फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज भी होगी सेंपलिंग

फतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को भी कोरोना सैंपलिंग का कार्य होगा। प्रातः 9:00 से 12:00 तक पंजीयन होगा तथा इसके बाद सैंपलिंग का काम होगा। सोमवार को यहां 173 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। डरे नहीं,सैंपलिंग करावे: जी हां यदि आपको किसी प्रकार की शंका है तो निश्चय ही आपको सेंपलिंग करवानी चाहिए। इससे समय पर उपचार शुरू हो सकता है तथा हमारी जान भी बच सकती है। देरी से लिया गया निर्णय हमारे लिए जानलेवा बन सकता है इसलिए यदि हमें कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण हो तो निश्चय ही सैंपलिंग करवा लेनी चाहिए। ऐसे में हम भी सुरक्षित और परिवार भी सुरक्षित।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सामोता को बनाया महावीर इंटरनेशनल में डिप्टी डायरेक्टर

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल रीजन- 4 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.एल.खमेसरा एवं रीजनल सेक्रेटरी दिनेश जैन द्वारा स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा के पूर्व अध्यक्ष विशाल सामोता को उदयपुर संभाग के डिप्टी डायरेक्टर (यूथ डेवलपमेंट) पद पर मनोनीत किया गया। सामोता का उक्त कार्यकाल 2021-23 तक का रहेगा। सामोता के मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उक्त पद पर मनोनयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली तहसील में 42 पॉजिटिव केस,अकेले फतहनगर में 17

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को जारी सूची के अनुसार मावली तहसील में 42 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। मावली तहसील फतहनगर को छोड़कर पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र में आता है। अकेले फतेहनगर -सनवाड़ के विभिन्न वार्डों में आज भी 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। रविवार को 2 दर्जन से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। आज जारी सूची के अनुसार सनवाड़ में एक पूर्व पार्षद तथा फतहनगर में भी एक पूर्व पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतहनगर - सनवाड़ में इस मर्तबा बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद भी लोग क्रिया कर्म का कार्य पारिवारिक स्तर पर नहीं कर पा रहे हैं। यह लापरवाही बहुत भारी पड़ने वाली है। नगर में नित्य हो रही मौतों को देखकर भी यदि हम नहीं समझे तो आने वाला समय बेहद खराब होगा। बाजार में होने वाली भीड़भाड़ को भ

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना ने ली एक और जान,जनता कॉलोनी में शोक

फतहनगर। कोरोना ने आज एक और जान ले ली जब यहां के जनता कॉलोनी निवासी हरि सिंह रावत (हरीश) का निधन हो गया। हरीश को पिछले दिनों ऑक्सीजन लेवल कम पड़ने पर उदयपुर ले जाया गया था जहां पर वह उपचार था। रविवार को उसे वेंटिलेटर पर लिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हरीश के निधन पर वार्ड 15 की जनता कॉलोनी में शोक छा गया। आज तड़के ही हरीश का शव जनता कॉलोनी पहुंचा तथा उसका कोरोना गाइडलाइन  के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हरि सिंह स्वर्गीय ओंकार भोपा जी के पुत्र एवं श्याम सिंह, भंवर सिंह, माधव सिंह का छोटा भाई है। सोशल मीडिया पर इस युवा के जाने पर लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कल कोरोना सेंपलिंग,मावली में होगा वैक्सीनेशन

http://www.fatehnagarnews.com फतेहनगर। सोमवार को फतहनगर में कोरोना सेंपलिंग होगी जबकि मावली में वैक्सीनेशन का काम होगा। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष के अनुसार मावली सीएचसी पर 45 + आयु वर्ग का वैक्सीनेशन होगा।  अधिकारी ने इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित किया है कि दो कार्मिको को( जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतु) पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे । राजकीय चिकित्सालय फतहनगर के अधिकारी प्रभारी डॉ विजय जैन ने बताया कि फतेहनगर में कोरोना की sampling सोमवार एवम मंगलवार को होगी । Sampling राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर मे 1 से 2 बजे के बीच की जावेगी । प्रातः 9 से 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन का कार्य होगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ में 2 दर्जन से अधिक पॉजिटिव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पालिका क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा आज जारी की गई सूची के अनुसार पालिका क्षेत्र के दोनों ही कस्बों में 2 दर्जन से अधिक लोग पॉजिटिव आए हैं। सनवाड़ के वार्ड 8 में 4 तथा वार्ड 20 में तीन जने पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा वार्ड एक,तीन,चार, पांच,छह,नो, ग्यारह,बारह, तेरह,चौदह,सोलह, तेईस व चौबीस में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा 2 मरीज अन्य वार्ड में तथा दो पोजिटिव कोरोना वरियर्स चपेट में आए हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना के गांवों की ओर बढ़ते कदम चिंताजनक

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना पॉजिटिव केस गांव में भी बढ़ने लगे हैं। यह चिंताजनक है। संपूर्ण मावली तहसील में फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र एवं तहसील मुख्यालय मावली को छोड़कर सभी क्षेत्र पूर्णतया ग्रामीण हैं। इन गांव में कोरोना पॉजिटिव केस निरंतर मिल रहे हैं। शनिवार को भी मावली तहसील में 68 लोग पॉजिटिव पाए गए। फतेह नगर के वार्ड 12 में दो जने तथा वार्ड 22 में एक जना पॉजिटिव पाया गया। चंगेरी में एक जना पॉजिटिव पाया गया। पलाना कला में आज 5 जने तथा नांदवेल में तीन जने पॉजिटिव मिले।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी की पत्नी ने सौंपा 25 हजार का चेक

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी की धर्मपत्नी नवनीता जैन द्वारा ₹25000 का चेक मुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक को सुपुर्द किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद सुनील डांगी,रमेश तेली,विनोद धर्मावत,गजेंद्र सिंह रावल,जगदीश जाट एवं विनोद चावड़ा उपस्थित थे। उक्त सहयोग राशि का चेक प्रदान करने पर अधिशासी अधिकारी ने श्रीमती नवनीता जैन का आभार व्यक्त किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मौसम का मिजाज बदला

फतहनगर। शाम 4:00 बजे बाद नगर का मौसम अचानक बदल गया। दिन में तेज धूप के बाद शाम होते होते आसमान में बादल घिर आए तथा हवाएं चलने लगी। बादलों की गर्जना के साथ चल रही हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में छाए बादलों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फतेह नगर क्षेत्र में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते शादियों के कार्यक्रम भी प्रभावित हो सकते हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्मदिन पर मास्क एवं सैनिटाइजर किया भेंट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भामाशाह गोवर्धन लाल खटीक द्वारा पुत्र नितेश के जन्म दिवस के उपलक्ष में आज यहां राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय जैन को 101 n95 मॉस्क एवं 101 लीटर सैनिटाइजर सुपुर्द किया। इस अस्पताल में इससे पूर्व अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा 500 मेडिसिन किट दिए गए थे। भामाशाह गोवर्धन लाल खटीक द्वारा मॉस्क एवं सैनिटाइजर दिए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने आभार व्यक्त किया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोक्ष रथ को लेकर पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पार्षदों ने नगर पालिका क्षेत्र में मोक्ष रथ की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक को आज एक ज्ञापन सौंपा। पार्षद नारायण लाल मोर, नरेश जाट एवं मनीष पालीवाल ने उक्त ज्ञापन में अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र में इस वर्ष भीषण कोरोना काल में बहुत सी मौतें हो चुकी है जिस कारण से अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान जाने में परिवार जनों को नियमों का पालन करने में समस्या आ रही है। फतहनगर सनवाड़ क्षेत्र काफी बड़ा हो चुका है इस कारण शमशान की दूरी भी अधिक हो गई है। तीनों ही पार्षदों ने मोक्ष रथ की अति शीघ्र व्यवस्था करवाने का आग्रह किया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बंसल परिवार पर फिर गिरा वज्रपात

फतेह नगर। यहां के लगजीबा परिवार पर आज फिर वज्रपात हो गया। शिवम एजेंसीज के मालिक कैलाश चंद्र जी बंसल की पत्नी श्रीमती संतोष देवी का आज निधन हो गया। पिछले दिनों ही लगजी बा परिवार में अभय जी( बंटी) की धर्मपत्नी का भी स्वर्गवास हो गया था। अब तक नंदवाना परिवार एवं रंगलाल जी टेलर के परिवार पर दोहरा वज्रपात हो चुका है। नगर में अनवरत हो रही मौतें झकझौरने वाली है। शोक संतप्त परिवार को नगर के लोगों ने शोक संवेदनाएं सोशल मीडिया के जरिए प्रेषित की है। हम भी परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 2 का हुआ निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। बुधवार की शाम नगर में एक महिला तथा एक पुरुष की मौत हो गई। गत दिनों रंगलाल टेलर का निधन हो गया था। इसी परिवार से रतनलाल टेलर का भी निधन हो गया। आज दिवंगत रंगलाल टेलर की पत्नी भंवरी देवी का भी निधन हो गया। एक ही परिवार में तीन जनों के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। श्रीमती भंवरी देवी के अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 8:00 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। इधर पुराना बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी एवं मथुरा दास के पिता मोहन दास का हृदय गति रुक जाने से आज शाम निधन हो गया। दोनों ही दिवंगत आत्माओं के लिए लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भामाशाह जैनेंद्र जैन ने दिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर में भामाशाह की कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष भी कोरोना काल में कई भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की थी। आज भी नगर में कई भामाशाह सामने आए हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जैनेंद्र कुमार जैन ने आज पालिका प्रशासन को ऑक्सीजन गैस से भरे 5 सिलेंडर भेंट किए। इन सिलेंडर का उपयोग भी कॉविड केयर सेंटर पर कॉविड मरीजों के लिए किया जाएगा। डॉक्टर जैन द्वारा सिलेंडर भेंट करने पर लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए अन्य भामाशाहों से भी आग्रह किया है कि कॉविड केयर सेंटर पर हर संभव मदद के लिए आगे आएं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 4 तथा सनवाड़ में एक पॉजिटिव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना पॉजिटिव के मामले में आज फतहनगर में 4 केस मिले। इनमें से एक प्रताप चौराहे पर तथा 1 पॉजिटिव वार्ड 15 में है जो कि उदयपुर अस्पताल में उपचारत है। सनवाड़ में भी एक केस पॉजिटिव मिला है। ईंटाली में भी एक पॉजीटिव मिला है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्षद नरेश जाट ने 12 माह की सैलरी देने की घोषणा की

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के बीच लोग मदद को आगे आ रहे हैं। अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा 500 मेडिकल किट देने एवं उसके बाद समाजसेवी शांतिलाल चंडालिया द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान करने के कुछ ही समय बाद प्रेरित होकर वार्ड 4 के पार्षद नरेश जाट ने अपनी 12 माह की सैलरी कोविड-19 मुख्यमंत्री हेल्प केयर में जमा करवाने की घोषणा की। इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना से मरे व्यक्ति का पालिका कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सनवाड़ में कोरोना से  मृत व्यक्ति का पालिका प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक के आदेशानुसार सुरेश कुमार जमादार तथा उसकी टीम द्वारा कोरोना से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया। टीम के सभी सदस्य कोरोना से बचाव के लिए किट पहने हुए थे। अंतिम संस्कार के दौरान कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चण्डालिया ने प्रशासन को सुपुर्द किए गैस सिलेण्डर

फतहनगर। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक की पहल पर भामाशाह शांतिलाल चण्डालिया ने आगे आकर इस महामारी के दौर में कोविड सेंन्टर के लिए आॅक्सीजन के पांच सिलेण्डर नगरपालिका प्रशासन को सुपुर्द किए। उक्त जानकारी पालिका पार्षद नरेश जाट ने दी। चण्डालिया के इस महामारी के दौर में आगे आकर सेवा कार्य करने पर लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चिकित्सा अधिकारी को सोशल ग्रुप द्वारा मेडिकल किट किए भेंट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा आज चिकित्सा विभाग को कोरोना मेडिकल किट प्रदान किए गए। सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (लक्ष्मी),सांवरमल मोर,हेमंत गोयल आदि फतेह नगर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे तथा वहां पर प्रभारी अधिकारी डॉ विजय जैन को कोरोना मेडिकल किट सुपुर्द किए। अस्पताल प्रशासन ने सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर मेल नर्स गोपाल आमेटा तथा अन्य मेडिकल स्टाफ भी मौजूद था।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कार बाइक भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज दोपहर में भटेवर ओर मेनार के बीच भारत पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर कार एवं बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक एवं महिला दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।  बाइक सवार मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार भी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भिड़ंत होते ही जोरदार आवाज हुई तथा लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बाइक सवार युवक एवं युवतियों की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने से लोगों को किसी प्रकार की सहायता करने का मौका भी नहीं मिला।

Read More