फतहनगर। नगर के सिद्ध हनुमान मंदिर पर चल रहे महायज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को वैदिक मन्त्रोच्चार एवं हवन के साथ ही स्वर्ण कलश का पुष्पाधिवास किया गया। आज श्रीराम महायज्ञ के पांचवें दिन प्रातः विद्वानों द्वारा शिव रुद्राभिषेक करवाया गया। आयोजन में राजकीय विद्यालय के बालक बालिकाओं को भोजन प्रसाद करवाया गया। संतों के सानिध्य में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा का आज शाम पुष्पाधिवास किया गया। प्रातः 8 बजे पूजन अर्चन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। भरत मिलाप, राम भरत संवाद, अनुसूया मिलन, सीता हरण एवं शबरी प्रसंग तक की चैपाइयों पर राम रामाय नमः के सम्पुट के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में भव्य आरती के साथ शाम 7 बजे तक चला। आज यज्ञ विराम के बाद सभी द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। आज धार मध्यप्रदेश से पधारे महामंडलेश्वर नृसि...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर. मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी, रात्री 0915 बजे; उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी है। आज रात्री जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
Read Moreफतहनगर. आज तड़के बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद शाम को मौसम फिर ख़राब हो गया. रात 9बजे मेघ गर्जना के साथ बारिश का दौर पुनः शुरू हो गया. वातावरण में ठंडक बढ़ गयी. लोग घरों में जा दुबके.
Read Moreसमय पर सूचना देने से राहत देना होगा आसान उदयपुर 29 जनवरी। स्थानिक आपदा यथा जल भराव , प्राकृतिक बिजली गिरने से लगी आग, ओला वृष्टि से अधिसूचित फसल ( गेंहू, जो, चना, सरसो, ईसबगोल) में हुए नुकसान के लिए बीमित किसान व्यक्तिगत रूप से 72 घंटे में बीमित कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116, 1800116515 पर या लिखित में बीमित कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को या मेल आईडी ro.jaipur@aic.india.com पर या crop insurance Mobile app ke द्वारा सूचित कर क्लेम कर सकता है। आपदा से हुए खराबे की सूचना आपदा के 72 घंटे में करना आवश्यक है। कृषि उपनिदेशक माधो सिंह ने बताया कि अत्यधिक जानकारी के लिए अपने किसान साथी, कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते है। ...
Read Moreफतहनगर। सिद्ध हनुमान मंदिर के कलश एवं ध्वज आरोहण कार्यक्रम के तहत आज चौथे दिन रविवार को स्वर्ण कलश एवं ध्वजा का फलाधिवास अनुष्ठान किया गया। सुबह शिव रुद्राभिषेक करवाया गया। प्रातः 8 बजे पूजन अर्चन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। आज कैकयी दशरथ संवाद, वन गमन, दशरथ मरण तक की चैपाइयों पर राम रामाय नमः के सम्पुट के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में भव्य आरती के साथ शाम 7 बजे तक चला। विराम के बाद सभी द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम के निमित्त नित्य संतो का आगमन भी हो रहा है। रविवार को प्रेरणा पीठ अहमदाबाद के जगद्गुरु सतपंथा आचार्य प्रेरणा पीठाधीश्वर ज्ञानेश्वरदास महाराज का आगमन हुआ। मंदिर के साथ ही श्री कृष्ण महावीर गौशाला में भी भव्य स्वागत सत्कार किया गया। मंदिर में बालाजी का पुष्प गुच्छ के साथ रजत श्रृंगा...
Read Moreफतहनगर.यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश आरोहण कार्यक्रम के तहत चल रहे विविध धार्मिक अनुष्ठानों में अपना सानिध्य प्रदान करने संतो और महंतों का आगमन हो रहा है. इसी क्रम में रविवार को परम पूज्य जगतगुरु सत पंथा आचार्य प्रेरणा पीठाधीश्वर श्री ज्ञानेश्वर दास जी महाराज प्रेरणा पीठ अहमदाबाद गुजरात के फतहनगर पधारने पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा अगवानी एवं स्वागत किया गया.
Read Moreफतहनगर. इंटाली क्षेत्र में आज तड़के बारिश के साथ ओले गिरे. ओलो के कारण अफीम की फसलों को नुकसान पहुंचा है. फतहनगर में भी तड़के 5:00 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओले गिरे. फतेहनगर क्षेत्र में मावठ के चलते गेहूं की फसलों को फायदा हुआ है. सुबह से अब तक धूप छांव का खेल चल रहा है. ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं.
Read Moreफतहनगर. रात्रि को तेज हवाओं के साथ बारिश के दौरान गुल हुई बिजली अभी तक भी बहाल नहीं हो पाई है. बताया गया कि 33 केवी में फाल्ट होने से बिजली गुल है. बिजली गुल के कारण नगरवासी परेशान हैं. विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब 10:30 बजे के आसपास बिजली बहाल होने की संभावना है.
Read Moreफतहनगर. विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. द्वारकाधीश मंदिर से वेद पूजा कर कलश यात्रा के रूप में विद्यालय में वेदों को लाया गया एवं सरस्वती मंदिर में पुनः वेदों की पूजा कर सरस्वती मां के सामने यज्ञ हवन किया गया। जिसमें 17 अभिभावक जोड़े यज्ञ हवन में शामिल हुए और उन 17 भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। पोथी पर भैया बहनों की प्रथम बार ओम ,श्री , स्वास्तिक एवं सरस्वती नमः पर अंगुली घुमा कर विद्यारंभ संस्कार किया गया। इसके पश्चात नवीन आदर्श शिशु वाटिका कक्षों का उद्घाटन विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री श्री गोविंद कुमार, मुख्य अतिथि दिनेश कावड़िया उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा नितिन सेठिया उपाध्यक्ष नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री
Read Moreफतहनगर.श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर आम सहयोग से परमपूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री राधे बाबा के सानिध्य में दिनांक 26 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक स्वर्ण कलश आरोहण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आज श्रीराम महायज्ञ के तीसरे दिन प्रातः विद्वानों द्वारा शिव रुद्राभिषेक करवाया गया। गुरुदेव के सानिध्य में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा का धन्याधिवास किया गया। प्रातः 8 बजे पूजन अर्चन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। आज रामजन्म, धनुष भंग से लेकर रामविवाह तक की चौपाइयों पर राम रामाय नमः के सम्पुट के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में भव्य आरती के साथ शाम 7 बजे तक चला। विराम के बाद सभी द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। आज हरिद्वार के जगन्नाथ धाम पीठाधीश्वर महन्त अरुण दास के फतहनगर पधारने पर स्वागत सत्कार किया
Read Moreडबोक. यहां के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.पीएम ने पांच मिनट में सभी से परिचय किया। इस अवसर पर रविंद्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सुशील कटारा, सांसद सीपी जोशी, सांसद अर्जुनलाल मीणा, डॉ अलका मूंदड़ा, कनकमल कटारा, फूलसिंह मीणा, धर्मनारायण जोशी, प्रताप गमेती, अमृत मीणा, वंदना मीणा, ममता कुंवर पवार, गोविंद सिंह टाक, डॉ किरण जैन, युधिष्ठिर ने उनका स्वागत किया।
Read Moreअत्यंत दुख से सूचित किया जाता है कि मक्खनलालजी मोर के भ्राता बद्रीलालजी की पत्नी, राकेश की माताजी, राजेंद्र, नारायण, गोपाल की चाचीजी, रौनक(साहिल), रवि, रितेश, नितिन, एवं अनुराग की दादीजी श्रीमती ग्यारसी देवी का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया जिनकी शव यात्रा दोपहर 2:00 बजे निवास स्थान से निकलेगी.( भारत लोहा भंडार के पीछे )
Read Moreफतहनगर. नगरीय क्षेत्र में शनिवार की शाम मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई. इसी के साथ ठिठुरन भरी हवाएं भी चलने लग असमय हुई बूंदाबांदी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ. इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 28 जनवरी रात्रि से 29 जनवरी के दौरान मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश उदयपुर, कोटा, अजमेर जयपुर, बीकानेर व भरतपुर संभाग के जिलों में होने के प्रबल आसार हैं।
Read Moreजयपुर, 27 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत तथा खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्री देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है। ...
Read Moreफतहनगर। कृषि उपज मण्डी समिति के निकट स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश आरोहण कार्यक्रम को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आगाज आज जल कलश शोभायात्रा के साथ ही किया गया। महोत्सव के तहत आज प्रातः 10 बजे अखाड़ा मंदिर से 501 जल कलश धारक मातृशक्ति एवं स्वर्ण कलश ध्वजा के साथ विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा में परमपूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री श्री राधे राधे बाबाजी आशीर्वाद देते हुए छत्र चंवर के साथ पैदल चल रहे थे। महामंडलेश्वर श्री रेवतीरमण दास जी महाराज एवं महंत शिवशंकर दास जी महाराज रथ पर विराजित रहे। भक्त बैंड बाजे और ढोल की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। विशाल शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी, प्रताप चैराहा, मैन चैराहा से बस स्टैंड होकर मंदिर पहुँची। शोभायात्रा में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री नितिन जी सेठिया एवं पार्षद श्री मनिषजी पालीवाल ने भी उपस्थित होकर गुरुदेव से आशी...
Read Moreसनवाड़। यहां के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज 74वां गणतंत्र दिवस समारोह एवं बसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन मावली के अध्यक्ष संपत सामोता ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदना से समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम, शारीरिक प्रदर्शन, संचलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए गए। स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार उनिया एवं सचिव बलवंत पाराशर ने पगड़ी तथा उपरने द्वारा स्वागत किया। प्रधानाध्यापक तुलसी राम लौहार ने अतिथि परिचय कराया। कार्यक्रम में भैय्या बहिनों द्धारा समूह नृत्य, समूह गान,एकल गीत, कविता पाठ आदि प्रस्तुत किए गए गए। अंत में वरिष्ठ आचार्य मुकेशचन्द्र गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्र...
Read Moreउदयपुर। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आज उदयपुर के भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने फतहनगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला के संचालकों को सम्मानित किया। उक्त सम्मान गौ शाला के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल ने ग्रहण किया। उदयपुर जिले में श्रेष्ठ गौ सेवा कार्य के लिए चुनी गयी गौ शाला के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल को प्रशंसा पत्र,स्मृति चिन्ह एवं 5100 रूपए का चेक प्रदान किया गया। कैलाशचन्द्र अग्रवाल के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.रविन्द्र गोयल,दलाल कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल,गौ सेवक नरेश मण्डोवरा,गोपाल साहु एवं मनीष गोयल आदि भी थे। श्रेष्ठ गौ सेवा के लिए सम्मान देने पर नगरवासियों ने गौ शाला की पूरी कार्यकारिणी एवं गौ सेवा के लिए हमेशा अपना समय देने वाले युवाओं को बधाई देते हुए गौ सेवा के कार्य की प्रशंसा की है।
Read Moreगणतंत्र दिवस पर 60 प्रतिभाओं और संस्थाओं का होगा सम्मान, फतहनगर की श्री कृष्ण महावीर गौशाला का सर्वश्रेष्ठ गोशाला के रूप में होगा सम्मान
मुख्य अतिथि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास करेंगे सम्मानित उदयपुर। गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 55 प्रतिभाओं और 5 संस्थाओं को सम्मानित जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओ पी बुनकर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में लोक सेवाएं सहायक निदेशक दीपक मेहता, पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, एमजी कॉलेज सहायक आचार्य डॉ पूर्णिमा सिंह, रसद विभाग की प्रवर्तन निरीक्षक डॉ निशा मूँदडा, राजकीय जिला चिकित्सालय अंबामाता के डॉ राहुल जैन, गीतांजलि हॉस्पिटल के हृदय शल्य चिकित्सक डॉ संजय गांधी, विशिष्ठ लोक अभियोजक चेतन पूरी गोस्वामी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ दत्तात्रेय चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी डॉ योगिता राणावत, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ऋषभदेव की प्रधानाचार्य रेणुका, एमबी अस्पताल नर्सिंग अधीक्षक दामोदरलाल वरानिया, वनपाल सद...
Read Moreफतहनगर। नगर के सिद्ध हनुमान मंदिर पर श्री राम यज्ञ,श्री राम-हनुमंत मिलन महोत्सव शिखर प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण कलश आरोहण का गुरूवार को कलश यात्रा के साथ ही विधिवत आगाज होगा। सिद्ध हनुमान मंदिर विकास कमेटी एवं नगरवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंदिर परिसर स्थित वाटिका में पंडितों द्वारा प्रायश्चित विधान वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे अखाड़ा मंदिर से यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। गुरूवार को इसी के साथ श्रीराम महायज्ञ भी शुरू होगा। 27 जनवरी को कथा वाचक मुकेश पालीवाल के मुखारविंद से हनुमान कथा होगी। कथावाचक माणक मेनारिया के मुखारविंद से 31 जनवरी से 2 फरवरी तक सायं 7.30 बजे से नानीबाई का मायरा कथा होगी। स्वर्ण कलाश एवं ध्वजा आरोहण 3फरवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे होगा। रोजाना धर्माचार्यों के प्रवचन...
Read Moreफतहनगर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को निकटवर्ती चंगेडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव मतदाताओं को शपथ दिलवाई गई. इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी भगवतीलाल चपलोत, भंवर लाल तेली ने मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला. संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया, माधव लाल गाडरी, संजय कुमार यादव, पवन कुमार मीणा, संतोष गुप्ता, मधुबाला चाष्टा, आमना खातून, श्रीमती रतन टाक, जगदीश सिंह सहित स्टाफ उपस्थित था.
Read More