फतहनगर. अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है श्री सत्यनारायण अखाड़ा मंदिर के श्री महंत परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत श्री रामचंद्र दास जी महाराज का निधन आज दिनांक 03-12-2022 को सुबह 10 .00 बजे हो गया है।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
भाजपा का बस्ती सम्पर्क अभियानः सनवाड़ में घर-घर जाकर दी मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में गुरूवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती सम्पर्क अभियान का आयोजन कर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त अभियान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला प्रभारी रोशन मेघवंशी व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर के नेतृत्व में वांक्याजी बावजी से की गयी। खटीक मोहल्ला, बुनकर मोहल्ला, जीनगर मोहल्ला, सरगड़ा मोहल्ला, यादव मोहल्ला, हरिजन बस्ती, जटिया मोहल्ला आदि अनुसूचित जाति की बस्तियों में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा च...
Read Moreतीन मंदिरों पर छप्पनभोग के साथ ही आयोजनों को मिला विराम,मंदिरों पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
फतहनगर। दीपावली के बाद से चल रहा छप्पनभोग का मनोरथ आज तीन मंदिरों पर आयोजित होने के साथ ही इस आयोजन को विराम मिल गया। अन्नकूट का प्रसाद व सब्जी प्राप्त करने के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें छप्पनभोग के अलावा सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां महाआरती में कॉलोनी समेत नगर के लोगों ने भाग लिया। महादेव का अभिषेक एवं शिव परिवार को सजाया गया। शिव परिवार के साथ भक्तों ने फोटोग्राफी का भी लुत्फ लिया। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भी छप्पनभोग एवं सब्जी के अन्नकूट का आयोजन किया गया। यहां भी भक्त बड़ी संख्या में अन्न्कूट का प्रसाद लेने पहुंचे। नगर में अब तक द्वारिकाधीश मंदिर,अखाड़ा मंदिर एवं विनायक मंदिर पर छप्पन भोग के आयोजन हो चुके हैं। ...
Read Moreफतहनगर। यहां कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर आज छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें बालाजी के समक्ष विविध व्यंजनों के थाल सजाए गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी कर विशिष्ट श्रृंगार किया गया। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आरती की गई। आरती उपरान्त श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ के साथ ही छप्पनभोग का प्रसाद ग्रहण किया। ...
Read Moreफतहनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर रविवार की शाम छप्पन भोग का आयोजन होगा। शाम सवा सात बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा. सब्जी का अन्नकूट भी वितरण होगा। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर भी सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा.
Read Moreफतहनगर. शनिवार को फतहनगर रेल्वे स्टेशन से अज्ञात चोर बाइक ले गए. बाइक चंगेडी सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट की है. सरपंच सुमित्रा देवी जाट का पुत्र रोजाना स्टेशन परिसर मे बाइक रखकर उदयपुर जाता है तथा शाम को लौट कर चंगेडी जाता है. शनिवार को सुबह बाइक लॉक कर उदयपुर गया. शाम को स्टेशन से बाइक गायब मिली. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है.
Read Moreफतहनगर। भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान,भाजयूमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया एवं भाजपा फतहनगर सनवाड मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के फतहनगर सनवाड मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने कार्यकारणी विस्तार करते हुए उमंग गोयल व गिरजेश लोहार को मण्डल मंत्री मनोनीत किया है। ...
Read Moreफतहनगर। बस्ती संपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला प्रभारी रोशन मेघवंशी, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के मार्गदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा अंबेडकर छात्रावास सनवाड़ में संपर्क एवं निरीक्षण का आयोजन किया गया। राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में 25 छात्रों में से 14 छात्र उपस्थित थे। सभी छात्र छात्राओं का परिचय किया एवं उनकी दिनचर्या एवं शैक्षणिक स्तर का विवरण लिया। कैंटीन में बनने वाले भोजन एवं दैनिक व्यवस्थाओं के बारे में व उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। छात्रावास परिसर का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक नागेन्द्र सिंह चूंडावत एवं छात्रों द्वारा शैक्षणिक सामग्री, ट्यूबवेल एवं लाइट व्यवस्था के साथ अन्य...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में दो दिन निलामी कारोबार नहीं होगा। मण्डी सचिव के अनुसार 4नवम्बर शुक्रवार को देवउठनी ग्यारस एवं 5नवम्बर शनिवार को मण्डी प्रांगण, फतहनगर में कार्यरत हम्मालो द्वारा सामाजिक कार्यक्रम की वजह से निलामी कार्य बन्द रखा जायेगा। किसान उक्त दिनों विक्रय हेतु माल लेकर नहीं आवें। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय निवासी भंवरलाल अग्रवाल के पुत्र एवं गोपाल लाल अग्रवाल के भ्राता श्री ग्यारसीलाल अग्रवाल का रात्रि को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम यात्रा उनके निवास से आज प्रातः 11 बजे रवाना होगी। अगरबत्ती के थोक व्यवसाय से जुड़े ग्यारसीलाल अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरूवार की रात्रि करीब 9.30बजे अग्रवाल का निधन हो गया। ...
Read Moreफतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत बुधवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में पुजारियों द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। इधर आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजा की थालियां ल...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर निवासी एवं सीएससी मावली में कार्यरत सर्जन डॉ.आर.के.गोयल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। सीएससी मावली के प्रभारी अधिकारी डॉ. बीएल आचार्य ने बताया कि मावली में कार्यरत सर्जन डॉक्टर आरके गोयल की पदोन्नति डिप्टी डायरेक्टर के पद पर मावली में ही की गई है। पदोन्नति आदेश के आते ही सभी स्टाफ के सदस्यो ने उन्हें बधाई दी एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्रों व पूर्व आचार्य ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव ओम प्रकाश सुखवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक हरिशंकर रहे। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बहनों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्र परिषद द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य एवं प्रस्तावना प्रस्तुत की गई तत्पश्चात पधारे हुए पूर्व छात्रों द्वारा परिचय एवं अपने विद्यालय समय के अनुभव को रखा गया एवं नए सुझाव दिये गए। प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद जलपान हुआ एवं सामूहिक गीत के साथ द्वित्तीय सत्र प्रारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता इंदरमल सेठिया ने की जबकि ...
Read Moreफतहनगर। गुरुवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट उत्सव के आयोजन में जन सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना काल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरित किया गया। सजाया 56 भोगः ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग सजाया गया। ठाकुर जी की विशिष्ट झांकी सहित मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। 56 प्रकार के व्यंजनों से भरे थाल ठाकुर जी के समक्ष धराए गए। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने ठाकुर जी के श्रीचरणों में सेवा अर्पित की। भोग उपरांत श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन लिए। मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपलक ठाकुर जी की मनोहारी छवि का दर्शन लाभ लिया। मंदिर परिसर द्वारिकाधीश के जयकारों से गूंज उठा। आदिवासी युवकों ने लूटा अन्नकूटः भील समुदाय के युवकों ने चावल और चवले का अन्नकूट लूटा। मंदिर के मुख्य द्वार के समीप अन्नकूट का ढेर लगाया गया। मंदिर के बाह...
Read Moreफतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में आज छप्पनभोग का आयोजन होगा। नगरवासियों के सहयोग से एवं मंदिर मण्डल के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन के तहत ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजेगा तथा 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण होगा। अन्नकूट कार्यक्रम को लेकर सब्जी का अन्नकूट तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। भील समाज के लोग गवरी नृत्य के साथ ही चावल व चंवले का अन्नकूट लूटेंगे। ठाकुरजी की आरती के बाद छप्पनभोग की झांकी के दर्शनोपरान्त अन्नकूट वितरण किया जाएगा। सब्जी के अन्नकूट वितरण के लिए पुराने चौकी परिसर को काम में लिया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। धनतेरस पर रविवार को नगर का बाजार गुलजार रहा तथा दिनभर बाजार में ग्राहकों की दुकानों पर भीड़ भाड़ रही। कोरोना के कारण मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों को आज हुई ग्राहकी से सुकून मिला। रेलवे स्टेशन के पास स्लीपवेल शोरूम पर हर साल की भांति धनतेरस के दिन जमकर ख़रीददारी हुई। शोरूम पर स्लीपवेल मैट्रस पर डिस्काउंट के साथ 21000 रुपये तक के आइटम फ्री दिये गये। साथ में ग्राहकों ने अपने घर को सजाने के लिए पर्दे, टॉवेल, बेडशीट की भी अच्छी ख़रीददारी की। धनतेरस की शाम बाजार विविध रंगों वाली रोषनी में नहा उठा। आज नगर में आस पास के गांवों से काफी लोग आए तथा खरीददारी की। सभी तरह की दुकानों पर आज खरीददारी देखने को मिली। ...
Read Moreफतहनगर। दीपावली को लेकर नगर का नया बाजार कोरोना के तीन साल बाद पुनः सामूहिक रूप से सजाया गया है। रोशनी से लदकद बाजार में व्यापारी अपनी दुकानों को सजाने में लगे हैं। पुराना बाजार एवं उदयपुर रोड़ तथा बस स्टेण्ड रोड़ बाजार में भी व्यापारी सजावट कर चुके हैं। मैन चौराहे पर द्वारिकाधीश मंदिर रोषनी से लदकद है तथा दीपोत्सव के तहत होने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। प्रति वर्ष खैंखरा के अवसर पर अन्न्कूट महोत्सव होता है लेकिन इस बार ग्रहण के चलते अन्नकूट का कार्यक्रम भाई दूज को रखा गया है। द्वारिकाधीश की विशिष्ट झांकी एवं ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजेगा। 51 किवंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व गुरूवार को यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। नवीन परिधान में सजधज कर समूहों में करवा चौथ की कथाएं सुनी एवं पूजा की। छतों पर पहुंच कर चन्द्रमा के दर्शन कर उन्हेें अर्ध्य दिया एवं छलनी के जरिए पति का चेहरा देख आशीर्वाद लिया। पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत खोला। कई जगह व्रतधारी सुहागिनों ने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन भी किया। नगर में सभी ओर सुहागिन महिलाओं ने कथा श्रवण किया। ...
Read Moreफतहनगर. तहसील मावली के सनवाड गांव के चतर सिंह राणावत के खेत में महिको मक्का MRM -4062 का फसल प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जिसमे चित्तौरगढ़, उदयपुर के लगभग 400 किसानो एवं 30 विक्रेता मौजूद थे । जिसमे महिको के एरिया वितरक गायत्री कृषि सेवा केंद्र फतेहनगर से अनुकूल गौड़ मौजूद थे। कंपनी की ओर से चित्तौरगढ़ के रीजनल मैनेजर दलबीर सिंह, चित्तौरगढ़ के टेरिटरी मैनेजर रामचंद्र जाट और भीलवाड़ा के टेरिटरी मैनेजर ओम प्रकाश, एम डी ओ कालु लाल जाट, जानकी शर्मा,भूरा ,अनिल मनीष मौजूद थे । सनवाड़ के पार्षद जगदीश जाट,चंगेरी के भगवान लाल जाट भी मौजूद थे। दलबीर और रामचन्द्र जाट ने मक्का की उन्नतशील प्रजाति 4062 और 4064 के बारे मे किसानो को बताया और मक्का की उन्नत खेती के सम्बंध में अच्छी जानकारी प्रदान की गई। कंपनी की ओर से आने वाले रबी सीजन को लेकर रिसर्च गेहूं 6655, मुकुट प्लस व गोल और हाइब्रिड सरसों 8030 के बारे...
Read Moreफतहनगर। गिरधारीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से बने मंच का उद्घाटन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बादलदेवसिंह राणावत व पूर्व सरपंच वेणीराम भील मुख्य अतिथि थे। अतिथियों के हाथों भामाशाह मनीराम चंदेल, डूंगर चावड़ा, मांगीलाल चौहान, भानुराम कच्छावा, तुलसीराम,खेमा गाडरी, पूरण,रतनलाल चावड़ा, सोहनलाल चंदेल,रतन गौड़,राजमल दायमा, वरदा,भगवान,राजमल, भगा गायरी आदि का सम्मान किया गया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि वेणीराम भील द्वारा विद्यालय प्रांगण में सीसी एवं टपकती छत को सही कराने की जिम्मेदारी ली। विद्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया था जिसमें संस्था प्रधान द्वारा 21000 का एकमुश्त योगदान दिया गया। बादलदेवसिंह राणावत द्वारा 16000 रूपए विकास के लिए दिए गए थे। स्टा...
Read More