फतहनगर। मंगलवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं भूगोल सहायक आचार्य डॉ. शारदा जोशी उपस्थित रहे। जिसमें विद्याथर््िायों ने सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, जलीय बॉध, नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियॉ, सिंचाई संसाधन, पवन चक्की, रॉकेट, प्रकृति, दिन-रात, अवधि, जल प्रपात, मिट्टी की परतें एवं प्रकृति आदि भौगोलिक तथ्यों से सम्बन्धित मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये गये। जिसका निरीक्षण अनिता यादव एवं विनिषा वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा जोशी ने किया एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया। इसके तहत् 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कॉविशील्ड एवं कॉवेक्सिन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। टीकाकरण टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर की टीम के श्री महेश जाट एवं श्री सुभाष ने टीकाकरण का कार्य किया। वेक्सीनेशन शिविर में शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रोशनलाल शर्मा, उदयलाल कुम्हार, विरेन्द्र पालीवाल एवं रमेश वैरागी ने सहयोग प्रदान किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com (नरेश शर्मा गाँव री खबरां ) ---------------------------------- फतहनगर। वरिष्ठ समाजसेवी, जैन समाज के प्रतिष्ठित श्रावक मनोहर लाल जी धन्नावत का सोमवार रात्रि को निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही परिवार जनों, समाज,नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अन्तिम संस्कार के लिए उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार दोपहर किया जा रहा है। स्व.मनोहर लाल जी लगभग 55-60 साल पहले नवाणीया ( वल्लभनगर) से यहाँ व्यवसाय करने आये। आपने अपने 2 साझेदारों के साथ कपड़े के काम को उदयपुर व चित्तौड़गढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों तक फैलाया। वर्तमान में आपकी नगर के मुख्य चौराहे पर दुकान है। जिसको आपके निर्देशन में बड़े पुत्र ओम प्रकाश व पौत्र विक्की संभाल रहे हैं। 84 वर्षीय मनोहर लाल जी अपने पीछे पत्नी चंद्र कान्ता जी, दो पुत्र ओम प्रकाश व महेश चंद्र ,एक पुत्री मंजू पत्नी स्व.गणपत लाल जी नाहर (उदयपुर),
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले सहायक कर्मचारी परशराम आचार्य को आज भावभीनी विदाई दी गई । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में आज आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया तथा आचार्य की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनका बहुमान किया । विद्यालय स्टॉफ द्वारा भी आचार्य का मालाओ से स्वागत किया गया । संचालन माधवलाल गाडरी ने किया । इसके बाद आचार्य को गाजे बाजे के साथ सनवाड़ पहुंचाया गया जहां लोगों ने सेवा निवृत्ति पर जगह जगह स्वागत किया ।
Read Moreफतहनगर । नगर की धार्मिक आस्था के केंद्र द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात के बाद द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पालीवाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि तड़के 3:00 बजे मंदिर के पुजारी कालू लाल पुत्र श्री सतनारायण पालीवाल सफाई एवं सेवा के लिए मंदिर पहुंचा जहां उसने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया । मंदिर के भीतर दानपात्र से राशि चोरी गई पाने पर उसने मंदिर मंडल के सदस्यों एवं थाने में इतल्ला की । चोर दानपात्र से करीब 40 से 50 हजार की राशि चुरा ले गए । चोरों ने निज मंदिर के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था । इतना ही नहीं पुराने बाजार में ही चोरों ने दो अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े । पुराने यूनानी दवा खाने के पास रहने वाले सेवानिवृत्त नाकेदार भेरू लाल शर्मा के घर के बाहर रखी बाइक का ताला तोड़कर चोर उसे भी उठा ले गए...
Read Moreफतहनगर । आजादी के बाद से अब तक डामरीकृत सड़क से वंचित भांडावास गांव में अब कही जाकर सड़क का काम शुरू हुआ है । विधायक मद से स्वीकृत एक पंचायत से दूसरी पंचायत तक सड़क योजना के तहत यह सड़क वाया भांडावास होकर चंगेरी पंचायत को बड़गांव पंचायत से जोड़ेगी । यह सड़क चुण्डावत खेड़ी तक बनेगी । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने पिछले दिनों ही चुंडावत खेड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान इस सड़क की घोषणा की थी । आज सुबह डामरीकृत सड़क के शुभारंभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, विधायक प्रतिनिधि नरेश , गांव के मौतबीर देवी लाल जाट,संपत लाल सोनी, जगदीश चंद्र जाट , उदल सिंह झाला, संग्राम , गोपाल दाधीच समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । यहां के मेन चौराहे पर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात होने की सूचना है । मिली जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते से नीचे की ओर आए तथा दान पत्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली । चोरों ने मुख्य गर्भ गृह का ताला तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली । चोरों ने सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । मंदिर में चोरी की वारदात होने के बाद वहां लोग एकत्र हो गए ।
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मावली की ग्राम पंचायत वारणी के ग्राम भारोड़ी में किशन गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वक्तावर गुर्जर, कानसिंह राव महुडा, गणपति वैष्णव, सरपंच महुडा, पृथ्वीराज सरपंच वारणी, बद्रीभाई गुर्जर चिपी खेड़ा आदि साथ थे। ग्राम पंचायत नुरड़ा में आज पूर्व उपसरपंच नाथू बा गायरी के पारिवारिक कार्यक्रम में ळाह भाग लिया। इस दौरान भाजपा घासा मंडल के मंडल अध्यक्ष रतनसिंह कितावत, पूर्व सरपंच गुलाबसिंह आदि प्रमुख साथ थे। ग्राम आमली में जगदीश लोहार के पिता लालूराम लोहार के चार धाम यात्रा करके पुनः लौटने के उपलक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में भी विधायक शामिल हुए। गांवों में लोगों ने विधायक का स्वागत भी किया। शनिवार को ईंटाली में विभिन्न स्थानों पर श...
Read Moreफतहनगर । नगर के आवरी माता शक्तिपीठ पर जिर्णोद्वार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में चल रहे इस कार्य के बाद मंदिर का स्वरुप बदला हुआ दिखाई देगा। शक्तिपीठ के गर्भ गृह के चारों ओर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है । इस कार्य को 20 जनवरी को शुरु किया गया ।
Read Moreफतहनगर। शनिवार को महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज के तृतीय वर्ष विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत के निर्देशन में औद्योगिक भ्रमण हेतु यूएस अमीनो प्रा. लि. लदाना, फतहनगर ले जाया गया। जहॉ उन्हें विभिन्न विभागो जैसे आरएनडी,क्यूसी, रसायनों के बारे में प्रबन्धक आशीष पाण्डेय, संजय शुक्ला तथा माया डांगी ने अवलोकन कराया। यह भ्रमण व्याख्याता कैलाशचन्द्र सेन, ललितसिंह राव, मानसी मण्डोवरा, शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी तथा रमेश वैरागी के सहयोग से पूर्ण हुआ। ...
Read Moreफतहनगर । आज दिनदहाड़े नगर में एक अज्ञात उचक्का वृद्ध महिला का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । मिली जानकारी के अनुसार चंगेरी रोड स्थित जनता कॉलोनी में निवासरत मोहनीबाई पत्नी दयाराम जी तेली ( चंगेड़ी ) का अज्ञात उचक्का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । अति व्यस्ततम सड़क पर उस वक्त महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक वह उचक्का गायब हो गया । घटना दोपहर दो बजे की है ।
Read Moreफतहनगर । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतिया तहसील भोपाल सागर में कार्यरत एवं हाल फतेह नगर निवासी शारीरिक शिक्षक शंभूलाल पटवा का आज प्रातः निधन हो गया । पटवा पिछले कुछ समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे । पटवा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे प्रताप चौराहा स्थित शिव मंदिर के पीछे उनके निवास से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी । पटवा के निधन पर शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है ।प्रभु दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं परिवार जनों को असमय ही आन पड़े दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
Read Moreफतहनगर । जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदमल छल्लाणी जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अशोककुमार मेहता, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कोठारी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदम कांकरिया,राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल पोखरना, महामंत्री शांतिलाल मारु, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चण्डालिया जैन , राष्ट्रीय युवाध्यक्ष दीपक भटेवरा, महामंत्री पदम आच्छा , कोषाध्यक्ष सुविधी जवेरी आदि पदाधिकारियों से चर्चा उपरान्त राजस्थान युवाध्यक्ष निर्मल सिंघवी , कार्याध्यक्ष अनिल चण्डालिया ने राजस्थान युवा शाखा राजस्थान प्रान्त प्रमुख मार्गदर्शक के पद पर फतहनगर - सनवाड़ पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का मनोनयन किया है । सेठिया यहां के पावनधाम संस्थान में निर्माण मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं । सेठिया के अलावा उदयपुर निवासी प्रवीण नवलखा व हेमेन्द्र सिरोया का भी मनोनयन किया गया है ।
Read Moreफतहनगर। राणावतो की सादड़ी अंडर पास से 100मीटर फतेहनगर साइड पर अज्ञात हमलावरों ने फतेहनगर रात्रि विश्राम करने वाली रोडवेज के चालक कांकरवा निवासी शैलेंद्र सिंह पर स्टीक से हमला किया जिससे शैलेंद्र सिंह के सिर मे 8 टांके आए। हमलावर करीब चार पांच लोग बताए जा रहे हैं। घटना आज रात्रि करीब 8.30 बजे की है। भूपालसागर थाने में इसकी अभी प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी गई है। ...
Read Moreवरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश चपलोत ने किया चंगेड़ी को गौरवान्वित,जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता मंत्री ने किया चपलोत का सम्मान
चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर मावली तहसील के चंगेड़ी गांव निवासी डॉ. प्रकाश चन्द्र चपलोत प्राध्यापक (शस्य विज्ञान) वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ को सम्मानित किया। चपलोत को पदीय दायित्वों का अनुशासनबद्ध पूर्ण मनोयोग तत्परता एवं निष्ठापूर्वक पालन करने के फलस्वरूप सम्मानित किया। चंगेड़ी गांव की प्रतिभा के सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चपलोत को बधाई दी है। ...
Read Moreफतहनगर । इसी सत्र में प्रारंभ हुए महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम सनवाड़ में पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया । प्रिंसिपल भान सिंह राव ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष पारसमल तांतेड़ ,जय दर्शन जोशी, पीटीए मेंबर मदन लाल , विनोद , संजय विसलोत ,भोले शंकर यादव आदि उपस्थित थे । संचालन रतन लाल चाष्टा ने किया ।
Read Moreफतह नगर । विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में गणतंत्र दिवस की73वीं वर्षगांठ कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सादगी पूर्ण मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र उनीया थे , विशिष्ट अतिथि मांगीलाल बडालमिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता धनपाल सेठ खंड संघचालक खंड फतहनगर ने की । क्रार्यक्रम का श्रीगणेश सरस्वती वंदना के साथ हुआ । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी राम लौहार ने ध्वजारोहण रस्म एवं अतिथि सत्कार एवं परिचय कराया। आचार्य श्री मुकेश गर्ग ने एकल गीत प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि महोदय ने सभी शुभकामना संदेश दिया। जबकि अध्यक्ष महोदय ने संपर्क अभियान ,नयी शिक्षा नीति, एवं अध्ययन कार्य पर अपने विचार रखे,इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र रहे श्री जयदर्शन जी जोशी भी उपस्थित थे,कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आचार्य श्री शंकर लाल जाट ने पधारें हुए अतिथि...
Read Moreफतहनगर। 73वां गणतन्त्र दिवस महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ललित कुमावत, संस्था सचिव मनोहरलाल कावड़िया एवं पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला एवं हाजी सलीम मोहम्मद शैख. उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्टॉफ सदस्यो एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया। संस्था सचिव कावडिया ने कहा कि नेक नीयत और लगन से देश को प्रगति की और ले जाना हम सब भारतीयों का परम कर्त्तव्य है। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि 73वे गणतन्त्र का विशेष महत्व है, क्योंकि 73वें संविधान संशोधन ने पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखी जिससे अन्त्योदय की भावना का विकास हुआ। भारत के ग्राम लोकतन्त्र की धारा से जुड़कर विकास में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सके। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और हमारा संविधान हमें समान ...
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बिना बच्चों के संक्षिप्त कार्यक्रम के साथ मनाया गया । पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लोकेश दाधीच,नरेश जोशी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, डॉ . जैनेन्द्र कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी मंशापुरी गोस्वामी, सम्पत सोनी, अशोक कुमार पालीवाल,वार्डपंच इत्यादि बतौर अतिथि मौजूद थे । संचालन जगदीशसिंह ने किया । अतिथि स्वागत कन्हैयालाल मेनारिया ने किया ।
Read Moreउदयपुर। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र दशोरा ने सोमवार को राजस्थान डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर का पदभार संभाला। उदयपुर जिले के मूल निवासी श्री दशोरा जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य पोस्ट मास्टर के पद से स्थानांतरित होकर राजस्थान आए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की समस्त सेवाएं पीओएसबी, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी, स्पीड पोस्ट आदि में विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य को शत प्रतिशत अर्जित करना है एवं डाक विभाग व जनता के मध्य विश्वास कायम रखना है। उल्लेखनीय है कि श्री दशोरा जोधपुर व अजमेर में डाक सेवा निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसके अलावा वे वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर निदेशक का पदभार संभाल चुके है।
Read More