फतहनगर । पतंजलि आरोग्य केंद्र फतहनगर नया बाजार में आज प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक पतंजलि से दीक्षित चिकित्सक द्वारा चिकित्सा एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा । चिकित्सा एवं परामर्श के लिए प्रत्येक रविवार पर चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे । ऑन कॉल महिला चिकित्सक की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी हैं । अधिक जानकारी के लिए 9784 060 852 पर संपर्क किया जा सकता है ।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर । सनवाड़ जी एस एस से जुड़े मोरठ, मानखंड व भूमलावास में आज से थ्री फ्रेस सप्लाई का समय परिवर्तित कर प्रातः7 से1 बजे किया जा रहा है । यह जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी ।
Read Moreफतहनगर । नव वर्ष स्वागत समिति फतहनगर सनवाड़ की ओर से विशाल भगवा रैली का आयोजन फतेहनगर सनवाड़ में किया गया । रैली का शुभारंभ विद्या निकेतन विद्यालय सनवाड़ से प्रारंभ होकर सनवाड़ में वाक्या जी बावजी जीनगर मोहल्ला मुख्य बाजार नरसिंह मंदिर चारभुजा मंदिर रावलाचौक होते हुए भगवा सर्किल सनवाड़ से प्रताप चौराहा फतहनगर से शिव मंदिर धूनी चंगेडी रोड आदर्श नगर होती हुई कृषि मंडी इटाली चौराया रोडवेज बस स्टैंड द्वारकाधीश मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए विद्या निकेतन विद्यालय फतेह नगर में रैली का समापन हुआ । नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक रोहित मारू ने बताया कि रेली में लगभग200 वाहन थे । डीजे की धुन पर सभी कार्यकर्ता ने जोश और उत्साह से भाग लिया ।विशाल भगवा का का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं जय कारे के साथ उद्घगोश से से रैली का उत्साह वर्धन किया रैली के समापन के बाद सामूहिक गीत हुआ तत...
Read Moreफतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ एवं पावनधाम संस्थान के पूर्व महामंत्री श्री पूरणमलजी सिंयाल का ह्दयाघात से आकस्मिक निधन के बाद मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी उनके निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सिंयाल के योगदान को याद करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान कल्याणसिंह पोखरना,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,पारसमल बापना,बापूलाल लोढ़ा आदि भी उपस्थित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज दोपहर बाद 3.15 बजे पावनधाम परिसर में उठावणे का कार्यक्रम रखा गया है। ...
Read Moreफतहनगर। स्वर्णकार समाज महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव धूमधाम के साथ स्वर्णकार समाज भवन में मनाया गया। समाज की सभी महिलाएं फागणिया पहन कर आई। कृष्ण और राधा की झांकी बनाई गई तथा राधा-कृष्ण के डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महिला स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सीमा सोनी, पूर्व अध्यक्ष नम्रता सोनी आदि के नेतृत्व में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव का आनंद लिया। उक्त जानकारी हरीश सोनी ने दी। ...
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए संचालित सम्पर्क पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा पर 17 सीसीए में कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है। कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तय समय सीमा में प्रकरण निस्तारित नहीं करने पर यह कार्यवाही करते हुए ईओ को दंडित किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कार्मिक द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। अधिशासी अधिकारी के स्तर पर 86 प्रकरण 61 से 180 दिन की अवधि के वहीं 3 प्रकरण 181 से 365 दिन की अवधि के बकाया हैं। यह कृत्य राजकीय क...
Read Moreफतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव की धूम रही। सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर फाग का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा फाग का आनंद उठाया। इसी तरह से फतहनगर में हिमाड़िया बावजी के स्थानक पर 221 किलो की पकौड़ी का प्रसा वितरण किया गया। यहां हिमाड़िया बावजी का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। इसी प्रकार से सिद्ध हनुमान मंदिर एवं इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। ...
Read Moreफतहनगर । समाजसेवी भामाशाह गणपत लाल स्वर्णकार की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूधालिया में तीन पंखे भेंट किए गए । विद्यालय की ओर से शिक्षक सत्यवान तथा एसएमसी सदस्य मनोहर लाल गुर्जर ने पंखे प्राप्त किए । विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया है ।
Read Moreफतहनगर। लालसोट (दौसा) में प्रसूता की मौत पर हत्या के केस में नामजद महिला चिकित्सक की आत्महत्या से बुधवार को उदयपुर के चिकित्सकों में भी जबर्दस्त आक्रोश दिखा। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्साकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर विरोध व्यक्त किया। अस्पताल में पर्ची काउंटर व दवाघर बंद रहे। इमरजेंसी आदि सेवाएं बहाल रहने से मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। ...
Read Moreफतहनगर । आज पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फाग उत्सव की धूम रहेगी । सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर चारभुजा मंदिर मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा । इसी प्रकार से फतहनगर के सिद्ध हनुमान मंदिर पर फाग होगा । हिमाड़ीया बावजी के स्थानक पर भी फागोत्सव के तहत 221 किलो पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा । इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में भी मंदिर मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा । इन सभी स्थानों से धर्म प्रेमी बंधुओं को फागोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु निवेदन किया गया है ।
Read Moreफतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा बारहवीं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने शानदार सजावट की व प्रस्तुतियां दी। विविध कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए व जीतने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपना अनुभव साझा किया। सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन ममता जैन एवम् श्रेया जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक अजय जैन ने सभी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यापिका मंजू बाला माली ने तिलक निकालकर व गुड लक किट देकर विदाई दी। ...
Read Moreफतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर बुधवार को पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सनवाड़ सदर बाजार स्थित चारभुजा मंदिर पर मंदिर मंडल के तत्वावधान में उक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत सांयकाल 7 बजे अबीर गुलाल के साथ फाग खेलकर महाआरती के पश्चात प्रतिवर्ष की भांति पकोड़ी का प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसी तरह से फतहनगर में चंगेड़ी रोड़ स्थित हिमाड़िया बावजी के स्थानक पर भी फाग होगा। यहां 221 किलो पकोड़ी का प्रसाद वितरण होगा। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ 132 के.वी.जीएसएस पर शाम 5.30बजे तक शट डाउन रहेगा। रीको सनवाड़ फीडर इंचार्ज लक्ष्मणसिंह चौहान ने बताया कि सनवाड़ रीको की सप्लाई आज दरीबा से चलेगी। ऐसे में आज दिन में रीको सनवाड़ की विद्युत सप्लाई बाधित हो सकती है। ...
Read Moreफतहनगर। गणगौर महोत्सव के तहत इन दिनों घर-घर बिन्दोलों के दौर चल रहे हैं। सोमवार को अग्रवाल समाज भवन में अग्रवाल महिला मण्डल के द्वारा गणगौर को बिन्दोला दिया गया। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती चंदा अग्रवाल,महामंत्री ममता अग्रवाल सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थी। ...
Read Moreफतहनगर। चारभुजा मंदिर मंडल कमेटी सनवाड द्वारा श्री चारभुजा नाथ को चांदी का चतुर्भुज रूप धारण कराया गया। चारभुजा मंदिर मंडल कमेटी अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल,सचिव राजकुमार ऊनीया,कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद नाई,पुजारी महावीर पाराशर, बाबूलाल पाराशर,बंशीलाल तेली, कैलाश सोनी, राजेंद्र कोठारी, सुरेश कोठारी, रतनलाल प्रजापत, ओमप्रकाश बारबर व नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा जयकारों के साथ चांदी का चतुर्भुज रूप धारण करवा श्रृंगार किया गया। इसके बाद महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। आगामी 14 अप्रेल को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर वाहन रेली समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। सोमवार को इसका निर्णय भीम आर्मी की एक बैठक में लिया गया। बैठक गोवर्धन वाटका में भीम आर्मी के अध्यक्ष गोवर्धन खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रारंभ में अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में पार्षद विनोद यादव,मनोनीत पार्षद विद्याशंकर चनाल समेत भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव के आयोजन किए गए। द्वारिकाधीश मंदिर के सामने बालाजी के मंदिर में फागोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। फाग के तहत पकौड़ी के प्रसाद का भोग लगाया गया तथा भक्तों ने भगवान के संग होली खेली। भोग के दौरान सैंकड़ों भक्तों की मौजूदगी में महा आरती हुई। इसी तरह से वार्ड 15 के नाकोड़ा नगर स्थित राड़ाजी के स्थानक पर भी फागोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पकौड़ी के प्रसाद के अलावा भोज का आयोजन भी किया गया। ईंटाली,सनवाड़ एवं चंगेड़ी समेत विभिन्न गांवों में भी देवस्थानों एवं मंदिरों पर पिछले दिनों फोग के आयोजन किए गए। ...
Read Moreफतहनगर(राहुल पुजारी/मधुसूदन पारीक)। रविवार को दशामात का पर्व महिलाओं ने धार्मिक मान्यता के अनुसार मनाया। तड़के चार बजे से ही महिलाएं दशामाता पूजन के लिए मंदिर पहुंची तथा पूजन इत्यादि कर कथा श्रवण का लाभ लिया। मावली तहसील के ईंण्टाली गांव में दशा माता के पावन पर्व पर श्री श्री 1008 ठाकुर जी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में प्रभात वेला पर जयकारों के साथ दशा माताजी के व्रत का विधि- विधान से पीपल की पूजा करने के साथ ही महिलाओं ने माताजी के भजनों का भी आनंद लिया। साथ ही महिलाओं ने कथा का भी श्रवण किया और महिलाओं ने पूजन करने के पश्चात ही अपनों से बड़े का आशीर्वाद लिया। नवविवाहित वधू को भी रक्षा के लिए दशा माता की वेल पहनाई गई। घरो में महिलाओं ने पूजन करने के पश्चात चावल, लापसी, का नैवेद्य बनाकर भोग लगाया। मन्दिर में सेवायत मुख्य पुजारी हरीश पुजारी के अनुसार प्रातः 5 बजे से ही महिलाओं ...
Read Moreफतहनगर। आज कुम्हारिन के घर से गणगौर लाने के साथ ही इसके कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। दोपहर बाद नव ब्याहिताएं,युवतियां एवं महिलाएं सज धज कर कुम्हारिन के द्वार पहुंची तथा ढोल ढमाकों के साथ गणगौर लेकर गीत गुंजन करती अपने घरों को पहुंची। इसके साथ ही घर-घर गणगौर पूजने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में युवतियांें द्वारा गणगौर के लिए सैंवरा लाने हेतु बाग बगीचों में भी चहल पहल शुरू हो जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का आज सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चौक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह की बेगम बने कलाकारों ने भी नृत्य कर मौजूद जन सैलाब...
Read More