फतहनगर - सनवाड

पीपा क्षत्रिय (दर्जी )समाज की कार्यकारिणी का किया विस्तार

फतहनगर। स्थानीय पीपा क्षत्रिय (दर्जी) समाज के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सत्यनारायण पंवार,हीरालाल सोलंकी,दिनेश सोलंकी, प्रकाश देवड़ा, राजकुमार सोलंकी को उपाध्यक्ष,रमेश सोलंकी को सह कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गहलोत को सोशल मिडिया प्रमुख, नरेन्द्र गोयल को प्रचार-प्रसार मंत्री, कैलाश कच्छावा, महेश सोलंकी व पिन्टु पंवार (हरीश) को मंत्री, ओम प्रकाश पंवार व महेन्द्र सोलंकी को संगठन मंत्री बनाया गया। रमेश मकवाना, नन्दलाल गहलोत, गजेन्द्र सोलंकी,उदयलाल गहलोत,श्यामलाल पंवार,घनश्याम गहलोत, सुरेश सोलंकी को सदस्य मनोनीत किया गया। लक्ष्मण सोलंकी,बाबूलाल भाटी, शांतिलाल चैहान,ओमप्रकाश भाटी, मांगीलाल सोलंकी, शम्भूलाल सोलंकी, पृथ्वीराज चैहान, अम्बालाल सोलंकी-संरक्षक बनाए गए। उक्त जानकारी महामंत्री मनोज कुमार पंवार ने दी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रौनक गर्ग बने युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के जिला अध्यक्ष

फतहनगर. स्थानीय निवासी रौनक गर्ग युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं.  पिछले दिनों इसके लिए ऑनलाइन मतदान का कार्यक्रम चला था.  शुक्रवार की शाम राजस्थान युवा कांग्रेस 2023 का रिजल्ट घोषित किया गया.  युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष रौनक को 16692 वोट मिले तथा  उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर 8500 वोट से जीत हासिल की.  रौनक गर्ग के विजय होने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी.

Read More
फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी विद्यालय सनवाड़ में लॉटरी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न

फतहनगर। प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सनवाड़ में एसीबीईओ मोहम्मद अंसार काजी के मार्गदर्शन में प्रवेश के लिए लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष पारस तांतेड़, पार्षद रतनलाल खटीक,पीटीए सदस्य गण, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि कक्षा नर्सरी में 11, एलकेजी में 10, यूकेजी में 15, कक्षा एक में 5, कक्षा दो में 10, कक्षा तीन में 4, कक्षा चार में 7, कक्षा पांच में 5, कक्षा छः में 7, कक्षा सात में 6, कक्षा आठ में 2, कक्षा नौ में 7 विधार्थियों का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक कुल 166 रिक्त सीटों के लिए प्राप्त 127 आवेदनों में से लॉटरी द्वारा 89 विधार्थियों का चयन हुआ। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग महंगाई राहत शिविर में दिए 53 जाॅब कार्ड

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर- सनवाड सभा भवन में स्थायी महंगाई राहत कैम्प सोमवार से शनिवार प्रातः10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जनआधार कार्ड एवं घरेलु व कृषि के बिजली कनेक्शन के बिल से पंजीयन किया जा रहा है जिसमें गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट प्रतिमाह, कृषि कनेक्शन पर 2000 युनिट प्रतिमाह, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फुड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत् 125 दिन का रोजगार, सामाजिक सुरक्षा न्युनतम पेंशन से बढ़ा कर 1000 रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 25 लाख रूपया, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रूपये आदि लाभकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी अपना पंजीयन करा कर उठा रहे हैं। इस योजना के सर्वे कार्य हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को वार्ड वाईज सर्वे हे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संगः 4हजार के पार पहुंची लाभार्थियों की संख्या

फतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा वार्ड 7 के लिए तुलसीराम जी की वाटिका सनवाड मे कैम्प का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर के अनुसार आज 69 क, के अन्तर्गत 6 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया एवं कृषि भुमि नियमन के अन्तर्गत 1 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया। नामान्तरण के अन्तर्गत 3 आवेदन का निस्तारण एवं सबडिवीजन के अन्तर्गत 2 आवेदनों का निस्तारण कर वितरण किया गया। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 254 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया। आज दिन तक कुल 4391 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में बाबुलाल खटीक (पुर्व प्रधान मावली) एवं अन्य गणमान्य नागरिक, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल, शैलेन्द्र कुमार आजाद कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा लाभार्थियों को किट...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सवानियां में निकली शोभायात्रा

फतहनगर। लोपड़ा पंचायत के सवानियां गांव स्थित बालकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रामकथा पोथी की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। आयोजकों के अनुसार सुबह 11 बजे पोथी की शोभायात्रा निकली जिसमें ग्रामीणों ने बारी-बारी से पोथी को अपने सिर पर लेकर पुण्यार्जन किया। इस कार्यक्रम के तहत श्री भैरवनाथ मंदिर परिसर में रोजाना सायं 3 से 7 बजे तक कथा प्रवक्ता संत आचार्य प्रखरजी महाराज के मुखारविंद से रामकथा होगी। कथा का कार्यक्रम 20 मई तक चलेगा। 20 मई को ठाकुरजी की शोभायात्रा एवं रात्रि को तुलसी विवाह होगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 21 मई रविवार को सुबह होगी। इसके बाद दोपहर सवा बारह बजे से महाप्रसाद एवं भण्डारा होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

घर के बाहर से कार चोरी

फतहनगर. थाना क्षेत्र में राजमल पुत्र देवी लाल जाट निवासी मेडी खेड़ा रेलमगरा हाल वार्ड 12 फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसके घर के बाहर खड़ी टवेरा कार को अज्ञात चोर रात्रि के समय चोरी कर ले गए.

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांप के काटने से युवक की मौत

फतहनगर।  पालिका क्षेत्र के फतहनगर थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने के दौरान सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार  रफीक मोहम्मद (48) पुत्र रहमान शाह निवासी आचार्य मोहल्ला सनवाड़ अपने खेत पर काम कर रहा था। बाड़ को ठीक करने के दौरान सांप ने काट लिया, जिससे इसकी तबीयत खराब हो गई जिसे चिकित्सालय लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पर्यवेक्षक शर्मा ने किया प्रशासन शहरो के संग अभियान का निरीक्षण

फतहनगर। गुरूवार को पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं नगर नियोजन विभाग से श्रीमाली ने सनवाड़ स्थित तुलसी वाटिका में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड 6 के शिविर का अवलोकन किया। इसी के साथ पालिका में चल रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर के साथ प्रशासन शहरो के संग अभियान में 69-ए के 3 पट्टे, 90-ए के 2 पट्टे, 3 नामान्तरण का वितरण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि पट्टे की लंबित पत्रावलियां 10 दिवस के भीतर निष्पादन किया जावे। महंगाई राहत कैम्प मे 245 आवेदकों का पंजीकरण किया गया। आज दिनांक तक कुल 4137 लाभार्थीयो के पंजीयन हुए। अभियान के दौरान पार्षद रतनलाल खटीक, मनोहर लाल त्रिपाठी, विनोद धर्मावत, सुनिल डांगी आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमती रेखा पालीवाल के स्वर्गवास से घासी बा परिवार में शोक

फतहनगर। स्वर्गीय भंवरलाल जी पालीवाल (घासी बा परिवार) के ओम प्रकाश जी की पत्नी एवम अशोक पालीवाल,गोवर्धन पालीवाल,लोकेश,शैलेष,मनीष,गौरव की भाभीजी व नीतेश पालीवाल की माता जी श्री मती रेखा पालीवाल (फतहनगर) का आकस्मिक निधन हो गया है। घासी बा परिवार की सदस्या के स्वर्गवास से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। श्रीमती पालीवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। दिवंगत श्रीमती पालीवाल का अंतिम संस्कार 12 बजे किया गया। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को असमय ही आन पड़े दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उड़ान आसमां की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फतहनगर। जेवाणा ग्राम पंचायत में बाल मेवाड़ आदर्श शिक्षा प्रचार समिति जेवाणा द्वारा अप्रेल माह में आयोजित उड़ान आसमा की प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए गए जिसके अनुसार अरुण वर्ग में राहुल सरगरा 86प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहे तथा निखिल टेलर 84प्रतिशत एवं प्राची जाट 82प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उदय वर्ग में सत्यनारायण गाडरी, संजना जीनगर,गुलाबी कुमारी जाट प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। क्षितिज वर्ग में आर्यन जीनगर,विष्णु कुमार शर्मा,पूरण शर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराचंद पालीवाल सचिव बाल मेवाड़ आदर्श शिक्षा प्रसार समिति जेवाणा ने की। मुख्य अतिथि सीताबाई जाट सरपंच ग्राम पंचायत जेवाणा रहे। साथ ही गांव के ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः 3498 का हुआ पंजीयन

फतहनगर। महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत मंगलवार को नगरपालिका द्वारा नगरपालिका सभा भवन मे कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया है। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प में किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 378 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया है। आज दिनांक तक कुल 3498 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में पार्षद श्री नरेश जाट, मनीष पालीवाल, एवं धर्मेश चपलोत (अध्यक्ष मण्डल कांग्रेस कमेटी फतहनगर) अन्य गणमान्य नागरिक, अधिशाषी अधिकारी, महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गुणानुवाद सभा के जरिए स्व. लोभचंद बंजारा को दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित गुणानुवाद सभा के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संघ परिवार की ओर से आयोजित इस गुणानुवाद सभा में विद्या निकेतन प्रबन्ध समिति एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामलाल सोनी,संरक्षक मनोहरलाल कावड़िया, सचिव मांगीलाल सांखला एवं तुलसीराम ने बंजारा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संघ के भीण्डर जिला  संघचालक भारतसिंह झाला, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रहलादराय मण्डोवरा,हिम्मतलाल तातेड़, निखिल खण्डेलवाल,पूर्व पार्षद गोवर्धन सोनी, राकेश मोर, करणसिंह गौड़,लक्ष्मीलाल अग्रवाल,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश चपलोत,जगदीश तम्बोली,विद्यानिकेतन के प्रधानाचार्य भंवरलाल रेगर,बाबुलाल तेली, विद्यालय स्टाफ एवं परिवारजन मौजूद थे। अंत में सभी ने बंजारा की...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः लाभार्थियों की लग रही लाइनें

फतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे प्रशासन शहरों के संग महंगाई राहत शिविर में लोग अच्छी खासी तादाद में पहुंच रहे हैं। सोमवार को 494 लाभार्थियों के पंजीयन समेत अब तक 3120 लाभार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। सोमवार को आमजन के विभिन्न कार्यों के साथ ही पालिका के सामान्य कार्यों का भी सम्पादन किया गया। आज के शिविर में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत,अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर,पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी,नरेश जाट,मनीष पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि डूंगरलाल मीणा एवं शिविर प्रभारी छगनलाल मेघवाल ने लाभार्थियों को किट वितरित किए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश शुरू, 9 मई तक कर सकते है आवेदन,12 मई को निकलेगी लॉटरी

फतहनगर। प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सनवाड़ में प्रवेश शुरू हो गया हैं। प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी के अनुसार कक्षा नर्सरी की सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे एवं पहले से संचालित कक्षाओं में स्वीकृत सीटों में से खाली हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। 12 मई को निकाली जाएगी लॉटरीः सनवाड़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्रवेश कमेटी एवं मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग के अनुसार महात्मा गांधी विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है। 9 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 में विभाग के नियमानुसार रिक्त सीटों पर लॉटरी से प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 मई विधालय समय तक है। आवेदनों की सूची 11 मई को चस्पा की जाएगी। प्रवेश की लॉटरी 12 मई को प्रातः 9 बज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

स्व.लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार को होगी गुणानुवाद सभा

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार प्रातः 8.30 बजे विद्या निकेतन विद्यालय के सभागार में गुणानुवाद सभा होगी। सोमवार को स्व. बंजारा की स्मृति में नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों के लिए लापसी व हरे चारे के वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर बंजारा के परिवारजनों के अलावा गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,मनोहरलाल कावड़िया, बिहारीलाल अग्रवाल, मांगीलाल सांखला,भारतसिंह झाला,राकेश मोर, लक्ष्मीलाल अग्रवाल, मनीष गोयल, हुकुमसिंह,करणसिंह गौड़,निखिल खण्डेलवाल, विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भंवरलाल रेगर,प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान कैलाशचन्द्र गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

देवस्थान आयुक्त ने किया द्वारिकाधीश मंदिर का अवलोकन

फतहनगर। देवस्थान विभाग के आयुक्त जितिन गांधी ने अधिकारियों के साथ द्वारिकाधीश मंदिर फतहनगरका अवलोकन किया। इस दौरान द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शेलेष पालीवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल,रमेशचन्द्र अग्रवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम सोनी, करणसिंह गौड़,पुजारी सत्यनारायण पालीवाल,कमल नयन पालीवाल आदि उपस्थित थे। सभी ने आयुक्त गांधी एवं अधिकारियों का उपरने द्वारा स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने धार्मिक आयोजनों की पूरी जानकारी से इन अधिकारियों को अवगत कराया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीरां का असल चरित्र श्रीजी ने समझाः राधाकृष्ण महाराज

फतहनगर। मीरां बाई का चरित्र असल में श्रीजी ने ही समझा तभी माधवी से मीरां तक साथ ना छोड़ा। बात जोधपुर के कथा प्रवक्ता राधाकृष्ण महाराज ने मीरां चरित्र की कथा के समापन अवसर पर व्यक्त किए। नगरपालिका के पास स्थित स्टेडियम में चली तीन दिवसीय कथा के अंतिम दिन उन्होने कहा कि मीरां ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से जगत में भक्ति का प्रकाश फैलाया। मीरां बाई का चरित्र असल में श्रीजी ने ही समझा। प्रभु नाम के स्मरण से प्रभु को पाया जा सकता है। अंतिम दिन उन्होने संगीतमयी भजनों की दर्जन भर प्रस्तुतियां दी। कथा समापन पर नगरवासियों ने भावभीनी विदाई दी। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर महिला मंडल द्वारा समाजिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राधाकृष्ण महाराज का शॉल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया एंव महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी सोलंकी ने बताया कि जोधपुर के श्री राधा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीरा चरित्र का आज होगा समापन

फतहनगर। नगरपालिका के पास स्थित स्टेडियम में शुरू हुई संगीतमयी मीरां चरित्र कथा का शुक्रवार को समापन होगा। बुधवार को जोधपुर के राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से प्रारंभ हुई इस कथा के दौरान राधाकृष्ण महाराज ने अपनी विशिष्ट कथा शैली के माध्यम से उपस्थित लोगों को मीरां चरित्र की व्याख्या करते हुए बांधे रखा। मीरां के भजनों समेत अन्य भक्ति भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को धर्ममयी कर दिया। भजनों की सुमधुर धुनों पर पाण्डाल में उपस्थित लोग खूब थिरके। गुरूवार को सुबह प्रभात फेरी एवं कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें राधाकृष्ण महाराज भक्तों के साथ पैदल नगर भ्रमण पर निकले तथा कीर्तन के जरिए लोगों को प्रभु भक्ति में शामिल किया। कथा कार्यक्रम रोजाना 2 से शाम 5 बजे तक चल रहा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोक्षधाम के स्मृति वन में लगाया आशापाल का पौधा

फतहनगर। पत्रकार लोभचंद बंजारा के अंतिम संस्कार के दौरान यहां के मोक्षधाम स्थित स्मृति वन में परिजनों द्वारा आशापाल का पौधा गया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रखकर स्व.बंजारा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघ परिवार की ओर से गौ शाला में 11 हजार की राशि देने की घोषणा भी की गयी। ...

Read More