फतहनगर - सनवाड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत को दी श्रृद्धांजलि

फतहनगर । सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य सैनिकों के निधन पर  शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी फतहनगर सनवाड के तत्वावधान में मैन चौराया फतहनगर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित कर की गयी ।  इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष थावरचंद बाफना , युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रोनक  गर्ग , यूथ नगर अध्यक्ष नितेश पूरी , पार्षद सुनील मूंदड़ा , नारायण मोर , रतन  खटीक , हमीदा बानू , नरेश जाट , पूर्व पालिका अध्यक्ष गोकल गमेती , भगवत सिंह  राठौड़ , इब्राहीम  मंसूरी, राजु  खंडेलवाल ,रतन कुमावत , मोहमद  बोहरा ,प्रकाश अग्रवाल, दिनेश प्रजापत ,जमनेश अग्रवाल, राधेश्याम कुमावत , ओमप्रकाश प्रजापत ,हेमंत गोयल , प्रकाश सैन ,मुकेश पहाड़िया , शिवम कृष्णावत , राहुल खटीक , नितेश पहाड़िया , भावेश जैन , मंगल जैन , वैभव मारोठिया, विनोद मीणा ,शिव चपलोत ,विनोद साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रविवार को फतहनगर में नि:शुल्क बाल चिकित्सा परामर्श का होगा आयोजन

फतहनगर ।  रविवार को नगर के धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर एक दिवसीय नि :शुल्क बाल रोग परामर्श का आयोजन किया जाएगा । मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार बाल रोग चिकित्सक डॉ पुनीत जैन पेसिफिक हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा । रविवार को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक इस सुविधा का निशुल्क लाभ लिया जा सकता है ।  गोस्वामी ने बताया कि दिसंबर व जनवरी माह में दूसरे व चौथे रविवार को इसी प्रकार का बाल चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के चल दूरभाष नंबर 9460574054 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

गैस सप्लायर कन्हैयालाल सुवालका का निधन

फतहनगर । यहां के एक गैस सप्लायर का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया । पद्‌मावती गैस सर्विस पर कार्यरत गैस सप्लायर कन्हैयालाल सुवालका ने शुक्रवार प्रातःविशाक्त खा लिया था । इसकी जानकारी होते ही परिजन तत्काल मावली लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुवालका को उदयपुर रेफर कर दिया गया । सुवालका को महाराणा भोपाल चिकित्सालय के आपात इकाई में भर्ती किया गया जहां पर दिनभर उपचार चला तथा रात दस बजे सुवालका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । मृतक का अंतिम संस्कार सालेरा (गंगापुर ) उनके पैतृक गांव किया जाएगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजादी का अमृत महोत्सव : स्कूली बच्चों ने लिखे पोस्टकार्ड

फतहनगर । विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के भैया – बहनों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। इसमें 2047 में भारत कैसा हो तथा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी के लिए योगदान विषय पर करीब 80 भैया – बहनों ने पोस्टकार्ड लिखे । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार ,शंकर लाल जाट, कैलाश आमेटा,मुकेश गर्ग, रोहित सालवी, एवम गौरीशंकर दाधीच आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमेश्वर महादेव मंदिर की बैठक में रावत को दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। सोमेश्वर महादेव मंदिर पर अगले महीनों में आने वाले पर्वों एवं छप्पनभोग के आय व्यय को लेकर संबंधित बेठक हुई। रामकिशन मंडोवरा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही में मकर संक्रांति पर्व की पुर्व संध्या पर सुंदर कांड या भजन कीर्तन कराने का प्रस्ताव पारित किया और पुर्व संध्या पर मंदिर के सदस्यों द्वारा पारिवारिक स्नेह भोज सशुल्क करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सीडीएस श्री बीपीन रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सीडीएस बिपिन रावत समेत सैन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा शहीद हुए जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों जवानों को श्रद्धांजलि सभा के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोकसभा में नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री फूलचंद कुमावत, रामचंद्र महलाना,पूर्व चेयरमेन कल्याण पोखरना,एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष हरीश सिंघल,आई टी संयोजक जगदीश पुरोहित,हेमेंद्र राणावत,ओबीसी मोर्चा मंत्री प्रकाश देवड़ा,श्रेयांस पोखरना,ओमप्रकाश शर्मा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में शनिवार को नहीं होगी निलामी

फतहनगर। शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में निलामी कारोबार बंद रहेगा। मण्डी सचिव के अनुसार शनिवार को बैकों में अवकाश रहने से व्यापारियों ने निलामी कार्य बंद रखे जाने का अनुरोध किया जिस पर उक्त निर्णय लिया गया। किसान शनिवार को माल विक्रय हेतु नहीं लावें। सोमवार से निलामी कार्य पुनः सुचारू होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मदनमुनि को दी श्रद्धांजलिःसद्गति के लिए किया नवकार महामंत्र का जाप

फतहनगर। मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि के संथारा सहित देवलोक गमन पर समूचे जैन समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। नगर के पावनधाम संस्थान के प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा,महामंत्री दिनेश सिंघवी,मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़,कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,निर्माण मंत्री नीतिन सेठिया,वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन,पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल,पारसमल बापना, कंवरलाल पीपाड़ा समेत समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रमण संघ के लिए मदनमुनि का देवलोक गमन अपूरणीय क्षति है। आज शाम उनकी सद्गति के लिए साधना सदन में समाजजनों ने नमोकार महामंत्र का जाप किया। गुरूवार सुबह 7 बजे गुरूदेव के दर्शनार्थ मैन चौराहे से श्रावक-श्राविकाओं को लेकर बस रवाना होगी। मावली से भी श्रावक-श्राविकाएं पहुंचेगे। मावली व फतहनगर में जैन समाज ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में गेहूं तथा मक्का के भावों में तेजी का रूख

फतहनगर। मक्का एवं गेहूं के भावों में तेजी का रूख देखा जा रहा है। मंगलवार को यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में खुली निलामी के दौरान गेहूं के अधिकतम भाव 2125 एवं मक्का के अधिकतम भाव 2190 रहे। मक्का की आवक 3144 क्विंटल रही जबकि गेहूं की आवक 104 क्विंटल थी। ज्वार के अधिकतम भाव 1500,मूंगफली 4900 एवं चना के 4391 रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भवानीसिंह देथा ने किया दौराः प्रशासन शहरों के संग शिविर का जाना अपडेट

फतहनगर। स्वायत्त शासन विभाग के उप शासन सचिव भवानीसिंह देथा ने आज यहां पालिका का दौरा किया तथा चल रहे प्रशासन शहरों के संग शिविर का अपडेट जाना। देथा के यहां पहंुचने पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया तथा अन्य ने स्वागत किया। देथा ने शिविर की प्रगति जानी तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि शिविरों के दौरान अधिक से अधिक पट्टे दिए जाएं। उपाध्यक्ष सेठिया ने देथा के समक्ष नगर की 87 बीघा के मामले का निस्तारण करवाने,कच्ची बस्ती के लोगोें को पट्टा देने,हीरावास में छात्रावास की जमीन का निस्तारण करवाने एवं डीएलबी में लम्बित प्रकरण निपटाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा, पार्षद विनोद धर्मावत,गजेन्द्रसिंह रावल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फलीचड़ा में प्रशासन गांव के संग शिविर संपन्न

फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र ग्राम पंचायत फलीचड़ा में प्रशासन गांवो के संग शिविर के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा को खेलकूद सामग्री भामाशाह रोशन लाल धाकड़ द्वारा दी गई और वॉलीबॉल ग्राउंड विकसित करने की घोषणा की गई,इस दौरान सरपंच श्रीमती मीना जाट, समाजसेवी छोगालाल जाट, वार्ड पंच श्रवण सिंह, शिविर प्रभारी सुरेश कुमार खटीक तहसीलदार रतन लाल कुमावत, नायब तहसीलदार रेखा देवी वमुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार प्रधानाचार्य संजय बडाला शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, महेश लुनिया लहरी लाल जाट प्रेम सिंह राजपूत ललित चौहान, योगेश जैन गौतम सेजवाल, देवी लाल सालवी उपस्थित थे पी ई ई ओ संजय वडाला ने बताया की क्षेत्र के अधीन विद्यालयों के पालनहार से वंचित बालक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया, तीन विद्यालय एवं एक विद्यालय का खेल मैदान भूमि का हाथों हाथ पट्टे आवंटित किए गए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

टेम्पो चालक के साथ लूट के अभियुक्त गिरफ्तार

फतहनगर। एक माह पूर्व गैस सप्लायर टेम्पो चालक के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोखमपुरा हाल धुणी(फतहनगर) निवासी भैरूलाल पिता ख्यालीलाल बंजारा ने थाने पर प्राथमिकी देते हुए बताया कि मैं पद्मावती गैस सर्विस की टेम्पो से गैस की टंकिया सप्लाई करता हूं। आज शाम करीब 5 बजे मैं मावली से गैस सप्लाई कर फतहनगर आ रहा था कि रास्ते में लदानी के पास एक व्यक्ति ने मुझे कॉल कर कहा कि मेरे को गैस की टंकी की आवश्यकता है। मुझे टंकी देने लदानी स्कूल के पीछे रास्ते का पता बताया जहां मैं गया तो वहां पहले से ही तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर मौजूद थे जिनमें से दो व्यक्ति मेरे टेंपो के पास आए और मेरे से आज सप्लाई की गई टंकी के लगभग 38950 रुपये डरा धमका कर छीन लिए तथा तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गए जो कि तीनों व्यक्ति पतले बदन के होकर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पैकेज 2.2 में जोड़े 15 नए हैल्थ बेनिफिट पैकेजजटिल बीमारियों में भी मिलेगा निशुल्क उपचार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में हैल्थ बेनिफिट पैकेज की दरों को अधिक तर्कसंगत बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न हैल्थ बेनिफिट पैकेज की दरों में वृद्धि को मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में अधिक संख्या में बड़े एवं नए निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ पाएंगे। साथ ही पैकेज 2.2 के तहत नए जोड़े गए 15 पैकेज में शामिल विभिन्न जटिल बीमारियों में भी रोगियों का निशुल्क उपचार संभव होगा।उल्लेखनीय है कि प्रदेशवासियों को इलाज के खर्च से चिंतामुक्त करने के लिए इस वर्ष 1 मई को यह योजना प्रारंभ की गई थी। योजना में सरकारी चिकित्सालयों के साथ ही 471 पंजीकृत निजी चिकित्सालयों के माध्यम से 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में इंश्योरेंस कंपनी नेशनल हैल्थ एजेंसी के माध्यम से हैल्थ बेनिफिट पैकेज 2.0 के अन्तर्गत बीमारियों के 157...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दोपहर बाद खिली गुनगुनी धूप,लेकिन ठिठुरन रही बरकरार

फतहनगर। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। सुबह अल्प समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन बाद में सूर्य भी कोहरे की आगोश में समा गया। दोपहर बाद धूप खिली लेकिन उसमें तेजी नहीं थी जिससे मौसम में घुली ठण्डक का प्रभाव बरकरार रहा। धूप खिलते ही खेतों में ख्ड़ी रबी फसलें भी लहलहा उठी। शाम होते होते ठिठुरन बढ़ गयी तथा गली मोहल्लें में विरानी छा गयी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपेश मेनारिया बने फतहनगर बजरंग दल नगर संयोजक

फतहनगर। जिला मंत्री रमेश सांगावत के निर्देशानुसार आज एक अल्प बैठक ली गई जिसमे सर्वसम्मति से दीपेश मेनारिया को बजरंग दल नगर संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल, जिला मठ मंदिर प्रमुख महेन्द्र कुमावत, रतन गाडरी,पूर्व बजरंग दल नगर संयोजक भुवनेश पुरी गोस्वामी, महेश मीणा आदि उपस्थित थे। सभी ने मेनारिया का उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में ठिठुरन से जर्रा-जर्रा कांपा,अलाव बना सहारा

फतहनगर। आज दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठिठुरन शाम होते होते काफी बढ़ गई तथा इससे आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। सुबह घना कोहरा छाया रहा। बाजार में विरानी रही तो शिक्षण संस्थाओं में बच्चें की उपस्थिति काफी कम रही। रिमझिम बौछारें गिरने से रबी फसलों को फायदा होने की संभावना है जबकि ठण्डक से पशुधन भी परेशान हैं। गली मोहल्लों में लोग अलाव जलाकर ठिठुरन दूर करने का प्रयास करते देखे गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वृद्ध महिला के साथ लूट के अभियुक्त गिरफ्तार

फतहनगर।  गत 21 नवम्बर को सनवाड़ में एक वृद्ध महिला के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद 22 नवम्बर को प्रार्थी राजेष कुमार पिता देवीलाल सालवी निवासी वार्ड न 01,सनवाड ने पुलिस थाना फतहनगर में उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 21 नवम्बर को दिन मे करीबन 2 बजे मेरी माताजी श्रीमती गोपीबाई पति देवीलाल सालवी उम्र 65 वर्ष जोक कि मेरे घर पर थी तथा मेरे पिताजी घर के अन्दर थे। इसी दरम्यान दो अज्ञात व्यक्ति एक बिना नम्बर की मोटरसाईकल लेकर वलासी कुडी की तरफ से आए। एक मोटरसाईकल को लेकर खडा रहा तथा दुसरा व्यक्ति चबुतरी पर बैठी मेरी मां के गले से दो सोने के मादलिए और एक सोने की रामनामी तोडकर भागे जिस पर मेरी मां ने हल्ला किया तो मेरे पिताजी आ गए। यह सारी बात मेरे पिताजी को मेरी मां ने बताई तथा कहा कि दोनो व्यक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना : चंगेड़ी में लगा स्वास्थ्य जाँच शिविर

फतहनगर । चंगेडी के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई । दोपहर बाद भी जांच करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देखे गए । शिविर में चिकित्सा कर्मी सहित इस कार्य से जुड़े कार्मिक लगे हुए हैं ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में बूंदाबांदी शुरू

फतहनगर । यहां मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा तथा बूंदाबांदी शुरू हो गई । इससे मौसम में ठंडक घुल गई । सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए । मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना जताई गई है । बूंदाबांदी शुरु होने से शादी समारोह में खलल पड़ने की संभावना है ।

Read More