फतहनगर। विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में बुधवार को कक्षा आठवीं व नौवीं के भैय्या बहिनों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र उनिया व मुख्य अतिथि फतहनगर संकुल के संकुल प्रमुख सुरेश कुमार आमेटा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। प्रधानाचार्य तुलसीराम लौहार ने अतिथियों का स्वागत व परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भैय्या बहिनों द्वारा समूह गीत,एकल गीत,व विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता द्वारा भैय्या बहिनों को आशीर्वचन स्वरूप दो शब्द प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में दीक्षांत लेने वाले सभी भैय्या बहिनों को तिलक लगाकर,कलाई पर मोली बांधकर श्रीफल भेंट कर शुभकामना संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शंकरलाल जाट ने आभार व्यक्त किया। संचालन श्रीमती धर्मा वैष्णव ने किया। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जशोदाबेन मोदी आज फतहनगर होकर कपासन विधायक पुत्र के विवाह में जा रही थी । इसी बीच आज उनके साथ शाम को भोपाल सागर करेड़ा पार्श्वनाथ मंदिर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिसमें भोपाल सागर प्रधान मंडल अध्यक्ष उदयपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु अग्रवाल जिला मंत्री लीला सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रताप चौराहे फतहनगर पर शिक्षाविद समाज सुधारक, क्रांतिकारी, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जगदीश तंबोली एवं पूर्व चेयरमेन वरिष्ठ सदस्य कल्याणसिंह पोखरना एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा महात्मा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचंद्र मेलाना, पार्षद विनोद धर्मावत, वरिष्ठ रमेश तेली,गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, अशोक मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, एससी मोर...
Read Moreफतहनगर। आजाद मित्र मंडल के तत्वावधान में राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। बढ़ती भीषण गर्मी से राहत के लिए राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधते हुए सभी वार्ड वासियों से अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी अपने घरों की छतों एवं पेड़ों पर परिंडें बांधे जिससे कि बेजुबान पक्षियों के लिए इस गर्मी में पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर महेंद्रसिंह चौहान,दीपक बडगुर्जर,शक्तिसिंह चुंडावत,नितिन पालीवाल, दिनेश पालीवाल,लोकेश खटीक, विक्रम सिंह,पवन मेनारिया, राहुल जीनगर,अभिराज सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू माली,राजू तेली,नाहर सिंह यादव उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति कैलाशचन्द्र अग्रवाल थे जबकि अध्यक्षता शिक्षाविद् चौसरलाल कच्छारा ने की। विशिष्ट अतिथि कैलाश खण्डेलवाल थे। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला,पूर्व प्राचार्य डी.एन.नागदा आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता द्वारा अतिथियों का माला,शॉल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के अतिथि कैलाश अग्रवाल एवं कैलाश खण्डेलवाल की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियॉ देने वाले विद्यार्थियों में नोसर जाट, आशा लोहार, पलक पंवार, ...
Read Moreफतहनगर। गुरु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 02 अप्रेल से चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ का भार आज गोवर्धन माली एवं पाठक नटवर अग्रवाल ने वहन करते हुए सस्वर पाठ करके आनन्द प्रदान किया। रविवार को रामनवमी पर दोपहर 01 बजे पाठ प्रारम्भ किया जाएगा। पाठ के बाद हवन एवं महाआरती के साथ आयोजन को विराम दिया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर । शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी क्षेत्र के दौरे पर रहे जिन्होंने फतेह नगर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में शिरकत की । इसके अलावा उन्होंने पूर्व पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बद्रीलाल सोनी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की । विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला एवं उदयपुर के पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी भी थे । विधायक ने धारता में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की । यहां पर शहीद मुरलीधर लोहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Read Moreफतहनगर । श्री द्वारिकाधीश मंदिर में नवनिर्मित चांदी व स्वर्ण जड़ित सिहासन पिछवाई का निर्माण नगर वासियों व भामाशाह के सहयोग से पूर्ण कर लिया गया है । अब ठाकुर जी को विराजमान करने का शुभ अवसर रामनवमी तय किया गया है । इसके लिए एक विशाल भजन संध्या 9 अप्रैल सायंकाल 7:00 बजे से होगी । रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री द्वारकाधीश ठाकुर जी को नवनिर्मित सिहासन पर विराजमान किया जाएगा । इस अवसर पर छप्पन भोग महोत्सव व महा आरती दिन में 12:00 बजे विशेष झांकी के साथ ठाकुर जी को विराजमान किया जाएगा । सभी नगर वासी इस पावन अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित होकर इसके साक्षी बनेंगे। फतहनगर इतिहास में बसावट के साथ ही श्री द्वारिकाधीश मंदिर का भी निर्माण किया गया था जिसमें समय-समय पर नगर वासियों व भामाशाह के सहयोग से मंदिर अपना विशाल रूप ले रहा है. नगर वासियों व भामाशाह से आगे भी इसी प्रकार से आर्थिक सहयोग मिलत...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को यहां की मृदगल वाटिका में स्व.पुरूषोत्तमलाल पालीवाल की स्मृति में पेसीफिक मेडिकल कॉलेज भीलों का बेदला एवं लायन्स क्लब फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 338 लोगों ने चिकित्सा का लाभ लिया। लायन्स क्लब के प्रान्तपाल संजय भण्डारी एवं स्व.पालीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामादेवी पालीवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान दंत चिकित्सकों ने 146 मरीजों का परामर्श प्रदान करते हुए चिकित्सा एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की। इसी प्रकार से 48 हड्डी रोग,41 जनरल मेडिसिन,44 त्वचा रोग,31 नाक,कान व गला रोग,14 स्त्री रोग,14 शिशु रोग के मरीज लाभान्वित हुए। शिविर के समापन अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र मोर,क्लब सचिव अजय मोर,शैलेष पालीवाल समेत अन्य पदाधिकारी,सदस्य एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। गुरु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर दिनांक 02 अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के सातवें दिन शबरी पर कृपा, राम हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंकादहन एवं सेतुबन्धन के प्रसंगों का जयकारों के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामादल मावली के श्री महेशजी शर्मा एवं पाठक श्री मनोहरजी काबरा ने विराजित होकर सस्वर पाठ करते हुए आनंदित किया। शनिवार को पाठ प्रातः 09 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की महा आरती आदरणीय श्री रोशनदासजी द्वारा की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर । यहां मुद्गल वाटिका में आज नि : शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पेसिफिक डेंटल कॉलेज भीलों का बेदला तथा लायंस क्लब फतहनगर के तत्वावधान में स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल जी पालीवाल की स्मृति में आयोजित इस शिविर में दांतो से संबंधित चिकित्सा की जाएगी । रोगियों को नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएगी । शिविर प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा ।
Read Moreफतहनगर । पूज्य सद्गुरुदेव की प्रेरणा एवं रामायण पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर दिनांक 02 अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक किये जा रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के छटवें दिन भरत मिलाप, सती अनुसूया सुतीक्ष्ण प्रेम,पंचवटी निवास, खर दूषण वध एवं सीता हरण के प्रसंगों का भावविभोर होते हुए पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक श्री प्रह्लाद जी मंडोवरा(गुरूजी) ने सुशोभित होकर सस्वर पाठ किया। कल के पाठ में रामादल मावली के श्री महेशजी शर्मा आदि व्यासपीठ सुशोभित रहेंगें। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की महा आरती आदरणीय श्री रो...
Read Moreफतहनगर । जन सेवा का जज्बा मन में हो तो भीषण गर्मी भी राह में रोडा नहीं बन सकती । ऐसा जज्बा नगर के कुछ सेवाभावी लोगों के मन में है जिन्होंने यहां के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था प्रारंभ की । इस कार्य में भामाशाह का काफी सहयोग है । पिछले 2 साल यह व्यवस्था कोरोना के कारण बंद थी । सेवा का भाव ऐसा कि रेल रुकते ही स्वयंसेवक शीतल जल का लोठा लेकर यात्रियों के हलक तर करने दौड़ पड़ते हैं ।
Read Moreफतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर माहेश्वरी सदन में ध्वजारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश तंबोली ने की। जनसंघ से लेकर पार्टी के गठन एवं मोदी के कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन सुनील डांगी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामचंद्र मेहलाना, फूलचंद कुमावत, रोशन खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, अशोक मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष स...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी ,बुथ अध्यक्ष समेत कार्यसमिति , शक्ति केन्द्रों में रहने वाले जिला,मोर्चा,प्रकोष्ठ, मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल प्रभारी,जिला पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम माहेश्वरी सदन में सुबह 9 बजे होना है। उक्त जानकारी मण्डीक ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में बुधवार को निलामी कारोबार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में कार्यरत हम्मालों के बुधवार को सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से निलामी कार्य बन्द रखने का निवेदन किया गया था। मण्डी सचिव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे बुधवार को कृषि उपज विक्रय हेतु नहीं लावें। ...
Read Moreफतहनगर। रामनवमी के अवसर पर यहां विविध धार्मिक आयोजन होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में निज मंदिर में नव निर्मित स्वर्ण व रजत जड़ित पछवई एवं सिंहासन धारण कराने के उपलक्ष में शनिवार को मैन चौराहा पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में मन्दसौर की भजन गायिका अनुष्का भटनागर भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। रविवार को महा आरती, छप्पनभोग एवं नवनिर्मित सिंहासन की स्थापना दोपहर 12 बजे होगी। ...
Read Moreफतहनगर। स्वर्गीय भेरूलाल जी (अनोखा लाल जी) की धर्मपत्नी एवं श्यामलाल, भंवरलाल, दिलीप कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार की माताजी श्रीमती नर्बदाबाई का आज आकस्मिक निधन हो गया है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान सनवाड़ से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। शोकाकुलःविष्णु, दीपक, कमलेश, संजय, तिलकेश, महेश, पीयूष, प्रथम(पौत्र), हर्ष, युवान, दक्ष, देविका(पड़पौत्र),प्यारचंद, बाबूलाल,फतेहलाल एवं समस्त कुल्थिया परिवार मोबा. 9352520508, 9414978240 ...
Read Moreफतहनगर। प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 2अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के दूसरे दिन आज रविवार को राम जन्मोत्सव का हर्षाेल्लास से पाठ किया गया जिसमें नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर एवं नारायण तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक मनोहरलाल काबरा के सस्वर, तल्लीनता एवं लय ने सभी को रामजन्म उत्सव प्रसङ्ग में बांधे रखा। आरती रोशनदास द्वारा की गई। द्वितीय दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की महा आरती की गई एवं सभी को प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। आजाद मित्र मंडल ने शनिवार शाम को नव वर्ष का स्वागत जोश खरोश के साथ किया। आजाद चौक पर मित्र मंडल आरजे 27 द्वारा वार्ड 24 में रंगोली बनाकर प्रभुश्री राम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आतिशबाजी की। क्षेत्र में सभी ओर भगवा पताकाओं से माहौल भगवामयी हो गया। सनातन प्रेमियों ने डीजे पर श्री राम की धुन पर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह चौहान, विष्णु पालीवाल, दीपक बडगुर्जर,शक्तिसिंह चुंडावत, लोकेश खटीक,पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल जीनगर, अभिराज सिंह,गोपाल मीणा,विक्रम सिंह,पिंटू लोहार,गज्जू पालीवाल, भगवती लाल लोहार,दिनेश पालीवाल,रमेश सोलंकी, विजय शर्मा, हितेश पालीवाल,कुंदन सिंह,राजू तेली,यशवंत मीणा, युवराज पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More