फतहनगर। पेसिफिक डेंटल कॉलेजएंड रिसर्च सेंटर भीलों का बेदला एवं श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन होगा। आज प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक श्री कृष्ण महावीर गौशाला में चलने वाले इस शिविर में सभी प्रकार के दांतो से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श निशुल्क दिया जाएगा। शिविर में चिकित्सकों द्वारा रेफरल कार्ड दिया जाएगा। उक्त कार्ड साथ में पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलो का बेदला उदयपुर ले जाने पर सुविधाएं निम्नानुसार उपलब्ध रहेगी। रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों में मसाला भरना, दांतो की सफाई, दांत एवं अक्कल दाढ़ निकालना, बत्तीसी, दांतो का एक्स-रे, बच्चों की दंत चिकित्सा एवं इलाज, लगाने -निकालने वाले दांत इत्यादि सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। शनिवार को देशव्यापी कोरोना टीकाकरण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सनवाड़ में कोविड टीकाकरण सांसद चंद्रप्रकाश जोशी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, कार्यवाहक भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री फूलचंद कुमावत,अशोक मोर,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेश मीणा, पूर्व जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल,पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील डांगी, गजेंद्र रावल,सोहन खटीक,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,गोवर्धन सोनी,विक्रम धनावत, संतोष प्रजापत भेरूलाल बैरवा,ख्याली लोहार,लक्ष्मणपूरी,दीपक अग्रवाल,विजय बाफना, भाविन जैन, कैलाश खटीक,पुरन खटीक,अर्जुन सिंह,शभू सिंह,सुनील कोठारी, शक्तिसिंह,मंजू जीनगर,शाहिदा बेगम आदि मौजूद थे। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहकारी दवाघर के बाहर मरीजों के बैठने के लिए बैंच की आवश्यकता होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक बंशीलाल तातेड़ ने शुक्रवार को बेंच भेंट की । इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर महेश वजुवावत ने तातेड़ का आभार व्यक्त किया।
Read Moreफतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर प्रांगण में आयोजित एक शाम भोले के नाम भजन संध्या देर रात तक चली। इस भजन संध्या का आयोजन अखाड़ा मंदिर विकास कमेटी के बैनर तले किया गया। चंगेड़ीर के नवोदित भजन गायक गोपाल भाट के सुरों से सज्जित भजन संध्या का आगाज रात 8.30बजे हुआ जिसके प्रांरभ में भाट ने विनायक एवं गुरूवंदना की। इसके बाद भोले पर भजनों की एक से एक नायाब प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों पर भक्त खूब थिरके। भजनों का भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया। विनायक एवं गुरू वंदना के बाद आयोजकों ने भजन गायक गोपाल भाट समेत वादक कलाकारों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा एवं वार्ड 14 के पार्षद मनीष पालीवाल का भी उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इधर पुराना बाजार में नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में रात 10बजे तक सुन्दरकाण्ड का पाठ चला। महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। यहां महा शिवरात्रि के अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय पर एक भक्त के सौजन्य से छप्पनभोग का आयोजन किया गया। भोले का अभिषेक व श्रृंगार के बाद शाम को सजे छप्पनभोग का भक्तों ने दर्शन एवं महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। महा आरती सायं 7.30बजे शुरू हुई तथा ठीक इसके बाद भक्तों ने प्रसाद पाया। ...
Read Moreफतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को नगर शिवमयी हो गया। नगर के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की रेलमपेल रही। अखाड़ा मंदिर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में भक्तों ने अभिषेक किया तथा भोले का मनमोहक श्रृंगार किया। भोले के दरबार में सुबह से ही भक्तों का आना जारी रहा। मंदिर पर आकर्षक विद्युतसज्जा भी की गई। महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रताप चैराहा स्थित सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर गुरूवार को सुबह भोले का अभिषेक वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ किया गया। अभिषेक के बाद भक्तों ने भोले का मनभावन श्रृंगार किया जिसे लोग अपलक निहारते रहे। यहां दर्शन लाभ लेने के लिए आने वाले भक्तों ने प्रभुश्री का विशिष्ट श्रृंगार पाकर अपने को धन्य माना। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज वाटरकूलर का लोकार्पण किया गया। उक्त वाटर कूलर स्व.श्रीमती रामसुखी बाई की स्मृति में रामचन्द्र-चांदमल सोनी द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, मोहनदेवी सोनी,चांदमल सोनी,मदनलाल धर्मावत,विनोद धर्मावत, मनोहरलाल सोनी,फूलचंद कुमावत,रामलाल सोनी,राधेश्याम बागला,गोवर्धन सोनी, महेश सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों एवं अन्य मोतबीर लोगों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में अभिषेक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है। आज शाम द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में भोले के दरबार में 56 भोग सजेगा। अखाड़ा मंदिर में भजन गायक गोपाल भाट की भजन संध्या होगी। भजन संध्या शाम 7:30 बजे प्रारंभ होगी।
Read Moreफतहनगर। यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में गौ भक्तों की धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी दीदी ने कहा कि आज गौ माता की रक्षा के लिए हर घर में गोपालन जरूरी हो गया है। गौशाला प्रांगण में शाम 7.30 बजे प्रारंभ हुई इस धर्मसभा में नगर सहित आसपास के गांवों से भी गौ भक्तों ने शिरकत की। साध्वी दीदी ने गौ एवं गुरू की वंदना के साथ ही गौ की वर्तमान दशा पर गौ भक्तों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से अनुरोध किया कि गौ माता के शरीर में देवताओं का निवास है। गौ माता के घर में होने से हमारे सारे कष्टों का निवारण स्वतः ही हो जाता है। यदि हर घर में गौ माता होगी तो कत्लखानों में गौ माता नहीं जाएगी। इस अवसर पर साध्वी दीदी ने 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा पर भी प्रकाश डाला तथा बताया कि इसी पदयात्रा के तहत 15 मार्च से तांणा गांव में सप्त दिवसीय गो कथा एवं हवन का विशाल कार्यक्रम...
Read Moreफतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक आयोजन होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय में अभिषेक, शिव परिवार की सज्जा एवं छप्पनभोग होगा। अखाड़ा मंदिर स्थित शिवालय प्रांगण में धार्मिक आयोजन कि अतिरिक्त भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक, महाआरती एवं सायंकाल 6बजे वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। पुराना बाजार स्थित शिवालय के प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा।
Read Moreफतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या की तैयारियों को लेकर मंदिर के युवा जुटे हुए हैं। भजन संध्या सायं 7:30 बजे शुरू होगी जिसमें चंगेडी के नवोदित भजन गायक गोपाल भाट भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या प्रभु इच्छा तक चलेगी। यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा का अभिषेक एवं श्रंगार होगा। इसी तरह से पुराने बाजार में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शाम को सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक एवं शाम को भोले के समक्ष छप्पन भोग सजेगा। यहां छप्पन भोग का आयोजन शाम 7:30 बजे होगा। भोले की आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
Read Moreफतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां के द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय में विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण स्थित शिव परिवार की विशेष साज-सज्जा होगी तथा सायंकाल 7:30 बजे छप्पन भोग हो जाएगा। भक्तों की उपस्थिति में महाआरती होगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी फतहनगर ने अधिक से अधिक भक्तों को इस पर्व का लाभ लेने का न्योता दिया है
Read Moreफतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौशाला प्रांगण में मंगलवार को शाम 7बजे प्रवचन होगा। साध्वी दीदी के मुखारविंद से रात 10 बजे तक प्रवचन होगा। गौशाला संचालकों ने भक्तों से आग्रह किया है कि अपने घर से जल का कलश लेकर आवें। साध्वी दीदी उस जल को मंत्रसिद्ध करेंगे जो कि उपयोगी होगा। ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर राज्य सरकार द्वारा राजकीय अवकाश घोषित करने के बाद क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को छुट्टी कर दी गई । छुट्टी से पहले इन विद्यालयों में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More1. रुद्राक्ष - रुद्राक्ष का पेड़ भगवान् शिव (रुद्र) के आँसू (अक्ष) से उत्पन्न हुआ था। रुद्राक्ष का बीज प्रभु को इतना प्रिय है कि वें उन्हें अपने शरीर पर आभूषणों के रूप में धारण करते हैं । 2. भस्म - शरीर अंततः राख में बदल जाता है। हमारे परिवार, भौतिक वस्तुओं और हमारे शरीर के लिए लगाव हमारे दुखों और सुखों का कारण है लेकिन ये अस्थायी हैं। शिव सर्वज्ञ चेतना हैं, जो अपने शरीर पर राख के साथ चित्रित किया गया है, यह दर्शाता है कि शरीर आत्मा के लिए एक अस्थायी श्रंगार है और अंततः यह अपने वास्तविक तत्व पर वापस चला जाएगा जो कि राख है। 3. बेल पत्र या बिल्व के पत्ते - तीन पत्तों वाला बेल पत्र भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक है। वे यह भी प्रतीक हैं कि भगवान शिव तीन गुनों (सात्विक, राजसिक और तामसिक) से ऊपर हैं। जैसा कि भगवान शिव ने जहर हलाहल का सेवन किया था तो बेल पत्र भगवान शिव को शीतलता प्रदान करत...
Read Moreफतहनगर। विश्व महिला दिवस पर आज महिलाओं के लिए फ्री सफर के बाद रोड़वेज की बसें यात्री भार से ठसाठस आ रही है। इन बसों के हालात यह है कि बस में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कोरोना गाइड लाइन का पालन तो ऐसे में कोसो दूर है। ग्रामीण मार्गों पर रोड़वेज की बसें नहीं होने से ऐसी भीड़ प्राइवेट बसों में नहीं है। फतहनगर से उदयपुर मार्ग पर चल रही मिनी बसों को आम दिनों की तरह यात्री भार नहीं मिल रहा है। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़-फतेहनगर क्रिकेट प्रीमियर लीग का शनिवार को समापन हुआ जिसमे मातेश्वरी क्लब ने ब्लैक पैंथर क्लब को हरा कर फाइनल जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मावली प्रधान एवं पूर्व विशायक पुष्करलाल डांगी थे जबकि अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना ने की। समारोह में यूथ कांग्रेस के अशोक वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल जाट, विधानसभा यूथ अध्यक्ष रौनक गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पार्षद शांतिलाल चंडालिया,पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी, हमीदा बानू, नरेश जाट, सुनील मुंदडा, विनोद यादव, नारायण मोर, मनीष पालीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल, पूर्व पार्षद शरीफ शैख, गोपाल सोनी,ओम सेन,भेरूसिंह, प्रकाश सेन, डाॅ.महेश वजुवावत, नितेश पुरी गोस्वमी, सुरेश आचार्य,धर्मेश चपलोत, आशुतोष दाधीच आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 31000 रूपए व ट्र...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा की शनिवार को बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । बैठक के दौरान पूर्व सचिव अजय जैन ने करवाए गए सभी कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया व पूर्व कोषाध्यक्ष शैलेष धर्मावत ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष चुने गए, जिसमें अध्यक्ष आशीष जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक भंडारी, सचिव शैलेष धर्मावत, सह सचिव विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ सेठिया, उप कोषाध्यक्ष शुभम जैन चुने गए । बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष विशाल सामोता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व नई कार्यकारिणी को उपरना ओढ़ाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
Read Moreफतहनगर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का शनिवार को कपासन जाते वक्त फतहनगर के मैन चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूनिया पहली मर्तबा फतहनगर आए। कपासन पालिकाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने जाते वक्त यहां पहुंचे पूनिया की अगवाीन को लेकर कार्यकर्ता धुणी बाई पास पहुंच गए तथा जैसे ही पूनिया का काफिला आया नारेबाजी के साथ स्वागत किया। काफिला नगर के मैन चैराहे पर पहुंचा जहां पर आतिशबाजी के साथ ही पूनिया,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सांसद सी.पी. जोशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, विनोद धर्मावत, सोहन खटीक, जगदीश जाट, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत, रोशनलाल खटीक, मुकेश खटीक, सचिन खटीक, विक्रम धन्नावत, संतोष प्रजापत, शक्तिसिंह चुंडावत, सूर्यप्रताप सिंह राव...
Read More