फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में जलापूर्ति के पानी की जांच का आग्रह

फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरलाल चपलोत ने सनवाड़ में जलापूर्ति के पानी की जांच की मांग की है। चपलोत ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पानी के कारण कई लोग उल्टी,दस्त के शिकार हुए हैं। जलापूर्ति के पानी की जांच की जानी चाहिए ताकि इसका समाधान हो सके। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

न्यूरो सर्जन एवं हौम्योपैथिक फिजिशियन कल फतहनगर में

फतहनगर। एमबी राजकीय चिकित्सालय के न्यूरो सर्जन डॉ.के.जी.लोधा एवं हौम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा रविवार को फतहनगर के धुणी स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार एमबी हॉस्पीटल के सहायक आचार्य डॉ.के.जी.लोधा एवं डॉ.आकांक्षा लोधा प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। ब्रेन ट्यूमर,सिर की चोट,सिर दर्द,माईग्रेन,चक्कर,दिमागी बुखार,रीढ़ की हड्डी की चोट,दिमाग में पानी भरना,दिमाग में खून की नस फटना,कमर दर्द,गर्दन दर्द,रीढ़ की हड्डी की टीबी,कैंसर व स्लीप डिस्क,मिर्गी,साइटिका,झनझन्नहट,सूनापन, कमजोरी,याददाश्त की कमी,कम्पन्न,ब्रेन स्टोक के लिए डॉ.के.जी.लोधा से परामर्श लिया जा सकता है। हौम्यौपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा से चर्म रोग,स्त्री रोग,पाचन तंत्र रिलेटेट समस्याएं,श्वांस,गुर्दा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बकाया पर छूट की तारीख बढ़ी

फतहनगर। कृषि विपणन विभाग के आदेश क्रमांक प.5 (185) निकृवि/आवंटन/एमनेस्टी/2021/12553-707 दिनांक 19.07 2021 एवं 14423-576 दिनांक 28.07.2021 द्वारा मण्डी समिति किसी भी बकाया राशि पर ब्याज माफी योजनान्तर्गत ब्याज पर 75 प्रतिशत छूट का प्रावधान है साथ ही कृषि प्रसंस्करण प्रयोजनार्थ राज्य के बाहर से आयातित कृषि जिन्सॉ चीनी प्रसंस्करण प्रतिष्ठानों के विरूद्ध 58(4) से संबंधित देय मण्डी शुल्क के संबंध में निदेशालय कृषि विपणन विभाग द्वारा जारी परिपत्र अनुसार 27.04.2005 से 31.12.2019 तक अवधि में आयात की गई चीनी व अन्य कृषि जिन्सों की कुल देय बकाया मूल मण्डी शुल्क 75 प्रतिशत राशि योजना के अर्न्तगत माफ की जा रही है। इस बाबत् मण्डी समिति द्वारा पूर्व में भी लिखित सूचित किया जा चुका है। अतः कृषि उपज मण्डी समिति फतहनÛर क्षेत्र के संबंधित अनुज्ञापत्रधारी जिनकी विभिन्न प्रकार की बकाया है, के भुगतान पर ब्य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महन्त प्रतापपुरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महंत प्रतापपुरी गोस्वामी (पोकरण तारातरा मठ बाड़मेर वाले) का फतहनगर पधारने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ द्वारा हाइवे सर्किल सनवाड़ पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, महिला मोर्च जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,महामंत्री रामचंद्र महलाना,फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,बादलदेवसिंह राणावत,महेन्द्रसिंह झाला,एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूरण जीनगर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,ओबीसी महामन्त्री अशोक तेली,पूर्व महामन्त्री अशोक मोर,सूर्यप्रताप सिंह रावल,सुरेश सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर महंत का शॉल,उपरणा ओढ़ाकर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहीदों की स्मृति में सनवाड़ में 25 को रक्तदान शिविर

सनवाड़। सीडीएस बिपिन रावत एवं सभी शहीदों की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर को किया जाएगा। राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाला उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। संस्थान ने अधिक से अधिक रक्तदान के लिए आने का आह्वान किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोमल मुनि का फतहनगर की ओर विहार,पाखंड में किया मंगल प्रवेश

फतहनगर। श्रमण संघीय महामंत्री शेरे मेवाड पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी महाराज साहब, मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा श्री मदन मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुर्वति पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म सा, श्री धीरजमुनि जी म सा,श्री रमेश मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 आज सुुबह सालोर से विहार कर पांखड गांव में प्रवेश किया। संत स्थानक भवन में विराज रहे हैं। संत फतहनगर की ओर विहार पर हैं। आज की विहार सेवा मे भगवतीलाल, महावीर,कुन्दन, दिलीप कुमठ, शंकरलाल सियाल, रोनक,रिकुं,सिवानी, पुजा, पाखंड से प्रहलाद सिंघवी, भेरूलाल, दिनेश, सुरेश,चेतन,नवयुवक मंडल के सभी सदस्यो ने सेवा दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी प्रशासन गांव के संग शिविर में ये रही उपलब्धियां

फतहनगर। गुरूवार को चंगेड़ी में आयोजित किए गए प्रशासन गांवों के संग शिविर में सभी विभागों की अच्छी उपलब्धियां रही। सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 56 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा 10 जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास में 1 स्वीेकृति तथा जन्म मृत्यु के 10 प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 157 नामान्तरण,358 राजस्व अभिलेख में शुद्धिकरण,414 जाति,मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि विभाग ने 50 मृदा नमूनों का संग्रहण किया। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 52 की पेंशन स्वीकृति की गई जबकि पालनहार का 4 जनों को लाभ दिया गया। रसद विभाग द्वारा 118 लोगों का आधार सीडिंग एवं संशोधन किया गया। इसी प्रकार से जलदाय विभाग ने 6 खराब हैण्डपम्प मरम्मत किए। बिजली विभाग ने 38 शिकायतों का निस्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में लगा शिविर : ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

फतहनगर । समीपवर्ती चंगेड़ी पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मयंक मनीष की अध्यक्षता में प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी,पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत,लव कुमार पुरोहित,संयुक्त निदेशक, तहसीलदार रतन लाल कुमावत,विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत,नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट,पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ,डॉ विजय जैन,ग्राम विकास अधिकारी मंशा पुरी गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे । शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग ने 56 पट्टो का वितरण किया । इसके अलावा लोगों ने कई लाभकारी योजनाओं का लाभ लिया। स्कूली बच्चों ने जाति प्रमाण पत्र एवं मूल नि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विषयवस्तु आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गणित व अंग्रेजी विषय की विषयवस्तु आधारित कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोना टांक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रामरतन कोठारी एवं शंकर लाल जाट ने विषय वस्तु आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं को गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले 31 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। कोरोना महामारी के कारण हुई शिक्षा की क्षतिपूर्ति करने पर योजना बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। यह जानकारी कार्यशाला व्यवस्थापक रमेशचंद्र सेन ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बेनीवाल ने की मिश्रा के त्यागपत्र की मांग

नई दिल्ली । आरएलपी चीफ व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने जांच में स्पष्ठ कर दिया कि सोची समझी साजिश के तहत किसानों को रोंदा गया ऐसे में अजय मिश्रा का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बैठे रहना किस दृष्टि सही है ? भारत सरकार को या तो तत्काल उन्हें पद से हटाना चाहिए अन्यथा स्वयं अजय मिश्रा को पद से त्याग पत्र देने की आवश्यकता है !

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में कल प्रशासन गांव के संग अभियान

फतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन किया जाएगा । शिविर के 1 दिन पूर्व बुधवार को आज सीबीईओ मावली प्रमोद सुथार एवं आरपी शिव शंकर आमेटा ने शिविर स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्थाएं देखी । सीबीईओ सुथार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत क्षेत्र के सभी संस्था प्रधानों की बैठक भी ली तथा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने सीबीईओ को संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई ।  सुथार ने शिविर के दौरान अधिक से अधिक बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

संकुल बैठक आयोजित : शिक्षण की विधाऐं बताई

फतहनगर । आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में एक दिवसीय संकुल बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता सोना टांक प्रधानाचार्य ने की। दक्ष प्रशिक्षक योगेश कुमार जैन एवं संजय गहलोत ने शिक्षण की कई विधाएं बताइ एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागीय से सुनी उसका समाधान भी किया। योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं संजय गहलोत ने पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियां पर चर्चा की कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र नाई द्वारा किया गया । कुल 30 संभागियो ने भाग लिया। मोनिका यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

Read More
फतहनगर - सनवाड

जल कर मरे युवक की हुई शिनाख्त, बाइक से हुई पहचान

फतहनगर । राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम जलने से मृत युवक की शिनाख्त सनवाड़ निवासी राजमल तातेड़ के ज्येष्ठ पुत्र दीपक तातेड़  के रूप में की गयी है। सोमवार शाम अंधेरा घिरने के दौरान ही राणावतों की सादड़ी के समीप हाइवे के पास ही लोगों ने जलते हुए शख्स को देखा तथा पुलिस व एम्बुलैंस को सूचना दी । पूरी तरह झुलस चुके इस युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था । शव सनवाड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था । घटनास्थल के पास ही बाइक मिली जिसके नं. खबर के साथ fatehnagarnew s.com पर शेयर किए गए थे । खबर के जरिए देर रात को परिजनों ने बाइक पहचान ली तथा अज्ञात युवक की शिनाख्त दीपक तातेड के रूप में की । मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया जहां सनवाड़ में गमगीन माहोल में अंतिम संस्कार किया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

काशी कॉरिडोर लोकार्पण का फतहनगर में किया लाइव प्रसारण

फतहनगर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी कॉरिडोर लोकार्पण हुआ जिसका सीधा प्रसारण फतेह नगर वासियों ने यहां के प्रताप चौराहे पर देखा । इस लाइव प्रसारण का आयोजन भाजपा मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भाजपा  मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,महामंत्री रामचंद्र मेलाना ,फूलचंद कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल, मंत्री लीला सोनी, आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,पुर्व पार्षद कल्याण सिंह पोखरना,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,चिराग चण्डालिया, अशोक सिंह राणावत ,उपाध्यक्ष हरीश सिंगल,विक्रम धनावत,राजू माली, प्रकाश देवड़ा भैरू बेरवा, नवनीत सोनी ,रमेश टाक ,कमलेश सेन, रामचंद्र लोहार सहित कई कार्यकर्ता उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद जोशी ने लोकसभा में राजस्थान में केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन को लेकर किए गए कार्यों से सम्वन्धी पूछा प्रश्न

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर 2021ः चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय पर्यटन मंत्री से राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी राशि और किए गए कार्यों के संबंध में प्रश्न किया। इसके जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सदन को वर्णित किया कि पर्यटन मंत्रालय “स्वदेश दर्शन”, “तीर्थयात्रा जीर्णोद्धार और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) पर राष्ट्रीय मिशन” और “पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु केंद्रीय एजेंसियों को सहायता” योजनाओं के तहत राजस्थान सहित देश में पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए राज्य सरकारों/संघ शासित क्षेत्र प्रशासन/केंद्रीय एजेंसियों को उनके परामर्श से वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इन योजनाओ के तहत विगत वर्षो के दौरान राजस्थान में डेजर्ट परिपथ के तहत सांभर लेक टाउन और अन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम फतेहनगर में आज होगा लाइव

फतहनगर । भव्य काशी -दिव्य काशी के तहत महादेव की नगरी काशी के भव्य काशी कॉरिडोर का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा सोमवार को होने जा रहा है ।उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा भी किया जाएगा। कार्यक्रम में महंत ,सन्त ,धर्माचार्य,सन्त ,पुजारीजी ,महन्त ,समाजसेवी ,विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े विशिष्टजन,जनप्रतिनिधिगण,जिलाध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, मातृ शक्ति सहीत सभी आमंत्रित किए गए है । लाइव प्रसारण कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे  शिव मंदिर प्रताप चौराहा फतहनगर पर होगा । उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने दी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कॉलेज में मानवाधिकार दिवस मनाया

फतहनगर। शुक्रवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा बहल, नालन्दा स्किलविंग्स, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती मधु औदिच्य एवं आलोक जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमावत ने कीं। सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा इकाई एक एवं श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ इकाई द्वितीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए केरियर गाईडेन्स एवं स्किल डवलपमेन्ट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती बहल ने उद्बोधन देते हुए का कि शिक्षा हमें जानकारी उपलब्ध करवाती है। स्किल डवलपमेन्ट जैसे कार्यक्रम उस शिक्षा को जीवन में उपयोग करने का हुनर सिखाती है। श्रीमती नेहा जैन ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बच्चों के विशेषज्ञ डॉ.जैन ने निःशुल्क परामर्श किया प्रदान

फतहनगर। रविवार को नगर के धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर एक दिवसीय निःशुल्क बाल रोग चिकत्सा परामर्श शिविर में तीन दर्जन रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया। मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार बाल रोग चिकित्सक डॉ.पुनीत जैन(पेसिफिक हॉस्पिटल,उदयपुर)द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया। रविवार को परामर्श सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। गोस्वामी ने बताया कि दिसंबर व जनवरी माह में दूसरे व चौथे रविवार को इसी प्रकार का बाल चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ की यहां उपलब्ध सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है। इससे उदयपुर आजे जाने में लगने वाले समय एवं असुविधा से बचा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के चल दूरभाष नंबर 9460574054 पर संपर्क किया जा सकता है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सकल जैन नवयुवक मण्डल ने दिवंगत सैन्यकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल, फतहनगर द्वारा आज स्व. सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं अन्य 11 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंडल सचिव हिमांशु छाबड़ा के अनुसार अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया जिसमें अखिलेश बाबेल, अंशुल पोखरना,रोहित भंडारी,शैलेश धर्मावत, धर्मेश सांखला,कुलदीप विसलोत, अर्पित लोढा, प्रशांत डांगी, यश जैन,रौनक गडोलिया आदि नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद थे। ...

Read More