फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली इलाके के फतहनगर सनवाड़ में पिछले दो दिनों से चल रही दो दिवसीय मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ के तत्वावधान में आयोजित टेंट प्रदर्शनी में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर राजस्थान किराया समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि जिंदल व सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी बाहर से आये अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप चौधरी ने दी।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। यहां अभी-अभी हायर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने एक मकान में भयंकर आग लगने की खबर है। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि दूर दूर से भी देखी जा सकती है। मौके पर काफी लोग जमा है। दमकल भी मौके पर पहुंच चुकी है तथा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से आसपास के घरों को भी खतरा है।
Read Moreफतहनगर। शनिवार को कृष्ण महावीर गोशाला फ़तहनगर में बाबू लाल तेली ओर गोशाला समिति द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष मंजु भील , उपाध्यक्ष नितिन सेठिया , पार्षद गजेंद्र सिंह रावल का साफ़ा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दोरान गोशाला अध्यक्ष केलाश अग्रवाल , केलाश खण्डेलवाल , रमेश मालिवाल , जगदीश मुंदडा , सम्पत बाफ़ना , प्रहलाद मंडोवरा , लोकेश दाधीच , हुकमसिंह ,घनश्याम अग्रवाल ओर गोशाला समिति के सभी सदस्य ओर सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। राउमावि सनवाड़ में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा ब्लाॅक कांग्रेस युवा अध्यक्ष रोनक गर्ग थे। अति विशिष्ठ अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल,नगर कां्रगेस कमेटी अध्यक्ष थावरचंद बापना,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलो,पीटीए अध्यक्ष गोपाल सोनी थे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद सुनिल डांगी,सुनिल मुन्दड़ा, नारायण मोर, विनोद यादव, विनोद धर्मावत, रतन खटीक, जगदीश जाट, श्रीमती रम्भादेव सोनी, मनीष पालीवाल, नरेश जाट, सोहनलाल खटीक, शिवकुमार शर्मा,गजेन्द्र रावल आदि पार्षदगण उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. उदयपुर जिले के मावली इलाके के समीपवर्ती गांव नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ में आज दो दिवसीय मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ एवं मेवाड़ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का कार्यक्रम निकुंज वाटिका में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में नगर व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मीडिया प्रभारी दिलीप चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे। लाइट डेकोरेशन,फ्लॉवर, साउंड,कूलर,कारपेट,केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम मे आने वाली सभी प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। शनिवार को यहां आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 200 लोगों ने लाभ लिया। शिविर का आयोजन यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में लायंस क्लब तथा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष बद्री लाल सोनी,सचिव विनोद धर्मावत, दिनेश अग्रवाल,सत्यनारायण अग्रवाल,राजेंद्र मोर,गोविंद प्रसाद अग्रवाल समेत क्लब के पदाधिकारियों सदस्य मौजूद थे।
Read Moreफतहनगर। एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या आगामी 3 मार्च को होगी। सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली उक्त भजन संध्या शाम सात बजे शुरू होगी तथा प्रभु ईच्छा तक चलेगी। आयोजन में रोहित शर्मा व सौरभ शर्मा एवं अन्य के भजनों का लाभ मिलेगा। श्यामबाबा का भव्य दरबार सजेगा तथा अलौकिक श्रृंगार एवं अखण्ड जोत जलेगी। आयोजकों ने श्याम भजन संध्या में सभी धर्मप्रेमियों को आमन्त्रित किया है। ...
Read Moreफतहनगर। रूण्डेड़ा निवासी पुष्करलाल की धर्म पत्नी श्रीमती ललिता वैष्णव किडनी की बीमारी से ग्रसित है तथा ईलाज के लिए अब उसे किसी दानदाता की दरकार है। 32 वर्षीय ललिता वैष्णव विवाहित है तथा उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। साधारण परिवार है तथा पति हलवाई का काम करता है। बीमारी के उपचार में उसने अपनी चल-अचल सम्पत्ति गिरवी एवं बेचकर अर्जित किए 18 लाख खर्च कर दिए और अब उसके पास उपचार तो दूर घर चलाने के लिए भी पैसा नहीं है। रिश्तेदारों से भी काफी पैसा ले चुके हैं। जो भी दानदाता मदद को हाथ बढ़ाना चाहें वो मोबाइल नं. 9636522505 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में नि: शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन होगा। लायंस क्लब सचिव विनोद धर्मावत के अनुसार इस शिविर में नाक,कान, गला रोग,नेत्र रोग,त्वचा रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर प्रातः 9 से 2 बजे तक चलेगा। पिछले दिनों ही लायंस क्लब की साधारण सभा में इस शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया था।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर.यहां मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ, मेवाड़ द्वारा आयोजित टेंट प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को निकुंज वाटिका, चितौड़ हाईवे रोड, फतहनगर में होगी। मिडिया प्रभारी दिलीप चैधरी बड़गांव ने बताया कि इसमें राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे। इसमें टेंट,लाइट, डेकोरेशन, फ्लावर, साउंड,कुलर, कारपेट, केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री का एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की दुकानें एक छत के नीचे मिलेगी। विशेष 27 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें व्यवसायिक बेनर प्रचार करने के 1100 रुपए, होर्डिंग 2100 रुपए, 15×15 स्टाल 5100 रुपए, प्रवेश शुल्क व भोजन 500 रुपए एसोसिएशन द्वारा तय किया गया है
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। विश्वकर्मा जयन्ती पर फतहनगर में आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग विविध पौषाक धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा ईंटाली चैराहा से बैंडबाजों के साथ निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी सज्जित की गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से विश्वकर्मा को चंवर डुलाते हुए सेवा अर्पित की। शोभायात्रा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसकी पूर्व संध्या पर भी प्रतिभा सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत अन्य का सम्मान किया गया।
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा भगवा सर्कल पर कल भगवा ध्वज परिवर्तन किया गया। यह सर्कल फतहनगर तथा सनवाड़ के ठीक मध्य में नवीन रोड़वेज बस स्टेण्ड के समीप स्थित है। ध्वज परिवर्तन के दौरान सम्मानपूर्वक पुराने ध्वज को उतारा गया तथा नया ध्वज चढ़ाया गया। इस मौके पर कल्याण सिंह, दीपक पालीवाल, सुरेश सोलंकी, गजेन्द्र पालीवाल, चिराग गर्ग,सुरेश वावरी, शंकर सेन, जोगेन्द्रसिंह,हरीश पंचोली, राहुल पुरी, किशन जाट आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के प्रयास रंग लाए जिससे फतहनगर की जल योजना को भी बजट में शामिल किया गया। विधायक जोशी ने फतहनगर-सनवाड़ की पानी की टंकियों,लाइनों एवं जल स्त्रोतों को लेकर अपनी बात सदन में रखी तथा सम्बन्धित मंत्री को इससे अवगत कराया था। आज प्रदेश के बजट में उदयपुर शहर एवं कानोड़ के साथ ही फतहनगर-सनवाड़ को योजना में शामिल करते हुए सौगात दी है। बजट में इन तीनों ही शहरों के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें उच्च जलाशयों का निर्माण एवं पाइप लाइनें बिछाने के कार्य शामिल हैं। पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जोशी को इसके लिए बधाई दी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने भी अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान पत्र के...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (ट्रेड यूनियन) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील व उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कन्डारा, नगर कोषाध्यक्ष किशन कंडारा, कार्यालय मंत्री श्रीमती शायरी देवी, संगठन मंत्री निर्मल घावरी,सूरज कन्डारा, सज्जन कुमार समेत अन्य शामिल थे।
Read Moreफतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर की साधारण सभा का आयोजन किया गया,जिसमें 27 फरवरी को आयोजित कैंप के बारे में चर्चा की गई एवं दो लायन सदस्य ज्ञानचंद पाटोदी एवं प्रकाश मंगल को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के सचिव विनोद धर्मावत ने बताया कि साधारण सभा में तय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर यहां के नगर पालिका स्टेडियम में शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा जिसमें भर्ती सहित सामान्य जांचें, ऑपरेशन एवं दवाइयां निःशुल्क दी जाएगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां पालिका परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहित गुप्ता और शुभकरण चौधरी द्वारा नीट के विध्यार्थियों के लिए लिखी केमेस्ट्री की पुस्तक का विमोचन राज्य के पूर्व गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, समाजसेवी दिनेश कावड़िया, पूर्व विधायक शांतिलाल चपलोत, पालिकाध्यक्ष मंजु देवी भील और भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया के कर कमलों द्वारा किया गया। रोहित पिछले 9 सालो से देश भर के लाखों छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे है। रोहित गुप्ता और शुभकरण चौधरी की नीट के अभ्यार्थियों के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया ने रोहित गुप्ता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Read Moreनव गठित बोर्ड का दायित्व बोध समारोहः कटारिया ने बोर्ड सदस्यों से कहा संयम रख कर जवाब देना और जनता के काम करना
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर(विकास चावड़ा)। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के नवनिर्वाचित बोर्ड का दायित्व बोध समारोह रविवार को पालिका के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत पार्षदों का उपरना,शाॅल व सरोपे द्वारा स्वागत किया तथा समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने पांच साल के लिए चुना है तो जनता के काम करना। काम भले ही दो दिन देर से हो लेकिन जवाब संयम से देना। इस मौके पर कटारिया ने प्रदेश सरकार को घेरने में भी कसर नहीं रखी। कटारिया ने बिजली के बिलों में आ रही भारी भरकम राशि का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली आधी दर से खरीदने के बाद भी निगम को अस्सी हजार करोड़ का घाटा है। इसका कारण कहीं न कहीं सिस्टम में दोष है। सरकार को इस सिस्टम को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र फतहनगर में मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ, मेवाड़ द्वारा आयोजित टेंट प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को निकुंज वाटिका, चितौड़ हाईवे रोड, फतहनगर में रखा गया है . मिडिया प्रभारी दिलीप चौधरी बड़गांव ने बताया कि इसमें राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे. इसमें टेंट,लाइट, डेकोरेशन, फ्लावर, साउंड,कुलर, कारपेट, केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री का एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । इसमें सभी प्रकार की दुकानें एक छत के नीचे मिलेगी. विशेष 27 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें व्यवसायिक बेनर प्रचार करने के 1100 रुपए, होर्डिंग 2100 रुपए, 15×15 स्टाल 5100 रुपए, प्रवेश शुल्क व भोजन 500 रुपए एसोसिएशन द्वारा तय किया गया है.
Read Moreफतहनगर। हाल ही वल्लभनगर से स्थानान्तरित होकर आए उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष शनिवार को फतहनगर पहुंचे तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुसार इंदिरा रसोई का अवलोकन किया एवं वहां पर पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के साथ भोजन का स्वाद चखा। यहां उपखण्ड अधिकारी ने गुणवत्तायुक्त एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्थाएं पायी तथा भोजन की प्रशंसा की।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजु भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं सभी पार्षदों का पदभार ग्रहण व स्वागत समारोह रविवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा मण्डल महामंत्री फुलचंद कुमावत के अनुसार प्रातः 10.30 बजे होने वाले इस समारोह में पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला प्रमुख सुश्री ममता कुँवर पँवार,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पुर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, डेयरी चेयरमेन गीता पटेल, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, पुर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी,जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,महेंद्र औदिच्य, जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलि
Read More