फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बापूलाल लोढ़ा थे जबकि अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने की। समाज सेवी मांगीलाल बडालमिया,संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता, सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,डी.एन.नागदा, मांगीलाल संाखला, पार्षद श्रीमती हमीदा बानू,विनोद धर्मावत,पंकज हड़पावत,शैलेष पालीवाल विशिष्ट अतिथि थे। समारोह के प्रारम्भ में संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता द्वारा अतिथियों का माला,शाॅल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों के हाथों वर्ष पर्यन्त शैक्षिक और सहशैक्षिक ग...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फतहनगर निवासी ऋतु अग्रवाल को आज लोकसभा क्षेत्र उदयपुर से सांसद श्री सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। सांसद अर्जूनलाल मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा ,जिला अध्यक्ष देहात चन्द्रगुप्त सिंह चैहान,जिला अध्यक्ष शहर रवीन्द्र श्रीमाली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर. सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पाराशर नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे. इस आशय का आदेश स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक कुशल कुमार कोठारी ने जारी किया. आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका फतहनगर-सनवाड के रिक्त पद का चार्ज महावीर लाल पारासर सहायक प्रशासनिक अधिकारी नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ को अग्रीम आदेशो / नवीन नियुक्ति होने तक दिया गया है. इन्हे समस्त वित्तीय अधिकार प्रदत्त होगे। नगर पालिका कपासन के अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा के पास फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था. कोठारी ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका कपासन के आदेश को प्रत्याहारित कर लिया है।
Read Moreफतहनगर. महाशिवरात्रि के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर विविध अनुष्ठान किए गए. भोले का सुबह अभिषेक किया गया तथा सायं काल भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया. सायंकाल भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही लगी रही.
Read Moreफतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन यहां कृषि उपज मंडी सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से समाज को मुख्य धारा में जोड़ने में श्रेष्ठ योगदान का सम्मान एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की एक नई पहल पुस्तक का विमोचन उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन उम्मेहानी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, डाॅ.लक्ष्मीनारायण आमेटा,राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच से थे। विशिष्ट अतिथि सी.ए. दिनेश चंद्र सनाढ्य जिला अध्यक्ष पर्यावर...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में इंटर हाउस कॉम्पिटीशन फतह-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रताप, पन्ना, टैगोर एवं लक्ष्मीबाई हाउस ने हिस्सा लिया। 8 प्रकार की प्रतियोगिताओं यथा सॉन्ग, डांस, नाटिका, वाद-विवाद, गेम्स, प्रेजेंटेशन, रेप एवं स्टॉल का आयोजन किया गया। हर प्रतियोगिता में अलग-अलग निर्णायक टीम रही। बच्चों ने शानदार एवं उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दी। प्रत्येक प्रतियोगिता के बाद स्कोर बोर्ड पर प्रत्येक हाउस का स्कोर बताया गया जिससे प्रतिस्पर्धा व उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में पन्ना हाउस विनर रहा एवं प्रताप हाउस रनरअप रहा। संस्थान के निदेशक अजय जैन ने पन्ना हाउस की कैप्टन गुन सामोता व इंचार्ज अनिता दाधीच को विनर कप प्रदान किया एवं रनर अप प्रताप हाउस के कैप्टन गौरव प्रताप सिंह व इंचार्ज लता वैष्णव को रनर कप प्रदान किया। संस्था प्रधान मीना कुम...
Read Moreफतहनगर. महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रताप चौराहा स्थित सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए. सुबह मंदिर पर शिव भक्तों ने भोले का अभिषेक किया. इसके बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया. सायंकाल भोले के दर्शनार्थ शिव भक्तों का तांता लगा रहा.
Read Moreफतहनगर। महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शनिवार को सायं 7 बजे पुराना बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। नीलकंठ महादेव मंदिर मण्डल के सूत्रों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी महा शिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले सुन्दरकाण्ड में परशुराम मण्डल के गोपाललाल पालीवाल के सानिध्य में कार्यक्रम होगा। नीलकंठ महादेव का विशिष्ट श्रृंगार भी किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी फतहनगर में आज भोले की सवारी निकली। भोले की सवारी अखाड़ा मंदिर से रवाना हुई जिसमें एक घोड़े पर शिव को सवार किया गया। नाचते गाते भोले के भक्तों के साथ निकली शोभायात्रा में सज्जित शिवलिंग भी चल रहा था। पीछे युवतियां एवं महिलाएं चल रही थी। इस शोभायात्रा में अखाड़ा मंदिर के महन्तशिवशंकरदास के अलावा मंदिर मण्डल के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल समेत अनेक शिव भक्त शामिल थे। ...
Read Moreफतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को नगर के शिवालयों में अभिषेक,श्रृगार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नगर के अखाड़ा स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर सुबह अभिषेक होगा तथा दोपहर 2 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल भोले का विशिष्ट श्रंृगार किया जाएगा तथा महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। ...
Read Moreफतहनगर। यहां चल रहा नानीबाई का मायरा गुरूवार को शोभायात्रा,कथा एवं भंडारे के साथ ही सम्पन्न हो गया। पहले दो दिनों में भी खासी भीड़ रही लेकिन आज अंतिम दिन तो जन सैलाब ही उमड़ पड़ा। ठाकुरजी द्वारा नरसी मेहता का मायरा भरे जाने के साथ ही कथा का मार्मिक समापन सभी को भाव विभोर कर गया। सुबह मायरा द्वारिकाधीश मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। मायरे में शामिल भक्तों ने नाना रूप धरे जो कि लोगों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र रहा। गाड़ियों में भरा मायरा नगर में शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। मायरे के भ्रमण कार्यक्रम में लोग बैंडबाजों पर नाचते गाते चल रहे थे। मायरा नगर भ्रमण के बाद कथा स्थल पहुंचा जहां मायरे में शामिल भक्तों ने भी कथा श्रवण का लाभ लेने के साथ ही अंतिम पड़ाव पर मायरे का कथा कार्यक्रम में भव्य प्रवेश करवाया। हजारों की तादाद में उपस्थित लोगों ने ठाकुरजी के वेवाण के साथ मायरे को अपलक नि...
Read Moreफतहनगर। नानीबाई का मायरा कथा स्थल पर बुधवार की रात्रि को एक शाम श्याम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें उड़ीसा की शुभांगी सोनी,जयपुर की निशा,गोविंद शर्मा ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम का आगाज गोविंद शर्मा ने किया। शुभांगी सोनी ने काफी देर तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। सोनी के साथ लोग भी थिरक उठे। निशा शर्मा ने इसके बाद मंच संभाला तथा अपने चिर परिचित अंदाज में भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए लोगों को बांधे रखा। भजन संध्या में आए लोग भजनों पर खूब थिरके। जब तक भजन संध्या चली भक्तों ने बाबा के समक्ष जल रही जोत में आहुतियां दी तथा खुशहाली का धागा बांधा। भजन संध्या में आए अतिथियों का आयोजक कमेठी के सदस्यों ने स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर. यहां जया किशोरी के मुखारविंद से चल रही नानी बाई के मायरे की कथा का आज अंतिम दिन है. इस वक्त नगर में मायरे की शोभायात्रा निकल रही है जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है. नानी बाई के मायरे के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं. नाना रूप धरे लोग विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं.
Read Moreफतहनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली गुरूवार को फतहनगर में होंगे। श्रीमाली यहां चल रहे नानीबाई का मायरा कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। श्रीमाली के यहां दोपहर एक बजे पहुंचने की संभावना है। उक्त जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के मदनलाल प्रजापत ने दी। इधर नानीबाई के मायरे के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने नगर के व्यापारियों से अपना व्यवसाय बंद रख कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है। आज अंतिम दिन मायरे की शोभायात्रा एवं भण्डारा होना है। ...
Read Moreफतहनगर में नानी बाई का मायरा: जैसी होगी संगत वैसी होगी रंगत -जया किशोरी, मायरा का कल होगा समापन
फतहनगरं। जया किशोरी के मुखारविंद से द्वारिकाधीश मंदिर की भूमि पर चल रहे नानी बाई का मायरा कथा के दूसरे दिन भी काफी भीड़ उमड़ी। मायरे की कथा के दौरान हुंडी का प्रसंग प्रस्तुत करते हुए जया किशारी ने भक्तिमयी भजनों की ऐसी प्रस्तुतियां दी कि श्रद्धालु महिला-पुरूष अपनी जगह पर ही नृत्य करने लगे। नियत समय दोपहर एक बजे तक कथा स्थल खचाखच भर गया। जया किशोरी ने व्यासपीठ पर आते ही खाटू नरेश एवं द्वारिकाधीश को नमन किया तथा व्यासपीठ पर विराजित होकर आगन्तुक भक्तो को आशीर्वाद प्रदान किया। दूर दराज के शहरों से आने वाले भक्तों ने जया किशोरी का अपने-अपने तरीके से स्वागत किया। कुछ भक्तों ने अपने हाथों से बनाई जया किशोरी की तस्वीर भी भेंट की। मायरे का आगाज गोविंद बोलो....... कीर्तन के साथ किया गया। गोपी-उद्धव संवाद का जिक्र करते हुए जया किशोरी ने प्रेम को परिभाषित किया। सच्चे प्रेम और स्वार्थ भरे प्रेम के बीच क...
Read Moreफतहनगर। नानीबाई के मायरे की कथा के दौरान पहले दिन 16 महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब हुई वहीं आज दूसरे दिन घनश्याम मंगल की नयी बाइक चोरी हो गयी। यह बाइक कथा स्थल के सामने फतह एकेेडमी की गली में पार्क की गयी थी जिसे उच्चका लाॅक तोड़ कर उठा ले गए। इसकी फतहनगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर की जा रही इस प्रकार की वारदातों के मद्देनजर आयोजकों ने मायरे की कथा के अंतिम दिन कीमती वस्तुएं नहीं लाने एवं आभूषण पहनकर नहीं आने का लोगों से अनुरोध किया है। ...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका के भाजपा पार्षद बाबुलाल गाडरी की जेब से एक महिला ने 50 हजार रूपए निकाल लिए। वारदात एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। सारी वारदात दुकान पर लगे सी.सी.केमरे में कैद हो गयी। घटनाक्रम के अनुसार पार्षद बाबुलाल गाडरी गायत्री बीज भंडार पर हिसाब कर रहे थे कि दो महिलाएं आयी तथा बैंच पर बैठ गयी। महिलाएं अचानक उठकर चलती बनी। इस पर दुकानदार को शक हुआ तथा उसने पार्षद को जेब चेक करने को कहा। पार्षद की जेब से पचास हजार गायब थे। दौड़ कर पार्षद ने महिलाओं को पकड़ा। पचास हजार महिलाओं से मौके पर ही मिल गए। ...
Read Moreनानीबाई का मायरा में पहले ही दिन उमड़ी भीड़,कीर्तन के दौरान भाव विभोर होकर नाचने लगे श्रद्धालु
फतहनगर। नानी बाई के मायरा के पहले दिन भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे पांडाल में बैठने की जगह नहीं थी। कथा वाचक जया किशोरी के आने से पहले ही पाण्डाल खचाखच भर गया। नानी बाई के मायरा को लेकर नगर में पूरे उत्साह की लहर दौड़ रही थी। सभी लोग बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रहे थे। सभी की पार्किंग व्यवस्था चाक-चैबंद रही। आने जाने वालों को दिक्कत कम हो उसके लिए बैरिकेड लगाकर यातायात को डायवर्ट किया गया। स्टेज पर ठाकुर जी खाटू श्याम की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। साथ में बालाजी महाराज की भी झांकी लगाई गई। इसके साथ ही द्वारकाधीश की तस्वीर आदि पर माल्यार्पण कर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जय किशोरी ने अपने मुखारविंद से जब कीर्तन शुरू किया तो सभी लोग उठकर नाचने लगे और भाव विभोर होकर भजन गाने लगे। माई रे में……कीर्तन पर बड़ी तादाद में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके साथ छोटे बच्चे भी कहां पीछे रहन...
Read Moreफतहनगर। चेन स्नेचर भीड़ भाड़ का इंतजार करते हैं तथा भीड़ में मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे जाते हैं। यहां नानी बाई का मायरा कथा शुरू होने से पहले ही आयोजकों ने अलर्ट जारी कर दिया था कि आभूषण एवं कीमती सामान साथ में लेकर कथा स्थल पर नहीं आवें। आज पहले ही दिन आधा दर्जन से भी अधिक चेन कटने के समाचार हैं। दो दिन कथा के दौरान भारी भीड़ रहने की संभावनाएं हैं। ऐसे में आयोजकों ने महिलाओं से अलर्ट रहने एवं कीमती सामान व आभूषण पहन कर न आने की अपील की है। ...
Read Moreफतहनगर। यहां मोर पेट्रोल पम्प के सामने द्वारिकाधीष मंदिर की भूमि पर आज दोपहर एक बजे से शुरू हो रहे नानीबाई का मायरा कथा का लाइव प्रसारण भी होगा। सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। ...
Read More