http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। चक्रवाती तूफान का असर फतहनगर में भी हुआ है जहां आज सुबह से ही मौसम ठंडा हो गया। सुबह रिमझिम बौछारें गिरी जिससे सड़के तर हो गई तथा मौसम में ठंडक व्याप्त हो गई। आज सुबह से ही सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा। नगर के आस पास के गांव में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना हुआ है। मौसम का मिजाज बदल जाने से पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को आज काफी राहत महसूस हुई।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा ने रविवार को सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का सम्मान साल, उपरना ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। शाखा के सदस्यों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय जैन, अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक, थानाधिकारी उदय सिंह एवं एएसआई साहब भंवर सिंह सहित समस्त पुलिस प्रशासन का उनकी सेवाओं के लिए सम्मान किया। जिसमें एएसआई साहब भंवर सिंह जो कि 59 वर्ष की उम्र में भी इस महामारी में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं नगर को दे रहे हैं। समस्त पुलिस प्रशासन का सुबह व शाम का स्नेह भोज भी संस्थान द्वारा आयोजित किया गया । इस दौरान संस्थान के आशीष जैन, विशाल सामोता, ऋषभ सेठिया, अजय जैन, शैलेश धर्मावत, शुभम जैन, अभिषेक भंडारी, भावांशु सुराणा, महावीर हिंगड़, साहिल सामर व श्रेयांश पोखरना उपस्थित रहे।...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के कहर से बचाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग देवीय शक्तियों का आह्वान कर रहे हैं। चंगेड़ी गांव में रावला चैक स्थित करणी माता के मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। हवन फ्रेंड्स सेवा संघ एवं ग्राीमणों के सौजन्य से किया गया। इसमें बारी-बारी से युवा एवं ग्रामीणों ने आहुतियां दी। दूसरी ओर गांव की सरहद में स्थित देवालयों में भी ग्रामीणों द्वारा अनवरत दीपक जलाए जा रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। 18 वर्ष से ऊपर एवं 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों का पंजीयन ऑनलाइन सिस्टम कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन कर रह गया है। जिन युवाओं के पास स्मार्टफोन एवं नेट यूज़ की जानकारी है वे ही इस सिस्टम का सही ढंग से इस्तेमाल कर पा रहे हैं। परेशानी उन लोगों के लिए है जिनके पास ना तो स्मार्टफोन है और ना ही स्मार्ट फोन को चलाने की जानकारी। इसमें गरीब तबके के लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में वे लोग किस प्रकार अपना पंजीयन कराएं तथा वैक्सीनेशन का लाभ लें।समझ ही नहीं आ रहा। ऑनलाइन पंजीयन की एक खामी यह भी है कि अन्य ब्लॉक से भी लोग पंजीयन कर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं जिसमें स्थानीय युवा वंचित हो रहे हैं। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड़ में 18 +आयु वर्ग के युवाओं का वैक्सीनेशन हो रहा है। पंजीयन ऑनलाइन होने से इस केंद्र पर अन्यत्र स्थानों से भी युवा आकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। यहा...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी गांव में कोरोना के सक्रिय मरीज आधा दर्जन से भी कम है फिर भी वहां के लोग इसे लेकर बेहद जागरूक दिखाई देते हैं। यहां के जनप्रतिनिधि भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव में सुमिल केमिकल लिमिटेड मुंबई की ओर से अधिकारी लवेश द्विवेदी की उपस्थिति में 500 मास्क का वितरण किया गया। भामाशाह खुशविंदर सिंह चंडीगढ़ हाल मुकाम उदयपुर की ओर से 30 लीटर हाइपोक्लोराइट ग्राम पंचायत को मुहैया करवाया गया तथा 15 कोरोना किट ग्राम पंचायत को प्रदान किए गए। 25 कोरोना किट भामाशाह द्वारा तथा 10 किट महावीर इंटरनेशनल फतेह नगर शाखा द्वारा प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत द्वारा हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया गया। कॉमेडी 19 व लॉकडाउन के प्रति जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत द्वारा वाहन घुमा कर एनाउंस करवाया गया। शनिवार को पंचायत पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने चिकित्सा कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्...
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी के चलते प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में निगरानी दलों को लगा रखा है जो कि ना केवल बाहर से आने वाले लोगों का लेखा-जोखा रखते हैं अपितु पॉजिटिव आए लोगों को होम क्वारंटाइन कर उनकी निगरानी करते हैं। इन निगरानी दलों के लिए ब्रीच रिपोर्ट परेशानी का कारण बन कर रह गई है। कई लोगों के अपने स्वयं के फोन नंबर ना होकर परिजनों के नंबर दर्ज होते हैं। मोबाइल लोकेशन बदल बदल कर बताता है। ऐसे में ब्रीच रिपोर्ट में नाम आना तय होता है। रिपोर्ट में नाम आते ही निगरानी दल के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है तथा उसे उच्च अधिकारियों को जवाब देना होता है। कई लोगों की शिकायत है कि वह घर से बाहर नहीं निकलते हैं फिर भी उनका नाम इस रिपोर्ट में आ ही जाता है। लोगों को अपने ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाने चाहिए ताकि इस परेशानी से बचा जा सके। एक अन्य समस्या आने वाली रिपोर्ट में नाम पूरे ना होने एवं अधूरा पता होने ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज एक बार फिर फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इधर आवरी माता शक्तिपीठ क्षेत्र में एक युवक की मौत की खबर है। युवक राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पिता बाबूलाल जी तेली पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। आज उसकी तबीयत बिगड़ गई तथा दम तोड़ दिया। फतहनगर के वार्ड नो तथा वार्ड 20 में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि नगर की एक होटल में दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। समीपवर्ती चंगेरी गांव में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उक्त युवक इस वक्त अपने ससुराल सनवाड़ में है। इंटाली गांव में चार जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मावली तहसील में आज पॉजिटिव का आंकड़ा शतक पार कर गया।
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के पॉजिटिव आने के बाद यहां एक चिकित्सक के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था हो गई है। एक ही चिकित्सक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बे वासियों ने बताया कि यहां कार्यरत एक चिकित्सक को अन्य प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। यदि प्रतिनियुक्त चिकित्सक को इस अस्पताल में पुनः लगा दिया जावे तो चिकित्सा व्यवस्था का कस्बे वासियों को ठीक से लाभ मिलने लगेगा। यह अस्पताल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है जिससे बड़ी संख्या में आउटडोर मरीज आते हैं। मावली तहसील क्षेत्र के ही नहीं अपितु उदयपुर जिले की सीमा से सटे रेलमगरा तहसील एवं नाथद्वारा तहसील के गांव के लोग भी उपचार के लिए यहां आते हैं। चित्तौड़ जिले के राणावतों की सादड़ी, काकरवा सहित आसपास के गांव के ग्रामीण भी इसी अस्पताल पर चिकित्सा के लिए निर्भर हैं। फतेह नगर के राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर व...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठने का वीडियो देखने के बाद उपखण्ड अधिकारी मावली ने त्वरित एक्शन लेते हुए कल्याणसिंह पोखरना को कॉल किया तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही फतहनगर - सनवाड़ दोनों जगह वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा । विधायक धर्मनारायण जोशी ने जिलाधीश व उपखण्ड अधिकारी से इस संदर्भ में बात की। उसी आश्वासन पर कल्याणसिंह पोखरना ने धरना स्थगित किया । पिछले लंबे समय से फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य बंद था जिसके चलते लोग परेशान हो रहे थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद आज सनवाड़ सीएचसी पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों कावैक्सीनेशन किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना इस वक्त अपने चरम पर है तथा इससे लोग रोज अपनी जान गवा रहे हैं। आज भी शनिवार निवासी राज कुमार कोठारी की पत्नी श्रीमती ज्ञानू देवी का कोरोना से निधन हो गया जिसका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आज प्रातः7.30बजे किया जाएगा। कल ही श्रीमती वर्षा तातेड़ पत्नी सुनील तातेड़ का कोरोना के चलते निधन हो गया था। फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना कोरोना से कोई ना कोई अपनी जान गवा रहा है। कोरोना के चपेट में युवा लोग ही अधिकतर आ रहे हैं। ऐसे में घर में रहे सुरक्षित रहें।
Read Moreफतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर के वर्ष 2021- 22 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लायन राजेंद्र मोर एवं सचिव पद के लिए लायन अजय मोर को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वर्तमान में चल रही कोविड की कठिन परिस्थितियों में क्लब द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें मुख्यतः इस बीमारी से जूझते मरीजों के लिए 500 मेडिकल किट स्थानीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया एवं जरूरत अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में सहयोग का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा कोविड जागरूकता, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम पालन करने व करवाने का निर्णय लिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को वार्ड 21 के सदस्यों द्वारा फतहनगर में वायु शुद्धिकरण के लिए हवन किया गया। ठेले पर ही हवन प्रारंभ कर आहुतियां दी गई ताकि गांव का वातावरण शुद्ध हो सके। यह कार्यक्रम कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह रावल (पार्षद), कैलाश यादव, विजय बाफना, भगवान लाल तेली, शिव शर्मा, मनीष यादव, विष्णु साहू,देवनाराण, लोकेश रेगर, आवरी माता मंदिर के पुजारी अंबालाल आदि ने भाग लिया। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर इन्टरनेशनल की फतहनगर शाखा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर शुक्रवार को मास्क व मेडिसिन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के सदस्यों ने पुलिस थाना फतहनगर में थानाधिकारी उदय सिंह को, राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन को व नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में अधिशासी अधिकारी गणपत खटीक को कार्मिकों के लिए एन 95 मास्क वितरित किए तथा राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन व उनके स्टाफ को 201 कोरोना मेडिसिन के किट भेंट किए। इस अवसर पर संस्थान के आशीष जैन, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, अजय जैन, शैलेश धर्मावत, महावीर हिंगड़, भावांशु सुराणा, शुभम जैन व साहिल सामर उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। आज भी नगर के कोरोना के आंकड़े चिंताजनक ही हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आज 25 लोग पाॅजीटिव आए। यहां एक पूर्व षिक्षा अधिकारी समेत परिवार के पांच जने पाॅजीटिव आए है। सनवाड़ अस्पताल में मेडिकल स्टाफ से भी आज एक जना पाॅजीटिव आया जबकि फतहनगर के आस पास के गांवों से भी पाॅजीटिव आंकड़े आ रहे हैं। कल भी 23 जने पाॅजीटिव आए थे। पांच दिनों में 113 तक आंकड़ा पहुंच चुका है। फतहनगर- सनवाड़ के अलावा चंगेड़ी में एक एवं दूधालिया में दो पाॅजीटिव पाए गए। चुण्डावत खेड़ी,आमली एवं भूमलावास से भी पाॅजीटिव मिले हैं। पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है यदि जांच का दायरा बढ़ा दिया जावे। कई लोग घरों में ही बीमार भी चल रहे हैं जो डर के कारण जांच करवाने से कतरा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों को बिना जांच के भी चिकित्सा विभाग कोरोना किट वितरण कर रहा है। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में मध्य रात्रि बाद एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर पर नगर पालिका की दमकल पहुंची तथा दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ है लेकिन समय रहते दमकल कर्मी देवराज सिंह चौहान अभिषेक पूरी तथा वाहन चालक देवेंद्र कुमार माली ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इससे भी अधिक नुकसान होने से बचा लिया।
Read Moreफतहनगर। आज भी नगर के कोरोना के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आज 23 लोग पाॅजीटिव आए। कल भी 21 जने पाॅजीटिव आए थे। चार दिनों में 88 तक आंकड़ा पहुंच चुका है। फतहनगर- सनवाड़ के अलावा राणावतों की सादड़ी में एक,पटोलिया में 2,पलाना में एक,मूंडकटिया में एक,आकोदड़ा में एक,खरतांणा में एक तथा वासनी में 1-1 पाॅजीटिव पाया गया। ...
Read Moreउदयपुर, 11 मई। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने फतहनगर- सनवाड़ नगरपालिका क्षैत्र में ऑक्सीजन प्लांट व रोगी वाहन (एंबुलेंस) के लिये विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से 75 लाख रुपये की स्वीकृति दी । विधायक जोशी ने आज उक्त स्वीकृति नगरपालिका फतहनगर के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद सुनील डांगी, पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल व विनोद धर्मावत को सौंपी। इस प्रतिनिधिमंडल ने इन दोनों मांगों के सम्बन्ध में विधायक जोशी को ज्ञापन दिया था। जिस पर उन्होनें 60 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट व 15 लाख रुपये रोगी वाहन के लिये स्वीकृति दी। विधायक जोशी ने कहा कि कोविड़-19 के संक्रमण से नागरिकों की चिकित्सा व जीवन रक्षा के लिये हरसंभव प्रयास किया जायेगा। नगरपालिका फतहनगर के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद सुनील डांगी, पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल व विनोद धर्मावत ने फतहनगर क्ष...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज गाव सनवाड मे वार्ड नं 1 मे इस संपूर्ण विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी से जूझ रहे देशवासियों और समस्त जन समुदाय की मंगलकामना और पर्यावरण मे व्याप्त कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने हेतू हवन किया गया ।हवन रथ के साथ कुछ समाज जन सोसियल डिस्टेंस के साथ चल रहे थे।मार्ग मे लोगो ने भी कपूर आदी हवन सामग्री से हवन मे आहुतिया दी व सभी के लिये मंगलकामना की।इस अवसर पर वार्ड न 1 के पार्षद शिवकुमार शर्मा, जीवनलाल आर्यवीर,प्रहलाद शर्मा,विष्णु शर्मा,शकर जाट,सूरज शर्मा, भरत,गजेन्द्र शर्मा,शिव लाल चपलोत ,सुनील शर्मा, सूरज पराशर ,सावन शर्मा,कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
Read Moreफतहनगर। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 21 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 9 महिलाएं एवं 12 पुरूष हैं। वार्ड 25 में तीन महिला एवं एक पुरूष पाॅजीटिव पाया गया जबकि वार्ड 15 व 18 में दो-दो जने,वार्ड 22,वार्ड 12,वार्ड 16 में एक-एक एवं धुणी पर दो जने पाॅजीटिव पाए गए। आज मावली तहसील में 96 लोग पाॅजीटिव आए हैं। फतहनगर के पास ही चंगेड़ी गांव में दो बालिकाएं पाॅजीटिव आई है। सोमवार को फतहनगर-सनवाड़ में 17 एवं रविवार को 27 जनों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। तीन दिन में 65 जने पाॅजीटिव आ चुके हैं। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को भी कोरोना सैंपलिंग का कार्य होगा। प्रातः 9:00 से 12:00 तक पंजीयन होगा तथा इसके बाद सैंपलिंग का काम होगा। सोमवार को यहां 173 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। डरे नहीं,सैंपलिंग करावे: जी हां यदि आपको किसी प्रकार की शंका है तो निश्चय ही आपको सेंपलिंग करवानी चाहिए। इससे समय पर उपचार शुरू हो सकता है तथा हमारी जान भी बच सकती है। देरी से लिया गया निर्णय हमारे लिए जानलेवा बन सकता है इसलिए यदि हमें कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण हो तो निश्चय ही सैंपलिंग करवा लेनी चाहिए। ऐसे में हम भी सुरक्षित और परिवार भी सुरक्षित।
Read More