फतहनगर - सनवाड

रोगियों के लिए ई-रिक्शा :विधि विधान से किया ई-रिक्शा का लोकार्पण

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ द्वारा आज रोगियों के लिए ई-रिक्शा का विधि विधान से लोकार्पण किया गया । लोकार्पण जगदीश जीनगर एवं बाबुलाल गढ़ी के कर कमलों से हुआ । इस अवसर पर राकेश मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित समाजसेवी एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे ।  ई-रिक्शा की सेवा रोगियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी । इसके लिए संस्थान ने एक हेल्पलाइन नंबर 7073920594 जारी किया हैं । ई-रिक्शा रोगियों को अस्पताल लाने एवं पुनः उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करेगा । मानव सेवा के क्षेत्र में यह संस्थान पिछले काफी समय से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है । गत दिनों ही इस संस्थान द्वारा रोगी वाहन का लोकार्पण किया गया । इस रोगी वाहन की सुविधा न्यूनतम दर पर हर समय उपलब्ध है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिव रात्रि पर अलसुबह किया अभिषेक

फतहनगर । नगर के अखाड़ा मंदिर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को अल सुबह ही भोले के दरबार में भक्तों ने अभिषेक किया । इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पंचामृत से अभिषेक कर भोले के दरबार को सज्जित किया गया । महा आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया । यहां भोले के भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की मन्नत मांगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

डीएमएफटी की बैठक 3 को

उदयपुर, 28 फरवरी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक गुरुवार 3 मार्च को शाम 5.30 बजे डीएमएमटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी कमेटी के सदस्य सचिव व खनि अभियंता चंदन कुमार ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान के ई रिक्शा का कल होगा लोकार्पण

फतहनगर। मानव सेवा के क्षेत्र में मंगलवार को राकेश मानव सेवा संस्थान का एक अध्याय ई रिक्शा के रूप में और जुड़ने जा रहा है। राकेश मानव सेवा संस्थान सूत्रों के अनुसार मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सुबह 11 बजे ई रिक्शा का लोकार्पण होगा। पालिका क्षेत्र में इसी के साथ ई रिक्शा का शुभारंभ भी हो जाएगा। उक्त ई रिक्शा मरीजों को अस्पताल लाने एवं ले जाने में उपयोग लिया जाएगा। उक्त सेवा मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। राकेश मानव सेवा संस्थान ने पिछले दिनों ही रोगी वाहन का लोकार्पण किया था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महा शिवरात्रि पर कल होंगे विविध आयोजन

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के शिवालयों में विविध आयोजन होंगे। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में सायंकाल भोले की झांकी सजेगी। रात्रि 8 बजे से पप्पु महाराज एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी तथा रात्रि 11 बजे महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। नगर के अन्य शिवालयों पर भी धार्मिक आरयोजन एवं साज सज्जा के कार्यक्रम होंगे। पूर्व संध्या पर शिवालयों को विद्युत सज्जा के साथ ही उत्सवी आयोजन के लिए तैयार कर लिया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के जिला संस्कार केन्द्र प्रमुखों की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

फतहनगर। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के जिला संस्कार केंद्र प्रमुखों की ऑनलाइन बैठक अखिल भारतीय संस्कार केंद्र प्रमुख रामस्वरूप शर्मा प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख प्रभात आमेटा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में स्वराज 75 के कार्यक्रम, केंद्रों के समिति सम्मेलन, वार्षिक उत्सव, केंद्र संचालक की एक माह वर्चुअल एक माह ऑफ लाइन बैठक .संस्कृति प्रवाह परीक्षा. मातृ सम्मेलन .अभिभावक सम्मेलन. कन्या पूजन. सूर्य नमस्कार. मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम .नियमित योजना अनुसार प्रवास , आवर्ती प्रशिक्षण बैठक. नए केंद्र संचालक का प्रशिक्षण वर्ग विषयों पर वार्ता हुई। केंद्रों के प्रभावी संचालन होने पर केंद्रों के माध्यम से नई शिक्षा नीति प्रबल होगी। विद्या भारती संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इन केंद्रों पर शिक्षा के साथ संस्कार , अनुशासन . ईमानदारी. सत्य निष्ठा. माताजी पिताजी सभी बड़ों का आदर सम्मान . कर्तव्यपा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूजा -अर्चना के साथ अफीम की चिराई व लुवाई का काम शुरू

फतहनगर । ईन्टाली क्षैत्र में अफिम के किसानों ने शुभ मुहूर्त में मां कालीका की पूजा अर्चना के बाद अफिम की फसल में चिरा लगाने व लुवाई का काम शुरू हो गया है।अफिम के डोडो में नक्का (नाणा) औजार से चिराई करते हैं और सुबह छरपलों से दुध को एकत्रित किया जाता है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोबाइल फटा,युवक को आई मामूली चोटें

फतहनगर। सनवाड़ में आज एक युवक के हाथ में मोबाइल फट गया जिससे युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। युवक कमलेश पारासर मोबाइल पर बात करने के बाद जैसे ही उसे जेब में रखने लगा मोबाइल फट गया। इससे युवक के चेहरे पर हल्की चोंट आई जबकि उसके सीने के पास शर्ट फट गया। मामूली बाल भी झुलसे। जान माल का नुकसान बच जाने पर युवक कमलेश ने राहत की सांस ली। मोबाइल फटने के साथ ही लोग जमा हो गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कलश 2022ः खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ ललित कुमावत ने 100 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखा कर किया। खेल प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं शारीरिक शिक्षक श्री रामलाल गाडरी के अनुसार खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके अन्तर्गत छात्र वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम कृष्णवर्धन,लादूलाल,द्वितीय कमलेश गाडरी तृतीय जगदीश जाट रहे। 200 मीटर मे प्रथम कमलेश गाडरी, द्वितीय लादूलाल जाट तृतीय अजय जाट तस्तरी फेंक में प्रथम गगन जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय भगवती लाल जाट, भाला फेंक मे प्रथम जगदीश जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय अभिषेक सिंह राठौड़ गोला फेंक मे प्रथम राहुल जाट, द्वितीय जगदीश जाट, तृतीय शुभम छीपा रहे। इसी के साथ छात्रा वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम सीता जाट, द्वितीय आशा जाट, तृतीय मुस्कान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुमुक्षु भंडारी के दीक्षा महोत्सव पर चौबीसी का आयोजन

फतहनगर ।  वर्षीतप तपस्वी एवं मुमुक्षु विनय भंडारी की जैन भागवती दीक्षा अक्षय तृतीया पर मावली तहसील के थामला गांव में होनी है । इस महोत्सव के तहत शुक्रवार को वल्लभनगर के लिए जैन स्थानक में मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि के सानिध्य में  चौबीसी का आयोजन किया गया इसमें श्रावक श्रावकाओं ने उत्साह से शिरकत की । कोमल मुनि व रमेश मुनि खेरोदा की ओर विहार करेंगे । संतद्वय का होली चौमासा रेलमगरा तहसील के बनेड़यामें गांव में होना है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

ऑनलाइन ठगी कर फर्म के खाते में मंगवाए 2 करोड़ रुपए

फतहनगर । फतहनगर थाना क्षेत्र में दो-तीन लोगों ने ऑनलाइन लोगों से ठगी कर एक व्यावसायिक फर्म के खाते में दो करोड़ से अधिक रुपया मंगवाकर कई लोगों से ठगी की है । मामले में जब फर्म के खाते से दो करोड़ निकल गए तो जिस महिला के नाम पर यह बैंक खाता था उसने कुछ लोगों के खिलाफ उसके खाते से दो करोड़ निकलवाने का मामला दर्ज करवाया है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ के बाशिन्दों को मिली मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे की सुविधा,

फतहनगर। सनवाड़ के लोगों को अब जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। पिछले दिनों समाजसेवा के तहत राकेश मानव सेवा संस्थान ने एम्बुलैंस का लोकार्पण कर सुविधा मुहैया करवाई वहीं मंगलवार को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आज अस्पताल के ठीक सामने मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समाजसेवी उदयपुर निवासी शांतिलाल जैन, गणपतलाल स्वर्णकार,डॉ.नरेन्द्र भाटी,डॉ.रविन्द्र गोयल एवं डॉ.महेश वजुवावत के कर कमलों से फीता काट कर किया गया। इससे पहले संचालक अतुल जैन व शुभम अग्रवाल ने अतिथियों की अगवानी एवं स्वागत किया। जैन व अग्रवाल ने यहां उपलब्ध सुविधा की सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद विनोद यादव,सुनील मून्दड़ा,पूर्व पार्षद अशोक जैन फोटोग्राफर,पुरूषोत्तम मोर, अजय मोर,अशोक मोर,बीमा निगम के अनिल दाखेड़ा,राज कुम...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महिला मोर्चा ने भाजपा नेता कल्याण सिंह पोखरणा की शादी की सालगिरह मनाई

फतेहनगर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूर्व नगरपालिका चेयरमैन एवम वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता कल्याण सिंह पोखरना और काकी जी की 49 वी शादी की सालगिरह केक काटकर मनाई । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ,महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला , फतहनगर सनवाड महिला मोर्चा महामंत्री चित्रा  त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शाहिदा बानू व मंत्री पुष्पा साहू की उपस्थिति रही ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में आज मेडिकेयर का शुभारंभ

फतहनगर । सनवाड़ में आज मेडि केयर डायग्नोस्टिक सेंटर एंड डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ होने जा रहा है ।  सरकारी अस्पताल के सामने आरंभ होने वाले इस मेडिकेयर सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनों एवं अनुभवी विशेषज्ञो की सेवाऐं उपलब्ध रहेगी । टीम मेडिकेयर के अतुल वजुवावत तथा शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस केन्द्र पर विभिन्न जाँचों की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्ति पीठ पर सभागार की नींव भराई का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। यहां के प्रमुख शक्तिपीठ आवरी माता मंदिर पर रविवार को सभागार की नींव भराई का शुभारंभ प्रातः 9बजे किया गया। इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने विधि विधान से मुहूर्त करवाया। इस अवसर पर माताजी के सेवक हीरा लाल, शंकरलाल, अंबालाल संरक्षक मुकंद सिंह राणावत, मंदिर विकास कमेटी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित पालीवाल, निर्माण कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौड़,पूर्व पार्षद कल्याणसिंह पोखरना, क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, रितु अग्रवाल, निर्भय कोठारी, बिहारीलाल अग्रवाल, बंशीलाल कुमावत आदि धर्मप्रेमी मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्तिपीठ: सभागार निर्माण की नींव भराई का मुहूर्त कल

फतहनगर । नगर के आवरी माता शक्ति पीठ पर मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। यह कार्य आवरी माता मंदिर विकास समिति की देखरेख में चल रहा है ।  मंदिर विकास कमेटी के अनुसार सभागार निर्माण की नींव भराई का मुहूर्त रविवार को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा ।  मंदिर विकास कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे जीर्णोद्धार के कार्य में तन मन धन से सहयोग करें ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ क्षेत्र के बच्चे फौज हेतु प्रेरित हों : कर्नल मोहन सिंह शेखावत

फतहनगर । वैसे तो मेवाड़ की धन्य धरा पर बप्पा रावल, महाराणा उदय सिंह, महाराणा प्रताप , भिलू राणा पुंजा जैसे कई सूरमाओं एवम् रणबाकुरों ने जन्म लिया जिन्होंने ताक़त एवम् अपने अदम्य साहस से जालिम विदेशी ताकतों को मिट्टी में मिलाया लेकिन पिछले पांच छह दशकों से मेवाड़ निवासियों में देश प्रेम कम होने लगा है जिसका नतीजा मेवाड़ क्षेत्र के लोगो का सेना में भर्ती होना कम हो गया है ये इस सूरमाओं की धरती के लिए खेद की बात है इसलिए कर्नल मोहन सिंह शेखावत मेवाड़ के गांव गांव ढाणी ढाणी शहर शहर गुम गुम कर लोगों को सेना में भर्ती होने के प्रेरित कर रहे हैं उनमें स्वाभिमान की भावना जगा रहे हैं इसी उद्देश्य को मध्य नज़र रखते हुए कर्नल शेखावत ने आज समिधा बाल ग्रह का ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्नल शेखावत ने बाल ग्रह के बच्चो की एक घंटे की मैराथन क्लास में फौज में भर्ती होने के लिए कौन सी परीक्षा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली का खंभा टूटा,अंधेरा छाया

फतहनगर । नगर में एक जगह बिजली का खंभा टूटने से बिजली गुल हो गई । बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल होने में घंटे भर का वक्त लग सकता है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

समसामयिक लेखः जीवन साथी चयन में है मां-बाप की महत्वपूर्ण भूमिका

मैं बड़ा हो गया हूं। मैं सब समझता हूं तथा निर्णय लेने की क्षमता रखता हूं। इस प्रकार की सोच रखने वाला अनुभव में माता-पिता से बड़ा नहीं हो सकता। जी हां। अतीत में झांके तो पता लगेगा कि बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय माता-पिता ही किया करते थे। उसके वैवाहिक जीवन को लेकर मां-बाप की सोच के आगे आज बालक की सोच अलग हो गयी है। माता-पिता क्या समझते हैं। बालक मां-बाप को इस मामले में अपने से बौना समझने लगा है। जिन मां बाप के हाथों में पला बढ़ा उन्हीं को अपने से कमत्तर आंकने लगा है। जो युवा भावनाओं में बहकर अपनी मर्जी का मालिक बनकर जीवन साथी चयन करता है उसके जीवन में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। मां-बाप प्रत्येक दृष्टि से सोच विचार के बाद बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय लेते हैं। मां-बाप का सपना यही होता है कि मेरी औलाद सुखी रहे तथा जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं आवे। वे अपने जीवन का सारा श्रम,सारा सु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर के पटेल स्टेडियम में किया होली का रोपण

फतहनगर । बुधवार को नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में शाम 4:00 बजे होली का रोपण किया गया । रोपण से पूर्व होली का विशेष शृंगार किया गया । होली के रोपण अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पालीवाल, समाजसेवी रामेश्वर लाल खंडेलवाल ,गोपाल लाल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे । नगर का मुख्य कार्यक्रम इसी स्टेडियम में होता है ।

Read More