फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ के आचार्य परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:पुत्र के बाद मां भी चल बसी

फतहनगर। कोरोना के कहर ने सनवाड़ के आचार्य परिवार को झकझोर कर रख दिया है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी लोकेश आचार्य की कोरोना से मौत के बाद आज मां कंचन देवी भी चल बसी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीनाक्षी प्रजापत का निधन

फतहनगर। मीनाक्षी प्रजापत पत्नी नरेश जी निवासी कपासन एवं पुत्री श्री जगदीश लाल जी प्रजापत निवासी सनवाड़ हाल मुकाम उदयपुर  की मृत्यु आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 को प्रातः 1:30बजे हो गई है। मृतका का दाह संस्कार कपासन श्मशान घाट में प्रातः 7:00 बजे के आसपास कोविड प्रोटोकोल नियमों की पालना करते हुए किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना लील रहा युवाओं की जिदंगी,आज दो ने तोड़ा दम

फतहनगर। कोरोना के कारण उम्रदराज लोग ही नहीं अपितु युवा भी दम तोड़ रहे हैं। आज सुबह ही नगर के एक अग्रवाल समाज की बहू का निधन कोरोना के चलते हो गया था जबकि आज ही सनवाड़ निवासी मनोहर लालजी जीनगर के भ्राता गगन जीनगर (जगदिश) का निधन हो गया है जिसकी अंतिम यात्रा कोरोना गाईड लाईन के अनुसार 3.00 बजे सीधी मोक्षधाम जायेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांधे परिंडे

फतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ के कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड 24 में पक्षियों के लिए परिन्दे बांधे। अभी कोरोना महामारी के चलते सभी अपने अपने घरों में रह रहे है एवम ग्रीष्म ऋतु में पानी के लिए पक्षियों के लिए परिन्दे बाँध कर सभी को प्रोत्साहित किया कि परिन्दे अवश्य बांधे।भाजयुमो अध्यक्ष दीपक गुर्जर,उपाध्यक्ष शक्ति सिंह चुंडावत,हरि सिंह रावल,महेंद्र सिंह,सूर्य प्रताप सिंह रावल,पुष्पेंद्र सिंह,पूरण डांगी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कौशल्या देवी अग्रवाल का निधन,कोरोना गाईड लाइन के अनुसार होगा अंतिम संस्कार

फतहनगर। भरत लाल जी अगरवाल एवं बनवारी लाल जी अगरवाल की भ्राता वधु एवं प्रहलादराय अग्रवाल की धर्म पत्नि श्रीमति कौशल्या देवी का आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को आकसमिक निधन हो गया है अन्तिम संस्कार कोविड़ की गाईड लाईन अनुसार पारिवारिक स्तर पर ही किया जायगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

संक्षिप्त एवं प्रतीकात्मक रूप से मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव

फतहनगर            कोरोना काल के चलते मंगलवार को नगर में हनुमान जयंती संक्षिप्त एवं प्रतीकात्मक रूप से मनाई जा रही है।          कार्यक्रम के तहत प्रातः 06.15 बजे पूजा, अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण और शाम 07.30 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।           लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि हनुमान जन्मोत्सव घर पर ही मनायें।  परिवार सहित श्री हनुमानजी महाराज की पूजा एवं आरती करके भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। पुनः इसी क्रम में शाम ठीक 7.15 बजे दीप प्रज्वलित करके परिवार सहित श्री हनुमान जी की पूजन, आराधना करते हुए श्री हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ एवं आरती कर यह प्रार्थना करें ।  महामारी के चलते यह सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति मास्क,लोकल डिस्टेंसिंग एवं सरकारी नियमों का पूर्णतः पालन करें एवं आवश्यक होने पर ही घर से निकलें।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सावित्री देवी कुमावत का असामयिक निधन

फतहनगर। कुमावत परिवार पर सोमवार की शाम दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब श्री मांगीलाल जी कुमावत की धर्मपत्नीश्रीमती सावित्री देवी का हृदयाघात से अचानक निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से कुमावत परिवार ही नहीं अपितु क्षेत्रवासी भी सकते में आ गए। श्रीमती सावित्री देवी की अंतिम यात्रा आज सुबह 8 बजे से उनके निवास से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। नगर में इन दिनों किसी न किसी कारण से मौतों का सिलसिला चल रहा है। नगर में मौत के मामले में अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिल रही है। नगर के प्रतिष्ठित नंदवाना परिवार ने भी 2 दिन पूर्व ही अपने परिवार की सदस्य को खोया था। इसके चलते कल ही धर्म प्रेमी लोगों को खेड़ा खूंट माताजी (चामुंडा माता) की याद आई। धर्म प्रेमी लोगों ने माताजी के स्थानक पर इस महामारी से निपटने के लिए अखंड दीपक शुरू करने का निश्चय किया है। ऐसा माना जाता है कि जब जब भी नगर पर कोई विपदा आई है माता...

Read More
फतहनगर - सनवाड

त्याग तपस्या के साथ मनी महावीर जयंती

  फतहनगर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सारे कार्यक्रम रद्द होने के बाद महावीर जयंती पर्व को अपने-अपने घरों में ही रहकर त्याग, तप, सामयिक आराधना एवं नमस्कार मंत्र का जाप कर धूमधाम से मनाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज की ओर से कोरोना वारियर्स का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। डॉ विजय जैन एवं उनकी पूरी टीम का चिकित्सालय में अभिनंदन किया गया।विनोद शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। थाना अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,पूरणमल सियाल,संपत बापना, नितिन सेठिया,रमेश मारू, भगवतीलाल चपलोत,  दिनेश बापना, विशाल सामोता, दिनेश सुराणा, महेश बाबेल,जीवन मल कोठारी, प्रभु लाल जैन,सकल जैन समाज युवा अध्यक्ष श्रेयांश पोखरना तथा पूरी टीम के सदस्य मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ में कोरोना ब्लास्ट:अछूते गांवों में भी पहुंच गया कोरोना

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के हालात दिन प्रतिदिन चिंताजनक बनते जा रहे हैं। फतहनगर सनवाड़ के लिए आज का दिन चिंतित करने वाला रहा है। पालिका क्षेत्र में 4 दर्जन लोगों के पॉजिटिव आने की खबर है। कोरोना की पहली लहर में अछूते रहे गांवों में भी इस बार कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज की सूची में फतहनगर सनवाड़ पूरी तरह छाया हुआ है। पास ही के गांव चंगेड़ी,बड़गांव, ईटाली, खरतांणा, भूमलावास,शिवसिंहजी का खेड़ा में भी पॉजीटिव पाए गए हैं!  

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर जयंती पर गौशाला में किया लापसी वितरण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य मे गौशाला में गायों के लिए गुड़ लापसी का प्रोग्राम रखा गया । अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेनसिंग का विशेष ध्यान रखा गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव:घरों पर लगाई गई जैन पताकाएं

फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल फतहनगर द्वारा श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त जैन मंदिर एवं जैन समाज के घरों पर जैन ध्वज व पताकाऐं लगाई गई । श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि कोविड महामारी एवं गाइडलाइन को मद्देनज़र रखते हुए महावीर जयन्ती के सारे कार्यक्रम रद्द किए गए। जैन ध्वज व पताका  हर घर तक पहुचाने के काम  में नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सहयोग किया गया । रविवार को महावीर जयंती पर सभी समाज जन घर पर रहकर नवकार मंत्र जाप, उपवास,तपस्या आदि कर प्रभु महावीर से महामारी से बचाने की कामना करेंगे।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्यामसुन्दरजी सोनी का निधन

फतहनगर। नगर के मुख्य चैराहा निवासी श्यामसुन्दरजी सोनी (रूपम श्रृंगारिका) का शनिवार सुबह निधन हो गया है। दिवंगत सोनी की अंतिम यात्रा प्रातः 9.30 बजे निवास से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में दरवाजा व खिड़कियों के क्षेत्र में नए युग का हुआ आरंभ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। टेक्नोलॉजी दिन रात तरक्की पर है। फतेहनगर क्षेत्र में दरवाजे व खिड़कियों का नवीन तकनीक आधारित उद्योग आज से यहां के गणपति प्लाजा में श्री जीण भवानी के नाम से प्रारंभ हो गया है। राम नवमी के अवसर पर इस उद्योग का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षाविद लक्ष्मीलाल मंडोवरा,खेरवाड़ा सीआई तुलसी राम सुथार, मावली के पूर्व उप प्रधान अमृतलाल सुथार,परसराम सुथार के आतिथ्य में किया गया।  इस उद्योग के शुरू होने के बाद मकान निर्माण करवा रहे लोगों को यूपीवीसी सिस्टम में दरवाजे व खिड़कियां मिलेगी जिससे भवन में लकड़ी के दरवाजे एवं खिड़कियों से निजात मिलेगी साथ ही इस सिस्टम से भवन में चार चांद भी लगेंगे। इस तकनीक में स्थापित दरवाजे एवं खिड़कियां लकड़ी के मुकाबले सस्ती एवं टिकाऊ होगी। नगर के इतिहास में आज से यह नया अध्याय शुरू हुआ है। इस उद्योग के शुभारंभ अवसर पर कोरोना गाइडलाइन के च

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकेश आचार्य के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

फतहनगर . भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला उपाध्यक्ष लोकेश आचार्य के कोरोना महामारी की वजह से असामयिक निधन पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है । सांसद सीपी जोशी,मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,फतहनगर -सनवाड पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल अहारी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ,भाजयुमो उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी , जिला महामंत्री मोहब्बत सिह राव , नाहर सिह राठौड़ ,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी ,मण्डल अध्यक्ष दीपक बडग़ुर्जर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सन्गठन की अपूरणीय क्षति है,एक उर्जावान ,समर्पित ,सेवाभावी ,सम्भावनाओ वाला नवोदित युवा जिला व प्रदेश सन्गठन ने खो दिया है. आचार्य के निधन से जो रिक्तता हुई है वह कभी नही भरी जा सकती ।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकेश आचार्य भी हारे कोरोना की जंग

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतेह नगर क्षेत्र में सोमवार को कोरोना से दो जनों की मौत के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सनवाड़ निवासी लोकेश आचार्य पुत्र श्री रामेश्वर लाल जी आचार्य भी कोरोना की जंग हार गए हैं। आचार्य पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव आने के बाद उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती किए गए थे। आचार्य के निधन पर सनवाड़ में उनके शुभचिंतकों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने करवाया वैक्सीनेशन

फतहनगर। भा ज पा देहात उदयपुर जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने आज सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन करवाया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ महेश वजूवावत ने वैक्सीनेशन किया। स्वर्णकार को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज दिया गया। स्वर्णकार के पुत्र विकास सोनी ने भी आज वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। मावली तहसील में आज विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा है। चंगेरी ग्राम पंचायत के राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 1:00 बजे तक 45 पार के 17 ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन करवाया। जिस प्रकार से कोरोना ने महामारी का रूप धारण किया है उस को ध्यान में रखते हुए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि बिना डरे अस्पताल पहुंचे हैं तथा अपना वैक्सीनेशन करवा कर अपने आप को एवं परिवारजनों को सुरक्षित करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोशन लाल जी नागोरी का निधन

फतहनगर। नगर में मौतों का इन दिनों सिलसिला चल पड़ा है। आज का दिन भी खाली नहीं गया। यहां के शमशान में रोज किसी न किसी का अंतिम संस्कार देखने को मिल रहा है। आज भारत गैस की पद्मावती गैस सर्विस पर कार्यरत दिलीप जी नागोरी के पूज्य पिताजी रोशन लाल जी नागोरी  ने दोपहर 12:15 बजे अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कटारिया का भाषण: भावात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की।

फतहनगर।  भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर सनवाड़ द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा राजसमंद के कुंवारिया गांव में चुनावी सभा में महाराणा प्रताप के संघर्ष को आम जनता के समक्ष रखते हुए जिस प्रकार से शब्दों का चयन किया और उस पर जो विवाद उत्पन्न हुआ उस पर संबंधित पक्षों से भावनात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ के मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका चेयरमैन मंजू भील,पूर्व चेयरमैन कल्याणसिंह पोखरना, मनोहरलाल चपलोत,सुनील डांगी, राजेश चपलोत,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,मन्नालाल लावटी,बिहारीलाल अग्रवाल,मंडल महामंत्री अशोक मोर,फूलचन्द कुमावत,रोशनलाल खटीक, पूर्व मंडल महामंत्री हेमेंद्रसिंह राणावत, राजेन्द्र मोर, सत्यनारा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता 22 को

फतहनगर। जिला पर्यावरण समिति उदयपुर, पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर घर बैठे प्रतिभागी को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु मोबाइल लिंक से नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर ऑनलाइन मोबाइल लिंक से घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आमजन में जनजागृति अपील हेतु जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर के सानिध्य में एवं सचिव उपवन संरक्षण उत्तर के मार्गदर्शन पर नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय -स्वच्छ, हरित एवं सुंदर पृथ्वी पर घर बैठे प्रतीभाओ को ड्राइंग बना...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा पार्षद हेमलता देवड़ा के ससुर शंकरलालजी देवड़ा का निधन

फतहनगर। व्यवसायी एवं भाजपा पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा के ससुर तथा महेन्द्र व प्रकाश देवड़ा के पिताश्री शंकरलालजी देवड़ा का बीती रात्रि को निधन हो गया। देवड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए देवड़ा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रेषित करते हुए दुःख प्रकट किया है तथा परमात्मा से प्रार्थना की है कि परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ...

Read More