फतहनगर - सनवाड

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं श्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1,200 से अधिक “सारथियों” (ड्राइवर पार्टनर्स) ने भाग लिया, जो भारत टैक्सी के चालक सशक्तिकरण और सहकारी स्वामित्व आधारित मॉडल के प्रति व्यापक समर्थन को दर्शाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुत्री की स्मृति में नन्हे बच्चों को किया स्वेटर वितरण 

फतहनगर। नगर के व्यवसायी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल (बारदान वाले) परिवार द्वारा अपनी सुपुत्री स्वर्गीय रुचिता की पुण्य स्मृति में गुरूवार को प्राइमरी स्कूल, फतेहनगर में सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।  इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित द्वारिकाधीश मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि स्वेटर वितरण का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि एक संवेदनशील और प्रेरणादायी उदाहरण भी है कि बेटी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ा जाए। इसके लिए पालीवाल ने अग्रवाल परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निः शुल्क साइकिल वितरण व विदाई समारोह आयोजित

सनवाड़।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया साथ ही कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री नीतिन सेठिया, पी.टी.ए. अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बड़ालमिया, पारस तातेड़ ,देवीलाल तेली, राजकुमार बोहरा ,भगवान लाल माली, सुरेश आचार्य, धर्मेश चपलोत, अशोक गर्ग आदि भामाशाह उपस्थित रहे।विद्यालय प्रधानाचार्य वर्षा त्रिपाठी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का इस अवसर पर स्वागत किया तथा सभी कक्षा 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की माँ सरस्वती से कामना की ।कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल गाडरी ने किया। विद्यालय स्टाफ के उप प्राचार्य सुरेश चन्द्र खटीक, प्राध्यापक महेश चन्द्र पालीवाल प्रतिभा माहेश्वरी, व० अ० रक्षा जैन असलम खान तथा संजय कुमार गहलोत, जगदीश दास वैष्णवपूजा कुमारी, अं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

थामला मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

फतहनगर। मावली तहसील के थामला गांव में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी तादाद में सनातन समाज के लोग जुटे। थामला में राम दरबार, सरस्वती,रानी लक्ष्मीबाई आदि की बग्गियों में झांकियां सजाई गई तथा माधव दास जी एवं अमित दास जी जैसे संत भी बग्गियों में साथ चले। मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह का भी ओजस्वी उद्बोधन हुआ ।थामला में भी कोई साढे चार हजार लोगों ने भोजन किया। पंडाल को बहुत भव्य सजाया गया। चामुंडा माता का प्रांगण आज हिंदुत्व में दिखा। थामला का उत्साह भी बड़ा ही मन को प्रसन्नता देने वाला था। कलश धारी महिलाएं कलश यात्रा में बड़ी तादाद में शामिल हुई। https://youtu.be/jbY1ll2Qu7I?si=hF6l5vIcGIkxDG0T ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पैंथर की दस्तक से खौफजदा लोग

 फतहनगर। पिछले कुछ दिनों से नगर के बाहरी क्षेत्र में पैंथर का  मूवमेंट देखा जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व पैंथर गिरधारीपुरा के समीप नया बंगला के सामने देखा गया। लोगों को देखकर पैंथर खेतों में भाग गया। बुधवार को भी सनवाड़ खारियावाला के समीप स्थित एक खेत में पैंथर देखा गया। युवक साहिल मोर दो अन्य विद्युत कर्मियों के साथ बिजली के काम से खेत पर गया था जहां फाटक खोलते ही उसका सामना पैंथर से हो गया। यकायक सामने पैंथर आने पर साहिल भी हक्का-बक्का रह गया। हालांकि सामने तीन जनों को देखकर पैंथर खेतों में भाग खड़ा हुआ। इस क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट से लोग खौफजदा हैं। फतहनगर के रेलवे स्टेशन के समीप भी एक माह पूर्व पैंथर का मूवमेंट देखा गया था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी मे साइकिलों का किया वितरण,निःशुल्क साइकिलें पाकर हर्षायी बालिकाएं

 फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ तथा चंगेड़ी के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वी में अध्यनरत बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। चंगेड़ी में साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट, भाजपा मावली मंडल के नरेश जोशी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार,उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, प्रभु लाल रेगर, कर्ण सिंह राणावत, संजय कुमार यादव,शंकरलाल चावड़ा, बूथ लेवल अधिकारी भंवरलाल तेली सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था। यहां 24 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गई।  https://youtu.be/-5jjgQbU3MM?si=kiWHh2nDyuTVIbvx ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वाट्स अप ज्ञान: यात्रा बहुत छोटी है

-प्रेरणादायी कहानीः- एक स्त्री बस में चढ़ी और एक पुरुष के बगल में बैठते समय उसके बैग से उसे चोट लग गई… लेकिन वह पुरुष चुप रहा, कुछ नहीं बोला।जब वह व्यक्ति गुमसुम बैठा रहा, तो उस महिला ने पूछा – “मैंने आपको बैग से मारा, फिर आपने शिकायत क्यों नहीं की?” उस पुरुष ने मुस्कुराकर उत्तर दिया-:“इतनी छोटी-सी बात पर नाराज़ होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि हमारी साथ की यात्रा बहुत छोटी है… मैं अगले स्टॉप पर ही उतर रहा हूँ…!” इस उत्तर से महिला बहुत भावुक हुई। उसने उस पुरुष से माफी माँगी और मन ही मन सोचा कि “यात्रा बहुत छोटी है” – ये शब्द सोने से लिखे जाने चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि इस संसार में हमारा समय इतना कम है कि बेकार की बहस, जलन, दूसरों को माफ़ न करना, असंतोष और नकारात्मक भावनाओं में उलझना वास्तव में समय और ऊर्जा की मूर्खतापूर्ण बर्बादी है। 👉 किसी ने आपका दिल तोड़ा है? शां...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

उदयपुर, 5 फरवरी। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी 11फरवरी को उत्तरप्रदेश में मथुरा के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयालधाम जायेगे। डॉ. विप्लवी वहां पर एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय से सम्बन्धित अपने शोध के विषय पर जानकारी देगें। ज्ञातव्य है डॉ. विप्लवी ने दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध के बाद पुस्तक लेखन भी किया है, इनके शोध पत्रों का प्रकाशन भी हुआ है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सॉस फैक्ट्री पर निरीक्षण कार्रवाई — स्टार्च से बनाई जा रही थी मेयोनीज— 1250 किलो स्टार्च घोल नष्ट कराया, 100 किलो मेयोनीज जब्त की

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में मिलावटी साॅस बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई।  खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज का निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यहां साॅस एवं मेयोनीज निर्माण में कई अनियमितताएं पाई गईं। मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च काम में नहीं लिया जाना चाहिए।  मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टिटेनियम डाइआॅक्साइड काम में ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भगवा रंग में रंगा गोविंदपुरा,विराट हिंदु सम्मेलन में जुटा सनातन समाज

फतहनगर। भगवान गोविंद की नगरी गोविंदपुरा और चामुंडा माता की नगरी गादोली पंचायत में भगवा की धूम मची।संघ के 100 वर्षों के साधना (शताब्दी वर्ष )पर  मावली खंड के गोविंदपुरा मंडल में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में त्रिवेणी संगम के साथ धर्म सभा हुई। गांव  गादोली चारभुजा मंदिर, गोविंदपुरा चारभुजा मंदिर, चिपी खेड़ा चारभुजा मंदिर एवं वाजमियां चारभुजा मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा सभी मार्ग से होते हुए सभा स्थल खेल मैदान गादोली तलाई पहुंची। इस अवसर पर त्रिवेदी संगम के रूप में कलश यात्रा सभा स्थल पर पहुंची जिसमें संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। महिला शक्ति के रूप में परिवार प्रबोधन विषय पर अनीशा शर्मा (नारायणी सखी मावली समरसता गतिविधि के तहत) ने रखा। नीलम दीदी गायत्री परिवार मावली ने सामाजिक समरसता व पर्यावरण विषय में जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रेम शंकर आमेटा ( प्रांत सह धर्म जागरण ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंचायत समिति सभागार में  ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न,उपखण्ड अधिकारी रहे मौजूद 

फतहनगर। मावली उपखण्ड स्तर पर दोनों शैक्षिक ब्लॉक के सभी पीईईओ /यूसीईईओ/ प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय बैठक पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। एमडीएम एवं बाल गोपाल दुध योजना के संबंधित जानकारी शिक्षक कमलेश त्रिवेदी ने दी। सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर ने जर्जर भवन,विधानसभा प्रश्नोत्तर समय पर भेजने, शाला सम्बलन लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने,पीपीसी पर चर्चा, विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों पर चर्चा,  साईकिल वितरण, लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति पर चर्चा, समस्त प्रकार की प्रतिनियुक्त शिक्षक/ कर्मचारी को मूल पदस्थापन हेतु कार्य मुक्त करने एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में  अद्यतन रहने व समग्र प्रगति समय पर संपादित करने के बारे में बताया गया। परीक्षा पे चर्चा के वार्ताकार सुनील मण्डोवरा द्वारा विस्तार से समझाया गया।&...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद 

फतहनगर। RVPN 220/132 केवी जीएसएस कांकरोली में कार्य के चलते गुरुवार को फतेहनगर क्षेत्र के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 से शाम 6:00 तक बंद रहेगी।  अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार फतहनगर के रीको फतेहनगर, रीको सनवाड़, फतहनगर सिटी सनवाड सिटी, जेवाणा, खरताणा, धनेरिया, हनुमानपुरा, पिपलिया,फलीचड़ा,भूमलावास,मोरठ,मानखंड,सनवाड़ चौकड़ी, हीरावास, ओगना खेड़ा, गौज्यारी, कच्ची बस्ती,धुणी,इंदिरा कॉलोनी,चंगेड़ी,तालाब रोड़,वासनी माफी,चुण्डावत खेड़ी, जोयड़ा, बड़गाँव,बड़गाँव कांटा, ईंटाली, चांयला खेड़ा,गिरधारीपुरा, लदाना फैक्ट्री सीमा की आपूर्ति बंद रहेगी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों का किया सम्मान

उदयपुर । लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह श्री बोहरा गणेश जी स्थित श्री गणपति वाटिका में आयोजित किया गया व इस माह में जिन सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्म दिन था उन सदस्यों का सम्मान भी किया गया जिसमें प्रमुख आदित्य पाण्डे एवं वैवाहिक वर्ष गांठ में मधुसुदन पालीवाल, महेश प्रकाश पालीवाल, आनंद त्रिवेदी, सीतादेवी जोशी प्रमुख थे ।इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भंवरलाल पालीवाल थे व अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की व विशिष्ठ अतिथि मधुसुदन पालीवाल, कृष्ण कांत शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, महेश प्रकाश पालीवाल थे । इस अवसर पर क्लब के सदस्य यशपाल सुखवाल, पं. राजीव जोशी, सतीश चन्द्र जोशी, श्रीमती चंदा औदिच्य, श्रीमती मंजु त्रिपाठी, महेश प्रकाश पालीवाल, मोहन शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये ।वहीं इस अवसर पर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों पर लगे प्रभावी अंकुश, नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध हो सख्त एक्शन, चलाएं विशेष अभियान – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

  जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रभावी अंकुश लगाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए इससे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला के रूट का चिन्हिकरण करते हुए विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी और सतर्कता सुनिश्चित की जाए।  छोटे से लेकर बड़े नेटवर्क को करें ध्वस्त- उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनाधिकृत “एडवोकेट/अधिवक्ता” नेम प्लेट व स्टिकर हटाने को लेकर बार एसोसिएशन मावली ने सौंपा ज्ञापन

मावली। बार एसोसिएशन मावली द्वारा आज पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आसिमा वासवानी को ज्ञापन सौंपकर मावली क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से वाहनों पर लगाए गए “एडवोकेट/अधिवक्ता” लिखित नेम प्लेट एवं स्टिकर हटाने हेतु विशेष अभियान चलाने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि मावली क्षेत्र में कई ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं जिन पर नियमों के विपरीत “एडवोकेट/अधिवक्ता” लिखी नेम प्लेट एवं स्टिकर लगाए गए हैं, जबकि संबंधित व्यक्ति अधिवक्ता नहीं हैं। इससे आमजन भ्रमित होता है तथा अधिवक्ता समुदाय की गरिमा एवं विश्वसनीयता प्रभावित होती है।बार एसोसिएशन मावली ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे सभी अनाधिकृत वाहनों को चिन्हित कर विशेष अभियान के माध्यम से उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आसिमा वासवान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का हुआ आगाज 

फतहनगर। मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा,वैदी स्थापना व शिव महात्म्य के साथ हुआ। मंगलवार को शिव पुराण परिचय,शिवलिंग महिमा व भस्म रुद्राक्ष महिमा का वर्णन किया गया। रोजाना विभिन्न प्रसंगों पर कथा के बाद 7 फरवरी को श्री गणेश विवाह कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन का समापन 8 फरवरी को हवन की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ होगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

  फतहनगर। नगर के मध्य स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा मंदिर के महंत शिव शंकरदास महाराज का सानिध्य मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील ने की जबकि मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया थे। क्षेत्रीय पार्षद विनोद धर्मावत विशिष्ट अतिथि थे। महंत शिव शंकर दास महाराज का स्वागत उपरांत महंत के कर कमल से प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंडित भरत कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कार्यक्रम को संपन्न करवाया गया। इस मौके पर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ महात्मा गॉंधी विद्यालय में छात्राओं को वितरण की साईकिले

फतहनगर।राज्य सरकार की नि: शुल्क साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।मावली ब्लॉक के नगर पालिका  फतेहनगर- सनवाड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ में सोमवार को विद्यालय स्तर पर साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन  प्रधानाचार्य भान सिंह राव एवं विद्यालय की स्वागत समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय के भामाशाह पुष्पेंद्र बडालमिया, उमेश आचार्य, पीटीएम अध्यक्ष पारस  तातेड , राजकुमार  उनिया , मुकेश  टाक,अरुण  चपलोत,राजकुमार  बोहरा, मदन  तेली ,सचिन  खटीक,मयंक तातेड एवं महात्मा गॉंधी राजकीय  विद्यालय सनवाड़ के प्रधानाचार्य भान सिंह राव एवं विद्यालय के स्टाफ में उप प्रधानाचार्य पूजा वैष्णव, व्याख्याता रवि प्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश आमेटा,  रमेश जीनगर, अध्यापक लोकेश...

Read More