http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजू भील एवं उपाध्यक्ष नितिन सेठिया तथा नवनिर्वाचित पार्षदों का पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह रविवार को सुबह 10:30 बजे होगा। समारोह के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया है।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। नगर के प्रताप चैराहा के समीप गन्दगी से अटे नालों को साफ करने की लोगों ने मांग की है। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जलापूर्ति के काम आने वाले हौज के पास नालियां एवं नाले गंदगी से अटेक पड़े हैं जिनकी बदबू से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जलापूर्ति के काम आने वाला हौज हालांकि इन दिनों काम में नहीं लिया जा रहा है लेकिन गन्दगी से उठने वाली बदबू एवं उससे पनपने वाले मच्छरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। इसी तरह से वार्ड 15 में नालियां एवं नाले मलबे से अटे पड़े हैं। लोगों ने बताया कि कई दिनों से इन नालों को साफ नहीं किया गया है। इन नालों को साफ करवाने जाने की आवश्यकता है। कुछ स्थानों पर कचरा संग्रहण पात्र भी रखे जाने चाहिए।
Read Moreफतहनगर। फलीचड़ा में 24 फरवरी को मुमुक्षु परी की जैन भागवती दीक्षा होने वाली है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर ने मुमुक्षु परी का वरघोड़ा निकाला जो कि पावनधाम फतहनगर से प्रारंभ हुआ और साधना सदन जाकर समाप्त हुआ जहां पर प्रवचन हुआ। युवा मनीषी कमल मुनि म.सा. एवं सेवाभावी संभव मुनि म.सा. ने प्रवचन दिया। किरण श्रीजी म.सा.ने भी व्याख्यान फरमाया। इसके बाद जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ.जैनेंद्र कुमार जैन एवं सभी सदस्यों ने मिलकर बहुमान किया। इसके साथ ही पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील एवं उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का संघ की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरणमल सिंयाल,दिनेश सामर,सम्पत बापना,शांतिलाल पीपाड़ा,ओमप्रकाश कोठारी,विशाल सामोता समेत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री रामावतारसिंह जाखड़ एज्युकेटिव वाइस प्रेसिडेंट ए.बी.सी. महासचिव राजस्थान वॉलीबॉल संघ, अध्यक्ष एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन, सी.ओ. वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया नरेश सांगवान, कोषाध्यक्ष राजस्थान वॉलीबॉल संघ रामअवतार,चेयरमैन जिला वालीबाल संघ झुंझुनू,प्रभुलाल जाट सहायक सचिव राजस्थान वालीवाल संघ एवं निवासी जेवाणा(फतहनगर) का पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन के फार्म हाउस पर फतहनगर के सभी वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, दिनेश सामर, महेंद्र पालीवाल,महेंद्रसिंह,चंद्र प्रकाश जैन,नरेश जाट,विकास लावटी,वेणीराम खोईवाल, ट्विंकल दमामी, शानू दमामी, दिनेश टेलर, आमीन, डॉ.विजय जैन, अजय जैन आदि कई लोग उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सी.पी.जोशी ने रेलवे के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर-चित्तौड़ रेलखण्ड पर स्थित भीमल, खेमली,भूपालसागर एवं मावली स्टेशन के नए हाई लेवल प्लेटफार्म, मावली व कपासन स्टेशनों के पे एण्ड यूज शौचालय,नया प्रवेश द्वार,सरक्यूलेटिव एरिया,मावली स्टेशन का फूट ओवर ब्रिज व फतहनगर के आरयूबी का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी के कर कमलों से किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद जोशी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में अभूतपूर्व विकास के काम हुए हैं। उन्होने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र में कई काम हुए हैं। उन्होने कहा कि आगे भी इस क्षेत्र में कई विकास की योजनाएं हैं जो मूर्त रूप लेगी। उन्होने कहा कि जल्द ही रेलवे मंत्री के हाथों से विद्युतीकृत लाइन का उद्घाटन भी करवाया जाएगा। चित्तौड़ से उदयपुर के बीच लाइनों का दोहरीकरण,नई रेलों का संचालन एवं ठहराव भी होग
Read Moreफतहनगर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे नवीन प्रवेश उत्सव, यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात 11 बजे पुरातन छात्र सम्मेलन, नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया की अध्यक्षता में तथा नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान उदयपुर के सह सचिव ओमप्रकाश सुखवाल ने पुरातन छात्रों से विद्यालय में समय-समय पर पूर्ण सहयोग के लिए आह्वान करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एकल विद्यालय के सहयोग के लिए समाज एवं पुरातन छात्रों का सहयोग मिले ऐसा निवेदन किया। इस अवसर पर पुरातन छात्रों की समिति का गठन किया गया जिसमें नितिन सेठिया अध्यक्ष,जयदर्शन जोशी को कोषाध्यक्ष तथा बलवंत पाराशर को संयोज...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जीवन के सोलह संस्कारों में शिक्षा भी एक संस्कार है, इसका प्रारंभ पवित्र भावना और विधि विधान के साथ हो, इसी उद्देश्य से मंगलवार को विद्या निकेतन विद्यालय फतहनगर में *बसंत पंचमी* के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रों के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया । साथ ही मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवीन भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर पधारे हुए अभिभावक गण एवं विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया । अंत में प्रधानाध्यापक कैलाश जीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Read Moreफतहगर। यहां के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, पर आज से ही सामुहिक सुंदरकांड पाठ होगा। आज बसन्त पञ्चमी से प्रति मंगलवार शाम 8 बजे से 9.30 बजे तक मंदिर पर सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ किये जाने का निर्णय किया गया है। भक्तजनों से निवेदन किया गया है कि इस साप्ताहिक पाठ में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ प्राप्त कर सहयोग प्रदान करें। सम्पूर्ण आयोजन में कोरोना काल के चलते मास्क एवं लोकल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा। ...
Read Moreफतहनगर। भीमल,खेमली,भूपालसागर एवं मावली स्टेशन के नए हाई लेवल प्लेटफार्म, मावली व कपासन स्टेशनों के पे एण्ड यूज शौचालय,नया प्रवेश द्वार,सरक्यूलेटिव एरिया,मावली स्टेशन का फूट ओवर ब्रिज व फतहनगर के आरयूबी का लोकार्पण आज होगा। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के अनुसार फतहनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद सी.पी.जोशी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर,पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। ...
Read Moreफतहनगर। मावली इलाके के चंगेड़ी के फार्म फॉरेस्ट्री की जमीन पर कई दिनो से अवैध मिट्टी का खनन चल रहा था। आज ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद खनन माफिया भाग छूटे। मौके पर एएसआई रूपलाल ,भंवरलाल पहुंचे साथ ही सरपंच पति भगवती जाट ,भगवान लाल जाट व कई ग्रामीण पहुँचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read Moreफतहनगर। श्रीयादेवी जयन्ती पर सनवाड़ में प्रजापत समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह गजानंदजी के दरवाजे से जुलूस निकाला गया। श्रीया देवी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक नरेश प्रजापत,मंगल प्रजापत,पुष्कर प्रजापत आदि कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मौजूद बतौर अतिथि पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पार्षद जगदीश जाट,बबलु जाट,रोशन खटीक,ओमप्रकाश सेन,माधु जाट,समाज अध्यक्ष छोगालाल प्रजापत,जसवंत सुराणा आदि एवं भजन गायकों का आयोजक प्रजापत समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
Read Moreनवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत, कटारिया के सानिध्य में होगा पदभार एवं शपथ समारोह
फतहनगर। यहां की रज्जा मस्जिद के समीप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ सद्दीक मोहम्मद के आवास पर रविवार को पालिका में नव निर्वाचित भाजपा सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पार्षद सुनील डांगी, विनोद धर्मावत,गजेन्द्र रावल,बाबुलाल गाडरी,जगदीश जाट,गिरिजा मीणा,सोहनलाल खटीक, श्रीमती हेमलता देवड़ा,मुकेश खटीक समेत अन्य का शाॅल,माला व उपरने द्वारा स्वागत किया गया। वार्ड 24 से विजयी सुनील मून्दड़ा का भी आज वार्ड के लोगों ने स्वागत किया। इधर नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के पदभार एवं शपथ समारोह को लेकर अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के सानिध्य में कार्यक्रम रखे जाने की मंशा के चलते कटारिया से समय लेने का प्रयास कि...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय महाकाल सेना व् हिमड़िया बावजी सेवा संस्थान के तत्वाधान मे रविवार को पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में पार्षद नारायणलाल मोर, सुनील मूंदड़ा, मनीष पालीवाल, थावरचन्द्र बाफना, सोहन खटीक, रौनक गर्ग,नितेश पूरी, दीपक पालीवाल, भुवनेश पुरी, महेश मीणा, नरेंद्र पालीवाल, बल्लू प्रजापत, दिनेश पूरी, पुरषोत्तम प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में पुलवामा के शहीदों एवं रिंकु शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में दीपक पालीवाल,भुवनेशपुरी,महेश मीणा,नरेन्द्र पालीवाल,दिनेशपुरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। (more…)...
Read Moreलदानी विद्यालय के सरस्वती मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न।
फतहनगर। लदानी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह अमृतलाल सुथार द्वारा नवनिर्मित सरस्वती मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सागर महाराज के मंत्रोच्चार में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रधान मावली पुष्करलाल डाँगी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत थे। विशिष्ट अतिथि उप प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा मेघवाल, मोहनलाल चैधरी, नटवर गुर्जर, मांगीलाल मेघवाल, निरंजन चैधरी, चुन्नीलाल जोशी, मांगीलाल खटीक, शैलेंद्रसिंह राणावत, रतन डाँगी, हीरालाल सुथार, नानालाल सुथार, घनश्याम मेघवाल आदि थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रभुलाल टांक, अमृतलाल सुथार, कन्हैया लाल अहीर, भूपेश सुथार, दिलीप सुथार, रतन डाँगी, उदयलाल मीणा, रूपलाल डाँगी, किशनदास वैष्णव, उम्मेदराम अहीर आदि ने किया। इस अवसर ...
Read Moreफतहनगर। विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज विधानसभा में फतहनगर की चिकित्सा सुविधाओं को लेकर मामला उठाया। जोशी ने सदन के पटल पर रखा कि धुणी क्षेत्र में स्थित अस्पताल भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसका कारण सदन को अवगत कराया गया कि जनभावना को देखते हुए अस्पताल फिलहाल पुराने भवन में ही संचालित किया जा रहा है। ट्रोमा हाॅस्पीटल खोले जाने की सरकार की योजना पर बताया गया कि मापदण्ड पुरे नहीं होने से फिलहाल ऐसी कोई योजना प्रस्तावित नहीं है। फतहनगर में रोगी वाहन की सुविधा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में बताया गया कि मावली से 108 लोकेशन के आधार पर सेवाएं दे रही हैं। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय व्यवसायी दलाल कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल संयुक्त भारतीय धर्म संसद राजस्थान दक्षिणी प्रांत के उदयपुर जिला संयोजक मनोनीत किए गए हैं। उक्त मनोनयन राजस्थान दक्षिण के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश चैबीसा ने संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रामेश्वर,राजस्थान दक्षिण के प्रान्तीय संयोजक सागरमल अग्रवाल की सहमति से किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोशल मिडिया जहां एक ओर संचार क्रांति का सुगम साधन है वहीं इस पर शेयर की जा रही सामग्री की सत्यता प्रमाणित नहीं होने से कई बार संशय की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसा ही शनिवार को स्थानीय भाजपा मण्डल कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला के साथ भी हुआ। सोशल मिडिया पर किसी ने बागला को भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी शेयर करते हुए बधाई दे दी। फिर क्या था हर ओर से बधाईयों का तांता लग गया। हालांकि किसी ने भी मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने के अधिकृत पत्र को शेयर नहीं किया। शाम को प्रातःकाल संवाददाता ने देहात जिला महामंत्री चन्द्रगुप्तसिंहचौहान को काॅल कर पुष्टि की जिस पर बताया गया कि ऐसी कोई घोषणा जिले से नहीं की गई है। बागला व्यवस्था की दृष्टि से पिछले दिनों कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे।
Read Moreफतहनगर। द्वारकाधीश मंदिर मैन चौराया फतहनगर पर 16 फरवरी 2021 दोपहर 12:00 बजे बसंत पंचमी पर्व पर गणेश जी व छोटे लालन को स्वर्ण व चांदी जड़ित नई पोशाक धारण करवाई जाएगी। उसी दिन ठाकुर जी को छप्पन भोग गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा ठाकुर जी की महा आरती का आयोजन किया जाएगा . इस कार्यक्रम में द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया है।
Read Moreफतहनगर। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया को आज नया बाजार में संतरों से तोला गया तथा भाजपा के निर्वाचित पार्षदों का बहुमान किया गया। मोबाइल फन जोन के बाहर आयोजित इस आयोजन में शाम 6बजे ढोल ढमाकों के साथ सेठिया को संतरों से तोला गया। इससे पूर्व सेठिया का पगड़ी व उपरने द्वारा स्वागत किया गया। पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल,विनोद धर्मावत,श्रीमती दीपमाला चावड़ा, हेमलता देवड़ा,सोहनलाल खटीक, लालीदेवी बैरवा आदि का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक रूप से भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला,रोशनलाल खटीक, संतोष प्रजापत,फूलचंद कुमावत,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, बद्रीलाल सोनी,सुरेश सोलंकी,पूर्व पार्षद मनोहरलाल सोनी, रामेश्वरलाल सोनी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री रीतु अग्रवाल,पूर्व मण्डल महामंत्री समदर चावड़ा आदि का भी स्वागत मण्डल मंत्री श्रीमती सरोज सोनी व दशरथ सोनी द्वारा किया ...
Read Moreउदयपुर। जंनसघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात कार्यकताओ द्वारा पुष्पंजिली अर्पित की। जिला मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया ने बताया कि जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भीखा लाल पटेल , जिला महामंत्री प्रेमचंद लोहार के नेतृत्व में मोर्चा कायकर्ताओं द्वारा कार्यलय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके उपरान्त भाजपा कार्यलय में गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने उनके जीवन बारे में बताया दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवनकाल कई सघर्ष कर राष्ट्र को एक नई दिशा दी दीनदयाल उपाध्याय एकात्मता मानववाद व समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुचने की बात कही एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमावत, भेरूलाल गुर्जर, जिला मंत्री च...
Read More