फतहनगर (www.fatehnagarnews.com)। मंगलवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान द्वारा यूजीसी कानून के विरोध में उप तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम 2020 संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 में निहित समानता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह कानून सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार की भावना के विपरीत है और समाज में विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देता है। इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत सामान्य वर्ग के नागरिकों को बिना किसी प्राथमिक जांच के दोषी ठहराया जा सकता है। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस कानून में झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कोई कठोर व्यवस्था नहीं है, जिससे निर्दोष नागरिकों के सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। इस अधिनियम में केवल नियत को आधार बनाकर मुकदमा दर...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की
जयपुर, 27 जनवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सशर्त मातृत्व सहायता प्रदान करना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन में राजस्थान गत अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि में देश में अग्रणी तीन राज्यों में रहा है। राज्य में अब तक इस योजना से 11, 85, 548 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। मुख्य सचिव ने सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य ब...
Read Moreफतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रभु लाल जाट रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार जैन, नारायण मोर, धर्मेश चपलोत, सुनील मूंदड़ा, हेमलता देवड़ा, प्रकाश देवड़ा, गिरधारी लाल गदिया, धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, भंवर सिंह चुंडावत, भंवर लाल सोनी, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, हेमेंद्र सिंह राठौड़, गोवर्धन सोनी, डूंगरसिंह सिंयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निदेशक अजय जैन ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह गान एवं अत्यंत स...
Read Moreराज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस- मंत्रियों एवं जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
26 जनवरी 2026, 09:10 PM जयपुर, 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया गया। समारोह में वीरांगना व स्वतंत्रता सैनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्...
Read Moreफतहनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला को पशुपालन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन एवं रखरखाव कार्य में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। गौशाला प्रबंधन की ओर से कैलाश चंद्र बंसल ने उक्त सम्मान पत्र पशुपालन विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. लक्ष्मी नारायण के हाथों ग्रहण किया। श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन के लिए सम्मानित करने पर नगर के गौ भक्तों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह गौशाला पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित हो चुकी है। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयदीप मेहता ने झंडा रोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच सुखदेव पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल इत्यादि थे। समारोह में पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसकी सराहना वहां उपस्थित समस्त गांव वालों ने उन्हें पुरस्कृत कर की। समारोह का संचालन नरेश पालीवाल ने किया। यह कार्यक्रम पूरा श्रीमती आरती वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, यह जानकारी स्थानीय विद्यालय से श्री लोकेश आमेटा ने प्रदान की। ...
Read Moreगणतंत्र दिवस पर मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान
मावली। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर प्रांगण में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की।मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे।विशिष्ट अतिथि दलीचंद डांगी थे।अतिविशिष्ट अतिथियों में रोशन लाल सुथार एवं कैलाश गाडरी थे।ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।तहसीलदार मावली दिनेश यादव, विकास अधिकारी मावली शैलेन्द्र पी सिंची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर, नायब तहसीलदार घासा, पीईईओ मावली कमलेश दलाल, उप प्रधानाचार्य कैलाश मेघवाल, प्रधानाचार्य भान सिंह राव,उप प्रधानाचार्य पुष्कर लाल गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल,समग्र शिक्षा मावली से चुन्नी लाल अहीर, रामकेश कोली के पी यादव सहित नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के गाँवों से अभिभावक, समाजसेवी, भामाशाह, शिक्षावि...
Read Moreमावली। मावली में "विकसित भारत जी राम जी" ट्रैक्टर रैली एवं जनसभा में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मावली विधानसभा प्रभारी श्री कृष्णगोपाल पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री रोशन सुथार,कार्यक्रम के संयोजक श्री मोहब्बत सिंह राव, मावली मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश गाडरी, डबोक मंडल अध्यक्ष श्री जीवन सिंह राव, घासा मंडल अध्यक्ष श्री पर्वत सिंह कीतावत, घासा मंडल संयोजक श्री रतन सिंह किकावत, फतेह नगर मंडल अध्यक्ष श्री नितिन सेठिया, पूर्व प्रधान श्री सुशील ओस्तवाल, पूर्व प्रधान श्री जीत सिंह चुंडावत, श्री हेमेंद्र जाट, जिले के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गणपति सोनी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखण्ड क्षेत्र के ईंटाली पंचायत मुख्यालय पर रविवार को ग्रामीण उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सबसे अधिक ग्रामीण सहकारिता विभाग द्वारा लाभान्वित हुए। इस शिविर में ईंटाली,ढुंढिया,बड़गांव व आमली पंचायत के किसानों ने भाग लिया। सहकारिता विभाग के निरीक्षक नरेंद्रसिंह देवल, ऋण पर्यवेक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी, ईंटाली,बड़गांव व्यवस्थापक प्रहलादसिंह चारण,आमली व्यवस्थापक सत्यनारायण पालीवाल,सुनील कुमार जैन ने सहकारिता की ऋण योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा 139 पशु स्वास्थ्य पत्र बनाए गए। साथ ही 265 पशुओं का प्राथमिक उपचार कर कमिनाशक दवाइयां दी गई। डॉ.जितेंद्रकांत नागर, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त पशुपालक,पशुधन निरीक्षक प्रेम जाट एवं परस राम जाट,विभाग इंटाली की टीम ने सहयोग दिया। सामुदायिक चिकित्सालय इंटाली की टीम द्वारा कुल 98 मरीजों का इलाज किया। इसमें नर...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर के तिरुपति रॉयल कॉटन पर रविवार को फेस्टिवल धमाका ऑफर का लक्की ड्रा खोला गया।शोरूम के प्रोप्राइटर रामकिशन मंडोवरा ने बताया कि लक्की ड्रा के अन्तर्गत ईवी स्कूटर के विजेता गोपाल लाल अग्रवाल रहे जबकि वॉशिंग मशीन के विजेता राजेंद्र अग्रवाल,अजय सोनी, जय कुँवर आशिया रहे। माइक्रो ओवन के विजेता घनश्याम वैष्णव व जमनेश अग्रवाल रहे। अन्य उपहारों में विजेताओं को डबल बेड कंबल, यात्रा गद्दे,आयरन,हैंड ब्लेंडर,जूसर मिक्सर दिए गए। कार्यक्रम के अतिथि केबीसी विजेता ताज मोहम्मद,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,व्यवसायी मोहित चपलोत,सुरेश, सुभाष मंडोवरा थे। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ (मावली)ने जिला स्तरीय स्किल कम कम्पीटीशन 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन अतिथि गार्डन सेक्टर 9,उदयपुर में आयोजित किया गया जिसमें जिले के समस्त व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के कक्षा 10 के छात्र श्री विपुल गाडरी द्वारा बनाए गये मॉडल स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। छात्र को कुशल मार्गदर्शन प्राध्यापक श्री शंकर लाल गाडी व अतिथि शिक्षक अर्पित जैन द्वारा दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमति वर्षा त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर छात्र विपुल गाडरी,मार्गदर्शक शिक्षक व समस्त स्टॉफ को बधाई प्रेषित की। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के तिरुपति रॉयल कॉटन शोरूम पर चल रहा फेस्टिवल ऑफर का लकी ड्रा रविवार को दोपहर दिन में २ बजे खोला जाएगा।शोरूम के रामकिशन मंडोवरा ने बताया की दिवाली ऑफर के तहत शोरूम से खरीदी करने पर लकी ड्रा के कूपन दिए गए थे जिसमे ईवी स्कूटर, वॉशिंग मशीन ,ब्लैंकेट ,ओवन और अन्य इलेक्ट्रिक आइटम ड्रा में निकाले जाएँगे। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश महाविद्यालय फतेहनगर, लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय मावली में राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर अलग प्रकार की गतिविधियां की गई जिसमे लड़कियों को बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, हिंसा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इसके तहत मोरठ व ओगनाखेड़ा समुदाय में बेटी जन्मोत्सव मनाते हुए बालिका दिवस की जानकारी दी गई। बेटियों के जन्मोत्सव मनाते हुए कुमकुम टीका लगा कर गुड खिला कर समुदाय में बालिका दिवस मना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली में बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से हेड कां.बाबूलाल एवं विकल्...
Read Moreमावली। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षैत्र मावली का विकसित भारत जी रामजी जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सुबह 10 बजे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एव चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी, विधानसभा प्रभारी व प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल,जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलिया, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में आयोजित होगा। सम्मेलन में ट्रैक्टर रैली मेला ग्राउंड से सीनियर सेकेंडरी स्कूल मावली तक आयोजित की जायेगी। रैली मेला ग्राउंड पुलिस थाना मावली के सामने से प्रारंभ होगी। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी विद्यालय के 8 मेधावी विद्यार्थियों का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लेवल–2 में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा-6 के प्रखर कवाड़िया पुत्र सत्यप्रकाश कवाड़िया तथा कक्षा-7 के सावी सामोता पुत्री विशाल सामोता, हिमांशी पालीवाल पुत्री महेंद्र पालीवाल, कनक लता पुत्री कमल जोशी, विधिशा धुप्पर पुत्री मनोज धुप्पर, तनिशा मीणा पुत्री भेरूलाल मीणा, चेष्टा जैन पुत्री निलेश पोखरना एवं नक्ष पुत्र अजय कुमार भावसार शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने प्रथम स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा उदयपुर में आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शु...
Read Moreफतहनगर।महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा के द्वारा छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्यक्रम फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में रखा गया। शाखा के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि स्कूल के निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य मीना कुमावत, उपप्रधानाचार्य पारुल भंडारी, मनीष यादव, सोनल जैन, ललिता विजयवर्गीय, ममता चौधरी एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने अवेयरनेस सेमिनार रखकर बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किए। इस कार्यक्रम में शुभम परमार, विशाल सामोता एवं समस्त महावीर इंटरनेशनल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। ...
Read Moreकांकरवा। मानव सेवा के सरोकार को साकार करते हुए यहाँ भामाशाहों द्वारा जरूरतमंदों को 150 ऊनी कंबल वितरित किए गए। पीएम श्री राजकीय विद्यालय काकंरवा के परिसर में पूर्व सरपंच पुष्पादेवी बाफना, संपत कुमार बाफना, विजय कुमार बाफना, सूरज बाफना, काका चाय काकंरवा वाले की ओर से जरूरतमंद लोगों, गरीब विधवा महिलाओं को 150 कंबल वितरण की गई। इस अवसर पर फतहनगर से भूपेंद्रसिंह रावल, ग्रामवासी यशपाल सिंह पंवार, चुन्नीलाल जाट, लादूनाथ योगी ,उपसरपंच जगदीश चंद्र तेली,शिवपाल सिंह पंवार, नारायण लाल रेगर, सदाशिव यादव,किशोर लाल यादव,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे रामकन्या विजयवर्गीय अध्यापिका ने बताया कि बाफना परिवार ने पिछले कई वर्षो से इस सेवा कार्य में सहयोग करते आ रहे हैं व समाजसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। ...
Read Moreमावली उपखंड क्षेत्र के ईंटाली गांव में ब्लैक गोल्ड के नाम से विख्यात अफीम की फसल पर लहलहाते सफेद फूल कश्मीर की वादियों सा मन मोहक दृश्य पैदा कर रहे हैं। इस दृश्य को अपने केमरे में कैद किया है ईंटाली निवासी मधु सूदन पारीक ने। ...
Read Moreफतहनगर। उपखंड क्षेत्र मावली के उदाखेड़ा में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड -उदयपुर निरंजनसिंह राठौड़ द्वारा किसानों को फसलों की स्थिति और कृषि संबंधी सेक्टर के किसानों से वार्ता की एवं आत्मा परियोजना निदेशक डॉ राजेश्वरी राणावत द्वारा आत्मा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषि अधिकारी सुश्री रितिका हाड़ा द्वारा किसानों को टिकाऊपन खेती एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शोभालाल जाट कृषि विशेषज्ञ द्वारा जैविक खेती वर्मी कंपोस्ट की जानकारी एवं सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा फसलों में लगने वाले कीट बीमारी की जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक मित्र ललित सिंह भाटी द्वारा वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि एवं विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी बद्रीलाल...
Read Moreफतहनगर। मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। मेघा पीटीएम बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति पर अभिभावकों से गहनता से विचार विमर्श किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित निपुण मेला का अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं महिलाओं ने प्रतिभाओं की कला, कौशल देख कर प्रशंसा की। पलाना कला विद्यालय के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भामाशाहों द्वारा गन्नें का ज्यूस पिलाया गया। सनवाड़ महात्मा गॉंधी विद्यालय में भामाशाह उमेश आचार्य एवं परिवार द्वारा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए सरस्वती पूजन एवं हवन पश्चात् भूमि पूजन किया गया। सीबीईओ कार्यालय समग्र शिक्षा मावली परिसर में सरस्वती की तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, धूप अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर, प्रसाद चढ़ा कर, सरस्वती ...
Read More