फतहनगर । आज सुबह समीपवर्ती चगेड़ी गांव में कुए में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार चंपालाल जाट गांव के पास ही स्थित कुए में गिर गया । लोगों ने बाहर निकाला तब तक उसने दम तोड दिया । पुलिस पंचनामे की कार्यवाही कर रही है ।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर । चंगेड़ी गांव के वयोवृद्ध मोतबीर अम्बालाल जी लोहार का आज निधन हो गया । श्री परसराम जी लोहार के पूज्य पिताश्री का निधन होने के बाद मंगलवार को प्रातः10 बजे अंतिम यात्रा मोक्षधाम के लिए रवाना होगी । परमपिता स्वर्गीय लोहार की आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को सम्बल प्रदान करें ।
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सहायक कर्मचारी परसराम आचार्य ने ऑटोमेटिक बेल भेंट की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार को आचार्य ने उक्त बेल प्रदान की। विद्यालय परिसर ने इस पर आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्याख्याता माधवलाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,भगवतीलाल चपलोत,जगदीशसिंह राव,,श्रीमती आमना खातून,संतोष गुप्ता,रीना पोखरना, श्रीमती सीता,अनिल माली,भंवरलाल तेली,पवन कुमार मीना,शंकरलाल चावड़ा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् इकाई एक एवं इकाई दो के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत रहे। कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रति वर्ष 24जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2009 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई। आज ही के दिन यह दिवस मनाने का कारण है कि 24 जनवरी 1966 को इन्दिरा गॉधी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है रूढ़िवादी विचारो की जंजीरो को तोड़ो। हर बालिका को शिक्षा दो मुख्य धारा से जोड़ो। मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने कहा कि पितृ सतात्मक समाज में बालिकाओं को समान...
Read Moreफतहनगर । भूपालसागर भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया का फतहनगर में स्वागत किया गया । मेनारिया फतहनगर के समीप निलोद गांव के निवासी होकर उनका फतहनगर से भी जुड़ाव है । नगर के रोडवेज बस स्टेण्ड पर पारसमल बापना, सम्पत बापना ,विजय बापना, पंकज पोखरना समेत अन्य व्यापारियों ने मेनारिया का उपरना ओढ़ कर स्वागत किया ।
Read Moreफतहनगर। नगर में एजुकेटेड गर्ल उदयपुर द्वारा बालिका एवं किशोरी शिक्षा को लेकर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आर एस ओ एस) 10वीं कक्षा की किशोरियों के लिए 4 माह हेतु निःशुल्क अध्ययन केंद्र का आज शुभारंभ किया गया। इसमें ं निःशुल्क अध्ययन करवाया जाएगा। आज केन्द्र में किशोरियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रतिदिन 4 घंटों के लिए पूर्णिमा बडगूर्जर द्वारा पढ़ाया जाएगा। इसमें जीवन कौशल का भी अध्ययन कराया जाएगा। किशोरियों को रजिस्ट्रेशन के बाद निःशुल्क किताबे एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अध्यापिका उपस्थित रही। ...
Read Moreफतहनगर । फतेह नगर में शाम को मौसम का मिजाज बदल गया । दिन में गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाऐं शुरू हो गयी तथा रात 10.30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गयी । मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 2 दिन बारिश की संभावना व्यक्त की गई है ।
Read Moreफतहनगर। स्नैक कैचर गोविंदलाल सुथार ने आज यहां औद्योगिक क्षेत्र में एशिया का सबसे खतरनाक सांप रसेल वाइपर पकड़ा। गोविंदलाल सुथार ने बताया कि प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में कोटा से आए कच्चे माल के कट्टे में उक्त रसेल वाइपर आ गया था। इसका रेस्क्यू कर वन विभाग के कमलेश सुथार को सौंपा। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 एवं 22 में स्थित नाकोड़ा नगर में न्यून वॉल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते जितेन्द्र सुखवाल के मकान में फ्रीज एवं अन्य बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा। इस क्षेत्र के लोग राज्य स्तरीय शिकायत प्रकोष्ठ 181 पर शिकायतें करते हुए थक चुके हैं। दरअसल जैसे ही लोग फोन के जरिए न्यून वॉल्टेज की समस्या इस प्रकोष्ठ पर दर्ज करवाते हैं उसके ठीक बाद में स्थानीय कार्यालय उस समस्या का समाधान बताकर उसे क्लॉज करवा देता है जबकि वास्तव में समस्या का समाधान नहीं होता। लोगों का कहना है कि नई कॉलोनी बताकर उनसे कनेक्शन के नाम पर 35 से 40 हजार की राशि बिजली विभाग ने वसूली। इसके बावजूद विभाग पूरे वॉल्टेज से बिजली नहीं देता। ऐसे में घरों में लगी ट्यूबवेल तथा पंखे भी नहीं चलते। बिजली विभाग के फतहनगर कार्यालय में लगे कनिष्ठ अभियन्ता ने तो इसके समाधान को लेकर हाथ खड़...
Read Moreफतहनगर। नगर के गली मोहल्लों में स्वच्छन्द विचरण करते-करते अब ग्राम सुअर खेतों तक भी जा पहुंचे हैं। नगर के आस पास के खेतों में खड़ी रबी फसलों को ये सुअर खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहले से ही किसान नील गायों से परेशान है। अब सुअर कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। ये सुअर कंटीले तारों तक को उंचा उठाकर खेतों में घुस जाते हैं तथा जमकर नुकसान पहुंचाते हैं। किसान दिन रात खेतों की रखवाली में जुटा ै लेकिन फिर भी मौका मिलते ही ये सुअर खेतों में घुस कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। पालिका प्रशासन इनके मालिक को पाबन्द करे ताकि किसानों को हो रहे नुकसान से बचा जा सके। ...
Read Moreफतहनगर । विरशिरोमानी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में फतहनगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान के भोम सिंह चुंडावत ,महामंत्री प्रहलाद सिंह, भगवत सिंह राठौड़ ,महेंद्र सिंह झाला, भेरू सिंह मनखण्ड,पुरन सिंह,राजेश चपलोत,पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील मुंदड़ा, सोहन खटीक,गजेन्द्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम बागला,कांग्रेस अध्यक्ष थावर चन्द्र, मनोहर कावड़िया ,बादल देव सिंह, भागवत सिंह, जिलाउपाध्यक्ष गणपत सोनी,दीपक गुर्जर, गौरव पालीवाल , युथ कोंग्रेस अध्यक्ष नितेश पूरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोरधन सोनी, महेश सोनी,अशोक सिंह,मुकेश खटीक, हमीदा बानू,फुल चन्द्र कुमावत, सचिन खटिक, धर्मेन्द्र चपलोत, शैलेष मीना, सूर्यप्रताप सिंह,दिपक पालीवाल,शंकर लौहार,अशोक तेली, पुराण जीनगर,शक्ति सिंह,शैलेन्द्र सिंह...
Read Moreफतहनगर। आज अखिल भारतीय सेवा संघ के उदयपुर सम्भाग मुख्यालय सनवाड पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष देव किशन आचार्य,प्रदेश संयोजक मूलचंद आचार्य,आम मेवाड़ चोखला मंदिर सनवाड मे जीर्णोद्वार की जिम्मेदारी संघ ने उठाई जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता आचार्य करेड़ा द्वारा महिला मोर्चा इकाई की घोषणा की गयी। राजन देवी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया एवं सनवाड अध्यक्ष प्रकाश आचार्य को मनोनीत किया गया। अतराष्ट्रीय प्लेयर हर्षित आचार्य करेड़ा, कुमकुम आचार्य, रिया सनवाड को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। बैठक में उदयपुर जिलाध्यक्ष विष्णु आचार्य, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर आचार्य,शांतिलाल आचार्य, संभाग संगठन मंत्री अमरचंद आचार्य, प्रदेश सचिव रामगोपाल आचार्य, सुनील् आचार्य, जिला सचिव शिव शर्मा, बड़गाव, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश आचार्य,लक्ष्...
Read Moreफतहनगर (विकास चावड़ा ) । आज भाजयूमो मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । महाराणा प्रताप का मेवाड़ के लिए बलिदान युगों युगों तक याद रखा जाएगा । कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान संरक्षक एवं मावली पंचायचत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री फूलचंद कुमावत, भाजयूमो जिला मंत्री सचिन खटीक,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, भाजयूमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, ओबीसी अध्यक्ष शंकर लोहार,एस सी अध्यक्ष पुरन गोयल,पार्षद विनोद धर्मावत, सोहन खटीक,गजेंद्र सिंह रावल,मंडल उपाध्यक्ष अशोक राणावत,अशोक मोर,प्रकाश देवड़ा,चिराग चंडालिया, अशोक तेली,ओमप्रकाश सोनी,प्रह्लाद सिंह,गौरव पालीवाल,सूर्यप्रताप सिंह,लोकेश खटीक,आदि कार्यकर्...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में साहित्यिक गतिविधियां लिश्स 2022 के तहत मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का निरीक्षण प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने किया। प्रतियोगिता में 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सम्पन्न करवाने में प्रभारी डॉ. शारदा जोशी सहायक प्रोफेसर भूगोल व समस्त संकाय सदस्यों का सहयोग रहा। मुख्य समन्वयक राकेश छीपा ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ कलश-2022 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इकाई दो का चल रहा सात दिवसीय शिविर मंगलवार को समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन अवसर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने की जबकि मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोना टॉक एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनिता यादव थी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य कुमावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा ने सप्त दिवसीय शिविर के अन्तर्गत सम्पन्न गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा सप्त दिवसीय शिविर के अन्तर्गत सम्पादित गतिविधियों पर पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती सोना टॉक ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स...
Read Moreफतहनगर । अनमोल ऑयल मिल्स फतहनगर के विकास कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस के जवानों व उनके परिजनों को कोरोना की तीसरी लहर में सुरक्षित रखने हेतु सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए ।
Read Moreफतहनगर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अलवर में हुई घटना को लेकर आज राज्यपाल के नाम उप तहसीलदार अभिनव जी शर्मा को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के अलवर शहर में 11 जनवरी 2021 को वहशी दरिंदों ने एक नाबालिक मुक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर तिजारा फाटक ओवर ब्रिज पर फेंक कर फरार हो गए वहां से बच्ची को अस्पताल ले गए जहां इलाज मिलने से उसकी हालत स्थित है । ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचारों में राजस्थान प्रथम स्थान पर पहुंच गया है । 2021 में 6337 राजस्थान प्रदेश की बहू बेटीयो को दुष्कर्म की घटनाओं का सामना करना पड़ा है जिसको लेकर आज महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा मंजू जी और नगर उपाध्यक्ष नितिन जी सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत जी सोनी, महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला जी सोनी
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी गांव में गत दिनों बाइक की टक्कर से गंभीर घायल युवती आशा पुत्री गोवर्धन मेवाड़ा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । सोमवार को युवती का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया । युवती बाइक की टक्कर के बाद अचेतावस्था में चली गयी थी ।
Read Moreटीएडी मंत्री और नवपदस्थापित कलक्टर पहुंचे ढीकली ,बीमार छात्राओं के संबंध में ली जानकारी, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उदयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं नवपदस्थापित जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सोमवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित मॉडल पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल ढीकली पहुंचे और यहां पर बीमार छात्राओं के बारे में जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। टीएडी मंत्री बामनिया ने आवासीय स्कूल में अब तक बीमार हुई छात्राओं की संख्या और उनको दिए गए उपचार के बारे में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीमार होते ही प्रत्येक छात्रा को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जावें। 143 की हुई स्क्रीनिंग, 17 को आइसोलेट किया निरीक्षण दौरान मंत्री बामनिया को अवगत कराया गया कि मेडिकल टीम द्वारा आज विद्यालय में उपस्थित सभी 143 छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई है जिसमें से 17 को आईएलआई के लक्षण मिले है। इनका मेडिकल टीम द्वारा कोविड जांच हेतु मोके पर ही सैंपल लिया गया...
Read Moreआमेट (मुबारिक अजनबी) । रेलमगरा से फतहनगर वाया दरीबा का रोड के जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने एवं रोड के दोनो और की साईडे कट जाने से वाहन चालकों को आने जाने मे काफी परेशान होने के बावजूद वाहन चालको से टोल वसूलने से वाहन चालक परेशान है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलमगरा से फतहनगर वाया दरीबा, धनेरिया,गवारडी का 25 किमी दूरी तक का यह रोड जगह जगह से क्षतिग्रस्त होकर इस पर बडे-बडे गड्डे पडे होने से वाहन चालकों को इस रोड पर से गुजरने में काफी परेशान होना पड रहा है। अनेक बार वाहन अनियंत्रित होकर दुघर्टना के शिकार हो गयें है।यह रोड खस्ता हाल होने के बावजूद दरीबा व फतहनगर में प्रवेश के दौरान बने टोल नाके पर वाहनो से टोल वसूलने से वाहन चालक खासे नाराज एवं परेशान है। वाहन चालकों का कहना है कि टोल कम्पनी को पहलें क्षतिग्रस्त रोड को दुरस्त करवाना चाहिए फिर वाहनो से टोल वसूलना चाहिए। वाहन चालकों ने राजसमंद व उ...
Read More