अम्बेडकर शिक्षक संघ का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न,शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख करेंगे निदानः डॉ.कड़ेला
मावली। घासा कस्बे की शिव वाटिका में राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूलमाला एवं दीपक प्रज्वलित किया गया तथा शिक्षक समस्याओं के लिए खुला मंच का आयोजन हुआ। इसमें पूरे राज्य के जिलों से आए शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में 21 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष भंवरलाल जीनगर थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने की। विशिष्ट अतिथि अजा मोर्चा महिला अध्यक्ष रंजीता मेघवाल रही। कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सालवी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रांतीय महामंत्री डॉ.मदन मेघवाल ने संघ की सदस्यता अभियान पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल मेघवाल ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री रतनलाल खटीक एवं रामलाल रेगर ...
Read More