फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ स्कूल में भामाशाहों द्वारा जीर्णोद्धार कराये गए हॉल एवं कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में भामाशाह शांतिलाल चपलोत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 1.25 लाख की लागत से हॉल का एवं सीए रमेश विजयवर्गीय द्वारा 51000 की लागत से कक्षा कक्ष का जीर्णोद्धार करवा कर लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण के शुभ अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, सिनर्जी इस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रदीप चपलोत, उपाध्यक्ष नगरपालिका नितिन सेठिया, पीटीए अध्यक्ष गोपाल सोनी, प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी एवं विद्यालय के शिक्षक व नगर के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना के केस बढ़े,फतहनगर में शनिवार को नहीं होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। वैक्सीनेशन के बीच कोरोना के केस बढ़ने पर प्रशासन ही नहीं अपितु आमजन भी चिंतित हो उठा है। सबसे बड़ी खबर तो उदयपुर के प्रज्ञा चक्षु विद्यालय से आई जहां 28 केस सामने आए। इसके बाद तो प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। आज जिले से 707 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें 664 नेगेटिव रहे लेकिन पाॅजीटिव 43 लोग पाए गए। इनमें भी 36 केस शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। 28 केस क्लोज कांटेक्ट वाले एवं 8 केस नए सामने आए। ग्रामीण इलाकों में सामने आए सभी सात केस नए हैं। जिले में अब तक पाॅजीटिव का आंकड़ा 12092 तक पहुंच गया है। इधर वैक्सीनेशन को लेकर बताया गया कि शनिवार को मावली तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीनेशन नहीं होगा। सनवाड़,मावली,खेमली एवं डबोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही वैक्सीनेशन होगा। शुक्रवार को सभी पंचायत मुख्यालयों पर वैक्सीनेशन किया गया। मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिला कलक्टर देवड़ा ने फतहनगर-सनवाड़ में किया कार्यालयों का निरीक्षण

फतहनगर। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने गुरूवार को फतहनगर का दौरा कर कार्यालयों का निरीक्षण किया। देवड़ा पहले मावली एवं बाद में फतहनगर पहुंचे जहां पर उन्होने उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। देवड़ा ने पालिका में विभिन्न शाखाओं के बारे में जानकारी ली तथा विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होने पालिका के अधिकारियों से कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता से पूर्ण करें। कलक्टर ने पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं आम जन से भी चर्चा की। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर जिला कलक्टर को अवगत कराया। इसमें खासकर पं.दीनदयाल रोड़वेज बस स्टेण्ड को पुनः शुरू करने की बात थी। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी मनीष मयंक एवं अन्य अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों को राहत देने के निर्देश दिए। मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत,नायब त...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में श्याम भजन संध्या ने बिखेरे भक्ति के रंग

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में आज श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज सायं 8:30 बजे बाबा के आह्वान एवं विनायक वंदना से किया गया। भजन संध्या के प्रारंभिक दौर में रोहित शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया। श्रद्धालु बारी बारी से कतार बंद होकर आते रहे तथा दर्शन कर आहुतियां देकर भजनों का लुत्फ उठाते रहे। बाबा श्याम के भजनों पर लोग कई बार झूम उठे। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी पहुंची। नगर समेत आसपास के गांवों से भी लोग आए। सरदार पटेल स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया। देर रात तक लोग भजन संध्या का लुफ्त उठाते रहे। कार्यक्रम के शुरू में आयोजकों ने भजन कलाकारों एवं उनके साथ में आए वादक कलाकारों का स्वागत किया। इसके अलावा स्टेडियम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उपरना ओढ़ाकर एवं मास्क प्रदान कर अगवानी की गई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लौहार समाज के नव युवक मण्डल की बनी कार्यकारिणी, हेमशंकर लौहार बने अध्यक्ष

फतहनगर। मालवीय लोहार समाज नवयुवक मण्डल की कार्यकारिणी गठन गुरूवार को  अध्यक्ष देवीलाल लोहार, कोषाध्यक्ष मोहनलाल लोहार,महामंत्री तुलसीराम लोहार, विवाह मंत्री लालूराम लोहार व उपाध्यक्ष  गणेश लोहार,मदन लोहार के निर्देशन में किया गया। कार्यकारिणी में हेमशंकर लोहार (चंगेडी)-अध्यक्ष, जगदीश लोहार (आमली)-उपाध्यक्ष,मुकेश लौहार(चंगेड़ी)- महामंत्री,शंकर लोहार (वासनी माफी)-कोषाध्यक्ष, रमेश लोहार व राजेश लोहार-शिक्षामंत्री,देवेन्द्र लोहार व दिलीप लोहार-खेलमंत्री, कैलाश लौहार व दिनेश लोहार-सूचना मंत्री, पप्पु लोहार-सचिव, निर्मल लौहार व हितेश लोहार- संगठन मंत्री,राहुल लोहार व दिनेश लोहार-सांस्कृतिक मंत्री,ओमप्रकाश व गणेशलाल स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वैक्सीनेशन अभियान ने दूसरे दिन पकड़ी गति

फतहनगर। वैक्सीनेशन आज दूसरे दिन भी की गई। यहां के राजकीय चिकित्सालय में दूसरे दिन चिकित्सक विजय जैन के निर्देशन में 300 लोगों को टीका लगाया गया। पार्षद विनोद धर्मावत ने भी टीका लगवाकर दूसरों को प्रेरित किया। आज इंटाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 107 व्यक्तियों के टीकाकरण किया गया जिसमें इंटाली, बड़गांव, आमली, ढूंढीया गांव के व्यक्तियों ने टीका लगवाया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पृथ्वीराज चौहान बने पीपा क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री पीपा क्षत्रिय समाज फतहनगर के चुनाव यहां के अखाड़ा मंदिर में समाजजनों की एक बैठक में सम्पन्न हुए। दिवंगत अध्यक्ष प्रभूलाल देवड़ा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। पृथ्वीराज चौहान को अध्यक्ष,प्रकाश देवड़ा को महामंत्री एवं बंशीलाल सोलंकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदों पर सबकी सहमति रही। इस अवसर पर समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा आगामी दिनों पीपा जयन्ती कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा की गई। तय किया गया कि तत्कालीन परिस्थितियों एवं कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए पीपा जयन्ती मनाई जाएगी। सामाजिक रूप से संगठित रहते हुए समाज के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित रहने की अपील की गई। संचालन सुरेश सोलंकी ने किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज होगी भजन संध्या

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार की शाम श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सायं 7 बजे शुरू होने वाली इस भजन संध्या में रोहित शर्मा एवं सौरभ शर्मा आदि भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या प्रभु इच्छा तक चलेगी. कार्यक्रम में श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजेगा। अखण्ड जोत चलेगी जिसमें श्रद्धालु बारी-बारी से आहुतियां भी देंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर लहलहा रही गेहूं की फसलें,बम्पर पैदावार की उम्मीद

फतहनगर। क्षेत्र में इस बार मक्का की बम्पर पैदावार के बाद गेहूं की भी बम्पर पैदावार होने की संभावनाएं हैं। किसानों का कहना है कि यदि कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई तो फसलें अच्छी पैदावार दे सकती है। फतहनगर क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल पूरे यौवन पर है तथा चहुंओर खेतों में लहलहाती देखी जा सकती है। लहलहाती फसलों को देखकर क्षेत्र के किसान खुश हैं। इस मर्तबा फतहनगर का तालाब भी आधे से भी अधिक भरा है जिससे कुओं का सेजा बना हुआ है। चंगेड़ी के तालाब में पानी की आवक बाधित होने से तालाब रीता हो गया है फिर भी कुओं का जल स्तर बना हुआ है तथा गेहूं की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। ईंटाली क्षेत्र में तो किसान गेहूं की फसलों के साथ-साथ काले सोने के नाम से विख्यात अफीम की पैदावार भी ले रहे हैं। इधर जहां एक ओर फसलें पूरे यौवन पर नजर आ रही है वहीं क्षेत्र में नील गायों के कारण किसान खासे परेशान हैं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में लीग आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सनवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार को लीग आधारित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सभी टीमें पांच-पांच लीग मैच खेलेगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31000 एवं उप विजेता को 15000 का पारितोषिक दिया जाएगा। प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी दिनेश कावड़िया ने अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि महावीर चपलोत थे। मेजर राघवसिंह, पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,कल्याणसिंह पोखरना,सुनील डांगी,पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,रमेश तेली,पार्षद जगदीश जाट,गिरिजा मीणा,रोशन खटीक,फुलचंद कुमावत,अशोक मोर,शैलेष मीणा,गोवर्धन सोनी,श्रवण खटीक,बाबुलाल चैपड़ा,जसवंत सुराणा आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनाथ बच्चों के बीच मनाया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चपलोत का जन्म दिन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत का जन्म दिन मंगलवार को समिधा संस्थान सालेरा में अनाथ एवं दृष्टिबाधित बच्चो के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। चपलोत के पूत्र प्रदीप चपलोत,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,चन्द्रगुप्तसिंह चैहान,नरेन्द्रसिंह राणावत,लक्ष्मीलाल आचार्य,बाबुलाल डांगी समेत अन्य ने बच्चों से भजन, कविताएं सुनी तथा काव्य पाठ के  माध्यम से शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। बच्चों को फल वितरण किया। चपलोत को जन्म दिन की शुभकामनाएं सोशल मिडिया के माध्यम से भी दी गई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर जैन समाज ने प्रिवेडिंग शूट पर लगाया प्रतिबंध

http://www.fatehnagarnew.com फतहनगर. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर की साधारण सभा की मासिक बैठक सांडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तांणा में आयोजित की गई। बैठक संघ के वरिष्ठ संरक्षक पूरणमल सिंयाल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। संघ अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन ने अपने विस्तृत उद्बोधन में समाज में व्याप्त बुराइयों पर चर्चा की एवं पाश्चात्य संस्कृति के स्तर को समाप्त करने के संबंध में पहल की जिसमें प्री वेडिंग शूट के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। फतहनगर संघ की परिवार परिचय पुस्तिका बनाने का निर्णय लिया गया। बालक-बालिकाओं के सगाई संबंध समय पर हो इसके लिए संघ के 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जो इस कार्य हेतु प्रयासरत रहेगी। संघ की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के लिए  अनोखे दंड का प्रावधान किया गया जिसमें सभी सदस्य अनुपस्थित रहने वाले सदस्य के घर जाकर अल्पाहार करें

Read More
फतहनगर - सनवाड

नेशनल यूथ फेस्टिवल के तहत राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

फतहनगर। फतह एकेडमी विद्यालय में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था ने कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं के 19 कार्यक्रम आयोजित कर एक मंच प्रदान किया। श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम संचालन पारूल वर्डिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि डा. अभिनव शर्मा उपतहसीलदार सनवाड़ थे। विशिष्ट अतिथि कालुसिंह राणावत भु अभिलेख निरीक्षक फतहनगर एवं नाका प्रभारी वन रेंज मावली सुरेश चंद्र शर्मा थे। विशिष्ट सम्मानित डॉ जैनेंद्र कुमार जैन एवं भगवती जोशी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता थी। कार्यक्रम में सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान में अलवर से यशवी सिंह, जेवाणा से रवीना शर्मा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के महावीर पीजी काॅलेज में आनन्दम् दिवस का किया आयोजन

फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू पी.जी. काॅलेज में मंगलवार को आनन्दम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। गत 23 फरवरी को महाविद्यालय में प्रथम कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में आज आनन्दम् दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आनन्दम् विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अपने व्यक्तिगत अनुभवों और उद्धरणों से आनन्दम् की उपयोगिता बताई। नोडल अधिकारी डाॅ. सुरभि नन्दवाना ने विद्यार्थियों आनन्दम् विषय के पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी दी। राकेश छीपा ने कहा कि आनन्द्म विषय छात्र-छात्राओं को जोड़ने का प्रयास है। विद्यार्थी आनन्द्म के जरिए समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर चिन्तनशील बनेंगें। देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकीय ज्ञान से भी अलग जीवन में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 200 को लगी कोरोना वैक्सीन

फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में आज नगर के 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्सक डॉ.विजय जैन के निर्देशन में दिनभर वैक्सीन लगाने का काम चला। मावली तहसील में कई जगह आज वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ ! पहले ही दिन लोगों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई। फतहनगर केन्द्र पर सेवानिवृत कम्पाउण्डर मदनलाल धर्मावत ने भी पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर की समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी से की मुलाकात

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को कांग्रेस के सभी 11 पार्षदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस के पार्षद वरिष्ठ पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिका पहुंचे तथा अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक वर्मा,सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। इनमें खासकर साफ सफाई की मुख्य समस्या थी। सड़कों एवं लाइट की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। अधिशासी अधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु पार्षदों को आश्वस्त किया। मनोहर लाल त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक बुलाई जाए जिसमें पुराने टेंडर निरस्त कर नए टेंडर लिए जाएं। उन्होने कहा कि पालिका क्षेत्र में जनहित के कार्यों को बोर्ड के माध्यम से करवा कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। इस प्रति

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रतिभाओं का कल होगा सम्मान

फतहनगर। फाॅस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फतह एकेडमी फतहनगर सभागार में राष्ट्रीय गोल्ड टैलेंट प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार शाम 4 बजे होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 21 श्रेष्ठ प्रतिभागी का सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी करेंगे एवं मुख्य अतिथि मयंक मनीष उपखंड अधिकारी मावली,विशिष्ट अतिथि शशि कमल नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक उदयपुर, राज कुंवर किशनावत सचिव कृषि उपज मंडी फतहनगर, डॉ अभिनव शर्मा उप तहसीलदार सनवाड एवं डॉ विजय जैन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहनगर, नाका प्रभारी वनरेंज मावली सुरेश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिव सैनिकों ने थाना अधिकारी का किया स्वागत

फतहनगर। शिव सैनिकों ने सोमवार को यहां नवनियुक्त थाना अधिकारी उदय सिंह का स्वागत किया। थाना परिसर में संक्षिप्त आयोजन के दौरान शिवसैनिकों ने माला व साफा पहनाकर एवं प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में संभाग कार्यकारिणी सदस्य नरेश चंद्र खींची,गणेश लाल प्रजापत,उप जिला प्रमुख मदन पालीवाल,तहसील प्रमुख धर्मवीर गुर्जर,भंवरलाल कुमावत, देवेंद्र लोहार आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

फतहनगर। यहां रविवार की सुबह एक मकान में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने की गली में स्थित नानु हुसैन के मकान में घटी जहां लपटें उठती देख लोग एकत्र हो गए तथा पालिका की दमकल को सुचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग से सामान बचाने का प्रयास भी किया तथा अधिक नुकसान होने से बचा लिया। आग की लपटें इतनर उंची थी कि आस पास के घरों को भी बचा पानी मुश्किल जान पड़ रहा था। आग के कारण उठने वाला धुंआ तीन किलोमीटर के दायरे में भी दिखाई दे रहा था। संकड़ी गली में भी दमकल पहुंची तथा लोगों के साथ आग पर काबू पाया। उक्त व्यक्ति कपड़े की थैलियों का व्यवसाय करता है जिसके कारण घर में पड़ा माल,मकान में रखी करीब 70 हजार की नकदी,स्कूटी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण पूरे मकान के छतें टूट गई तथा आस पास के मकानों की दीवारें तक डेमेज हो गई। आग लगने के कारणों क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल ने करवाई अनाथालय में प्रतियोगिताएं

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा ने रविवार को सालेरा खुर्द, मावली स्थित समिधा बालगृह में बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया व बच्चों को भोजन करवाया। शाखा के सदस्यों ने बालगृह में चित्रकला प्रतियोगिता, चेयर रेस, सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया व उनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया। साथ ही बालगृह में कार्यरत कार्मिकों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सदस्यों ने सभी बच्चों व स्टाफ को भोजन करवाया तथा स्टेशनरी व पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशाल सामोता, अजय जैन, शैलेष धर्मावत, आशीष जैन, अभिषेक भंडारी, महेंद्र पालीवाल, ऋषभ सेठिया, शुभम जैन, पवन शर्मा, प्रीतम लोहार, महावीर हिंगड़ तथा पारुल वर्डिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधान शैलेंद्र चैबीसा ने महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्यों को धन्...

Read More