फतहनगर। बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की एक बैठक हुई जिसमें नववर्ष स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें मंदिरों से प्रभात फेरी निकालना, नगर में रेखांकन करवाना, सेवा बस्ती में नववर्ष की बधाई संदेश भेजना,सर्व जाति के प्रमुखों को आग्रह करना कि अपना एक द्वार लगवाना,माता जी के मंदिर की सजावट,होर्डिंग लगाना, बैनर बनवाना,चौराहे की सजावट कर द्वार लगाना, घर के सामने रंगोली बनाना, नगर में ध्वजा पताका लगवाना, सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना आदि निर्णय समिति ने लिए है। नव वर्ष स्वागत समिति का संयोजक रोहित मारु सहसंयोजक शिवकुमार डीडवानिया, जीवन आर्यवीर को बनाया गया। बैठक में भारत सिंह झाला,हिम्मत सिंह राव, मनोहरलाल कावड़िया, मांगीलाल सांखला, रामलाल सोनी, राजेंद्रकुमार उनिया, रामदेव खटीक, मुकेश खटीक,रोशन खटीक, भाविन जैन, प्रह्लादसिंह राणा...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ का वार्षिकोत्सव उमंग 2022 मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक थे। इस अवसर पर उप सरपंच जीवनसिंह चौहान,पूर्व एसएमसी अध्यक्ष देवीलाल जाट,भगवान लाल गेणा आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल मेघवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थानी गीतों एवं देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान डांगी ने विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण एवं कमरों के छत मरम्मत करवाने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के भामाशाह वेणीराम भील,लादूलाल गाडरी, शंकरलाल गेणा,गोपाल सोनी,शंकर...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज द्वारा भूगोल एवं विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। जिसके अन्तर्गत चारभुजा व आस-पास के क्षैत्रों का भ्रमण किया और छात्रों को प्रकृति से रूबरू कराया। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत द्वारा दी गई। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.शारदा जोशी,विज्ञान संकाय से कैलाश चन्द्र सेन, मानसी मण्डोवरा एवं शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रमेश वैरागी, भैरूलाल भील भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वराज 75 के तहत विद्यार्थियों की तिरंगा रेली का आयोजन किया गया। रेली विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के प्रांगण से प्रारंभ हुई तथा फतहनगर के विभिन्न गली मोहल्लों से होकर गुजरी। रेली में विद्यार्थी तिरंगा एवं भगवा लिए दुपहिया वाहनों पर सवार थे। सबसे आगे डीजे पर देश भक्ति गीत तिरंगा रेली की शान में चार चांद लगा रहे थे। सबसे अंत में सुसज्जित रथ चल रहा था जिसमें विद्यार्थी भगतसिंह,स्वामी विवेकानंद,चन्द्रशेखर एवं अन्य वीरों के परिधान में दिखे। तिरंगा रैली का समापन फतहनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। रैली के दौरान संघ के स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी ग्राम पंचायत के राजपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं को लेकर ग्रामीण आगे आए तथा बच्चों के लिए पानी के कैंपर व अन्य सामग्री प्रदान की। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता वर्मा ने बताया कि सुविधाओं को लेकर गांव के लालुपुरी व मुकेशपुरी ने सहयोग की पहल करते हुए विद्यालय को बच्चों के लिए पानी के दो कैंपर,स्टूल व चार कुर्सियां प्रदान की। इस सहयोग पर दोनों ही भामाशाहों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भैरूलाल,अध्यापिका सुलेखा योगी,श्यामुबाई,नवलपुरी व लक्ष्मणपुरी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था प्रधान ने दोनों ही भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु फतहनगर में आज गोयल हेल्थ केयर व गोयल स्कीन-हेयर केयर का भव्य शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल के चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र परिवेश में यह एकमात्र सर्व सुविधायुक्त सेंटर है जहाँ पर किफायती व सुलभ चिकित्सा सेवायें उपलब्ध है। हॉस्पिटल का शुभारंभ मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, मावली प्रधान व पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष डॉ आंनद गुप्ता, सोनोलेब ग्रुप के डायरेक्टर डॉ अनिल बंसल, पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.हामिद हुसैन ने फीता काट कर किया। डॉ.आर.के.गोयल व डॉ. नीलिमा गोयल द्वारा सभी अथितियों का स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर सेंटर के प्रबंधक शुभम अग्रवाल द्वारा संचालन किया गया। उन्होंने सेंटर पर दी जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं व सरकारी योजनाओं के लाभ के ल...
Read Moreफतहनगर । यहां के अग्रसेन नगर में रविवार को हेल्थ केयर का शुभारंभ होने जा रहा है । प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे ।
Read Moreफतहनगर। किंग सेना फतहनगर शाखा ने आज पुलिस प्रशासन को बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा गया कि वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर भुवनेश पुरी, नितेश वैष्णव,कैलाश खटीक,राकेश मारोठिया, महेंद्र कुमावत, गुड्डू पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। भाजयुमो फतहनगर-सनवाड़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भाजयुमो उदयपुर देहात जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत,पूर्व पार्षद रामदेव खटीक, बादल देवसिंह राणावत, महेंद्र सिंह द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिसमें महामंत्री शैलेश मीणा, महामंत्री भाविन जैन,उपाध्यक्ष आयुष मोर, मंत्री शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मीडिया प्रभारी गोपाल प्रजापत,प्रवक्ता गौरव पालीवाल,संगठन मंत्री कुमार शानु, कार्यालय मंत्री सूर्य प्रताप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य गिरीजेश लोहार का स्वागत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। जनाधार में अंकित जन्मतिथि स्कूली बच्चों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गयी है। आश्चर्य तो तब होता है जब कई बच्चों के जन्म तारीख पिता की जन्म तारीख के समकक्ष ही अंकित की दी गई। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए तो इससे परेशानी खड़ी हो गयी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में अध्ययनरत बालिका सुश्री सायना के आधार कार्ड में पिता की जन्म तारीख भी गलत अंकित है। पिता की जन्म तारीख 01.01.1950 अंकित है तथा पुत्री की जन्म तारीख भी यही डाल दी गई। ऐसे कई उदाहरण हैं। ऐसे में शुद्धिकरण के लिए बच्चों को भटकना पड़ रहा है तथा इसमें संशोधन के लिए उन्हें अनावश्यक खर्च वहन करना पड़ रहा है। ...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निवर्तमान एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेलेष मीणा को महामंत्री मनोनीत किया। मीणा के अलावा सनवाड़ से भाविन जैन को भी महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। आयुष मोर व ऊँकारदास वैष्णव को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रेयांस पोखरना, शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मोहित सोनी को मंत्री बनाया गया। रोशन जटिया को कोषाध्यक्ष,गोपाल प्रजापत को मिडिया प्रभारी,हिमांशु सिकलीगर को सहमीडिया प्रभारी, अमित सोनी को आई टी सेल संयोजक, एडवोकेट गौरव पालीवाल को प्रवक्ता, कुमार सानु को संगठन मंत्री, लोकेश खटीक को प्रचार प्रसार मंत्री, सूर्यप्रताप सिंह रावल को कार्यालय मंत्री तथा रौनक तातेड़,मोहित शर्मा,गिरिजेश लौहार को बतौर सदस्य के रूप में शामिल किया गया। ...
Read Moreफतहनगर । मावली विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत को मोदी -योगी के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन की जीत बताते हुए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया है । देश के चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने पर जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है ।
Read Moreफतहनगर । उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाजी के साथ मनाया । मेन चौराहे पर जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा बुलडोजर पर चढ़कर बुलडोजर बाबा की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पालिका में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
Read Moreफतहनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा फतहनगर की ओर से बैंक की महिला उपभोक्ताओं को विभिन्न बैंक सम्बंधी जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक राहुल सोनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला उपभोक्ताओं को बैंक सम्बन्धी होने वाली धोखाधड़ी, वित्तीय लाभ,बैंक उत्पाद सहित बैंक सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई।
Read Moreश्री श्याम कीर्तन में बाबा के भक्तों का उमड़ा सैलाब,खराब मौसम की मार के बावजूद जमे रहे लोग
फतहनगर। यहां के.आर.जी.गार्डन में श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें खराब मौसम ने खलल भी डाला लेकिन भक्तों का जोश कम नहीं हुआ तथा भजन संध्या का लुत्फ उठाने भारी भीड़ जमा रही। भजन संध्या से पूर्व नगर में श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने नाचते गाते नगर परिक्रमा करवाई। शोभायात्रा गार्डन पहुंच कर सम्पन्न हुई जहां श्याम बाबा का दरबार सजा। मौसम खराब हो गया तथा ठण्डी हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। खराब मौसम के चलते आयोजकों को कार्यक्रम फेल होने का डर सताने लगा लेकिन भक्तों का जोश था कि पूरा पाण्डाल खचाखच भर गया। भजन संध्या में युवा तो युवा महिलाओं की तादाद भी कम नहीं थी। ज्ञात रहे कि जब-जब भी यहां श्याम बाबा की भजन संध्या हुई है भक्तों का सैलाब ही उमड़ पड़ा है। मंच के सबसे उपर श्याम बाबा का दरबार सजा तथा उनके ठीक सामने ही जोत लगाई गई जहां भक्तों ने बारी-बारी ने आ...
Read Moreफतहनगर। उपखंड में महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा दिव्या प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन उदयपुर एवं दिव्या एसोसिएट उदयपुर के सौजन्य से भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति के उद्देश्य से राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता का डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल कार्यक्रम संयोजन महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मावली आशा नेमानी ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता वर्मा प्रदेशाध्यक्ष इन्टर नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल थी जबकि विशिष्ट अतिथि सम्पतलाल रजक निदेशक, दिव्या एसोसिएट उदयपुर एवं ललिता शर्मा अध्यापिका नाथद्वारा थी। रंगोली के दौरान प्रतिभागियों ने देश के योद्धाओं यथा झांसी की ...
Read Moreफतहनगर। सरकारी स्कूलों में बुधवार से पुनः मिड डे मिल के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बालक-बालिकाओं के लिए दोपहर का भोजन शुरू हुआ। कोरोना के लम्बे अंतराल के बाद आज पुनः शुरू हुए इस योजना के भोजन का बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वाद लिया। मध्यान्ह के दौरान सरकारी स्कूलों में आज बच्चे पंक्तिबद्ध होकर भोजन करने बैठे। इन सुनहरे पलों को शिक्षकों ने अपने केमरों में कैद किया तथा विभाग के निर्देशानुसार अधिकारियों को छाया चित्र शेयर कर पोषाहार के प्रारंभ होने की सूचना दी। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण उक्त योजना बंद पड़ी थी तथा बच्चों को पोषाहार के किट प्रदान किए जा रहे थे। मावली तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में आज दोपहर का भोजन बना तथा शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने भोजन किया। सरकारी स्कूलों में रोजाना पोषाहार के तहत तय मीनू के अनुसार दोपहर का भोजन दिया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था तथा चटक धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर बाद तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव आया तथा घने बादल छाने के साथ ही बारिश की बूंदों के साथ हवा एवं ओले गिरने शुरू हो गए। ओलों चने के आकार के थे। इससे रबी की फसल गेहूं,जौ,चना व सरसों में काफी खराबे की जानकारी है। फसलें खेतों में बिछ गई। अफीम में भी नुकसान हुआ है। जेवाणा की सरपंच श्रीमती सीता जाट एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भैरूलाल जाट ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के आस पास के गांवों में ओलावृष्टि के चलते अधिक नुकसान हुआ है। सरकार गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करें। चंगेड़ी क्षेत्र में भी बारिश के कारण फसलें बिछ गई तथा नुकसान हुआ है। फतहनगर में ओलावृष्टि हुई तथा सड़क पर पानी बहकर निकला। इस बारिश के कारण फायदा कम और नुकसान अधिक हुआ है। इधर क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने संभागीय आयु...
Read Moreफतहनगर । पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी, राजेन्द्र सोनी तथा गिरिराज सोनी की माताश्री श्रीमती रतनदेवी सोनी धर्मपत्नी स्व.श्री औंकारलाल जी सोनी का 7 मार्च को देहावसान हो गया था । स्व.श्रीमती सोनी का उठावणा आज शाम 4.30 बजे स्वर्णकार समाज भवन में रखा गया है ।
Read Moreफतहनगर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसके अंदर विद्यालय के महिला अभिभावकों द्वारा बड़ चढ़ के भाग लिया प्रतियोगिता में मेंहदी,रंगोली, एक मिनट में गुब्बारा फुलाओ , पिरामिड बनाओ , प्रश्नोत्तरी, कुर्सी रेस, इत्यादि रखी गई। उक्त प्रत्योगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही महिला प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोनी एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर्स प्रीतिका कुंवर चौहान,सुमन सुखवाल द्वारा की गई। विद्यालय की PRo सुमन सेन द्वारा महिलाओ का स्वागत किया गया। इसके साथ ही मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के संभागीय अध्यक्ष उदयपुर ललित सुखवाल द्वारा महिलाओ के अधिकार और समस्त क्षेत्र मे कार्य करने के बारे में अवगत करवाया।
Read More