फतहनगर - सनवाड

रक्तदान शिविर कल फतहनगर में

फतहनगर। स्व.श्रीमती अमृता कुंवर राणा की स्मृति में शुक्रवार को पावनधाम प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा तथा दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में कम्पोस्टेबल कैरी बैग का उपयोग आह्वान

फतहनगर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी के साझे में सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प कम्पोस्टेबल कैरी एवं बायोडिग्रेडेबल केरी आमजन में वितरण कर जनजागृति ओर स्वच्छ एवं हरित सर्वाेच्च भारत निर्माण संदेश रथ राबाउमावि फतहनगर पहुंचा । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हो गया है, उसका स्थाई समाधान कम्पोस्टेबल कैरी बैग निर्माण उदयपुर में मकई के स्टार्च से निर्माण ईजी फ्लक्स पॉलीमर साकरोदा में किया जाता है। रथ द्वारा अपील की गई कि कम्पोस्टेबल कैरी बैग उपयोग ले। इस तरह प्लास्टिक केरी नली के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल नली नारियल पानी विक्रेता को वितरण कर अपील की गई कि वे आगे इनका उपयोग करें। रथ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचा जहां पर 280 बालिकाओं को वक्ता जगदीशचन्द्र ने प्लास्टिक मुक्त ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गतिविधि आयोजनों से रोचक बना रहे बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षण

फतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शिविर में संभागियों को गतिविधि के माध्यम से रोचकतापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षक जगदीश पालीचाल,रामरतन कोठारी,शंकरलाल जाट एवं योगेश जैन ने बालकों में दक्षताएं बढ़ाने के लिए पुस्तकालय का उपयोग,बुनियादी संख्या ज्ञान के प्रमुख घटक एवं संख्या पूर्व अवधारणा को समझाया। शिक्षकों को शिक्षण से जोड़ने के लिए गतिविधियों का आयोजन भी किया तथा बताया कि नन्हें बच्चों को गतिविधि के माध्यम से भली भांति शिक्षण से जोड़ा जा सकता है। शिविर के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ मावली अध्यक्ष शेखर चौधरी,शैलेष कोठारी,सुधीर शर्मा आदि ने भी पहुंच कर शिक्षकों को गुरू पूर्णिमा की बधाई देते हुए शिक्षक समस्याओं से रूबरू हुए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चौधरी ने भी शिविर का अवलोकन क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में लगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर,38 का किया ऑपरेशन के लिए चयन

फतहनगर। बुधवार को ईंटाली में पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं ग्राम पंचायत तथा विद्यालय के आपसी सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन सदर बाजार इंटाली में किया गया जिसमें कुल 235 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। इस शिविर में 38 व्यक्ति ऑपरेशन योग्य विभिन्न बीमारियों के पाए गए जिनका निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर रेफर किया गया। मरीजों को लाने एवं ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था पेसिफिक हॉस्पिटल द्वारा की गई। शिविर में नेत्र विभाग से डॉ.आशीष,डॉ.शुभ्रा,ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.मोहित,मेडिसीन से डॉ.राहुल,सर्जन डॉ.कोनार्क,डॉ.सपना,आर्थो विशेषज्ञ डॉ.नीरव,डॉ.अभिनव,गायनिक डॉ.जाग्रति,दंत विशेषज्ञ डॉ.भारत एवं मार्केटिंग मैनेजर जितेन्द्रसिंह ने सेवाएं दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गुरू पूर्णिमा पर फतहनगर क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

फतहनगर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरूवंदन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के अखाड़ा मंदिर पर महन्त रामचन्द्रदास का शिष्यों ने पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उदासी आश्रम पर भी सत्संग समेत अन्य कार्यक्रम किए गए। इंटाली के लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर चौक में गांव के सामूहिक बड़े बुजुर्ग पटेल पटवारियों द्वारा गांव में अमन-चैैन, अच्छी बारिश व सुख शांति हेतु हर वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पं. बद्री शंकर आमेटा,गिरधारी लाल पुष्करणा, बद्री शंकर मेनारिया, पन्नालाल पुष्करणा, भेरूलाल मेनारिया, मांगीलाल मेनारिया, गंगाराम जणवा, रामलाल जणवा, मोहनलाल खारोल, पूर्व सरपंच देवीलाल जोशी, जसराम पटेल, गहरीलाल जणवा, महेंद्र कुमार पुजारी, कालूलाल चौहान, गौरव अजमेरा, प्रेम शंकर पुष्करणा सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे। गुरु पूर्णिमा के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अंधेरे में डूबा फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र

फतहनगर. मध्य रात्रि से ही पालिका क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. रात भर बिजली गुल रही.  बताया गया कि तूफानी हवाओं के चलते 132  केवी का एक तार टूट जाने से समूची मावली तहसील में बिजली गुल हो गई. दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने के आसार बताए गए हैं.

Read More
फतहनगर - सनवाड

बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षणः सी.सी.ई,लर्निंग गैप,लर्निंग लॉस से अवगत हुए शिक्षक

फतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को दक्ष प्रशिक्षक जगदीशचन्द्र पालीवाल,रामरतन कोठारी,योगेश जैन व शंकरलाल जाट ने दो सत्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 1 के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने हेतु जानकारी दी। सी.सी.ई.में दस्तावेज संधारण, शिक्षण व मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया। कोरोना काल के दौरान हुए लर्निंग गैप,लर्निंग लॉस की जानकारी देते हुए इसकी रिकवरी के लिए क्या प्रयास किए जाएं उसे भी शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ब्रिज कोर्स में कार्य पत्रक एवं रेमेडियल भाग की भी व्याख्या की गई। मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिवशंकर आमेटा ने शिविर का निरीक्षण किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग शिविरों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

फतहनगर। मंगलवार को पालिका सभागार में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत् आगामी 15जुलाई से आयोजित होने वाले वार्ड अनुसार शिविरों के संबंध मंे पूर्व तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में पालिका के सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पार्षद मौजूद थे। बैठक में अधिषाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि पालिका क्षेत्र में वार्ड अनुसार सर्वे किया जा रहा है जिसमें सभी पार्षदगण अपनी भागीदारी देते हुए अपने वार्ड में पट्टे से वंचित लाभार्थियों को प्रेरित कर पट्टे हेतु पालिका में आवेदन करने हेतु आग्रह किया गया। जिनके पूर्व में लीज होल्ड के पट्टे जारी हो चूके है वह अपने पट्टो को सरेन्डर कर फ्री-होल्ड के नवीन पटटे प्राप्त कर सकते है। साथ ही बैठक में 87 बीघा 2 बिस्वा, हीरावास, धुणी, संजय कॉलोनी कच...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत

फतहनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में भाजपा देहात जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया द्वारा किया गया। पूनिया ने इसके अलावा दिनेश जोशी को सह संयोजक एवं श्रीमती कल्पना व्यास को सह संयोजक(महिला) के पद पर मनोनीत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ

फतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मुकेश त्रिवेदी एवं शिवशंकर आमेटा तथा स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सोना टांक की उपस्थिति रही। लेवल-प्रथम के शिक्षकों के लिए आयोजित उक्त शिविर में शताधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। छह दिनों तक मास्टर ट्रेनर जगदीशचन्द्र पालीवाल,योगेश जैन,शंकरलाल जाट,रामरतन कोठारी आदि प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। शिविर के व्यवस्थापक पदमसिंह सोलंकी एवं रमेशचन्द्र जैन आदि भी उपस्थित थे। शिविर के पहले दिन बुनियादी साक्षरता को लेकर आयोजित वी.सी.के जरिए शिक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,शिक्षामंत्री एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जुड़े तथा इस अभियान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

फतहनगर। ईद उल अजहा के अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मैदान पर ईद की नमाज अदा कर वतन में अमन चैन की दुआ मांगी। कच्ची बस्ती स्थित ईदगाह मैदान पर मुस्लिम समाज के लोग कौमी लिबास में पहुंचे जहां पर 8 बजे ईद की नमाज अदा की गई। मौलाना यासीन द्वारा मुल्क में खुशहाली एवं तरक्की के लिए तकरीर कर दुआएं की। ईदगाह में इस अवसर पर मावली डिप्टी केलाश कुँवर व थानाधिकारी उदयसिंह का सदर शरीफ़ मोहम्मद द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुखर्जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वासनीमाफी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में एक बूथ 10 वृक्ष अभियान के तहत रविवार को पौधारोपण किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के तत्वावधान में ओबीसी मोर्चा मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला पदाधिकारियों समेत मण्डल के कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मण्डल महामंत्री फूलचंद कुमावत,भाजपा ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल लौहार,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर,पार्षद विनोद धर्मावत,सोहनलाल खटीक, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रहलाद सिंह,पूर्व पार्षद रोशन खटीक,पार्षद प्रति...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बेबी किट वितरण एवं वात्सल्य स्तनपान जागरूकता अभियान का किया आयोजन

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में बेबी किट वितरण एवं वात्सल्य स्तनपान जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल संस्थान शाखा फतहनगर के 48वें स्थापना दिवस एवं् मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सनवाड और राजकीय चिकित्सालय, फतहनगर में स्तनपान महत्ता पर जागरूकता संदेश हेतु हॉस्पिटल परिसर में पोस्टर लगाए गए। साथ ही डॉक्टर नरेन्द्र भाटी के सानिध्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सनवाड में अपैक्स द्वारा प्राप्त 50 बेबी किट वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में संस्थान के विशाल सामोता, आशीष जैन, बालमुकुंद खण्डेलवाल, शुभम जैन, महावीर हिंगड़, दिनेश गर्ग एवं पवन शर्मा उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गजेन्द्र पालीवाल का किया मनोनयन

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के निर्दशानुसार सोशल मीडिया जिला संयोजक गौरव नागर ने फतेहनगर निवासी गजेंद्र (गज्जू) पालीवाल को बैक ऑफिस टीम में पदाधिकारी मनोनीत किया। इस मनोनयन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, चेयरमेन मंजू देवी भील, वाइस चेयरमैन नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोढ़ा साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष बनें

फतहनगर। समाजसेवी बापूलाल लोढ़ा अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। संघ संरक्षक मनोहरलाल कावड़िया,लालचंद मारू व नक्षत्रमल लोढ़ा तथा संघ सदस्यों की उपस्थिति में लोढ़ा के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी में अशोक कुमार चपलोत को उपाध्यक्ष,चौथमल कोठारी को मंत्र एवं धीरज सरूपरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए बधाई दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में रिमझिम बारिश का चल रहा दौर

फतहनगर। आज सुबह से ही भारी उमस के बीच रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश के क्रम के कारण खेतों में भी पानी भरा है जिससे किसान खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि बारिश के बावजूद अभी जलाशयों में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। भूमिगत जल स्तर के काफी नीचे चले जाने से नगर के कई इलाकों में जल संकट चल रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

करणसिंह गौड़ मेवाड़ संभाग संरक्षक मनोनीत

फतहनगर। फतहनगर के वार्ड 14 निवासी करणसिंह गौड़ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का मेवाड़ संभाग संरक्षक मनोनीत किया गया है। महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान क्षत्रिय समाज के उत्थान की दिशा में किए गए कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से गौड़ का इस पद के लिए चयन किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रहलादसिंह ने दी। गौड़ के मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में चल रहा बालिकाओं का मेरी खुशी शिविर सम्पन्न

फतहनगर। विकल्प संस्थान द्वारा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए संचालित 15 दिवसीय शिविर का बुधवार को सनवाड़ स्थित कला भवन में समापन किया गया। इस शिविर में 14 गांवों से 121 लड़कियों ने 15 दिन तक कम्प्यूटर, अंग्रेजी, आत्मरक्षा व जीवन कौशल संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के अतिथि विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह चुण्डावत ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपयोग करते हुए विकल्प के माध्यम से प्राप्त किया गया प्रशिक्षण जीवन में काम आएगा। वे आत्म रक्षा के माध्यम से स्वयं की रक्षा भी कर सकेंगी। फतहनगर थाने से आए भैरूसिंह ने लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उप तहसीलदार ललित सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से बालिकाओं का आत्म विश्वास विकसित हुआ है तथा इसका वे अपने जीवन में उपयोग कर सकेंगी। विकल्प संस्थान की सचिव उषा चौधरी ने लड़कियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

क्रोध की वृत्ति को त्यागे बिना सुख की प्राप्ति संभव नहींः कोमल मुनि

फतहनगर। श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमलमुनि म.सा. ने कहा कि क्रोध को त्यागे बिना सुख की प्राप्ति संभव नहीं है। उक्त विचार उन्होने आज ईंटाली में व्याख्यान के दौरान व्यक्त किए। चातुर्मास के लिए फतहनगर से विहार कर वल्लभनगर जाते समय ग्रामीणों के अनुरोध पर रूके कोमल मुनि ने धर्मसभा के दौरान कहा कि सुख की चाहना सब प्राणियों को है पर सुख मिलता नहीं है। इसका मूल कारण कसाई वृत्ति का होना है। कसाय अर्थात क्रोध,मोह-माया। इसके रहते सुख नहीं मिल सकता। इस हेतु अभ्यास करना चाहिए कि क्रोध रूपी कसाई खत्म हो जाए। क्रोध रूपी आग को समाप्त करने के लिए हमारे पास आत्मबोध हैं जिसका अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर कोमल मुनि के आशीष से श्रमण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पारसमल सिंघवी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल चौधरी,मंत्री भोपालसिंह बोरा जैन,खुशवंत बोहरा आदि को शामिल किया गया। समाजजनों ने कसंतों के...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी स्कूल से कम्प्यूटर चोरी,सी.सी. केमरों मे आए चोरों के फुटेज

फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से गत दिनों चोर कम्प्यूटर चोरी कर ले गए। घटना 30 जून मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे की है। दो चोर स्कूल परिसर में घुसे जिनके हाथ में औजार थे। बरामदे में घुमते हुए इन चोरों ने कार्यालय का ताला काटा तथा उसमें रखा कम्प्यूटर सेट एवं दो प्रिंटर चोरी कर ले गए। इसके अलावा किसी अन्य वस्तु को उन्होने छुआ तक नहीं। सुबह अध्यापकों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को इतल्ला की। घटना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि के सी.सी.टी.वी. फुटेज भी देखे। इस सम्बन्ध में स्कूल प्रशासन ने प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। ...

Read More