दिः03.02.2026 कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर जिन्स/अनाज। न्यूनतम। उच्चतम। गेहूं 2450 - 2626 मक्का पीला हाईब्रीड 1200 - 1628 सरसों 4750 - 6650 ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में निदेशक, कोष एवं लेखा श्रीमती संध्या शर्मा से मिलकर शिक्षकों की रिकवरी रुकवाने एवं उनका रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की।अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिन्दल ने बताया कि सत्र 2019 से 2023 के मध्य क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का आवंटन नहीं होने के कारण इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन अन्यत्र विद्यालयों से आहरित किया गया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में कार्यरत जिन शिक्षकों का वेतन ग्रामीण क्षेत्रों से आहरित किया गया उनके मकान किराया भत्ता तथा शहरी भत्ते की रिकवरी की जा रही है और रिकवरी ना कराने पर वेतन रोका जा रहा है। विडम्बना है कि उन शिक्षकों की भी रिकवरी की जा रही है जो इस दौरान स्थानांतरण पर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में गए थे। नियम अनुसार 6 माह तक उन्हें ग्रामीण ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढिया नान्दोली खुर्द स्थति नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा 3 ।दिवसीय मेले को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। मन्दिर पर रंग रोगन मेला ग्राउंड में साफ़ सफ़ाई व इनामी ड्रा हेतु डायरी वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 11/02/2026 को महादेव मन्दिर के सामने पहाड़ी पर त्रिशूल 🔱 की स्थापना व भगवा ध्वज की स्थापना की जाएगी। त्रिशूल दान दाता के द्वारा जन सहयोग से नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी। डायरी वितरण नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी द्वारा वितरण की जा रही है। माँगी लाल चौबीसा अध्यक्ष,ललीत सिंह भाटी,शंकर प्रसाद गाडरी, जगदीश लौहार,भेरूलाल जाट,कैलाश चौबीसा द्वारा शिवरात्रि की तैयारियाँ की जा रही है। ...
Read Moreफतेहनगर। आवरी माताजी शक्तिपीठ स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य श्री भगवान सिंह जी रोलसाबसर की 82वीं जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमे संघ के उदयपुर संभाग प्रमुख श्री भंवर सिंह जी बेमला ने भगवान सिंह जी रोलसाबसर के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बेमला ने वर्तमान समय में श्री क्षत्रिय युवक संघ की सक्रिय भूमिका एवं संघ द्वारा संस्कार निर्माण हेतु आयोजित अनेक शिविरो की जानकारी भी दी।समारोह में क्षत्रिय संस्थान अध्यक्ष फतेह सिंह बंगला, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह बुधपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरू सिंह मानखंड , अजय पाल सिंह पिपलिया, पूरण सिंह कंकरवा, गुणवंत सिंह पिपलिया, चन्द्रपाल सिंह आमली और हर्षवर्धन सिंह पिपलिया आदि समाज जन मौजूद थे। ...
Read Moreसंघ के 100 वर्षों की साधना से समाज में बन रहा है सामाजिक समरसता का वातावरण- संत अनुज दास
आज गांव गांव में संघ की शाखा की आवश्यकता- मदन पालीवाल फतहनगर। फतेहनगर खंड के ग्राम फलीचड़ा में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने न केवल धार्मिक आयोजन की सीमाओं को पार किया, बल्कि यह कार्यक्रम सनातन चेतना, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त शक्ति-प्रदर्शन बनकर उभरा। विगत 1 महीने से की जा रही सुनियोजित तैयारियों के परिणामस्वरूप यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ।इस विराट आयोजन में फलीचड़ा मंडल के साकरोदा, फलीचड़ा खेड़ी, देव जी का खेड़ा, सुपारियों का खेड़ा, काला खेत, कुचौली , भोजलई , ॐखलियों का खेड़ा , रानी खेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। आयोजन में प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक आयु और प्रत्येक जाति के हिंदुओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि हिंदू समाज अब जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर ...
Read Moreफतहनगर।धर्मनगरी मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की ओर से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। मावली में मुख्य चौराहा पर त्रिवेणी संगम के रूप में शामिल होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी। शोभा यात्रा में समाज द्वारा "हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाति कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई, हिंदू- हिंदू भाई- भाई" के नारों के साथ सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश (क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच), अमित दास महाराज, शिवानंद महाराज, बाबा राम दरबार, भेरू महाराज, संजय गिरी , अमित पुरी, किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी ...
Read Moreराजसमन्द। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की मीटिंग होटल केशव इन कांकरोली में आयोजित की गई।संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने बताया कि मुख्य अतिथि रीजन 6 अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा मंजू पोखरना एवं मुख्य वक्ता रीजन 4 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ विशिष्ट अतिथि रीजन सचिव कमलेश तलेसरा थे, अतिथि गर्वनिंग काउंसिल सदस्य वीरेंद्र महात्मा , विजय प्रकाश पीपाड़ा तथा भीलवाड़ा संभाग के अध्यक्ष वीरा चंद्रा रांका रहेमीटिंग की शुरुआत प्रार्थना "भावना दिन रात मेरी ; सब सुखी संसार रहे" से की गई,संभागीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में संभाग में सेंटर एवं सदस्यता वृद्धि के साथ 4-5 अप्रैल 25 को नाकोड़ा जी में गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग को सफल बनाने सभी पदाधिकारियों अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध किया। मुख्य वक्ता द्वारा सभी वीर वीरा सदस्य को अपने अपने प्रयास से एक या दो वीर वीरा को संस्था में...
Read Moreपूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से संत श्री रविदासजी जयंती पर निकली शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से आत्मीय स्वागत
निंबाहेड़ा।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर कांग्रेसजनों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया स्वागत व अभिनंदन। निंबाहेड़ा नगर में संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति,निंबाहेड़ा के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।रविवार को दोपहर 12:30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा जब चित्तौड़ी दरवाज़ा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुँची,तो वहां उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य,आत्मीय एवं भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की तस्वीर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बं...
Read Moreसांभर–नालियासर,मेनार में परिंदों की दुनिया से रूबरू हुए पक्षीप्रेमी जयपुर, 1 फरवरी। जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 के दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों ने प्रदेश की प्रमुख आर्द्रभूमियों का फील्ड विजिट कर प्रकृति और परिंदों से सीधा संवाद स्थापित किया। फेस्टिवल के अंतर्गत सांभर साल्ट लेक, नालियासर, बरखेड़ा–चंदलाई–मुहाना क्षेत्र, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), तालछापर अभयारण्य (चूरू) और मेनार जैसे महत्वपूर्ण वेटलैंड्स में बर्ड वॉचिंग गतिविधियां आयोजित की गईं।रविवार को आयोजित इस फील्ड विजिट में पद्मश्री सम्मानित फोटोग्राफर अनूप साह, ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, प्रतापसिंह चूंडावत, पक्षी विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह बेड़सा, निर्मल मेनारिया, बटरफ्लाई एक्सपर्ट मुकेश पंवार, पुष्पा खमेसरा, शरद श्रीवास्तव, बाशोबी भटनागर सहित अनेक पक्षीप्रेमी और पर्यावरणविद् शामिल हुए। सांभर झील...
Read Moreफतेहनगर में गूंजा सनातन का शंखनाद,हजारों हिंदुओं की एकजुटता से विराट हिंदू सम्मेलन बना शक्ति-प्रदर्शन
कलश यात्रा से लेकर धर्मसभा तक प्रखर हिंदुत्व का उद्घोष, संतों के ओजस्वी प्रवचनों में हिंदू एकता, पंच परिवर्तन और राष्ट्र-सुरक्षा का संकल्प फतहनगर।नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धर्म और संस्कृति की अनुपम छवि प्रस्तुत की। नगर के प्रमुख मार्ग भगवामय हो उठे और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सनातन प्रेमी भक्तों का स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयो द्वारा तैयार की गई मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और धार्मिक परंपराओं का सजीव चित्रण किया गया। वहीं अखाड़ा दलों द्वारा किए गए रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित जनसम...
Read Moreकिसान ,युवा ,महिलाओं समेत हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करने वाला बजट : जोशी जयसमंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम बजट का स्वागत आतिशबाजी कर किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति सभागार में लाइव बजट को सुना …आतिशबाजी कर बजट घोषणाओं का स्वागत किया सलूंबर 1 फरवरी : केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नौवें आम बजट को जयसमंद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने जयसमंद पंचायत समिति सभागार में लाइव प्रसारण सुना ।भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी के मुख्य आतिथ्य,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा की अध्यक्षता, नेता प्रतिपक्ष खुमान सिंह,कार्यक्रम संयोजक फतह सिंह सिसोदिया,एवं मेघ सिंह सिसोदिया के विशिष्ट आतिथ्य मेंजयसमंद पंचायत समिति सभागार में कार्यकर्ताओं ने प्रातः 11 बजे से बजट की विभिन्न घोषणाओं को लाइव सुना ।बाद में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जय...
Read Moreसम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति। मंचस्थ संतगण एवं अतिथि। अतिथि दीर्घा में उद्योगपति ओमप्रकाश अग्रवाल एवं अन्य। ...
Read Moreफतहनगर। नगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली कलश यात्रा में मातृशक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। कलश यात्रा ठीक 1:30 बजे अखाड़ा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा मैन चौराहे पर पहुंची जहां अखाड़ा कलाकारों ने अपने हैरत अंगेज करतब पेश किए। कलश यात्रा में आसपास के गाँवों से मातृशक्ति समेत युवाओं ने शिरकत कर कार्यक्रम को ऊँचाईयाँ प्रदान की। कलश यात्रा सम्मेलन स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुँच रही है तथा कुछ ही समय में धर्मसभा शुरु होने की संभावना है। ...
Read Moreफतहनगर। नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। सभा स्थल को पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है। कलश यात्रा को लेकर विभिन्न गांवों,कस्बों एवं पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से महिलाओं का अखाड़ा मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे अखाड़ा मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। अखाड़ा मंदिर के आसपास महिलाओं की चहल-पहल देखी जा सकती है। कलश यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षक भीमपुरी गोस्वामी का शनिवार रात्रि को स्वर्गवास हो गया। पुरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पुरी फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विदयालय में सेवाऐं दे चुकें है। दिवंगत पुरी की पार्थिव देह उनके गाँव मोरड़ी ले जाई गयी है जहां विधि विधान से समाधि रस्म की जाएगी। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ ...
Read Moreकिसान की फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : शिवराज सिंह चौहान
खेतों की मेड़ से नीति का संदेश, गिरहोला-खपरी में किसानों से सीधे संवाद में बोले शिवराज सिंह चौहानधान से बागवानी और ड्रोन तक, आधुनिक कृषि से किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र का फोकसकृषि, तकनीक और गांव—तीनों को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली। किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे। यह स्पष्ट और सख्त नीति-संदेश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान...
Read Moreफतहनगर। रविवार को यहां होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के मध्य नजर कलश वितरण का काम शनिवार देर रात्रि तक भी जारी रहा। कलश वितरण करने में लगे युवाओं की टोलिया धुणी क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक भी कलश वितरण करते देखी गई। कलश प्राप्त करने वाली महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कलश वितरण का कार्य लक्ष्य से भी अधिक हो गया है। नगर में होने वाला विराट हिंदू सम्मेलन इस बार ऐतिहासिक होने वाला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पूरे मनोयोग के साथ जुड़े हुए हैं। ...
Read Moreफतहनगर। रविवार को फतहनगर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को चंगेडी गांव में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। भोजन वितरण व्यवस्था में फ्रेंड सेवा संघ चंगेडी एवं शिव शक्ति क्लब चंगेडी के कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग करेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। राउमावि बांसलिया में शुक्रवार को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 9 की 29 बालिकाओं को साईकिलें वितरित की गयी। प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर सरपंच हुडी राम, एसडीएमसी सदस्य नारायण सिंह, हरजी राम, केशव लाल, किशन डांगी, शोभ सिंह, सुल्तान सिंह संस्था, प्रधान सुनील कुमार जोशी एवं समस्त स्टाफ मौजुद रहा। ...
Read Moreमावली। मावली निवासी एवं गोविंदपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व मावली शाखा अध्यक्ष पुष्कर लाल बडगूर्जर शनिवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, मावली उप शाखा अध्यक्ष शंकर लाल जाट लदाना, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, श्रीमती लीला जाट, राजवीर चौधरी, प्रभु लाल जाट, सोहनलाल जाट सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बडगूर्जर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय में भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़गुर्जर को भावभीनी विदाई दी। ...
Read More