर्व सड़क धंसी थी। इसकी खबर समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई लेकिन लगता है प्रशासन चुनावी कार्यक्रम में ही उलझकर रह गया तथा इस गंभीर समस्या की ओर आज दिन तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। नंदलाल शर्मा ने बताया कि अब तो उक्त स्थान पर इतना बड़ा गढ़ा हो गया है कि रात के समय किसी को ध्यान नहीं रहा तो वह न केवल चोटिल हो सकता है बल्कि यह धंसी सड़क उसके लिए जानलेवा भी हो सकती है। नंदलाल ने स्वयं इस धंसी सड़क को भरने का प्रयास किया लेकिन सड़क काफी धंस चुकी है तथा जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो यह बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर सड़क ध्ंासी है उसी के पास छह माह पूर्व ही ईंटों से भरा ट्रेक्टर सड़क धंसने से पलट गय...
Read Moreफतेह नगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सेठिया को भाजपा के सभी 14 सदस्यों ने मत दिए जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील कुमार मूंदड़ा को अपनी पार्टी के सभी 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नितिन सेठिया उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। जैसे ही सेठिया के निर्वाचन की घोषणा हुई नगरपालिका के बाहर हुजूम उमड़ पड़ा तथा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Read Moreफतहनगर। आखिरकार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के नाम पर मुहर लगाते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करवा दिया। कांग्रेस की ओर से सुनील कुमार मूंदड़ा एवं शिवकुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ होगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार मूंदड़ा कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी हो सकते है। इधर भाजपा की ओर से 3:30 बजे जुलूस का आयोजन किया जाएगा जिसमें निर्वाचित भाजपा के सभी पार्षद शरीक होंगे।
Read Moreफतहनगर। रविवार को अध्यक्ष के लिए चुनाव के बाद भाजपा के सभी सदस्य पुनः बाड़े बंदी में चले गए हैं। अब उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद पर मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि सेठिया ने आज मिडिया से कहा कि संगठन जो भी तय करेगा उसी के अनुरूप उपाध्यक्ष का उम्मीद्वार मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल जन चर्चाएं ही चल रही है। कांग्रेस भी उपाध्यक्ष के लिए किसी वरिष्ठ पार्षद को मैदान में उतार सकती है।
Read Moreफतहनगर। सारे कयासों को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मंजू भील ने अपनी पार्टी के सभी सदस्यों के मत प्राप्त करते हुए पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। श्रीमती मंजू भील ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस की श्रीमती नंदनी मीणा को 3 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य बारी बारी से मतदान के लिए पहुंचे तथा पार्टी के पक्ष में मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षद एवं कांग्रेस के 11 पार्षद थे। नगर में चर्चा गर्म थी कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में टूट हो सकती है लेकिन यह सारी चर्चाएं महज कयास निकले।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले की मावली पंचायत समिति के ईन्टाली ग्राम पंचायत क़े तालाब पर विदेशी मेहमान का जमावड़ा देखा गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार गांव के पक्षी प्रेमी भरत मेनारिया एवं केसुराम पुष्करणा के नेतृत्व में ईन्टाली तालाब का अवलोकन किया तथा विदेशी पक्षियों को तालाब के में विचरते केेेद किया। आमेटा के अनुसार विदेशी पक्षियों के आश्रय तालाब के आसपास पौधारोपण एवं तालाब के बीच टापू का निर्माण किया जाना आवश्यक है ताकि सर्दी की ऋतु में विदेशी पक्षियों का आवागमन स्थाई रूप से हो सके,तालाब का सौंदर्यीकरण होने से विदेशी पर्यटन का एक केंद्र बन सकता है।
Read Moreफतहनगर। पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा की श्रीमती मंजु भील एवं कांग्रेस की श्रीमती नंदिनी मीणा में सीधा मुकाबला है। भाजपा के पास 14 सदस्य हैं। भाजपा सदस्य इन दिनों बाड़े बंदी में हैं तथा भाजपा के नेता किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहते। हालांकि भाजपाई पूरी तरह से आश्वस्त है लेकिन कांग्रेस भी इस मामले में आशान्वित है। कांग्रेस के पास 11 सदस्य हैं तथा उनका मानना है कि भाजपा में यदि टूट होती है तो उनका अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी ने मिडिया से मुखाबित होते हुए अध्यक्ष के लिए पढ़ी लिखी को वोट देने का आग्रह किया था। कांग्रेस के नेता इस आस में हैं कि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की दूसरी दावेदार गिरिजा मीणा की ओर से टूट हो और उसका अध्यक्ष बन जावे। पंचायत समिति चुनाव के दौरान नामांकन उठाए जाने की घटना के बाद से भाजपा के नेता काफी सजगता के साथ काम कर रहे हैं। इधर वार...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए विभिन्न वार्डों में पनघट योजनाएं स्थापित कर रखी है लेकिन इनके रखरखाव की ओर ध्यान देने की जरूरत है। वार्ड 15 की जनता काॅलोनी में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थापित पनघट योजना लम्बे समय से बंद पड़ी है तथा इसका ढांचा सड़क के दूसरी ओर पड़ा है। बोरवेल खुला पड़ा है जिसमें असावधानीवश पत्थर अथवा अन्य कोई वस्तु गिरने से बोरवेल नकारा हो सकता है। वार्ड 22 में नाकोड़ा नगर में चामुण्डा माता के स्थानक के पीछे लगी पनघट का स्ट्रार्टर पूरी तरह से बिखर गया है तथा लोग जोखिम उठा कर पनघट को भरने का काम कर रहे हैं। यहां कभी भी जनहानि का सामना करना पड़ सकता है। इसका स्ट्रार्टर बदले जाने की आवश्यकता है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतेहनगर में उमंड व भीमखंड गांव के नागरिकों के निवेदन पर लावारिस घूम रहे 150 गायों को गौशाला के खर्चे पर लाकर प्रवेश कराया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, मांगीलाल सांखला, कैलाश चंद्र खंडेलवाल, प्रहलाद मंडोवरा, नरेश मंडोवरा, मनीष गोयल, हुकमसिंह आदि गो सेवक उपस्थित थे। मोक्षधाम के समीप स्थित इस गौ शाला में वर्तमान में 450 गायों का पालन हो रहा है। ं
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा मावली की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी ने राम मंदिर निर्माण के तहत चल रहे निधि संग्रह अभियान में अपनी ओर से 5100 की राशि का चेक समर्पित किया। इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी के पति प्रकाश चंद्र मूंदड़ा, निधि संग्रह कर रहे राजस्थान शिक्षक संघ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा,उपशाखा मावली के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,मंत्री जगदीश सिंह राव, पूर्व सभा अध्यक्ष, संजय कुमार गहलोत आदि उपस्थित थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर इन दिनों गांव-गांव और गली-गली निधि संग्रह अभियान चल रहा है। इस अभियान में सनवाड़ के घनश्याम लाल दीपक कुमार अनिल कुमार विजयवर्गीय ने ₹7100 तथा जमुनाबेन बसंतीलाल राजेश सोनी ने ₹21000,गोवर्धन नाथ चौहान ने 11111 रुपए ,प्रहलाद सिंह चौहान ने ₹11000, प्रभु लाल मुकेश कुमार योगेश कुमार गड़ोलिया ने ₹15000 निधि समर्पण किए। निधि संग्रहण करने वाली टीम के सदस्यों ने इन सभी लोगों का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
Read Moreसांसद जोशी ने की रेलवे बोर्ड चेयरमेन से भेंट,उदयपुर से कोटा रेल शुरू करने समेत अन्य विषयों पर की चर्चा
फतहनगर। चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनित शर्मा से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के लिये रेलवे से जुडे विभिन्न विषयों के बारे में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर के लिये चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिवर्तन कर उसे यात्रियों के लिये अनुकुल बनाने के विषय में मांग की। वर्तमान में इस ट्रेन का समय सांयकाल 4ः40 बजे हैं जो कि दिल्ली से मेवाड़ को आने वाले यात्रियों के लिये अनुकुल नही हैं। इस ट्रेन का समय रात्रि को 9 बजे के आस पास होगा तो दिल्ली से बैठने तथा चित्तौडगढ, कपासन, मावली, उदयपुर उतरने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नही होगी। इसी प्रकार सांसद जोशी ने रेलवे बार्ड चेयरमेन को बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में लॉकडाउन के पश्चात स...
Read Moreफतहनगर। यहां के एक सर्राफा व्यवसायी के साथ दो महिलाओं ने धोखाधड़ी कर 2 किलो चांदी एवं 30 हजार की नकदी लेकर चपत हो गई। सर्राफा व्यवसायी गोपाल लाल-राकेश कुमार की दुकान पर दो महिलाएं तथा एक पुरूष आया तथा धोखाधड़ी करते हुए नकली माल थमा गए एवं चांदी व नकदी ले गए। ठगे जाने का आभास होते ही राकेश कुमार बाइक लेकर पीछा करने गया लेकिन धोखाधड़ी करने वाली महिलाएं गायब हो गई। इसकी फतहनगर थाने में प्राथमिकी भी दी गई है।
Read Moreफतहनगर। नाकोड़ा नगर में एक व्यक्ति के घर का बिजली बिल 8 हजार आया। इसे देखकर उसका सिर चकरा गया। इस बिल के भुगतान की तिथि भी गुरूवार तक ही है। वार्ड 15 नाकोड़ा नगर निवासी दीपक कुमार पालीवाल के घर का बिल 7829 रूपए का आया। इस बिल में 966 यूनिट उपयोग बता कर उक्त बिल थमा दिया जबकि मीटर का बुधवार को भौतिक सत्यापन करने पर उसमें अब तक 166 यूनिट का ही उपभोग है। इस प्रकार 800 यूनिट अधिक दर्ज कर भारी भरकम बिल थमा दिया गया।
Read Moreफतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनावः मंजु भील के नामांकन दाखिले में झलका कार्यकर्ताओं का उत्साह
फतहनगर। भाजपा नेतृत्व द्वारा हरी झण्डी मिलने के बाद श्रीमती मंजु भील ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरे जाने के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। नामांकन दाखिले के वक्त मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मण्डल महामंत्री अशोक मोर,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी, विजयप्रकाश विप्लवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। श्रीमती मंजु भील ने दो सेट दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से श्रीमती नंदिनी मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद नरेश जाट,सुनील मूदड़ा समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा के सभी पार्षद इस वक्त बाड़ेबंदी में है। ...
Read Moreफतहनगर। एक वोट का महत्व कितना है,सभी भली भांति जानते हैं। एक वोट की चोट ने सी.पी.जोशी का मुख्यमंत्री बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था। फतहनगर-सनवाड़ पालिका के हाल ही सम्पन्न चुनावों में वहीं एक वोट निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के लिए भारी पड़ गया। भाजपा के कद्दावर नेता राजेश चपलोत महज एक वोट से हार गए। इस एक वोट का चपलोत को जीवन भर मलाल रहेगा। इतना ही नहीं भाजपा के दूसरे कद्दावर नेता दो बार के पार्षद रह चुके मुकेश खटीक को भी तनिक भी आशा न होगी कि वह इतने कम मार्जिन से अपनी सीट गंवा बैठेगें। मुकेश खटीक 4 वोट से चुनाव हार गए। ...
Read More