फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में द्वारिकाधीश को धराया छप्पनभोग

फतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव के तहत 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट बनाया गया तथा प्रभुश्री द्वारिकाधीश के समक्ष छप्पन भोग धराया गया। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भील समाज के लोगों ने परम्परागत रूप से शिरकत करते हुए चावल व चंवले का अन्नकूट लूटा जबकि द्वारिकाधीश के समक्ष सजे छप्पन भोग को आरती उपरान्त प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। 51 क्विंटल सब्जी के अन्नकूट को लेने के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल व कमल नयन ने द्वारिकाधीश की आरती कर सेवा अर्पित की। मैन चौराहा पर मंदिर के सामने एक घंटे तक जमकर आतिशबाजी भी हुई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने किया फतहनगर का दौरा,अन्नकूट महोत्सव में की शिरकत

फतहनगर । पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान  पुष्कर लाल डांगी ने शुक्रवार को फतहनगर का दौरा किया। प्रधान डांगी ने यहां पर द्वारिकाधीश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में शिरकत की तथा ठाकुर जी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर विकास कमेटी द्वारा प्रधान का ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया । प्रधान डांगी के साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,पार्षद नरेश जाट,मनीष पालीवाल, नारायण लाल मोर, विकास लावटी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे । डांगी यहां कार्यकर्ताओं से भी मिले तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी। पार्षद नरेश जाट ने बताया कि प्रधान डांगी के प्रयासों से राज्य सरकार ने खरतांणा पंचायत के धोला का धनेरिया एवं बड़ियार पंचायत के मोरड़ी मिडिल स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत किया है। इस पर प्रधान डांगी का कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधायक धर्म नारायण जोशी ने अन्नकूट महोत्सव में शिरकत की

फतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने आज नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर दर्शन लाभ लिए । जोशी ने अन्नकूट तैयारी का भी अवलोकन किया तथा इस महोत्सव की आयोजकों से जानकारी ली। इसके बाद मंदिर परिसर में धर्म नारायण जोशी का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत किया गया ।  इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन , पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल , भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश , पूर्व पार्षद शैलेष पालीवाल, गोवर्धन सोनी, रामचंद्र महलाना,सत्यनारायण अग्रवाल, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेष मीणा सहित नगर के कई प्रमुख लोग मौजूद थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आज शाम फतहनगर में अन्नकूट महोत्सव का होगा आयोजन

फतहनगर ।  यहां के द्वारिकाधीश मंदिर मैं आज शाम अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा । इस आयोजन के तहत प्रभु श्री द्वारिकाधीश के समक्ष 56 भोग सजाया जाएगा तथा 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा।  अन्नकूट महोत्सव को लेकर इस वक्त युवा सब्जी का अन्नकूट तैयार करने में जुटे हैं । सायंकाल द्वारिकाधीश की मनोहारी झांकी सजेगी तथा छप्पन भोग सजा कर महाआरती होगी ।  तत्पश्चात सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ मित्र मंडल के युवाओं ने जरूरतमंदों के बीच मनाया दीपोत्सव

फतहनगर ।  प्रति वर्ष की भांति इस बार भी सनवाड़ मित्र मंडल के युवाओं ने कच्ची बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच मिठाइयों के पैकेट वितरण कर दीपोत्सव मनाया । इन बस्तियों में जरूरतमंद मिठाई पाकर बेहद प्रसन्न हुए तथा मित्र मंडल के सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा प्रसन्नता पूर्वक इन युवाओं के साथ दीपोत्सव मनाया । सनवाड़ मित्र मंडल के सदस्य पिछले कुछ वर्षों से समाज सेवा का यह अभिनव प्रयोग करते आ रहे हैं। सभी युवाओं के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम संपादित किया जाता है। इस कार्य की सर्वत्र लोग प्रशंसा कर रहे हैं ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपोत्सव पर हर ओर रहा उल्लासमयी वातावरण

फतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार,प्रताप चौराहा,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। गली मोहल्लों में पटाखों की आवाज भी सुनाई देती रही। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बाइक सवार तीन युवकों ने गैस सप्लायर से लूटे 39000 रुपए

फतहनगर ।  लदानी स्कूल के समीप शनिवार की शाम गैस वितरक से तीन जनों ने ₹38950 लूट लिए।  पुलिस में दर्ज प्रकरण के अनुसार पद्मावती गैस सर्विस फतेहनगर का वितरक भेरूलाल बंजारा मावली सप्लाई कर पुनः शाम को फतहनगर आ रहा था। उसके पास ₹38950 का केस भी मौजूद था। रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने कॉल किया तथा कहा कि उसे टंकी की आवश्यकता है |  उसे लदानी स्कूल के पीछे का रास्ता बताया। वितरक वहां पहुंचा तो वहां तीन जने एक मोटरसाइकिल पर मौजूद मिले जिन्होंने उसे डरा धमका कर सारा कैश छीन लिया तथा वहां से भाग गए । तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जाती है | प्रार्थी भेरूलाल बंजारा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश प्रारंभ कर दी है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपावली स्नेह मिलन में रक्तदान शिविर तथा हॉस्टल निर्माण पर की चर्चा

उदयपुर। उदयपुर महानगर में रहने वाले जणवा समाज के बंधुओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को टाइटेनियम हॉल में हुआ। इस दौरान समाज विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बेड़वास ग्राम पंचायत स्थित जणवा समाज के प्लॉट पर हॉस्टल निर्माण में युवाओं के योगदान, मासिक ऑनलाइन बैठक रखने और जनवरी में उदयपुर महानगर में जणवा समाज के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाने सहित अन्य सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। समाज की एकता के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा और सामाजिक सरोकार के तौर पर आगामी समय में उदयपुर में जणवा समाज के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोहन, नारायण, जसवंत, बाबूलाल, मुकेश, नरेश, श्यामलाल, दिनेश, भगवती लाल, उदय लाल, गोपाल, तेजपाल, प्रकाश आदि मौजूद थे। नरेश जणवा जलोदा जागीर ने बताया कि इस दौरान मारवाड़ से गोवाड़ा, डुठारिया सहित मेवाड़ चौखले से करजू, गोठड़ा, बड़वल, जलो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में खैंखरा पर होगा अन्नकूट महोत्सव

फतहनगर। यहां के श्री द्वारकाधीश मंदिर में हर वर्ष की भांति विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी फतहनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 51 क्विंटल सब्जी का भोग लगाया जाएगा तथा साथ ही ठाकुरजी की विशिष्ट झांकी एवं छप्पनभोग होगा। यह परंपरा फतहनगर की अपनी अनूठी परंपरा है जिसके लिए फतहनगर पूरे मेवाड़ में विख्यात है। कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि विशाल अन्नकूट महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा उक्त आयोजन में सहयोग प्रदान करें। कोई भी धर्म प्रेमी अन्नकूट महोत्सव का कूपन द्वारिकाधीश मंदिर से प्राप्त कर सकते हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

फतहनगर। स्थानीय गुलाब ग्लोरी स्कूल में दीपावली अवकाश के पहले दीपोत्सव छात्र-छात्राओं के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद नन्हे बालक-बालिकाओं के मासूम चेहरे खिले खिले से नजर आए। दीपोत्सव आयोजन में विभिन्न कक्षा वर्गों में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें दिया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में इशिका शर्मा प्रथम, प्रियांशी गर्ग द्वितीय एवं श्रेया पांडे तृतीय रही। इसी तरह से मेहंदी प्रतियोगिता में इशिका अग्रवाल प्रथम,पूनम वैष्णव द्वितीय, रिद्धा फातीम तृतीय स्थान पर रहे। कार्ड मेकिंग में अल्फिशा बानो प्रथम, हर्षिता गोयल द्वितीय व तस्वर अली तृतीय रहे। दीया डेकोरेशन में प्रेक्षा तातेड़ प्रथम, इशांत द्वितीय व लावण्य विजयवर्गीय तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ

फतहनगर। पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व रविवार को यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। नवीन परिधान में सजधज कर समूहों में करवा चौथ की कथाएं सुनी एवं पूजा की। छतों पर पहुंच कर चन्द्रमा के दर्शन कर उन्हेें अर्ध्य दिया एवं छलनी के जरिए पति का चेहरा देख आशीर्वाद लिया। पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत खोला। कई जगह व्रतधारी सुहागिनों ने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन भी किया। नगर में सभी ओर सुहागिन महिलाओं ने कथा श्रवण किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अजमीढ़ जयन्ती पर पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान आयोजित

फतहनगर। अजमीढ़ जयन्ती पर स्वर्णकार समाज का पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह समाज भवन में आयोजित किया गया। अजमीढ़ जयन्ती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान महिला,पुरूष,युवक व युवतियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागियों को समापन समारोह के दौरान पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सुबह वाहन रेली का आयोजन भी किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष चंचल कुमार सोनी ने की जबकि मुख्य अतिथि गणपतलाल स्वर्णकार थे। रामलाल कुलथिया, बद्रीलाल सोनी,परसराम सोनी,रमेश सोनी,मोहनलाल कुलथिया,मनोहरलाल सोनी, पार्षद रम्भादेवी सोनी,वार्ड पंच सुशीला सोनी,पूर्व पार्षद गोवर्धन सोनी,महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी,नव युवक मण्डल अध्यक्ष हेमन्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समां बांध गया सामूहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ

फतहनगर। सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में बजरंग मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार को सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। सुन्दरकाण्ड सायं 7.30बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली थे। इस पाठ में केवल कुछ पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद व महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुए। संगीतमयी सुन्दरकाण्ड ने शरद पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद घोल दिया। पाठ के समापन पर महाआरती की गई तथा सभी ने प्रसाद के रूप में खीर पान किया। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में भी इस अवसर पर ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया तथा महा आरती एवं खीर पान के साथ ही शरदोत्सव मनाया गया। अखाड़ा मंदिर में भी शरदोत्सव का आयोजन कर भक्तों ने खीर पान किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शरद पूर्णिमा पर कल होगा सामूहिक सुन्दरकाण्ड

फतहनगर। शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत मंगलवार को यहां सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। महामारी संक्रमण को देखते हुए सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ मंगलवार को शाम 7.30 बजे से मंदिर परिसर में ही रखने का निर्णय लिया गया है जिसमें मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली होंगे। सामूहिक पाठ में केवल पंजीकृत पाठक (पुरूष सफेद एवं महिलाएं केशरिया वेश में) मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के नियमों के साथ बैठकर ही पाठ का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष भी महामारी के कारण प्रवेश कूपन नहीं दिये जा रहे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश मंदिर में रथयात्रा मनोरथ का किया आयोजन

फतहनगर। नगर के मुख्य चैराहा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में रथयात्रा के मनोरथ का आयोजन किया गया। कोरोना के चलते पिछले वर्ष उक्त आयोजन महज प्रतीकात्मक हो पाया था लेकिन इस बार कोरोना केस कम होने के साथ ही गाइड लाइन का पालन करते हुए उक्त आयोजन किया गया। मंदिर के गर्भगृह में ही सुसज्जित रथ में ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। मनभावन श्रृगार सहित ठाकुरजी के साथ नवनीत प्रियाजी को भी विराजित किया गया। भक्तों के लिए रथयात्रा मनोरथ दर्शनार्थ दिनभर खुला रहा। भक्तों ने भी प्रभुश्री के दर्शन एवं प्रसाद पाकर अपने आप को धन्य किया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल ने महा आरती की जिसमें भक्तों ने भी शिरकत की। मनोरथ का समापन शयन के साथ ही हुआ। चंगेड़ी के चारभुजा मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष आम धराए गए एवं कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुकेश खटीक एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रदेश के एससी मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। सनवाड़ निवासी मुकेश खटीक को भाजपा एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर फतहनगर सनवाड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मुकेश खटीक नगर पालिका में दो बार पार्षद रह चुके हैं। उदयपुर शहर के लिए सत्यनारायण मोची का मनोनयन किया गया है। प्रतापगढ़ के लिए देवीलाल मेघवाल,बांसवाड़ा के लिए शांति लाल बुनकर तथा डूंगरपुर के लिए बृजेश धोबी का जिला अध्यक्ष के लिए मनोनयन किया गया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में कोरोना महामारी के निदान हेतु किया हवन

सनवाड़। कोराेना महामारी के निदान और पर्यावरण शुद्धि के लिए सनवाड़ गांव में लोक देवता श्री झुंझार जी बावजी के बापना मोहल्ला स्थित प्राचीन चबूतरे पर हवन का आयोजन किया गया जिसमे सभी ग्रामवासियो ने आहुति दीऔर इस महामारी के निदान हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर राजसमंद के पूर्व जिलाप्रमुख नंदलाल सिंघवी, शिव नारायण कोठारी,शंकर अग्रवाल,रामरतन कोठारी,पूनम चपलोत,प्रवीण बापना, प्रदीप,सुनील,दीपक, शुभम,नमन,अनंत, हितेन विजयवर्गीय आदि मौजूद थे ।  हवन शंभू पूरी गोस्वामी और दलीचंद आर्य ने संपादित कराया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद रंजीता कोहली पर हमले के मामले में महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को उदयपुर जिला संयोजिका रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा फतहनगर सनवाड़ द्वारा उप तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम उप तहसीलदार अभिनव शर्मा को ज्ञापन सौंपा एवं कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। भरतपुर कीे सांसद श्रीमती रंजीता कोहली पर जानलेवा हमला हुआ जो कि राजस्थान की लाचार कानून व्यवस्था को बयां करता है। भीलवाड़ा में महिला तहसीलदार से अभद्रता, राजधानी जयपुर में 7 माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की घटना, गैंग रेप करने वाले को पुलिस चालान शीघ्र पेश करें। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। महिला अत्याचार रोका जाए आदि कई घटनाओं को लेकर म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी गांव अंधेरे में डूबा,चौकड़ी गांव में आज दूसरे दिन भी आपूर्ति बाधित

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेरी गांव में इस वक्त अंधेरा पसरा है। यहां विद्युत आपूर्ति तूफानी हवाओं के चलने के दौरान ही बंद कर दी गई थी। तूफानी हवा के साथ बारिश हुई और आधे घंटे में बारिश थम भी गई लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। गांव में इस वक्त भी अंधेरा है। अंधेरे के चलते गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। इधर चंगेरी से भांडावास मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर हवाओं के चलते जमीन पर आ गिरा। चंगेरी गांव में आज बारिश के साथ चने के ओले भी गिरे। पटोलिया गांव के समीप चौकड़ी गांव में आज दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई जिससे गांव के लोग परेशान हो रहे हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में दूसरे दिन भी तूफानी हवाएं

फतहनगर। गुरुवार को तूफानी हवाओं के साथ बारिश के बाद आज दूसरे दिन भी नगर वासियों को तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ा। आज भी 3:30 बजे बाद मौसम में परिवर्तन हुआ तथा 4:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हुई। आज भी हवाए काफी तेज थी। समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस वक्त बारिश का दौर चल रहा है तथा बादल गरज रहे हैं। बिजली भी कड़क रही है।

Read More