फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में डेढ़ दर्जन केस के बाद सभी सकते में,पूरी तरह बाजार बंद रहे

फतहनगर। पालिका क्षेत्र में कोरोना केस में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ दर्जन केस पाॅजीटिव पाए गए हैं। एक केस के अलावा सभी होम आइसोलेट किए गए हैं। एक साथ इतने केस सामने आने के बाद लोगों में चिंता का माहौल देखा गया है। इधर कोरोना के कारण लगाए गए लाॅक डाउन के दौरान शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। गली मोहल्ले तक सुनसान दिखे। आवागमन निर्बाध रूप से जारी था। आवश्यक सेवाओं में शामिल मेडिकल,डेयरी आदि खुले रहे। मण्डी में अवकाश रखा गया। गांवों से लोगों की आवाजाही बंद रही।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रंगलाल जी टेलर का निधन:कोरोना गाइड लाइन अनुसार किया दाह संस्कार

फतहनगर। यहां के वार्ड 14 निवासी रंगलाल जी टेलर का बीती रात निधन हो गया। टेलर का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रंगलाल जी टेलर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार की देर शाम कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। टेलर परिवार के लिए यह गहरा आघात है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

छह बजते ही फतहनगर का बाजार हुआ खाली

फतहनगर। लॉकडाउन के तहत आज शाम 6:00 बजते ही बाजार खाली हो गया। लोगों ने 5:00 बजे के बाद अपनी दुकानों का सामान समेटना शुरू कर दिया तथा 6 बजते बजते मार्केट में वीरानी छा गई। आज लॉकडाउन से पूर्व दिन भर बाजार में भीड़ भाड़ का आलम रहा तो लोग आवश्यकता की सामग्री खरीदते देखे गए। इधर लॉक डाउन की पूर्व आशंका के चलते कई लोगों ने बीड़ी सिगरेट तंबाकू इत्यादि का स्टॉक कर लिया तथा आज जैसे ही लॉक डाउन की घोषणा हुई इनके भाव आसमान पर पहुंच गए। बीड़ी सिगरेट तंबाकू पहले ही दिन ऊंचे भाव पर बिके। पिछले वर्ष भी लोक डाउन के दौरान लोग बीड़ी सिगरेट तंबाकू के लिए तरस गए थे तथा जिन्होंने जहां कहीं से व्यवस्था कि उन्हें यह सब चीजें ऊंचे दाम पर खरीदनी पड़ी। कमोबेश एक बार नगर के बाजार में वही स्थिति पैदा हो गई है तथा बड़े-बड़े व्यापारी ब्लैक मार्केटिंग पर उतर आए हैं। हालांकि  गुटको पर सरकार का प्रतिबंध है लेकिन इनकी र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषि उपज मण्डी में बंद रहेगा शनिवार को कारोबार

फतहनगर। यहां कृषि उपज मण्उी समिति में प्रादेशिक लाॅक डाउन के चलते निलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने किसानों से कल माल नहीं लाने का आग्रह किया है। मण्डी में विधिवत सोमवार से पुनः कारोबार शुरू होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दुःख की घड़ी में सम्बल प्रदान करने पर चावड़ा परिवार ने व्यक्त किया आभार

फतहनगर। चावड़ा परिवार की बहु ज्योतिबाला पत्नी राहुल चावड़ा के असामयिक निधन के बाद दुःख की घड़ी में जिन लोगों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से परिवार को सम्बल प्रदान किया उनके प्रति परिवार जनों ने आभार व्यक्त किया है। विगत 5 अप्रैल को असामयिक निधन के बाद आज विधि विधान के साथ सभी क्रियाऐ सम्पन्न की गई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाई कर्मचारियों ने डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

  फतहनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में यहां के सफाई कर्मचारियों ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कंडारा,उपाध्यक्ष सुरेश घावरी,महामंत्री मुकेश चनाल,भागीरथ चनाल,विनोद गुस्सर,शायरी देवी,तारा देवी, मांगी बाई,गायत्री बाई,दीपक घावरी,कालू लाल डिडोरिया, भीमराज घावरी,विक्रम घावरी,किरण बाई,सुनीता कंडारा, सुनीता घावरी,सुरेश घावरी,सूरज कंडारा,महेंद्र चांवरिया आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में अंबेडकर को किया याद

फतहनगर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकटवर्ती चंगेरी गांव में रेगर समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित अंबेडकर को याद किया गया। कार्यक्रम रेगर मोहल्ला में आयोजित किया गया जहां रेगर समाज के प्रमुख लोगों एवं युवाओ ने भाग लिया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130 जयंती: प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

फतहनगर। संविधान निर्माता, भारतरत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की130 वी जन्म जयन्ति पर आज रोडवेज बस स्टैंड बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण श्रद्वाजलि दी गई जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल सोनी,महामंत्री अशोक मोर,रोशन खटीक, पूर्व चैयरमेन सुनील डांगी,कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र महलाना,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुर्जर,एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, पार्षद विनोद धर्मावत,सोहन खटीक,गजेंद्र सिंह रावल,हेमलता देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी,पूर्व जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, सचिन खटीक,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक ,रामदेव खटीक,एसी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक,राजेन्द्र मोर,रमेश पालीवाल,सुरेश सोलंकी,छगन खटीक,दीपक यादव,भावेश गोयल,बनवारी लाल तम्बोली,रोशन बैरवा,लोकेश खटीक,भेरूलाल ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

करणी सेना ने फूंका कटारिया का पूतला

फतहनगर राजसमंद में चुनावी सभा के दौरान महाराणा प्रताप के सन्दर्भ में विवादित बोल पर हालांकि गुलाबचंद कटारिया ने विडियो जारी कर माफी मांग ली है,फिर भी लोगों का आक्रोश बरकरार है। मंगलवार को नगर के प्रताप चैराहा पर इसी आक्रोश के चलते श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर मेवाड़ द्वारा पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कटारिया के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बाठेडा,मावली तहसील संरक्षक भगवत सिंह राठौड़,अध्यक्ष व्रिकमसिंह चुंडावत,उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़,डूंगरसिंह चुडावत, महासचिव कुलदीप सिंह राणावत, राजेंद्रसिंह चौहान, संयुक्त सचिव ललितसिंह चुण्डावत, महामंत्री महिपाल सिंह चुंडावत, सांस्कृतिक मंत्री किशन सिंह चौहान, संगठन मंत्री भैरूसिंह चुंडावत, वनराज सिंह रावल, संरक्षक मंत्री रविंद्र सिंह राठौड़,संयुक्त सचिव युवराज सिंह राठौड़,मीडिया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष पर हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

फतहनगर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर फतहनगर खण्ड के स्वयंसेवको द्वारा प्रताप चौराहा पर महाराणा प्रताप की मूर्ति को सजाया गया। ध्वज पताकाएं लगाई गई एवं अच्छी तरह से साफ सफाई की गई। जय श्री राम लिखी हुई बड़ी ध्वज पताका लगाई गई एवं आज वर्ष प्रतिपदा के दिन सवेरे 8:00 बजे महाराणा प्रताप की स्टेच्यू को तिलक माल्यार्पण कर मिश्री नीमपत्र काली मीर्च का प्रसाद वितरण कर सभी को चेत्र शुक्ल नव वर्ष की बधाई दी । इस अवसर पर श्रीं गजेन्द्र सिंह , जगदीश सिंह राव ,संजय गहलोत, ओम प्रकाश किराड़, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, गोवर्धन सोनी ,अशोक सिंह राणावत,खुशाल सेन, अशोक मोर, विनय वेष्णव, रजनीश सिंह,शुभम पालीवाल, देवीलाल आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधि विधान से हुई आवरी माता शक्ति पीठ पर नवरात्रि स्थापना

फतहनगर। चेती नवरात्रि के तहत यहां के आवरी माता शक्ति पीठ पर सोमवार को नवरात्रि घट स्थापना विधि विधान से की गई। इस अवसर पर आवरी माता की प्रतिमा को श्रृंगारित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। नगर के विभिन्न देवीय स्थानों पर भी इसी के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। मंगलवार को नववर्ष का स्वागत भारत विकास परिषद द्वारा शुभकामना संदेश कार्यक्रम के साथ ही किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वासनीकलां में 51 यूनिट रक्तदान

फतहनगर। अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के वासनीकलां गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 51 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन अंबेडकर चैक पर किया गया जहां पर पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, देवेन्द्र सालवी,प्रधान पुष्कर लाल डांगी,पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चैधरी,जिला परिषद सदस्य विनोद  मेघवाल,पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कुमारी मेघवाल, सरपंच भंवरीदेवी मेघवाल एवं समाज के कई गणमान्य लोगो ने शिरकत की। इस अवसर पर अम्बेडकर की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 51 यूनिट रक्तदान का संग्रहण किया गया। पूर्व जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल ने किशनलाल नंदा के मकान से किशनलाल, रामलाल मेघवाल के मकान की ओर निर्मित 3.50लाख की स्वच्छता हेतु इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर गोवर्धन  खटीक,मुकेश कुमार खटीक, भेरूलाल,पृथ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में तीन पॉजिटिव मिले

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना का कहर अनवरत जारी है। आज जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार फतहनगर-सनवाड में तीन जने पॉजिटिव पाए गए। सनवाड़ में एक रेस्टोरेंट कर्मी तथा एक बापना मोहल्ला निवासी के अलावा फतहनगर के नाकोड़ा नगर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मावली में 8 जने पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि सालेरा खुर्द डबोक एवं मेड़ता में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वार्ड 13 में लगा वैक्सीनेशन शिविर

फतहनगर। कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण शिविर आज नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ के वार्ड नंबर 13 चारभुजा मंदिर पास में आयोजित किया गया जिसमे सभी वार्ड वासीयो ने कोरोना टीकाकरण करवा कर कोरोना से बचाव का संकल्प लिया। टीकाकरण में क्षेत्रीय पार्षद गिरिजा मीणा,शैलेश मीणा,रामसिंह जी,मदन लौहार,पुष्कर कुमावत,जयचंद कुमावत,नानूराम,मुकेश वैष्णव,ऊँकार दास वैष्णव,भगवत सिंह ,खेमराज लोहार, तुलसीराम लोहार,भेरूलाल कुमावत,भेरूलाल कुमावत, शंकरलाल लौहार,लक्ष्मण पूरी गोस्वामी,भेरूलाल गमेती, पन्नालाल कुमावत,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता माला मेनारिया, मंजू कुमावत और चिकित्साकर्मी,शिक्षिका और महिलाएं मौजूद रही।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ अस्पताल में जल मंदिर का किया लोकार्पण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गौरी-गणेश जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। उक्त जल मंदिर रामलाल सोनी के सौजन्य से लगाया गया। इसमें वाटर कूलर,टंकी,आर.ओ. एवं पाइप लाइन शामिल हैं। लोकार्पण के अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,सुनील डांगी,पूर्व पार्षद मनोहरलाल सोनी, मांगीलाल सांखला,रमेश सोनी, गोवर्धन सोनी,रामकरण सोनी,लक्ष्मीलाल सोनी, राजकुमार उनिया, डाॅ.महेश वजुवावत, डाॅ.नरेन्द्र भाटी,विनोद धर्मावत,विशाल सिंघवी समेत भामाशाह रामलाल सोनी के परिवारजन मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रमुख व्यवसायी शोभागसिंहजी सामर का निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सुनील जी सामर के पिताजी शोभाग सिंह जी सामर (आकोला वाले) का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। दिवंगत सांमर की अंतिम यात्रा  निवास स्थान से आज दिनाँक 10 /04/021 को सांयकाल 2:30 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कोरोना विस्फोट,9 केस ने उड़ाई नींद

फतहनगर। नगर में आज 9 केस पॉजिटिव आने के साथ ही स्थिति को लेकर लोगों में चिंताएं हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज पॉजिटिव लोगों की जानकारी है। नगर के भूमलावास में भी कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। उदयपुर के शहरी क्षेत्र में कोरोना के तेजी से फैलने के साथ ही इसका प्रसार गांव में भी होने लगा है। इधर कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की सख्त हो गया है तथा बाजार में मॉस्क आदि की चेकिंग चल रही है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चावड़ा परिवार की बहू ज्योतिबाला का निधन

फतहनगर। वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा के अनुज शंकरलाल चावड़ा की पुत्रवधु ज्योतिबाला का कल निधन हो गया जिससे परिवार में शोक छा गया। आज प्रातः अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने किया कार्यकारिणी का गठन

फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने आज कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे धर्मेश साँखला एवं शैलेश धर्मावत उपाध्यक्ष,हिमांशु छबड़ा सचिव,दिलीप दुग्गड़ कोषाध्यक्ष, राज जैन एवं गौरव सेठ सहकोषाध्यक्ष, अजय सियांल एवं रोहित भंडारी मंत्री ,नमन चोरडिया एवं राहुल सेठ सहमंत्री, रौनक गडोलिया,हार्दिक माण्डावत,शुभम सेठ,हितेश सरूपरिया खेल मंत्री,आयुष तातेड़,हर्ष गोखरु, शुभम खमेसरा,रजत चपलोत प्रचार मंत्री ,देवेन जैन एवं रौनक तातेड़ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आॅनलाइन होली स्नेह मिलन कवि ने दिया जल संरक्षण संदेश

फतहनगर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कैच द रेन अभियान जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर पांचवा ई वेबीनार में होली स्नेह मिलन पर कवियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। ई वेबीनार कोऑर्डिनेटर ईन्टाली फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ऑनलाइन जूम पर कैच द रेन जनजागृति प्रगति रिपोर्टिंग ई वेबीनार एवं होली स्नेह मिलन में संयोजक हितेश श्रीमाल द्वारा वर्षा पूर्व जल संरक्षण कैच द की जनजागृति की रिपोर्टिंग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा साथ ही स्लाइड द्वारा जल संरक्षण के उपायों पर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में होली स्नेह मिलन कवि संजय चैबीसा, लाजवंती खटवानी,गायत्री, पाखी जैन,ध्वनी आमेटा द्वारा ध्वनि तरंग छोड़कर ऑनलाइन होली स्नेह मिलन कविता पाठ प्रस्तुतीकरण किया गया। वार्ताकार सेवानिवृत्त जिला समन्वयक सुरेंद्र कोवाल...

Read More