फतहनगर - सनवाड

विषय वस्तु आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फतहनगर। बुधवार को यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गणित व अंग्रेजी विषय की विषयवस्तु आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोना टांक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रामरतन कोठारी ने गणित विषय शिक्षण के साथ ही रीडिंग कैंपेन के बारे में बताया। दक्ष प्रशिक्षक शंकरलाल जाट ने अंग्रेजी विषय शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों पर सामूहिक चर्चा के माध्यम से बताया। साथ ही स्टार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं को गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संदर्भ व्यक्ति शिवशंकर आमेटा ने भी सम्बोधित किया। यह जानकारी कार्यशाला व्यवस्थापक रमेशचंद्र सेन ने दी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री कल उदयपुर होकर दिल्ली जाएंगे

उदयपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल 16 फरवरी की दोपहर 2.20 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से 3.20 बजे हवाई यात्रा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

थामला में होगी मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा

फतहनगर । मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा आगामी 3 मई आखातीज को मावली तहसील के थामला गांव में होगी । इसकी घोषणा सोमवार को चंगेड़ी में उपप्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि म.सा. के मुखारविंद से की गई ।  श्री अंबेश गुरु नमन यात्रा सेवा संस्थान गुजरात व श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थामला के संयोजन में होने वाली इस दीक्षा को लेकर जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह है । इधर उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री कमल मुनि जी म. सा . का होली चातुर्मास बनेडिया में होगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोमल मुनि ने किया विहार,मुमुक्षु विनय भंडारी की दीक्षा आखातीज को

फतहनगर। श्रमण संघीय उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव कोमल मुनि मसा .एवं रमेश मुनि म.सा. ने आज पावनधाम फतहनगर से चंगेड़ी की तरफ विहार किया। कोमल मुनि ने चंगेड़ी स्थानक पहुंचते ही एक धर्मसभा में मुमुक्षु विनय भंडारी के दीक्षित होने की अक्षय तृतीया तिथि की घोषणा की। धर्म सभा में फतहनगर श्री संघ अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन, चंगेड़ी श्री संघ अध्यक्ष मदनलाल कोठारी, भगवतीलाल चपलोत, मांगीलाल कोठारी,बाबूलाल कोठारी, दिनेश कोठारी, रमेश कोठारी,अशोक कोठारी एवं प्रकाश कोठारी आदि कई गणमान्य लोगों के अलावा माता-बहने उपस्थित थी।  फतहनगर पावनधाम से विहार करते समय पावनधाम संस्थान के मंत्री बलवंत सिंह हिंगड़, पूरणमल सिंयाल,कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, श्री संघ अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार जैन, पारसमल बापना, देवीलाल खेरोदिया, कंवरलाल पीपाड़ा, भगवतीलाल चपलोत सहित आदि कई गणमान्य उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में सौभाग्य शिशु सेवा केंद्र का पुनः शुभारंभ

फतहनगर ।  यहां के पावनधाम में रविवार को श्री सौभाग्य शिशु सेवा केंद्र का पुनः शुभारंभ मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि एवं विजय प्रभा म . सा. के सानिध्य में किया गया । उक्त शिशु सेवा केंद्र कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था । अब इसकी सेवाएं नियमित रूप से हर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेगी । अंबेश गुरु मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में इस शिशु सेवा केंद्र पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरोड़ा चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहेंगे । आज शुभारंभ पर पावन धाम संस्थान के कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, पूर्व महामंत्री पूरणमल , पारसमल बापना,राजेंद्र पोखरना खेरोदा,सहाड़ा के प्रकाश चंद्र संचेती, शांतिलाल सुराणा एवं हस्तीमल सुराणा सहित जैन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अरोड़ा की सेवाएं कल से पावनधाम में

फतहनगर। श्री सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पावनधाम पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अरोड़ा की सेवाएं रविवार से पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल ने बताया कि कोरोना के कारण डॉ.अरोड़ा की सेवाऐं इतने समय स्थगित थी जिन्हें रविवार से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। डॉ.अरोड़ा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक पावनधाम स्थित सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर न्यूज के एडमिन पत्रकार विकास चावड़ा परिणय सूत्र में बंधे

फतहनगर । लोकल समाचारों के लोकप्रिय पोर्टल फतहनगर न्यूज के एडमिन एवं दैनिक प्रातःकाल, प्रवासी संदेश मुम्बई, यूथ की आवाज़, दैनिक पुकार एवं राजस्थान दर्शन के संवाददाता विकास चावड़ा गुरुवार को परिणय सूत्र में बंध गए । विकास चावड़ा एवं महक पुत्री भैरुलाल चंदेल (कपासन) के परिणय सूत्र में बंधने पर शुभ चिंतकों एवं फतहनगर न्यूज के सुधि पाठकों ने वैवाहिक जीवन की शुभ कामनाएं प्रेषित की है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पत्थर से कुचला गया सिर, पुलिस जांच में जुटी

फतहनगर । डीपीखेड़ा स्कूल के पास मिले शव की शिनाख्त भैरुलाल पुत्र उदयलाल भील निवासी भूमलावास के रूप में की गयी । पुलिस ने डॉग स्क्वायड़ की भी मदद ली । बताया गया कि भैरुलाल शराब पीने का आदी था । शव के पास शराब का पव्वा तथा खून से सना बड़ पत्थर भी मिला जिस पर कयास लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद विवाद हुआ होगा तथा विवाद के दोरान पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी । पुलिस मामले की जांच जुटी है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीको क्षेत्र में युवक की हत्या

फतहनगर । सनवाड रीको क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई । युवक भूमलावास निवासी भील युवक बताया जाता है । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । युवक प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ियों के पास पड़ा था जिसके सिर पर चोटों के निशान बताए गए हैं । मर्डर की जानकारी होते ही काफी लोग एकत्र हो गए ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

धर्म परायण कमला देवी धर्मावत का उठावणा बुधवार को

फतहनगर(नरेश शर्मा,गांव री खबरां)। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मदन लाल जी धर्मावत की पत्नी श्रीमती कमला देवी जी का रविवार सायंकाल निधन हो गया। यह जानकारी मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों में शोक छा गया। सोमवार को उनके अन्तिम संस्कार में नगरवासियों, गणमान्य लोगों, राजनीतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शोक में उठावने की बैठक बुधवार सुबह 10.35 पर सरदार पटेल स्टेडियम के पास स्थित उनके निवास पर रखी गई है। श्रीमती कमला जी अपने पीछे 2 पुत्रों विनोद -कुसुम धर्मावत एवं राजेश - पदमा धर्मावत , पौत्र नीलेश-प्रियंका, शैलेष-प्रियंका, कुणाल-पांखुरी, पौत्री-दामाद श्रीमती अंकिता- कपिल जी, श्रीमती अंशिता-अंकुर जी, पड़ पौत्र,पड़ दोहित्री सहित सोनल -स्व.सत्येंद्र जी वखारिया ( पुत्री-दामाद) को छोड़ गई। आपकी एक पौत्री विभा ने अपने दादा जी के पदचिन्हों पर च...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीयादे जयन्ती पर सनवाड़ में निकली शोमायात्रा

फतहनगर । रविवार को प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे मां की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रजापत समाज सनवाड़ द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।  शोभायात्रा गणेश जी मंदिर से शुरू होकर नृसिंह मंदिर, वाक्या जी मंदिर से शिव जी मंदिर रावला चौक ,नीम चौक चारभुजा मंदिर ,कुम्हार मोहल्ला सदर बाजार होकर पुनः गणेश मंदिर  पर समापन किया गया । शाम को स्नेहभोज आयोजित किया । इस अवसर समाज एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्षद धर्मावत को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

फतहनगर । चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त समाजसेवी मदनलाल धर्मावत की धर्मपत्नी एवं पार्षद विनोद धर्मावत तथा मेडिकल व्यवसाई राजेश धर्मावत की माता श्री श्रीमती कमला देवी धर्मावत का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया । अंतिम यात्रा सोमवार प्रातः 9:30 निवास स्थान सरदार पटेल स्टेडियम के पास से रवाना होगी । परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें |

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रजापत समाज के युवा रमेश प्रजापत का निधन

फतहनगर । प्रजापत समाज के युवा फ्रूट व्यवसायी रमेश प्रजापत का देर रात निधन हो गया । रमेश मोड़ीरामजी का पुत्र एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत के ज्येष्ठ भ्राता है  । अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा शनिवार  को दोपहर 1 बजे निवास स्थान चंगेड़ी रोड़ हिमाड़िया बावजी के समीप से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को वज्रपात सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वासनीकला में कोरोना विस्फोट

फतहनगर । निकटवर्ती वासनीकला में आज कोरोना विस्फोट हो गया । यहां के राजकीय विद्यालय में आधा दर्जन से अधिक बच्चे कोरोना पॉजीटिव पाए गए । दो टीचर भी पॉजिटिव निकले । इधर चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज 465 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली ।  

Read More
फतहनगर - सनवाड

दिनदहाड़े दुकान से नगदी चुरा रहे उचक्के को पकड़ा

फतहनगर। नगर के बस स्टेण्ड स्थित एक दुकान के गुल्लक से नकदी चुराकर भाग रहे उच्चके को व्यापारी ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड स्थित आशीष पीपाड़ा की दुकान से उच्चका नगदी लेकर भागा। पीपाड़ा लघु शंका के लिए पास ही गया था। उच्चका मौका पाकर दुकान में घुस गया तथा जैेसे ही पीपाड़ा दुकान पर पहुंचा उच्चका उसे देखकर भागा। व्यापारी पीपाड़ा भी उसके पीछे भागा। यह माजरा देख उच्चके के पीछे शताधिक लोग दौड़ पड़े। मंडी की फाटक के बाहर पीपाड़ा ने उच्चके को दबोच लिया तथा उसके पास से नकदी लेकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान का एक और एतिहासिक कदम

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड एवम राजकीय बालिका विद्यालय के छात्र/छात्रा की कक्षा 10 के लिए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए गणित,विज्ञान एवम अंग्रेजी की एक्स्ट्रा क्लासेज दिनांक 03.02.22( गुरुवार )से शुरू कर दी जाएगी । स्थान :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड समय :- 03.30 से शाम 6.30 बजे तक

Read More
फतहनगर - सनवाड

केन्द्र का बजट मध्यमवर्गीय व आम जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा : एडवोकेट जाट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । मंगलवार को घोषित केंद्र सरकार का बजट मध्यम वर्गीय व आम जन के लिए फायदेमंद साबित होगा , राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के एडवोकेट व किसान नेता भेरूलाल जाट ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश बजट में सभी वर्गो का पुरा ध्यान रखा गया है, मध्यम वर्ग व आम जनता के सभी हितों का पुरा ध्यान रखा गया है , यह बजट आम जनता , किसान व जवान के लिए फायदेमंद साबित होगा , जाट ने इस बेहतरीन बजट के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान ने जारी किए हेल्प लाइन नम्बर

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ ने  एम्बुलेंस के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुए जरूरत मंदों से आग्रह किया है कि वे आपातकाल में हेल्पलाईन नं. 7073920594 पर सम्पर्क कर सकते हैं । एम्बुलैंस का गत दिनों लोकार्पण हुआ था तथा यह न्यूनतम दर पर सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर कॉलेज में मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता आयोजित

फतहनगर। मंगलवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं भूगोल सहायक आचार्य डॉ. शारदा जोशी उपस्थित रहे। जिसमें विद्याथर््िायों ने सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, जलीय बॉध, नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियॉ, सिंचाई संसाधन, पवन चक्की, रॉकेट, प्रकृति, दिन-रात, अवधि, जल प्रपात, मिट्टी की परतें एवं प्रकृति आदि भौगोलिक तथ्यों से सम्बन्धित मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये गये। जिसका निरीक्षण अनिता यादव एवं विनिषा वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा जोशी ने किया एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कॉलेज स्टूडेंट्स का किया वैक्सीनेशन

फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया। इसके तहत् 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कॉविशील्ड एवं कॉवेक्सिन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। टीकाकरण टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर की टीम के श्री महेश जाट एवं श्री सुभाष ने टीकाकरण का कार्य किया। वेक्सीनेशन शिविर में शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रोशनलाल शर्मा, उदयलाल कुम्हार, विरेन्द्र पालीवाल एवं रमेश वैरागी ने सहयोग प्रदान किया। ...

Read More