फतहनगर - सनवाड

बादशाह की सवारी नजराने तक सिमटी

फतहनगर। सनवाड़ में रियासतकाल से चली आ रही बादशाह की सवारी का कार्यक्रम भी आज कोरोना से प्रभावित दिखा जब आयोजक ग्रामवासियों ने किसी तरह के जुलूस आदि का आयोजन न कर कार्यक्रम को नजराने तक सीमित कर दिया। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को नगर के प्रमुख लोग एकत्र हुए तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए रावले में पहुंचे जहां पर स्थापित प्रभु एकलिंगनाथ की गादी की पूजा करके नजराना पेश किया। रावले में बादशाह की सवारी के समापन पर खेली जाने वाली गैर भी आज नहीं खेली जा सकी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संथारा सहित श्रीमती कंचनबाई हिंगड़ का देवलोक गमन

फतहनगर। प्रमुख व्यवसायी सम्पतलाल हिंगड़,आनंदीलाल,बाबुलाल हिंगड़ की माता श्रीमती कंचनबाई का आज संथारा सहित देवलोक गमन हो गया। धर्म परायण श्रीमती हिंगड़ के देवलोकगमन के बाद उनकी महाप्रयाण यात्रा रविवार सुबह 9 बजे निवास स्थान शांतिपथ मार्केट से रवाना होगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन पांच अप्रेल से शुरू

फतहनगर। बजट घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के सभा भवन में वार्ड वाइज शिविर आयोजित कर किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि इस हेतु खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। इन परिवारों को सीधे ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है एवं प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं लघु व सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार जो इनमें से किसी भी पत्रता में नहीं आते हैं वह परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते हैं। अधिशासी अधिकारी ने लोग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शीतला सप्तमी पर घरों में बना बास्योड़ा,सनवाड़ में बादशाह की सवारी आज

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर में शीतला सप्तमी का पारंपरिक त्योहार आज मनाया जा रहा है। यहां के अखाड़ा मंदिर शीतला माता के स्थानक पर तड़कें 3:00 बजे से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गई। महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना कर कहानियां भी सुनी। शीतला पूजन का क्रम सुबह देर तक भी चलता रहा। आज लोग बास्योड़ा भोजन का ही उपयोग करेंगे। आस-पास के गांव में भी आज शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिन में लोग रंगों से होली खेलेंगे। सनवाड़ में आज शाम बादशाह की सवारी का लोगों को लुत्फ देखने को मिलेगा। वर्षों से चली आ रही बादशाह की सवारी को देखने के लिए नगर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।    

Read More
फतहनगर - सनवाड

ओवरब्रिज का काम प्रगति परः अभी करना होगा इंतजार

फतहनगर। अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल में थाने के समीप रेल समपार फाटक के यहां स्वीकृत ओवरब्रिज का काम इन दिनों प्रगति पर है,लेकिन अभी भी नगरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। ओवरब्रिज के लिए रेल समपार फाटक के दोनों ओर कई दिनों तक काम चला तथा इस दौरान हाइवे पर आवागमन की पास ही वैकल्पिक व्यवस्था थी। रेलवे लाइन के काफी नजदीक जाने के बाद पास ही से गुजारे गए वैकल्पिक मार्ग को बंद कर आवागमन नगर के बीच बाजार से होकर शुरू किया गया। बाजार से आवागमन दीपावली के दो दिन पहले से ही शुरू कर दिया गया था जो कि अब तक बदस्तूर जारी है। इस बीच ब्रिज के निर्माण का काफी काम भी हो चुका है तथा जल्द ही रेलवे लाइन के ठीक उपर स्लैब डाले जाकर ब्रिज के काम को आगे बढ़ाया जाना है लेकिन लगता है इसमें अभी नगरवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नगर के बीच से हाइवे का आवागमन होने से दिन भर वाहनों की रेलमपे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री कन्हैयालालजी सामर का निधन

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ सुश्रावक श्री कन्हैयालाल जी सामर का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे तथा अहमदाबाद में उपचाररत थे। सामर का अंतिम संस्कार आज सायं 05.30 बजे भीलवाड़ा में होगा। पावनधाम में भी उनका सक्रिय योगदान किसी से पिा नहीं हैं। उनके निधन से जैन समाज फतहनगर में अपूरणीय क्षति हुई है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधि विधान से हुआ होलिका दहन

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में रविवार की शाम 7:15 बजे विधि विधान से मुख्य होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के लिए नगर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष स्टेडियम में एकत्र हुए । द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं नगर के प्रमुख लोग ढोल धमाकों के साथ सरदार पटेल स्टेडियम पहुंचे तथा विधि विधान से होली का पूजा अर्चना की तथा अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया। होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व शुरू हो गया। अखाड़ा मंदिर के बाहर भी होली का दहन किया गया जहां क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 7:15 बजे होगा होलिका दहन

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में मुख्य होलिका का दहन शाम 7:15 बजे होगा। द्वारिकाधीश मंदिर के पुजारी सतनारायण पालीवाल के अनुसार ढोल धमाकों के साथ नगरवासी स्टेडियम पहुंचेंगे तथा नियत समय पर होलिका का पूजन इत्यादि कर दहन किया जाएगा। इधर द्वारिकाधीश मंदिर में आज फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया तथा ठाकुर जी को गुलाल अबीर से सरोकार किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का विहंगम श्रंगार भी किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना संक्रमण बढ़ा,फतहनगर में मिला एक पॉजीटिव

फतहनगर। आज 1689 सैंपल की कोविड जांच होने पर 1622 नेगेटिव तथा 67 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 12744 हो गयी है। सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 12811 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डीचार्ज किए जा चुके हैं 455 मरीज एक्टिव होकर 317 मरीजों को होम आइसोलेशन किए हुए हैं तथा अब तक 128 को भी संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 67 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 40 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 02 कोरोना वाररिर्स, 21 क्लोज कांटेक्ट वाले,17 नए संक्रिमित मिले हैं । तथा ग्रामीण क्षेत्र से 27पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,06 क्लोज कांटेक्ट वाले , 20 नए संक्रमित मिले! *कोरोना वाररिर्स में विनायक नगर बोहरा गणेश जी से 48 वर्षीय शिक्षिका,हनुमान मंदिर के पास बेदला से 52 वर्षीय शिक्षिका तथा सेवऋतु विलास से 28 वर्षीय नर्सिंग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में वृद्धजनों का किया वैक्सीनेशन

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी में वैक्सीनेशन का पहला चरण आज शुरू हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। सुबह 9 से शाम पांच बजे तक चले इस अभियान में 161 वृद्धजनों को टीका लगाया गया। इसमें एक 103 वर्षीय की वृद्धा भी शामिल थी। वैक्सीनेशन के दौरान नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने दौरा कर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लाने हेतु प्रेरित किया। वैक्सीनेशन नर्स श्रीमती पुष्पा रेगर ने किया। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट, भगवतीलाल जाट,रेवेन्यू इंस्पेक्टर कालूसिंह, प्रधानाध्यापक अशोक पालीवाल,बूथ लेवल अधिकारी भगवतीलाल चपलोत,संतोष गुप्ता,वैभव शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा रेगर,रेखा मेघवाल समेत उ.मा.वि. एवं बा.उ.प्रा.वि.के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नेता प्रतिपक्ष त्रिपाठी का किया स्वागत

फतहनगर। मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में नेता प्रतिपक्ष बने मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कन्डारा ने पगड़ी और माला पहनाकर नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष भागीरथ चनाल,संगठन मंत्री विनोद घावरी, अशोक नकवाल,प्रचार मंत्री मुकेश डिडोरिया,नरेश चनाल,कालु डिडोरिया, महेंद्र चावरियाँ, कैलाश घावरी,पार्षद मनीष पालीवाल,नरेश जाट,सुनील मूंदड़ा तथा यूनियन के सदस्य मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुत्र के बाद पिता भी चल बसे:सनवाड़ में हुई दुखद घटना

फतहनगर। सनवाड़ में आज दुखद घटना सामने आई जब 6 दिन पूर्व पुत्र की मौत के बाद आज पिता की भी मौत हो गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के सामने रहने वाले बंशीलाल तातेड़ के जेष्ठ पुत्र अर्जुन लाल का गत दिनों निधन हो गया था। परिवार अभी इससे उभर भी नहीं पाया कि आज स्वयं सेवानिवृत्त शिक्षक बंसीलाल तातेड़ का भी निधन हो गया। तातेड़ सेवाभावी शिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं। उनके निधन पर सनवाड़ कस्बे में शोक छा गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

डे नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता फ्रेंड्स वॉलिबॉल क्लब के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। टूर्नामेंट में फतहनगर ब्लेक पेंथर विजेता रहा जबकि मोर्निंग क्लब A उपविजेता रहा। विजेता टीम को 11000 व उपविजेता टीम को 7100 रुपये  पारितोषिक व शील्ड दी गई । 1st सेमीफाइनल में ब्लैक पेंथर ने देबारी व 2nd सेमीफाइनल मोर्निंग a ने कपासन को शिकस्त दी । समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठीया थे जबकि अध्यक्षता राजस्थान वॉलीबॉल टीम के कप्तान सुरेश खोईवाल ने की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद विनोद  धर्मावत, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, बद्रीलाल सोनी, गोरधन सोनी, शैलेश मीणा , प्रकाश देवड़ा, चेतन खाब्या,विक्रम  धनावत, भंवर सोनी उपस्थित रहे। अतिथियो ने विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण किये । कार्यक्रम का संचालन सन्तोष प्रजापत ने किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिका ने अतिक्रमण हटाकर जमीन को मुक्त करवाया

फतहनगर। पालिका अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के निर्देशानुसार राजस्व ग्राम सनवाड़ के आराजी संख्या 4614 एवं 5592 में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की शिकायत का पालिका अतिक्रमण दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें मौके पर दोनों आराजी पर कांटे की बाड़ थी। इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया व आराजी संख्या 4562 पर फसल खड़ी होने से अतिक्रमण को 10 दिवस में स्वयं के स्तर पर हटाने हेतु पाबंद किया गया। कार्यवाही के दौरान उपखंड अधिकारी मावली द्वारा नियुक्त मौका मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,थाना प्रभारी फतेहनगर उदयसिंह,पालिका प्रभारी सहायक अभियंता अवेश मोहम्मद,शैलेंद्र कुमार आजाद, प्रकाश लाल डांगी, पटवारी देवेंद्र प्रजापत व पालिका के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मनोहरलाल त्रिपाठी नेता प्रतिपक्ष मनोनीत

फतहनगर। वरिष्ठ पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी को पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी ने सभी पार्षदों की सहमति से किया हैं! नेता प्रतिपक्ष बनने पर त्रिपाठी के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डांगी का आभार जताया है !

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से

फतहनगर। फ्रेंड्स वालीबॉल क्लब फतहनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार सायं 6:00 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार रात्रि 10:00 बजे होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर स्टेडियम में सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है तथा कुछ ही मिनटों के बाद उद्घाटन कार्यक्रम होगा। कोरोना के बाद यहां के खेल प्रेमियों को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में चल रहा वैक्सीनेशन,कोरोना की सैंपलिंग भी होगी आज

फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में आज सुबह से ही वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। लोग आ रहे हैं तथा वैक्सीन लगवा कर जा रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए फील्ड वर्कर्स साथ ही साथ जागरूकता का काम भी कर रहे हैं। वैक्सीनेशन का काम आज शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसी बीच अस्पताल परिसर में ही दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक सैंपलिंग का काम भी होगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोवर्धन सोनी यूथ चला बूथ अभियान वल्लभनगर के प्रभारी बनाए गए

फतहनगर। वल्लभनगर उपचुनाव को लेकर पूर्व पार्षद एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी को प्रभारी बनाया गया है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार के निर्देशानुसार भाजयुमो उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने सोनी के अलावा भाजयुमो मण्डल फतहनगर-सनवाड़ के अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर को सहप्रभारी तथा भावेश पुरोहित को विधानसभा मोनिटरिंग प्रभारी मनोनीत किया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

टीकाकरण अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लगवाए टीके

फतहनगर। प्रदेश में टीकाकरण अभियान को लेकर आमजन में जागरूकता पैदा करने मंगलवार को पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के सानिध्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण करवाया। प्रभारी चिकित्सक डाॅ.महेश वजुवावत के हाथों टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर युवा विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग,पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम सोनी,नितेशपुरी गोस्वमी,पार्षद हमीदा बानू,नरेश जाट,सुनील मून्दड़ा,मनीष पालीवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल,धर्मेश चपलोत,किशन गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में रौनक गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर टीका लगवाएं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर में 115 मरीजों की जांच की

फतहनगर(विकास चावड़ा)। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलों का बेदला एवं श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक श्री कृष्ण महावीर गौशाला में चलने वाले इस शिविर में सभी प्रकार के दांतो से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा रेफरल कार्ड दिया गया। उक्त कार्ड पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलो का बेदला उदयपुर ले जाने पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों में मसाला भरना, दांतो की सफाई, दांत एवं अक्कल दाढ़ निकालना, बत्तीसी, दांतो का एक्स-रे, बच्चों की दंत चिकित्सा एवं इलाज, लगाने -निकालने वाले दांत इत्यादि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। चिकित्सा परामर्श शिविर ...

Read More