फतहनगर। गुरुवार को तूफानी हवाओं के साथ बारिश के बाद आज सुबह मौसम खुल गया तथा दिन में भारी उमस रही। आज भी 3:30 बजे बाद आसमान में बादल छा गए तथा गर्जना शुरू हो गई। ठंडी हवाएं भी चलने लगी। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। आसपास के क्षेत्रों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम हो रहा है।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। वैश्विक कोरोना महामारी से मचे हाहाकार के बीच नगर को बचाने के उद्देश्य से यहां खेड़ा खूँट चामुंडा माता के स्थानक पर 1 महीने से चल रही अखंड दीपक जोत की पूर्णाहुति हुई। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए समस्त नगर वासियों की ओर से चामुंडा माता के अखंड ज्योत का आयोजन किया गया था जो विगत 1 महीने से अखंड प्रज्वलित था। वैशाख महीना पूर्ण होने पर सभी नगर वासियों की ओर से कोरोना महामारी से संपूर्ण नगर को निजात दिलाने के लिए एवं वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों द्वारा आहुति दी गई तत्पश्चात पूर्णाहुति करके यज्ञ का समापन किया एवं सभी ने जगत जननी मां से बीमारी से संपूर्ण विश्व को बचावे एवं जगत का कल्याण करने की प्रार्थना की.
Read Moreफतहनगर। आज फ़तहनगर में बारिश के कारण इंटाली रोड पर बिजली के पोल ओर बड़े बड़े पेड़ गिर गये। आवागमन बाधित हुआ .मोके पर पार्षद गजेंद्रसिंह रावल ओर विनोद धर्मावत तुरन्त पहुँचे ओर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने सूचना पाकर नगरपालिका से जे.सी. बी भेजी ओर आस पास के पड़ोस के आरामशीन मालिक इक़बाल ओर कच्ची बस्ती के शरीफ़ ने अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से रास्ता खुलवाया।
Read Moreराकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ द्वारा अनुकरणीय पहल फतहनगर। आज सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा सात ऑक्सीमीटर आशा सहयोगियो हेतु उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश चंद्र वजुवावत, इंसीडेंट कमांडर सनवाड़ उमेश माहेश्वरी, निगरानी दल प्रभारी सुरेश चंद्र खटीक, संस्थान के सदस्य पारस तातेड़, मयंक तातेड़, एएनएम श्रीमती खुर्शीदा बानो एवं चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। इन ऑक्सीमीटर का उपयोग कोरोना काल के दौरान बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं कोरोना पॉजिटिव की देखरेख में विशेष रूप से किया जाएगा। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए संस्थान के सदस्यों का उपस्थित महानुभावों द्वारा विशेष धन्यवाद दिया गया।
Read Moreफतेह नगर। आज यहां तूफानी हवाओं के साथ बादल बरसे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक पूर्व दिशा की ओर से तेज हवाएं चलना प्रारंभ हुई। देखते ही देखते हवाओं के साथ बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। बारिश की बूंदों के साथ ही ओले भी गिरे। बारिश के बाद तपिश से लोगों को राहत मिली तथा इस बारिश से जिन खेतों में फसलें खड़ी है उन्हें भी राहत मिल गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं के चलते फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। शाम तक अभी रिमझिम बौछार ओं के साथ बादलों की गर्जना होती रही।
Read Moreफतहनगर। कार ड्राइविंग सिखाने वाले संस्थान के संचालक सुरेश मेघवाल का आज कोरोना के चलते निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह वेंटिलेटर पर चल रहे थे। हालत में सुधार नहीं हुआ तथा उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेश मेघवाल मूलतः बासनी खुर्द के निवासी होकर फतहनगर में कार ड्राइविंग सिखाने का कार्य करते थे। मिलनसार व्यक्तित्व के कारण हर व्यक्ति से उनके अजीज संबंध थे। मेघवाल के निधन पर उनके शुभचिंतकों एवं नगर वासियों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से प्रार्थना की है कि इस वज्रपात को सहन करने की परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें।
Read Moreसनवाड़। श्रीनृसिंह भगवान के पावन अवतरण दिवस पर सनवाड़ स्थित श्री नृसिंह भगवान के मन्दिर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए । प्रात:काल सभी युवा भक्त गणों के द्धारा श्रीनृसिंह भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया , तत्पश्चात दोपहर २:१५पर पण्डित रतन महाराज जी एवं गोपाल जी के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक यज्ञ किया गया । सायं काल पूरे मन्दिर परिसर को पुष्पों से सजाया गया और ठाकुरजी के अवतार के समय में महाआरती हुयी। जिसमें सभी भक्तों ने कोरोना महामारी के अन्तर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए भाग लिया। आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। यह सब कार्ययोजना के पीछे मुख्य उद्देश्य महामारी से रक्षा करना एवं यज्ञ हवन द्धारा वातावरण शुद्ध करना रहा।
Read Moreफतहनगर। यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में कृषि जिंसों की निलामी प्रारंभ हो चुकी है। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह मण्डी प्रांगण में प्रातः 06ः00 से 08ः00 तक लाना होगा। कृषि जिन्सों के वाहनों को चैक पोस्ट पर प्रातः 06ः00 बजे से 8ः00 बजे तक ही प्रवेश दिया जावेगा। निर्धारित समय पश्चात् मण्डी गेट बन्द कर दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्स लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 01 व्यक्ति से अधिक का प्रवेश मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में आने वाले किसानों, व्यापारियों, हम्माल, पल्लेदारों को मास्क अनिवार्य रुप से पहन कर आना होगा। ...
Read Moreफतहनगर।श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा को अनूप मंडल के ख़िलाफ़ ज्ञापन दिया गया । अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि जैन समाज जियो ओर जीने दो में विश्वास रखता है ,अनूप मंडल द्वारा जैन समाज के खिलाफ दुषप्रचार किया जा रहा है एवं लोगो को जैन समाज ओर जैन बंधुओ के प्रति भड़काया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है एवं इनके प्रति सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। इस दौरान नवयुवक मंडल के दिलीप दुग्गड़ ,कुलदीप विसलोत,शुभम सेठ ,नमन चोरडिया, देवेन जैन ,रजत चपलोत,गौरव सेठ ,हिमांशु छाबड़ा, धर्मेश साँखला,शैलेश धर्मावत,विकास सेठ, एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे ।
Read Moreफतहनगर। थाना क्षेत्र के अधीन टेरिया व वासनि खुर्द गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर फतहनगर थाना व जीआरपी थाना मावली पहुंचे। चंदेरिया से देबारी आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के बीच में लेटा हुआ था। जवानों ने घटनास्थल पर युवक के रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव को स्ट्रेचर पर रखकर करीब 500 मीटर रेलवे लाइन पर चलकर लोडिंग टेंपो सीएससी सनवाड़ के मुर्दाघर में रखवाया। मौके पर एएसआई गुलाबसिंह, कांस्टेबल कैलाश जाट, मनोज, भंवरलाल आदि मौजूद थे।
Read Moreफतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में 45 पार आयु वर्ग का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन की सेकंड डोज भी लगेगी। आज मावली तहसील में खेमली,डबोक,चंदेसरा, थामला,गुडली,पलाना कला,धासा,साकरोदा,गादोली एवं इंटाली केंद्र पर भी वैक्सीनेशन होगा।
Read Moreफतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा जुगनू टेलर्स के श्री माधवलाल जी यादव एवं उनके बेटे का सम्मान किया गया। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि श्री माधवलाल जी एवं उनके बेटे ने कोरोना काल मे 2500 से 3000 मास्क निःशुल्क बना कर वितरित किये एवं अभी भी बिना किसी लोभ लालच के कर रहे हैं,जो की एक बहुत अच्छा सेवा कार्य है। इस दौरान नवयुवक मंडल के शैलेश धर्मावत,धर्मेश साँखला,जैनेंद्र छाबड़ा,हिमांशु छाबड़ा, गौरव सेठ ,कुलदीप विसलोत,राज जैन, शुभम सेठ,रौनक तातेड़,रौनक गडोलिया, शुभम खमेसरा, राहुल सेठ,देवेन जैन,रजत चपलोत उपस्थित थे । ...
Read Moreफतहनगर। विकास पुरूष पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर पाटोदी परिवार ने यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को हरा चारा एवं लापसी वितरण कर गौ सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर पाटोदी के भ्राता धर्मचंद पाटोदी,अमित,सुमित,गौ शाला अध्यक्ष कैलाषचन्द्र अग्रवाल,मांगीलाल सांखला,हुकुमसिंह,मनीष गोयल,नरेष मण्डोवरा आदि भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय निवासी एवं वर्तमान में साकरोदा पंचायत में कनिष्ठ सहायक नरेश वीरवाल की आज कोरोना से मौत हो गयी। पिछले दिनो पॉजीटिव होने के बाद वीरवाल को उदयपुर भर्ती करवाया गया था। वीरवाल का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वीरवाल के निधन पर कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Read Moreफतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की आज प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के प्रबुद्धजनों ने नगर विकास के लिए उनके योगदान को याद किया। हमारे पास पहुंचे चुनिंदा विचारों को हम यहां स्थान देकर दिवंगत पाटोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ज्ञानचंदजी पाटोदी का पार्टी के लिए योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होने पार्टी अध्यक्ष रहते पार्टी को खड़ा किया तथा पालिकाध्यक्ष रहते नगर के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उन्होने नगर का विकास करवाने में कमी नहीं रखी। यदि कहीं कोई कार्य अधूरा रह गया है तो उसे हम पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। हम उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्प हैं। आज के दिन हम उन्हें याद करते हें। -नीतिन सेठिया, उपाध्यक्ष नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़श्रीमान पाटोदी साब पूर्व अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रदांजलि देते हुए उनका पालिका अध्यक्ष के रूप में और पार्टी अध्य्क्ष...
Read Moreफतहनगर। लायन्स क्लब फतहनगर द्वारा भी सेवा कार्य के तहत कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल किट प्रदान किए गए। नगर के राजकीय चिकित्सालय एवं सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 200-200 किट दिए गए। एक किट में पांच दिन की दवाई पैक की गई है। फतहनगर चिकित्सालय में डॉ. विजय जैन, गोपाल आमेटा एवं सभी चिकित्साकर्मियों तथा सनवाड़ में डॉ. महेश वजुवावत, डालचंद जाट एवं अन्य चिकित्साकर्मी, नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा, स्थानीय थाने में सीआई उदयसिंह चुंडावत, भंवरलाल, रामप्रताप एवं थाना स्टाफ का कोरोना काल में की जा रही सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। क्लब के सचिव विनोद धर्मावत के अनुसार इस अवसर पर क्लब के आगामी वर्ष के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मोर, सचिव अजय मोर, दिनेश सामर, शैलेश पालीवाल, भंवर सोनी, गोविंद अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी के चलते पीड़ितों को किसी प्रकार की मेडिकल की कमी ना हो इसके लिए इन दिनों भामाशाह आगे आकर प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। शनिवार को यहां के राजकीय चिकित्सालय में स्थानीय वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से 1008 कोरोना मेडिकल किट चिकित्सालय प्रभारी डॉ विजय जैन को सुपुर्द किए। इस मौके पर सनवाड़ नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा का भी सानिध्य मिला। इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,श्री संघ संरक्षक दिनेश सामर,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,थावरचंद बापना,कोषाध्यक्ष रमेश मारु,सचिव विशाल सामोता,भगवतीलाल चपलोत,डूंगर सिंह सियाल,ओम प्रकाश कोठारी,सुंदरलाल कोठारी, राकेश चपलोत, महेश बाबेल,पारसमल सांखला,सुरेश बापना, विमल गड़ोलिया,प्रभात सियाल,भूपेंद्र कोठारी सहित जैन श्रावक संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। पार्षद सोहन लाल खटीक के पिता का निधन हो गया। पिछले दिनों पार्षद के भाई का कोरोना के चलते निधन हो गया था। यह सदमा पिता नहीं झेल पाए तथा शुक्रवार को हृदयाघात से वे चल बसे। पार्षद के परिवार पर यह दोहरा वज्रपात हुआ है। इधर शुक्रवार को ही वार्ड 15 के उदासी आश्रम के पीछे रहने वाले ओंकारदास की पत्नी का कोरोना के चलते निधन हो गया। पिछले दिनों ही उसे उदयपुर भर्ती करवाया गया था। शाम को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
Read Moreफतहनगर। बेवजह बाजार में घूमते लोगों के आज पुलिस ने चालान काटे। थाना अधिकारी उदयसिंह,कांस्टेबल कैलाशस,मनोज एवं भंवरलाल की टीम ने आज मैन चैराहे पर मोर्चा संभाला तथा बेवजह घूमते लोगों को पकड़ा एवं चालान बनाए। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ.विजय जैन को आज लाॅक डाउन ग्रुप की ओर से 200 एवं चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ की ओर से 50 मेडिकल किट प्रदान किए गए। ये मेडिकल किट जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए जाऐंगे। इस अवसर पर हेमंत गोयल,गोपाल छिपा,आशीष कोठारी,विकास सोनी,विजय सोनी,गौरव कुमावत,विकास मोर आदि उपस्थित थे। ...
Read More