वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोहः चंगेड़ी में मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम पर होगा विद्यालय विकास
फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का पंचायत स्तरीय वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मंगलवार को पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत के मुूख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट अति विशिष्ट अतिथि एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत, भगवानलाल जाट,मोहनलाल जाट, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,आर.पी. मुकेश त्रिवेदी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम का किया विमोचनः विद्यालय विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम के बैनर का मुख्य अतिथि जीतसिंह चुण्डावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार एवं अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। पंचायत प्रारंभिक श...
Read More