फतहनगर - सनवाड

कल सनवाड़ में ही होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। वैक्सीनेशन के क्रम में कल सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीनेशन होगा। यहां 45 वर्ष की आयु पार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस आशय का आदेश आज उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने जारी करते हुए संबंधित पीईईओ से कहा है कि वैक्सीनेशन केंद्र पर दो कार्मिक लगाया जाना सुनिश्चित करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में अधिशासी अधिकारी ने कॉविड सेंटर का किया निरीक्षण

फतहनगर। उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार आज अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक  द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नरेंद्र भाटी  के साथ कोविड़ केयर सेंटर का निरीक्षण किया । वर्तमान में कॉविड केयर सेंटर 20 बेड की क्षमता के साथ तैयार है जहां प्रारंभिक तौर पर कॉविड मरीजों का उपचार किया जा सकता है। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया भी मौजूद थे।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना के तहत फतहनगर में चलाया जागरूकता अभियान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते आज जागरूकता अभियान के तहत फतहनगर मुख्य बाजार में सभी दुकानदारो को सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोले बनाने हेतु कहा गया साथ ही बिना मास्क एव मास्क सही नही लगाने वालों से समझाइस की गई। इस अभियान में लगे कार्मिको ने जागरूकता से संबंधित स्टिकर लगाए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह रोजी का निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रोजी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। रोजी पिछले दिनों ही कोरोना की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें उदयपुर भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के लिए वीरेंद्र सिंह रोजी के रूप में एक अपूरणीय क्षति है। रोजी के निधन पर सोशल मीडिया पर नगर के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। दिवंगत रोजी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 01.45 बजे उनके निवास वार्ड 12 धुणी से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। अंतिम यात्रा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार होगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर, मावली तथा सनवाड़ में होगा आज वैक्सीनेशन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज दूसरे दिन भी फतहनगर,मावली तथा सनवाड़ में वैक्सीनेशन होगा। मावली सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा जबकि फतहनगर के राजकीय चिकित्सालय एवं सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इन तीनों ही स्थानों पर कल भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

नंदवाना परिवार पर हुआ वज्रपात:भंवर लाल जी नंदवाना का हुआ निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतहनगर की स्थापना करने वाले घासी बा के परिवार पर आज एक बार फिर वज्रपात हुआ है। आज इस परिवार के मुखिया भंवर लाल जी नंदवाना का निधन हो गया है। पिछले दिनों ही इस परिवार की बहू स्वाति का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। यह परिवार इस दुख की वेदना से अभी उबरा भी नहीं था कि आज परिवार का मुखिया चला गया। सहृदय एवं समाजसेवी भंवर लाल जी नंदवाना के निधन पर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। दिवंगत भंवर लाल जी की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोहित जैन ने बाल गृह में मनाया जन्मदिन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील के सनवाड गाँव के निवासी मोहित जैन s/o पुष्पेंद्र,(लेमन) जी जैन कोरोना जैसी महामारी के समय मे  अपना 21 जन्मदिन परिवार व दोस्तो के साथ न मनाकर समिधा बालगृह (सालेरा)में नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ भोजन पैकेट ,चॉकलेट, बिस्किट, ड्राइंग बुक और कलर,और बालगृह के लिए फर्स्ट एड किट वितरण कर मनाया । उनके साथ उनके मित्र मयंक शुभम उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने कोरोना महामारी के चलते आमजन के लिए स्वस्थ रहने की कामना की।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सब्जी मंडी स्कूल परिसर में स्थानांतरित

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते एवं सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के तहत सब्जी मंडी को अस्थाई रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर के परिसर में स्थानांतरित किया गया है। उक्त जानकारी पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने दी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुलिस का रूट मार्च:लॉकडाउन तोड़ने वालों का बनाया चालान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन की पालना करवाने को लेकर स्थानीय पुलिस के जवानों ने रूट मार्च किया। रूट मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा तथा लोगों से अपील की कि वे गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इधर रविवार की शाम प्रताप चौराहे के समीप पुलिया पर पुलिस ने लोग डाउन तोड़कर पैदल एवं वाहनों पर निकल रहे लोगों के चालान बनाते हुए उन्हें लॉक डाउन की पालना करने को पाबंद किया। https://youtu.be/JYWEs_MSCpA

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ में पाॅजीटिव आंकड़ा 60 के पार

फतहनगर। कोरोना की यह लहर बेहद खतरनाक स्तर पर है तथा इस बार कोरोना ने फतहनगर-सनवाड़ को पूरी तरह से लपेटे में ले लिया है। नगर का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पाॅजीटिव मरीज न हों। आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े चैंकाने वाले हैं। मावली तहसील में 156 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है जिसमें से अकेले फतहनगर में 56 एवं सनवाड़ में 12 लोग पाॅजीटिव हैं। अब तक के आंकड़ों में यह रिकाॅर्ड स्तर है। मावली में भी अच्छी खासी तादाद में पाॅजीटिव आए हैं। गांवों में भी पाॅजीटिव आने वालों की संख्या कम नहीं है। -कोरोना से बचने के लिए घर में ठहरना आवष्यक है- ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में बिगड़ा मौसम का मिजाज

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज सुबह अचानक यहां का मौसम बिगड़ गया है। आसमान में बादल छा गए तथा देखते ही देखते बिजलियां कड़कने लगी और सर्द हवाओं के साथ बारिश की बौछारें गिरने लगी। इन बौछारों से सड़के तर हो गई। इसके बाद मौसम सर्द हो गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बंसल परिवार की बहु का निधन

फतहनगर।  लगजीबा परिवार के अभय जी बंसल ( बंटी) की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रा जी बंसल का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। बंसल परिवार पर इससे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर नगर वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार जनों को इस घड़ी में दुख सहन करने क़ी शक्ति प्रदान करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अग्रवाल सोशल ग्रुप देगा 500 मेडिकल किट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां के हॉस्पिटल में कोरोना किट की दवाइयों की कमी नही आए इसे देखते हुए फतेहनगर अग्रवाल सोशल ग्रुप संस्थान द्वारा 500 किट दवाइयों के देने की पहल की गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र मोर ने बताया कि जल्द ही दवाइयों के किट अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किए जाएंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में नगर की जनता के लिए सामाजिक सरोकार के रूप में अग्रवाल सोशल ग्रुप की यह एक अच्छी पहल है। इस पहल का नगर के लोगों ने स्वागत किया है तथा सोशल ग्रुप को धन्यवाद दिया हैं.

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाई कर्मचारियों को टी शर्ट एवं मास्क का किया वितरण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां आज नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों को टी शर्ट,टोपी एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशासी अधिकारी गणपत लाल,पार्षद विनोद धर्मावत,गजेंद्र सिंह रावल,नरेश जाट,मनीष पालीवाल,सोहन लाल खटीक,विजय बापना ,भेरु लाल बेरवा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने फतहनगर में कोविड-19 सेंटर की मांग रखी

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ने फतहनगर सनवाड़ की कोविड की हालत देखते हुए नगर पालिका प्रशासन व चिकित्सा विभाग से अति शीघ्र एक कोविड़ सेंटर की शुरुआत करने का आग्रह करते हुए कहा कि सेंटर पर  ऑक्सीजन सिलेंडर से लगाकर पर्याप्त रूप में चिकित्सक सुविधा और दवाइयों की व्यवस्था हो ताकि आम जनता जो कम बीमार है इसका आइसोलेशन में रहने की आवश्यकता है । उनको एक सेंटर मिल सके जिसमें घर में एक ही रूम है वह कोवीड सेंटर जाकर होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त कर सकें।  ऐसी व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन और चिकित्सा विभाग दोनों को मिलकर अति शीघ्र रूप से चालू कर सकते हैं।  सुझाव है कि कला भवन सनवाड़ को कोविड सेंटर किया जाए वो भी जल्दी । पालीवाल ने कहा कि और किसी भी नगरवासी को आवश्यकता हो तो आपस में सहयोग करें।  

Read More
फतहनगर - सनवाड

कमला देवी जोशी का निधन

फतहनगर। सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र कुमार जोशी (पालीवाल) की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी का आज ऑक्सीजन की कमी के चलते निधन हो गया। दिवंगत कमला देवी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। इस परिवार में इस महामारी के चलते पूर्व में सेवानिवृत्त जलदाय कर्मचारी प्रभु लाल जी पालीवाल का निधन हो चुका है। इस परिवार पर यह दूसरी बार वज्रपात हुआ है। ईश्वर परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना: नगर में किया हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना संक्रमण के चलते नेहरू बाल उद्यान के आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है जहां अवरोध लगाकर आवागमन पर नियंत्रण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर अंकुश पाने के लिए प्रशासन हर प्रयास कर रहा है। नगर पालिका की ओर से विभिन्न मोहल्लों में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है। नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा वार्ड 12 में सेनेटाइजर किया गया । नगरपालिका अध्यक्ष मंजु भील व उपाध्यक्ष नितिन सेठीया के निर्देश से व वार्ड 12 पार्षद सोहनलाल खटिक के सानिध्य में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा वार्ड को सेनेटाइजर किया गया। वार्ड के मोहल्ले वाइज सभी गलियों को सेनेटाइजर किया गया । वार्ड 15 में भी विभिन्न गली मोहल्लों में सेनीटाइजर का छिड़काव किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अब कोरोना के गंभीर मरीजों का ही अस्पतालों में होगा इलाज

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती एवं डिस्चार्ज करने के संबंध में प्रदेश के राजकीय व निजी चिकित्सालयों के प्रभारियों और अधीक्षकों के लिए  गाइडलाइन जारी की गई है। चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री वैभव गालरिया ने इस संबंध में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों से विचार विमर्श कर दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि हल्के लक्षण या लक्षण रहित कोविड के रोगियों का घर पर ही उपचार सम्भव है। इन रोगियों की समय-समय पर घर पर रक्त में ऑक्सीजन स्तर की जांच पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यम या गंभीर लक्षण वाले रोगियों में यदि ऑक्सीजन लेवल सही है (90 प्रतिशत से अधिक) तो उनकी भी समय-समय पर घर पर ही

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ के आचार्य परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:पुत्र के बाद मां भी चल बसी

फतहनगर। कोरोना के कहर ने सनवाड़ के आचार्य परिवार को झकझोर कर रख दिया है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी लोकेश आचार्य की कोरोना से मौत के बाद आज मां कंचन देवी भी चल बसी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीनाक्षी प्रजापत का निधन

फतहनगर। मीनाक्षी प्रजापत पत्नी नरेश जी निवासी कपासन एवं पुत्री श्री जगदीश लाल जी प्रजापत निवासी सनवाड़ हाल मुकाम उदयपुर  की मृत्यु आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 को प्रातः 1:30बजे हो गई है। मृतका का दाह संस्कार कपासन श्मशान घाट में प्रातः 7:00 बजे के आसपास कोविड प्रोटोकोल नियमों की पालना करते हुए किया जाएगा।

Read More