फतहनगर. रिको में सनवाड़ में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव के कारण बिजली कटौती रहेगी. यह जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी.
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर. रात्रि को बिजली की गर्जना के साथ बारिश की बौछारें गिरी. सड़कों पर पानी बह निकला. बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया. 2 दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसान अपने खेतों में कार्य में जुट गए हैं. फतेह नगर क्षेत्र के जलाशयों में हालांकि अब तक पानी की आवक शुरू नहीं हुई है. भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला जाने से नगर का जल संकट बरकरार है.
Read Moreफतहनगर। टेलीफोन एक्सचेंज से वासनीमाफी को जाने वाली सड़क को हाल ही सी.सी.सड़क बनाया गया लेकिन इसके दोनों ओर समतलीकरण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों ने बताया कि दोनों ओर की साइडें समतल नहीं की गई है तथा मिट्टी के ढेर लगा दिए गए है। बारिश होते ही दोनों ओर कीचड़ पसर गया तथा बीती रात्रि को एक कार इसी कीचड़ में फंस गयी जिसे स्थानीय निवासी गुड्ड पालीवाल,विनोद गर्ग, प्रकाश जगरवाल, ईशाक मोहम्मद, वासुदेव, रतन खटीक आदि ने बमुश्किल निकाली। लोगों का कहना है कि सड़क भी कम चौड़ी है जिससे दो गाड़ियां एक साथ आमने-सामने आने पर क्रॉस नहीं कर सकती। यदि साइड़ों को व्यवस्थित कर दिया जावे तो इस समस्या का समाधान हो जाए। ...
Read Moreजयपुर। निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए भरे जाने वाले प्रपत्रों को मतदाताओं के सुविधानुकूल बनाने के लिए इनमें संशोधन किया गया है। संशोधित प्रपत्र 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे तथा इसी दिन से ईआरओ- नेट और इससे जुड़ी आईटी एप्लीकेशन्स में नए आवेदन पत्र और प्रक्रिया उपलब्ध होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के परामर्श से केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा निर्वाचन पंजीकरण (संशोधन) नियम 2022 के तहत कुल 12 प्रपत्रों 1, 2, 2ए, 3, 6, 7, 8, 11, 11ए, 11बी, 18 व 19 में संशोधन किये गए हैं। उन्होंने बताया कि अब निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए अहर्ता 1 जनवरी के स्थान पर वर्ष में 4 बार 1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसी प्रकार प्रपत्र 6 में संशोधन कर इसे केवल नए मतदाताओं के लिए कर दिया गया है तथा इसमें...
Read Moreफतहनगर। राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी डॉ.विजय जैन ने सभी को शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर मेडिकल स्टाफ,सहयोगिनियां एवं नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। शपथ के दौरान सभी ने कभी भी तंबाकू का उपयोग ना करने एवं उससे होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की शपथ ली। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के निर्देशानुसार एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, दीपक यादव, प्रवीण खटीक को महामंत्री,कैलाश यादव, एडवोकेट लोकेश खींची,पराग रजक, ओमजी दमामी, मुकेश जीनगर को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया है। इसके अलावा रमेश खटीक, राजकुमार यादव, एडवोकेट पवन सालवी,राजेश दमामी, अजय हरिजन, छोटू यादव-मंत्री,अंकित खटीक मीडिया प्रभारी, हिमांशु यादव सह मिडिया प्रभारी, राजकुमार जटिया- आईटी सेल प्रभारी, उमेश सरगरा- सह आईटी सेल प्रभारी, रत्नेश बुनकर- कोषाध्यक्ष, मुकेश यादव- कार्यालय मंत्री एवं जयदीप खटीक, भरत खटीक, शिवलाल खटीक, धीरज यादव, राजू जोगी आदि सदस्य मनोनीत किए गए। ...
Read Moreफतहनगर । यहां के दो युवकों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । दोनों युवक वार्ड 15 में उदासी आश्रम के समीप की बस्ती के रामू वैष्णव एवं पुष्कर माली बताए जाते हैं । दोनों युवक रविवार की शाम करीब 7:00 बजे बाइक द्वारा आकोला की ओर निकले । पटोलिया गांव से कुछ पहले एक मोड़ पर एक ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया जिससे दोनों ही युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव अस्पताल पहुंचाए तथा ट्रेलर को जब्त किया । घटना की जानकारी मिलने पर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया ।
Read Moreफतहनगर। बिजली विभाग की कछुआ चाल ऐसी है कि चंगेड़ी को थ्री फैस आपूर्ति करने वाली लाइन को दुरस्त करने में 48 घंटे लगा दिए। फतहनगर से चंगेड़ी को जाने वाली लाइन का एक तार चंगेड़ी सीनियर स्कूल के सामने टूट कर गिर गया था। इस तार के गिरने से स्कूल की बगिया में लगे पौधे जल कर राख हो गए। इस तार को बदलने में विभाग की गति इतनी धीमी रही कि 48 घंटे का वक्त लग गया। दो दिन से कुओं पर बिजली नहीं पहुंची जिससे खेतों में खड़ा हरा चारा सूखने के कगार पर पहुंच गया। किसान बेचारे क्या करें जब विभाग के दफ्तर में कर्मचारी ही कॉल अटेंड नहीं करते। इतना ही नहीं विभाग के कनिष्ठ अभयंता तक उपभौक्ताओं के कॉल उठाकर जवाब नहीं देते। ऐसे में लोग जानकारी के अभाव में खेतों पर बिजली के आने का इंतजार ही करते रहे। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन विभागीय अधिकारियों को इससे क्या लेना। वार्ड 15 के पूर्व पार्षद दुर्गाशंकर...
Read Moreफतहनगर। श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला के सामने जनता कॉलोनी से उदासी आश्रम तक खस्ताहाल सड़क का काम सोमवार सुबह 8बजे प्रारंभ होगा। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने बताया कि सड़क का काम शुरू होने से चंगेड़ी की ओर जाने वाला मार्ग डायवर्ड किया गया है। गौ शाला के पीछे वाले रास्ते का लोग आवागमन के लिए उपयोग कर सकेंगे। कार्य के दौरान चतुर बाग की ओर से आने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। ऐसे में हिमाड़िया बावजी वाले रास्ते से ही जनता कॉलोनी तक आया जा सकेगा। ...
Read Moreफतहनगर। आगामी 2 जून को प्रताप जयन्ती के अवसर पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान के तत्वावधान में नगर में शोभायात्रा एवं समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को यहां के आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित राजपूत समाज की सराय में सर्व समाज एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई। महाराणा प्रताप के पोस्टर का विमोचन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार उक्त दिवस सुबह शोभायात्रा आवरीमाता शक्तिपीठ से रवाना होकर प्रताप चौराहा पहुंचेगी जहां पर प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। आज बैठक के दौरान महाराणा प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राणावत, सरक्षक भोम सिंह चुंडावत, रूपसिंह राणावत, कल्याण सिंह पोखरना, गोवर्धन सिंह झाला, पर्वतसिंह राणावत, भगवतसिंह राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष ...
Read Moreफतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर द्वारा शुक्रवार को वियोना रेस्टोरेंट में आयोजित मीटिंग में वर्तमान अध्यक्ष लॉयन राजेंद्र मोर की अध्यक्षता में लॉयन वादी वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। मीटिंग के प्रारंभ में ध्वज वंदन के पश्चात इस वर्ष क्लब द्वारा किए गए कार्यक्रमों एवं आयोजनों के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद कार्यकारिणी के चुनाव में अजय कुमार मोर को सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही सचिव पद के लिए अशोक जैन एवं कोषाध्यक्ष के लिए गोविंद अग्रवाल को चुना गया। अजय मोर ने पूर्व में लायंस क्लब में विभिन्न पदों पर अपना योगदान दिया है। सचिव, विद्यालय समिति अध्यक्ष एवं जोन चेयरमेन के रूप में सेवाए दी है। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ निवासी स्व. करणसिंह चपलोत की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र निर्मल व पंकज चपलोत ने राकेश मानव सेवा संस्थान को आज दो बैड एवं दो व्हील चेयर भेंट की। इस अवसर पर राकेश मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिवारजनों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों समेत नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। संस्थान भामाशाहों की मदद से इस वक्त रोगी वाहन एवं रोगियों के लिए ई रिक्शा भी संचालित कर रहा है। ...
Read Moreप्रदेश में बढ़ती अराजकता पर भाजपा का जनाक्रोशः प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया एवं देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ती अराजकता, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं बिजली कटौती के विरोध में भाजपा मंडल फतेहनगर सनवाड़ द्वारा जनाक्रोश के तहत राज्यपाल के नाम उपतहसील कार्यालय सनवाड में नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुनील डांगी, महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला सोनी, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर लोहार, किस...
Read Moreफतहनगर। केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित अभियान के लिए फतहनगर-सनवाड़ पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। उक्त नियुक्ति भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने की। डांगी के अलावा नाहरसिंह राठौड़ व प्रमोद अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों से आग्रह किया गया है कि वे अभियान की कार्य योजना प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार तैयार कर अभियान को गति प्रदान करें। ...
Read Moreफतहनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ उदयपुर द्वारा मेवाड़ के महानायक एवं हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप की स्वराज गौरव यात्रा का स्वागत वांकिया जी बावजी सनवाड़ में किया गया। स्वागत के पश्चात सनवाड़ से रथयात्रा भगवा सर्कल धुणी बावजी, द्वारिकाधीश मंदिर मुख्य बाजार से होते हुए प्रताप चौराहे पर पहुंच कर आम सभा आयोजित की गई। नगर में पुष्प वर्षा से स्वराज गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस सभा में मंचासीन अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, अभय सिंह, स्वराज गौरव यात्रा संयोजक सुहास् मनोहर, भिंडर जिला संघचालक भारत सिंह झाला,क्षत्रिय समाज संरक्षक भोमसिंह चुंडावत तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदीप चौबीसा प्रदेश संगठन प्रमुख सहकार भारती थे। मुख्य वक्ता प्रदीप चौबीसा ने महाराणा प्रताप के द्वारा स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष के बारे में प...
Read Moreफतहनगर। श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजन में कथा मर्मज्ञ कृष्णकिंकर जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की संगीतमय प्रस्तुति देते हुए प्रधुम्न जन्म, समरासुर वध, सामंतक मणि प्रसंग, सत्यभामा से विवाह, जामवंति से विवाह, भौमासुर वध करके 16100 विवाह, शिशुपाल वध, सुदामा चरित्र की भावपूर्ण प्रस्तुति के बाद श्रीकृष्ण के साकेत प्रस्थान का मार्मिक वाचन किया गया। उन्होने कहा कि राम नाम कल्प वृक्ष के समान फलदायी है। हर घर में साधना, संतसेवा एवं गौसेवा के साथ सनातन धर्म का पालन करना चाहिए। प्रभु को छल कपट से नहीं केवल निर्मल मन से प्राप्त कर सकते हैं। चल अचल हर वस्तु में श्रीकृष्ण ही है। कथा विराम के बाद आरती एवं महाप्रसादी का कार्यक्रम किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय द्वारा परिन्डा लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीवदया के इस कार्य में विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर की छत, व्यापार स्थल, खेत एवं आस-पास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए पीने के जल की व्यवस्था हेतु परिन्डे लगाए गए। इस प्रतियोगिता में सुश्री अंतिमा पंवार बी.सी.ए. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सुश्री नीतू जाट प्रथम वर्ष कला ने द्वितीय स्थान तथा सुश्री डिम्पल सिकलीगर वाणिज्य वर्ग प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में राकेश छीपा, डॉ. शारदा जोशी एवं श्रीमती रेखा मेहता रहे। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने प्रदान की। ...
Read Moreफतहनगर। रात्रि को नगर क्षेत्र सहित आस पास के गांवों में अंधड़ के साथ बारिश की बौछारें गिरी जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे रात्रि में ही तापमान नीचे आ गया तथा लोगों को तपिश से राहत मिली। सुबह मौसम में घुली ठण्डक के कारण तापमान 25 डिग्री तक आ गया। ...
Read Moreफतहनगर । श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में रविवार को कथा मर्मज्ञ कृष्ण किंकर जी महाराज ने श्रीकृष्ण के मथुरागमन, कुबजा उद्धार, कंस वध, उग्रसेन जी- वसुदेव - देवकी की कारागृह से मुक्ति, संदीपनि आश्रम में सुदामाजी के साथ शिक्षा ग्रहण करना, उद्धव व अक्रुरजी प्रसङ्ग, जरासंध वध, रुक्मिणी विवाह का झाँकीमय वाचन किया । आगे कहा कि ईश्वर प्राप्ति लौकिक वस्तुओं से सम्भव नहीं है उसके लिए नित्य प्रातः परमात्मा से अलौकिक प्रेम रूपी शक्ति मांगनी चाहिए। श्रीकृष्ण ही माता पिता और गुरु है,गुरु ही ईश्वरीय अदालत में गवाह बनकर मुक्ति दिला सकते हैं। कथा स्वयं भगवन स्वरूप है, उनका गान ही गीता है।ब्रह्माजी सृष्टि के रचयिता, विष्णु जी पालनहार एवं शिवजी संहारक हैं। जीवन नित्य ईश्वर की ओर से प्रदान हवा, पानी और प्रकाश से ही है। कथा विश्राम के बाद आरती क
Read Moreफतहनगर । महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान की बैठक रविवार की शाम आवरी माता मंदिर परिसर स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजित की गई । बैठक में आगामी 2 जून को महाराणा प्रताप जयंती मनाने के लिए आवश्यक रूप रेखा तय की गई । अध्यक्षता भेरू सिंह मानखंड ने की । सुभाष सिंह कांकरवा, भौम सिंह ,भगवत सिंह राठौर, पूरण सिंह , डूंगरसिंह , पर्वत सिंह , करण सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान , भगवत सिंह गौड , शक्ति सिंह राणावत ,भगवत सिंह शिव सिंह जी का खेड़ा , गौरव सिंह सादड़ी , बागसिंह , करण सिंह गौड़ , महेंद्र सिंह झाला , महामंत्री प्रहलाद सिंह ,श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह , रवींद्र सिंह राणावत , कुलदीप सिंह , किशन सिंह चौहान , जनकसिंह राणावत ,ऋषिराज सिंह ,दशरथ सिंह सहित समाज जन उपस्थित थे ।
Read More