फतहनगर - सनवाड

अलवर प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय

जयपुर, 16 जनवरी। राज्य सरकार ने अलवर विमंदित बालिका के प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। यह निर्णय रविवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में गृह राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री अभय कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा श्री आरपी मेहरड़ा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा श्री एस संेगथिर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी एवं जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ---

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में पूर्णिमा अवकाश फिलहाल स्थगित

फतहनगर । कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना में नगर का बाजार रविवार को पूर्णतया बंद है । यहां के व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि जब तक कोरोना गाइड लाइन के तहत रविवार को बंद रहेगा तब तक नियमित रुप से पूर्णिमा को होने वाला अवकाश निरस्त कर दिया गया है । अब व्यापारी पूर्णिमा को अपनी दुकान खुली रखकर व्यवसाय कर सकेंगे । उक्त जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल एवं खुदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने दी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोहरे की आगोश में नगर,तापमान में आई कमी

फतहनगर । मौसम का मिजाज आज और अधिक खराब हो गया । शनिवार को दिन भर गलन रही तथा रात का तापमान 4 डिग्री तक जा पहुंचा । रविवार की सुबह तापमान 6 डिग्री रहा तथा समूचा शहर कोहरे की आगोश में समा गया । मौसम खराब होने से आम जनजीवन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है । उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री ने ट्रेन दुर्घटना के गम्भीर घायलों को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की

जयपुर, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटना में राजस्थान के गम्भीर घायलों को एक लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने की घोषणा की है। श्री गहलोत ने दुर्घटना में घायल हुए प्रदेशवासियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। घटनास्थल पहंुचे राजस्थान सरकार के दो मंत्री मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविन्दराम मेघवाल और ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी पश्चिम बंगाल पहंुचे। दोनों मंत्रियों ने सिलीगुड़ी जिले के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल और जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती ट्रेन हादसे के घायलों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही घटनास्थल पर जाकर अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। -----

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनुकम्पा नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय : 28 अक्टूबर की अधिसूचना का लाभ पूर्व के प्रकरणों में भी मिल सकेगा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर 28 अक्टूबर, 2021 को जारी अधिसूचना का लाभ कार्मिक विभाग को इस तिथि से पूर्व प्राप्त प्रकरणों में भी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने राज्य कर्मचारी की मृत्यु पर उसकी तलाकशुदा या विवाहित पुत्री तथा अविवाहित राज्य कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित माता-पिता अथवा अविवाहित भाई-बहिन को भी अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ देने का निर्णय किया था। इस संबंध में अधिसूचना 28 अक्टूबर, 2021 को जारी की गई थी। चूंकि इससे पूर्व प्राप्त प्रकरणों में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों के हित में संवेदनशील निर्णय करते हुए 28 अक्टूबर, 2021 से पूर्व में प्राप्त प्रकरणों में भी यह लाभ दिए जाने की मंजूरी दी है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चेक अनादरण में स्थायी वारंटी युवक गिरफ्तार

फतहनगर । फतहनगर पुलिस ने चेक अनादरण मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । करीब 1 साल से चेक अनादरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मदनलाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी फतहनगर को पुलिस थाना फतहनगर के कॉन्स्टेबल मनोज कुमार विश्नोई भंवरलाल विश्नोई ने बांसवाड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । न्यायालय ने वारंटी को जेल भेजा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कलश 2022 के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलश-2022’ के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती स्वाती जोशी, श्रीमती चन्दनबाला जैन एवं श्रीमती अंजना आमेटा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर से रहे। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. शारदा जोशी सहायक प्रोफेसर भूगोल व सहयोगी श्रीमती रेखा मेहता ने बताया कि प्रथम स्थान सुश्री हर्षिता मेनारिया तृतीय वर्ष कला,द्वितीय स्थान पर सुश्री भावना राव प्रथम वर्ष विज्ञान एवं तीसरे स्थान पर सुश्री मुस्कान बानू द्वितीय वर्ष कला रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया मॉस्क वितरण

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् इकाई एक एवं इकाई दो का सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए हुए गॉव चुण्डावत खेड़ी में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत, कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा एवं देवेन्द्रसिंह राठौड, अशोक कुमार, सुश्री मानसी मण्डोवरा एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चुण्डावत खेड़ी के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के दो ही कारगर उपाय है पहला मास्क का उपयोग एवं दूसरा बार-बार हाथ धोना। इसके साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करे। स्वयंसेवकों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को मास्क वितरण किया। इसके बाद गॉव में घर-घर जाकर मास्क वितरण का कार्य करते हुए को...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ की एंबुलेंस का लोकार्पण

फतहनगर । मानव सेवा में तत्पर सनवाड़ के राकेश मानव सेवा संस्थान की एंबुलेंस का आज लोकार्पण किया गया । इस एंबुलेंस को सुसज्जित कर लोकार्पण समाजसेवी बाबुलाल जी विजयवर्गीय तथा प्रभु लाल  जी गडोलिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित थे । उक्त एंबुलेंस का संचालन राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा ही किया जाएगा । पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा भी एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है । राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा एंबुलेंस लोकार्पण करने के बाद लोगों को न्यूनतम दर पर इसकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री कृष्णा महावीर गौशाला में चल रहा तुलादान

फतहनगर । यहां की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में इस समय मकर सक्रांति के अवसर पर तुला दान का आयोजन किया जा रहा है । यहां गौ माता का पूजन कर लापसी खिलाई जाएगी एवं सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन तथा 31 दिसंबर तक का हिसाब पेश किया जाएगा । सभी से अनुरोध किया गया है कि समय पर पधार कर सेवा प्रदान करें । दानदाता एवं गो सेवक तुला दान के तहत गुड जो दलिया पशु आहार सूखी घास हरे घास आदि का दान करके पुण्य कमा सकते हैं । उक्त कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा । ऐसा ही आयोजन सनवाड स्थित श्री महावीर गोपाल गौशाला समिति के तत्वावधान में गौशाला प्रांगण में किया जा रहा है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रविवार को कफ्र्यू के दौरान दूध, फल-सब्जियों की दुकाने खुली रहेंगी

जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दूध, फल-सब्जियां एवं अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रय से संबंधित दुकानों को भी आश्वयक सेवाओं में सम्मिलित किया है। आदेशानुसार प्रत्येक रविवार को कफ्र्यू के दौरान दूध, फल-सब्जियों की दुकाने खुली रहेंगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिला प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कोरोना से बचाव के लिए जिले में सतर्कता व जागरूकता बनाए रखने का किया आह्वान

उदयपुर, 13 जनवरी। जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और इसी मंत्र के साथ वर्तमान दौर में कोरोना से बचने के लिए सभी को सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है और सम्पूर्ण जिले को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता के साथ कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए आमजन को प्रेरित करना होगा। यह उद्गार जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पूर्व में कोरोना से निपटने व बचने के लिए जिले ने बेहतर प्रबंधन करते हुए टीकाकरण में भी उत्कृष्ट कार्य किया और वर्तमान दौर में भी इसे कायम रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कोरोना की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ चिकित्सा सुविधाओं के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के विभिन्न अस्पतालों को...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना : फतहनगर के लिए राहत की खबर

फतहनगर । कोरोना केसों को लेकर फतहनगर के लिए आज राहत की खबर है ।  चिकित्सा विभाग द्वारा आज जारी सूची में फतहनगर से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं आया है जबकि मावली विधानसभा क्षेत्र में 6 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इनमें पलाना कला से तीन,नाहर मगरा से एक, खेमली गांव से एक तथा डबोक से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में सात पॉजिटिव

फतहनगर । कोरोना ने फतहनगर में दस्तक दे दी है । कल दो जनों के बाद आज 7 जनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । आज प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे भी  पॉजिटिव आए है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

डा.सुभाष मुनि व कोमल मुनि का आज होगा विहार

फतहनगर । गुरु अंबेश स्मृति समारोह के बाद आज श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक डॉ. सुभाष मुनि जी म. सा. ,मेवाड़ उप प्रवर्तक, युवा मनीषी, सेवा रत्न कोमल मुनि जी म. सा. एवं लोकेश मुनि का पावन धाम से मावली के लिए विहार होगा । विहार सोमवार प्रातः9 बजे होना है । संतों का विहार खेमली के लिए हो रहा है।  

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजीवन सहयोग निधि को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई रुचि

फतहनगर (विकास चावड़ा) । प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी का आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान जोर शोर से चल रहा है। इस अभियान को लेकर फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खासी रुचि दिखाते हुए अपना योगदान दिया। अभियान के निमित्त ही आज भारतीय जनता पार्टी फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा महेश्वरी सदन में बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि को लेकर चर्चा कर निधि संग्रहण किया गया।  बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ने आजीवन सहयोग निधि के बारे में पूरी जानकारी दी। प्रथम बार ही आजीवन निधि संग्रहण ₹230000 प्राप्त हुए। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला महामंत्री, फूल चंद कुमावत, रामचंद्र मेलाना,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,जिला आईटी जगदीश खेरोलिया,भाज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मनोहरलाल जी अग्रवाल देवलोक

फतहनगर | अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड रहा है कि श्री किशन लाल जी, स्व राधेश्याम जी,विनोद जी, श्री महेश जी के पिताजी श्री मनोहर लाल जी अग्रवाल (सिहल) (नीमच लाले) का आकस्मिक निधन हो गया है। अन्तिम संस्कार के लिए विनोद जी अग्रवाल के निवास स्थान, चंगेड़ी रोड, से मोक्षधाम के लिए दोपहर 4:15 बजे रवाना होगे फर्म मनोहर लाल महेश कुमार जी अग्रवाल बारदान वाले फतहनगर

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर पुलिस ने किया स्थायी वारंटी गिरफ्तार

फतहनगर। फतहनगर पुलिस ने स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। करीब 1 साल से फरार एन आई एक्ट स्थाई वारंटी प्रेमसिंह पिता उदयसिंह निवासी शंभूपुरा तहसील वल्लभनगर जिला उदयपुर को कॉन्स्टेबल जयसिंह चुंडावत व मनोज कुमार बिश्नोई ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रामदयालजी महाराज ने सनवाड़ पहुँच कोठारी परिवार को दी सांत्वना

फतहनगर । आज रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 स्वामी जी श्री राम दयाल जी महाराज  स्वर्गीय रामसहाय के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने एवं परिवार को सम्बल और आशीर्वाद प्रदान करने हेतु सनवाड़ पधारे। शिक्षक रामरतन कोठारी के अनुज रामसहाय कोठारी का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। रामसहाय रामदयालजी महाराज के परम शिष्यों में से एक थे।

Read More