फतहनगर - सनवाड

गुरु का क्षणिक सानिध्य भी जीवन में आमूलचूल परिवर्तन कर सकता है : कोमल मुनि

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि चारों तरफ के अंधकार में प्रकाश की किरण व्यक्ति को मार्गदर्शीक करती है उसी तरह से गुरु की क्षणिक सानिध्य भी जीवन में अमूलचूल परिवर्तन करता है गुरु का क्षण मात्र भी जीवन की अनंत कर्म निर्जरा का और अतुलनीय प्रेरणा का कारण बनता है. आज का मन मानस संसार की तरफ से अधिक होने की वजह से गुरु के सानिध्य का अभाव होता चला जा रहा है इसका परिणाम व्यक्ति अध्यात्म और आत्मिक से ज्यादा दूर होता हुआ चला जा रहा है अंत मे इतना ही कहना चाहूंगा की गुरु के संपर्क के अभाव का परिणाम हमें शून्यता की ओर, और गुरु के संपर्क के सभाव का परिणाम उच्चता की ओर ले जाता है. उपप्रवर्तक सुभाषमुनि जी, धीरज मुनि जी एवं रमेश मुनि जी म. सा. ने भी धार्मिक प्रवचन दिया, महासतीओ मे महासती दिव्यप्रभा

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में धर्म ध्यान का चल रहा ठाठ, आज आयम्बिल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । पावनधाम में संतों के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी है । संतों के सानिध्य में धर्म ध्यान का भी ठाठ लगा है । रविवार को आयम्बिल है । पावनधाम में  गुरुदेव  मेवाड उप प्रवर्तक गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी म सा आदि ठाणा 3, डॉ प पू सुभाष मुनि जी म सा आदि ठाणा 2 , गायिका सरल मना उप प्रवर्तिनी गुरुणीमैया राज विजय आदि ठाणा 4, प पू कमला जी म सा आदि ठाणा 2 , प पू दिव्य प्रभा आदि ठाणा 4 विराजमान है ।  प्रवचन 9:30 से 10:30 बजे तक हो रहे हैं ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

नई दिशा व नई सोच के साथ नव वर्ष की शुरुआत करें :कोमल मुनि

फतहनगर । पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि नया वर्ष शुभ संदेशों से,शुभकामनाओं से, शुभ प्रभात से हमारे बीच आया है , इस वर्ष मे हमें ज्यादा से ज्यादा देव गुरु धर्म के प्रति समर्पित होना है, नई दिशा नहीं सोच के साथ यदि हम इस वर्ष की शुरुआत करेंगे तो निश्चित ही हमारा आत्म कल्याण होगा, बीते वर्ष में हमने कई महापुरुषों को खोया है अब उनके पद चिन्हों पर चढ़ना कि हमारा कर्तव्य होना चाहिए इस वर्ष में हमें ज्यादा से ज्यादा आत्म कल्याण की ओर अग्रसर होना है, गुरुदेव के दिए हुए आदर्शों पर चलना है, आने वाले वर्ष का हर एक पल हमारा धर्म में बीते ऐसी भावना हमारी होनी चाहिए,हमें हमारे लक्ष्य के प्रति सहज हो जाना है जब सोच पॉजिटिव होगी तभी हमारा मंगल ही मंगल होगा, आज सभी नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं पर यदि मन में अभी भी वैर भाव हो तो वह शुभकामनाएं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नया सालः अखण्ड रामाण पाठ जारी,मध्यरात्रि को होगा स्वागत

फतहनगर। अखण्ड रामायण पाठ से नए साल का स्वागत किया जाएगा। सिद्ध हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को अखण्ड रामायण पाठ शुरू किया गया तथा मध्य रात्रि को नए साल का स्वागत एवं बालाजी की महाआरती के साथ समापन होगा। रामायण पाठ में नगर के कई धर्मप्रेमी शामिल हुए। प्रति वर्ष यहां रामायण पाठ से ही नए साल का स्वागत किया जाता है। धर्मप्रेमी लोग भी इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं रहते। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मानव जीवन पुण्य से मिलता हैः कोमल मुनि

फतहनगर। पावनधाम में शुक्रवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कोमल मुनि म.सा. ने फ़रमाया कि मानव जीवन बड़े पुण्य से मिलता है। उपलब्धि का होना इतना महत्व का नहीं है जितना उसका सही दिशा में उपयोग करना है। हम जीवन कितना जिए यह महत्व की बात नहीं है पर कैसे जिया यह महत्व की बात है। आज का इंसान स्वयं की जिंदगी को भौतिकता में अंधा बन व्यर्थ में जिंदगी बर्बाद किए जा रहा है। तनिक भी संयम के बारे में ज्ञान नहीं है कि मुझे कैसे जीवन जीना है जिससे मेरा जन्मो जन्म के बंधन टूट जाए। कथनी और करनी का जहां भेद होगा वहां जिंदगी नासूर होगी। जो गलत करता है उसकी आत्मा हमेशा बेचैन रहती है और जो सही करता है उसकी आत्मा हमेशा चैन की नींद लेती है। स्वयं के प्रति न्याय करना एवं जीवन को धर्म की ओर मोड़ना ही न्याय है। सत्य,संयम,सरल,विनय आदि गुण ही हमारी मौलिक संपत्ति है। धीरज मुनि म.सा. एवं रमेश मुनि म.सा. ने भी धर्मसभ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ट्रांसफार्मर जला, सनवाड़ रीको की लाईट रहेगी बंद

फतहनगर । सनवाड जीएसएस पर पावर ट्रांसफार्मर जल जाने से आज सनवाड़ रीको की लाइट बंद रहेगी । अजमेर विद्युत वितरण निगम के फीडर इंचाार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार आज प्रातः 4:15 बजे सनवाड़ जीएसएस पर पावर ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके कारण शाम 6:00 बजे तक सनवाड़ रीको की लाइट बंद रहेगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

एक दिन में करोना के 16 लाख केस,7000 मौतें

न्यूयार्क । दुनिया में एक बार फिर से करोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है ।  इस बार ओमीक्रॉन वेरीएंट के कारण रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं । अमेरिका फ्रांस और ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ।  बीते दिन 1600000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 7000 से ज्यादा मोते हुई है । इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि डेल्टा के प्रकोप के दौरान ही ओमिकॉन का ज्यादा संक्रमण सुनामी ला रहा है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग शिविर में राजीव गांधी आवास योजना का मालिकाना हक पाकर खुश हुए लाभार्थी, पूर्व विधायक व प्रधान डांगी ने कहा सभी के काम नियमानुसार होंगे

फतहनगर(विकास चावड़ा)। लम्बे समय से राजीव गांधी आवास योजना के मकानों का मालिकाना हक का इंतजार कर रहे लोगों को आज पट्टे एवं चाबी दी गई। पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के आतिथ्य में शिविर के दौरान 11 जनों को कब्जा पत्र प्रदान किया गया। प्रधान डांगी ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के इस आवासीय योजना में मकान खुले हैं वे अभी सरकार की योजना के तहत बिना ब्याज एकमुश्त राशि जमा करवाकर अपने मकान की चाबी व पट्टा प्राप्त कर सकते हैं। ये शिविर मार्च 2022 तक चलेंगे। प्रधान ने कहा कि सभी के काम नियमानुसार होंगे। शिविर के दौरान 69ए के 15 पट्टे,नामान्तरण 10 एवं 3 निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी,पूर्व पालिकाध्यक्ष गोकल गमेती,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव,यूथ अध्यक्ष मावली विधानसभा रौनक गर्ग,नगर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दिनभर चली नश्तर सी चुभती हवाएं

फतहनगर। दो दिन से हालांकि धूप भी खिल रही है लेकिन गुरूवार को दिन में भी धूप के बावजूद नश्तर सी चुभती हवाएं चली। लोग दिन में भी ठिठुरन महसूस करते रहे। सांझ ढलने के साथ ही घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। धूप के बावजूद आसमान में कोहरा भी छाया रहा। ठिठुरन के चलते पशु पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन पूर्व हुए मावठ के बाद सर्दी ने अपना रोद्र रूप दिखाया है। मावठ की बारिश से रबी फसलों को फायदा मिला है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखण्ड रामायण पाठ से होगा नए साल का स्वागत

फतहनगर। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी नए साल का स्वागत अखण्ड रामायण पाठ के साथ किया जाएगा। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर उक्त आयोजन होगा। रामायण पाठ शुक्रवार को प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा। नववर्ष स्वागत मध्यरात्रि 12.05 बजे होगा। महाआरती 1 जनवरी 2022 प्रातः 9 बजे होगी। कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ ही भाग लिया जा सकेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उप प्रवर्तक कोमलमुनि ने किया पावनधाम प्रवेश,श्रावक-श्राविकाओं ने की अगवानी

फतहनगर(विकास चावड़ा)। श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमलमुनि म.सा.,धीरजमुनि म.सा. एवं रमेश मुनि म.सा. ने आज नगर के नया बाजार के समीप स्थित जैन स्थानक से विहार कर पावनधाम प्रवेश किया। विहार करीब एक बजे हुआ। इस दौरान पावनधाम मंत्री बलवंतसिंह हिंगड़, श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पूरणमल सिंयाल,देवीलाल खेरोदिया,भगवतीलाल चपलोत सहित श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। पावनधाम प्रवेश पर संस्थान की ओर से पदाधिकारियों एवं जैन समाज के लोगों ने संतों की अगवानी की। रास्ते में भी धर्मप्रेमी लोगों ने कोमलमुनि एवं अन्य संतों का आशीष लिया। इससे पूर्व जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमलमुनि म. सा ने फ़रमाया कि एक व्यक्ति समुद्र में डूबने लगता है। ऐसे में उसे कोई सहारा मिलता है तो वह किनारे तक पहुंच जाता है। उसी प्रकार हम संसार में डूब रहे हैं। अभी इसमें हमें सद्गुरु का सहारा मिल जाए तो ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विकल्प संस्थान ने आयोजित किया ब्लॉक स्तरीय कबड्डी मैच

फतहनगर(विकास चावड़ा)। विकल्प संस्थान ने स्पोर्ट फ़ॉर एम्पावरमेंट के अंतर्गत नगरपालिका फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में लड़को के साथ ब्लॉक स्तरीय कबड्डी मैच का आयोजन किया जिसमें 10 गांवों की 10 टीमों ने भाग लिया। लड़को का उत्त्साहवर्धन के लिए टीम के अलावा भी कई लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मैच में प्रथम स्थान पर विजेता टीम जेवाणा, द्वितीय स्थान पर गिरधारीपुरा और तृतीय स्थान पर वासनी खुर्द रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मंजू भील ने कहा ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन से बच्चो को मौका मिलेगा। विकल्प संस्थान के निदेशक उषा चौधरी ने बताया कि हमे खुशी है कि हम लगातार लड़कियों का मैच करते है लेकिन हमें लगा कि लड़को को भी खेल खेल के माध्यम से क्षमतावर्धन करना जरूरी है। जिससे ये भी खेल के द्वारा आगे बढ़ सके। इनको भी मौके मिल सके। आपसी सहयोग की भावना, बराबर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर श्रावक श्राविकाओं ने की धर्म आराधना

फतहनगर। भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर बुधवार को श्रावक श्राविकाओं ने धर्म आराधना की। श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्यमुनि एवं मदनमुनि के शिष्य श्रमण संघ के उप प्रवर्तक कोमलमुनि के सानिध्य में सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। आज प्रातः जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि म. सा ने फ़रमाया कि हमारे आस्था के केंद्र 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस है। उनके प्रति हमें आस्थावान होना है, निष्ठावान होना है। जो व्यक्ति शांत है उसके जीवन में बाहर का वातावरण कोई मायने नहीं रखता। वह व्यक्ति ही सत्पुरुष बन सकता है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं तिरते हैं एवं औरों को भी तिरने का मार्ग बताते हैं ऐसे महापुरुष का मिलना अति दुर्लभ है और उनकी वाणी अवश्य हमारे हित का कारण बनती है। लघुता से ही प्रभुता हमें मिलती है। इसलिए हमेशा लघु बने रहो अर्थात छोटे बने रहो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शाश्वत सुख पाने के लिए आत्म चिंतन करना होगाः कोमल मुनि

फतहनगर। जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि म. सा ने फ़रमाया कि आत्मा की मूल स्थिति हमें प्रभु परमात्मा ने बताई है और हम अभी स्वीकार भी करते हैं कि मै आत्मा हैं पर आत्मा के कारणों को स्वीकार नहीं करते। हमारे कर्मों के आवरणो के कारण हमें आत्मा की स्थिति का अनुभव नहीं होता। हमारे पूर्व जन्म के संस्कार हैं जो भवों भवों तक चलते हैं। यदि शाश्वत सुख पाना हो तो संस्कारों को आत्म चिंतन करना होगा। आज की जनरेशन में सभी मन को ज्यादा इंपोर्टेंस देते हैं, आत्मा को नहीं, यदि हम आत्मा को ज्यादा इंपोर्टेंस देते तो आप तो कोई टेंशन नहीं होती पर आज सभी को किसी न किसी बात की टेंशन रहती है। उपदेश कोई सुनने का विषय नहीं है। उपदेश तो आचरण करने का विषय है। अतः उपदेशों का जीवन में ज्यादा से ज्यादा आचरण करें। आत्मा तो मालिक है और मन उसका नौकर है मगर हम मन को मालिक एवं आत्मा को ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खटीक समाज की बैठक में मृत्युभोज समेत अन्य कुरीतियों को बंद करने का लिया निर्णय

फतहनगर। यहां के आवरीमाता शक्तिपीठ प्रांगण में रविवार को खटीक समाज आवरी माताजी चोखला की बैठक आयोजित की गई जिसमें मृत्युभोज सहित अन्य कुरीतियों को बंद करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में फतहनगर,सनवाड़ सहित आस-पास के गांवों से समाज जनों ने भाग लिया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रमुख रूप से मृत्युभोज, दहेज प्रथा, पेरावणी आदि बन्द करने का निर्णय लिया एवं बच्चो की ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर जोर दिया। अन्य प्रस्ताव आगामी बैठक में लेने का प्रस्ताव लिया। इस मौके पर सोहनलाल सामरिया निलोद, गोवर्धनलाल पहाड़िया फतहनगर, मुकेश खटीक सनवाड़, रोशन पहाड़िया, जगदीश पहाड़िया, रतन लाल खींची, लक्ष्मीलाल आकोला, प्रभुलाल विश्रामपुरा, शिवलाल सामरिया पारी, गिरधारीलाल, राजू कांकरवा गोवर्धनलाल, भेरूलाल सादड़ी, रामचंद्र, रूपलाल, गणेश,लक्ष्मण, प्यारचंद, लालुराम जोयडा, कैल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में मौसम का बिगड़ा मिजाज

फतहनगर । सोमवार को दिनभर हल्की धूप खिली रही तथा शाम होते होते मौसम का मिजाज बिगड़ गया । सांझ ढलने के साथ ही कोहरे की आगोश में मनोरम दृश्य बन पड़ा। मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि रात को मावठे की बारिश हो सकती है । आज सांझ ढलने के साथ ही मौसम ठंडा हो गया । रात को ठंडक बढ़ने की संभावनाएं है । यदि बारिश हो जाती है तो खेतों में खड़ी रबी की फसलों को फायदा हो सकता है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किन्तु सुखरूप कारणों को अपनाने का प्रयास नही करते: कोमल मुनि

फतहनगर । जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि सभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किंतु सुख रूप कारणों को अपनाने का भरपूर प्रयास नहीं करते जो कारण रूप में नहीं है ।  उन्हें 24 घंटे अपनाने की कोशिश करते हैं, ये तो ऐसा हुआ जैसे सूखे पेड़ के नीचे गहरी छाया की अभिलाषा रखने जैसा हुआ, अनादि दुखों को दूर करने के लिए मनुष्य को धर्म का पुरुषार्थ करना ही होगा तभी सच्चा सुख प्राप्त होगा, इंद्रिय के विषयों को कम करना ही सुख का कारण बन सकता है गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी म. सा. ने लिखा है कि कंचन मेरु कोटी खड़े हैं किंतु चाहा कि थान होगी आशाओं के अनुबंधों में निजा मस्ती की राह न होगी जग के प्रति दासत्व मिटेगा तो अपने में आ जाएगा चट्टानों को तोड़ने तो अनायास ही आ जाएगा धीरज मुनि जी म. सा. एवं रमेश मुनि जी म. सा ने भी अपने विचार रखे और आज गुरुदेव के सानिध...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खाद के लिए कतार में किसान, आसानी से मिल रहा खाद

फतहनगर । संजीवन सहकारी समिति में यूरिया खाद के लिए किसान कतार में लगे हैं । यहां खाद की उपलब्धता से किसानो को आसानी से खाद मिल रहा है । रबी फसलों में इन दिनो सिचाई का काम चल रहा है । ऐसे में यूरिया की डिमांड भी बनी हुई है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पहल जैन ने जीता स्वर्ण पदक,फतहनगर में भी खुशी का माहौल

फतहनगर | उदयपुर की 10 वर्षीय पहल जैन ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट जूनियर चैंपियनशिप के 48 से 50 किलो भारवर्ग में अपने फाइनल मैच में कश्मीर की प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पहल ने उत्तर प्रदेश की ओर खेलते हुए ये पदक प्राप्त किया। नाना विनोद धर्मावत, पार्षद फतहनगर/सनवाड़ ने बताया कि के पहल के पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स में तैनात हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को एयर फोर्स क्लब आगरा की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। पहल की कोच किरण कश्यप ने बताया कि रोहतक के एम डी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में 29 राज्यों के कुल 1400 बच्चों ने भाग लिया था।

Read More
फतहनगर - सनवाड

समय और श्वांस की कीमत अनमोल: कोमल मुनि

फतहनगर । सनवाड़ श्रावक संघ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि समय और श्वास की कीमत अनमोल होती है , दोनों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है, इन दोनों की कीमत वही बता सकता है जो मरण अवस्था मे है, हमारे अंदर ही हमारे समस्याओ का समाधान है और हम बाहर ढूंढते हैं, जीवन में महान बनने के लिए लिखना पढ़ना बोलना सुनना ये चार बहुत ही महत्वपूर्ण है , आप अपने पूर्वजों से प्रेरणा लो उन्होंने अपने जीवन को किस प्रकार जिया, भूत में जाकर ही भविष्य की कल्पना की जा सकती है, इस मनुष्य के चोले की बहुत ही विशेषता है जो सौभाग्य से हमें मिला है, हमें जो भी प्राप्त हुआ है वह हमारे देव गुरु धर्म की कृपा से ही प्राप्त हुआ है यदि हम 2 मिनट का भी संकल्प करें कि हम मर्यादा, संयम, साधना के साथ बिना किसी ईर्ष्या, बिना किसी राग द्वेष के जीवन जियेंगे तो हमारे चेहरे पर रौनक आ जाती है, प...

Read More