फतहनगर। थोक एवं खुदरा व्यापार संघ ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि फतहनगर में सोमवार से अग्रिम आदेष तक अनुमति प्राप्त जिंस के व्यापारी अपनी दुकानें सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खोल कर व्यापार कर सकेंगे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति प्राप्त जींस के व्यापारी जिन्हें अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर व्यापार करने की अनुमति है वह व्यापारी अगली सूचना तक प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्रतिदिन व्यापार कर सकेंगे। व्यापारी मास्क लगाने व ग्राहक द्वारा मास्क लगाकर आने वालों से ही व्यापार करें। लोकल डिस्टेंस का पालन किया जावे। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा पुलिस थाना फतहनगर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पत्र सौपा गया। पत्र में बताया कि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा द्वारा उनके लेटर हेड पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ का प्रयोग कर रखा है जबकि पूर्व सांसद इसका प्रयोग अपने लेटर हेड पर नहीं कर सकते हैं। यह कानूनन गलत है। थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल को रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए निवेदन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,अशोक मोर, जिला मंत्री सचिन खटीक, पार्षद रामदेव खटीक,एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, महामंत्री संतोष प्रजापत, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक कुमार बडगुर्जर आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreघर रवाना हुए 553 प्रवासी श्रमिक, प्रशासन को कहा शुक्रिया,कोटडा पत्रकार कॉलोनी से 13 बसों में मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना
जयपुर, 17 मई। कोटडा पत्रकार कॉलोनी, अजमेर में पिछले 50 दिनों से घर जाने का इंतजार कर रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। अजमेर जिला प्रशासन द्वारा कई दिन से किए जा रहे प्रयासों के बाद 553 श्रमिकों को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया । इन्हें राजस्थान रोडवेज की 13 बसों से भेजा जा रहा है। जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की शुरूआत के कुछ दिन बाद ही कोटडा क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा लगातार इनकी भोजन तथा चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जा रही थी। पिछले दिनों लॉकडाउन में छूट एवं मध्यप्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात प्रशासन द्वारा इन्हें भेजे जाने के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को कोटडा से 553 प्रवासी श्रमिकों को 13 रोडवेज बसों से मध्य प्रदेश भेजा गया है। श्रमिकों के किराए का सारा भा...
Read Moreआत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा
New delhi. मोदी सरकार प्रवासी मजदूरों और गरीबों की दुर्दशा के प्रति संवेदनशील है और खाद्य और उपभोक्ता कार्य मंत्रालय यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है कि कोई भी भूखा न रहे। केन्द्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान ने कृषि भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया से आज बातचीत के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12मई 2020को 20लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक और विस्तृत पैकेज की घोषणा की थी। आर्थिक उपायों (आत्म निर्भर भारत अभियान) के अंतर्गत वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रवासी कामगारों सहित गरीबों की सहायता के लिए अनेक छोटे और दीर्घकालिक उपायों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून या राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्ड व्यवस्था में शा...
Read MoreUDAIPUR. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर से नीट के ऑनलाइन आवेदन औऱ परीक्षा के सेंटर में बदलाव करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है | अब नीट अभ्यर्थी 31 मई तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर पाएंगे | करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की इसके पहले आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु करेक्शन विंडो को 3 मई तक के लिए ही खोला गया था, जिसके बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया जिसकी वजह से एनटीए ने फैसला किया है कि त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया जाए, पुनः करेक्शन विंडो शुरू करने का उद्देशय है की विद्यार्थी अपने पास का ही शहर परीक्षा केंद्र हेतु चयन करे ताकि कोरोना के चलते किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी ना हो |नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 31 मई को शाम 5 बजे से पहले अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन फीस जमा कराने का समय 31 मई को ...
Read Moreराज्य में खिलाडियों को लोकडाउन के दौरान विभिन्न खेलो के खेलने हेतु रियायत दिये जाने राजस्थान के खेल मंत्री से मांग
उदयपुर। राजस्थान ताइंक्वांडो एसोसियेशन के प्रदेश प्रतिनिधि भैरूलाल गायरी ने राज्य में खिलाडियों को लोकडाउन के दौरान विभिन्न खेलो के खेलने हेतु रियायत दिये जाने राजस्थान के खेल मंत्री से मांग की है। इस अवसर पर गायरी ने बताया कि संपूर्ण विश्व आज कोरोनो जैसी महामारी से ग्रसित है इसी कडी कई क्षैत्रो में आमजन को छूट देकर लोकडाउन के तहत दैनिक कार्य करने हेतु विशेष रियायत दी गई है। श्रीमान् जी से निवेदन है कि राज्य में कई खिलाडी अपने खेल की प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे है जिससे खिलाडियों को विशेष रियायत दी जावे ताकि खिलाडी अपने खेल की पे्रेक्टिस कर सके, चूंकि खिलाडी पिछले लम्बे वर्षो से अपने खेलो में प्रेक्टिस कर रहे एवं इन दिनो खेलो की प्रेक्टिस नहीं होने की वजह से अपनी प्रतिभा का ह्ास हो रहा है। श्री गायरी ने राज्य सरकार से नियमानुसार विशेष प्रतिभा वाले खिलाडियों को रियायत दी जावे ताकि वह अपने...
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ने कोरोना ड्यूटी की विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर शनिवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश में सेवा देने वालों को उपार्जित अवकाश देने, स्वेच्छा से सेवा देने वाले कार्मिकों की प्राथमिकता से ड्यूटी लगाने, ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मास्क, सेनिटाईजर आदि उपलब्ध करवाने, लगातार कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान कर मुख्यालय त्याग की स्वीकृति प्रदान करने, कार्मिकों की ड्यूटी यथासंभव पदस्थापन वाले गाँव में ही लगाने, पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति देने की अनिवार्यता समाप्त करने, बार-बार ड्यूटी नहीं बदलने, जनप्रतिनिधियों का निगरानी कार्य मे सहयोग लेने, विकल्प उपलब्ध होने पर महिला एवं वृद्ध शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग ...
Read Moreजयपुर, 16 मई। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 में आधार मिसमैच के कारण बीमित होने से वंचित रहे किसानों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल 16 से 26 मई तक खोला है।कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बैंकों ने खरीफ 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक प्रीमियम कटौती कर ली है, लेकिन कुछ किसानों के आधार नम्बर किन्हीं कारणों से पोर्टल पर मिस मैच हो रहे हैं। उन्होंने ऎसे सभी काश्तकारों से अनुरोध किया है कि वह सम्बंधित बैंक शाखा से सम्पर्क कर 25 मई तक अपना आधार नम्बर अपडेट करवाना सुनिश्चित कर लें जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर बैंकों की ओर से पॉलिसियों का सृजन किया जा सके। ...
Read Moreफतहनगर। चाहे सरकार बिजली बचाने को लेकर जागरूकता के लिए कितने ही अभियान चला लें लेकिन जब तक लोग बिजली के नुकसान को स्वयं का नुकसान मानकर काम नहीं करेंगे तब तक बिजली बचाना दूर की कौड़ी है। बिजली को लेकर अव्यवस्था का आलम यहां के वार्ड 14 व 15 में देखा जा सकता है। इस क्षेत्र में कई बार 24 घंटे स्ट्रीट लाइटें जलती देखी गई है। दरअसल यहां की स्ट्रीट लाइट जलाने का स्वीच एक खंभे पर दे रखा है जिसे चालू व बंद करने पालिका को कोई कार्मिक नहीं आता बल्कि क्षेत्र के लोग आकर अपनी मनमर्जी से इसे चला जाते हैं। स्ट्रीट लाइटों की ही लाइन से क्षेत्र में स्थित पनघट भरी जाती है। पनघट भरने के लिए दिन में लोग आकर लाइन चालू कर जाते हैं तथा पनघट भरने के बाद लाइन को बंद करने तक नहीं आते जिससे दिन भर स्ट्रीट लाइटें जलती रहती है तथा पालिका को आर्थिक नुकसान होता है। लोगों का कहना है कि पनघट के कनेक्शन अलग करके स्ट्रीट ल...
Read Moreफतहनगर। सर्राफा एसोसिएषन फतहनगर और स्वर्णकार संघ फतहनगर ने मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंप कर इस व्यवसाय के लिए छूट का निवेदन किया है। ज्ञापन के जरिए संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फतहनगर में 90फीसद सर्राफा व्यापारी गढ़ाई एवं रिपेयरिंग करते हैं। ये कारीगर हैं। लोक डाउन लंबा चलने की वजह से इनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में संघ ने सुबह 7 से 12 बजे तक व्यापार मंडल की तरह छूट प्रदान करने का निवेदन किया है ताकि अपना जीवन यापन कर सकें। सोशल डिस्टेंस की पालना व सरकार के सभी नियम मानने के तहत इन कारीगरों को छूट प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में सर्राफा संघ के संरक्षक बद्रीलाल सोनी,अध्यक्ष मनोहर लाल सोनी, महामंत्री पहलाद सोनी, मीडिया प्रभारी मुकेश पाराशर,दिलीप सोनी, ओम प्रकाश सोनी,जगदीश सोनी आदि सर्राफा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटोः3 फतहनगर। मावली उपखण्ड...
Read Moreफतहनगर। कोरोना ने प्रत्येक व्यवसाय की कमर ही तोड़ कर रख दी है। सब्जी व्यवसाय भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना से पहले यहां से हरी सब्जियों का निर्यात एवं आयात होता था लेकिन जब से कोरोना लाॅक डाउन हुआ है तब से बाहरी सब्जियों का आना एवं यहां से निर्यात भी पूर्णतया बंद हो गया। फतहनगर के आस पास के गांवों में कई लोग सब्जियों का बहुतायत से उत्पादन करते हैं। लाॅक डाउन से सब्जियां इसी क्षेत्र में बिक रही है। हालांकि यहां खपत भी होती है लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के कारण कई लोगों ने हरी सब्जियों से किनारा कर लिया है। ऐसे में गली मोहल्लों में औने-पौने दामों पर सब्जियां बेचने के बावजूद कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। टमाटर के भाव इन दिनों 40-50 रूपए किलो हुआ करते थे वे अभी महज 10 रूपए किलो से बेचे जा रहे हैं। इस पर भी खरीददार नहीं मिल रहा। कमोबेश सभी हरी सब्जियों के भाव जमीन पर हैं लेकिन फिर भी उठाव देखने...
Read Moreश्रमिकों का पैदल चलना पीड़ादायक : मुख्यमंत्री,व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम होंगे जिम्मेदार
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों का पैदल अपने गंतव्य के लिए रवाना होना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार वे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी, जिनसे इन श्रमिकों को घर जाने के लिए पैदल चलने की पीड़ा नहीं झेलनी पडे़। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऎसे श्रमिकों के लिए विशेष शिविर खोले जाएं और इन शिविरों में भोजन, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इन व्यवस्थाओं के लिए उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार होंगे। श्री गहलोत ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे जिला कलेक्टरों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराएं ताकि इनके माध्यम से श्रमिकों को आसानी से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके। जिला कलेक्टर यह भी सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण मार...
Read Moreराजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षक समस्याओं को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
*मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' की ऑनलाइन बैठक का आयोजन 14 मई गुरुवार को किया गया। बैठक में कोरोना आपदा में सेवा दे रहे शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में ग्रीष्मावकाश में सेवा देने वालों को उपार्जित अवकाश देने, स्वेच्छा से सेवा देने वाले कार्मिकों की प्राथमिकता से ड्यूटी लगाने, ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मास्क, सेनिटाईजर आदि उपलब्ध करवाने, लगातार कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान कर मुख्यालय त्याग की स्वीकृति प्रदान करने, विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन अध्यापन की सुचारू व्यवस्था करने, कार्मिकों की ड्यूटी यथासंभव पदस्थापन वाले गाँव मे ही लगाने एवं पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति देने की अनिवार्यता समाप्त करने, बार-बार ड्यूटी नहीं बदलने आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन ज्ञापन दिया गया। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष...
Read Moreफतहनगर। कल से ही यहां की कृषि मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का क्रय विक्रय प्रारम्भ होगा। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान भाई मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह किसान भाई मण्डी समिति द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रुम 02955-220052, 9460507048, 8003575386 पर रजिस्ट्रेषन प्रातः 09ः00 ए0 एम0 से 06ः00 पी0 एम0 तक करवा दें। रजिस्टेªषन के बाद आपको कन्ट्रोल रुम से कृषि जिन्सं मण्डी लाने की नियत तिथी ंआवंटित की जायेगी। उस आवंटित तिथी को ही किसान भाई को कृषि जिन्सं मण्डी में विक्रय हेतु लाना होगा। बिना रजिस्टेªषन कराये मण्डी में आने वाले को प्रवेष नही दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में जिन्सं लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 02 व्यक्ति से अधिक का प्रवेष मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में जिन्स प्रातः 06ः00 से 10ः00 तक ही प्रवेष दिया जावेगा। मण्डी में आने वाले किसान मास्क अनिवार्य ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने बाहरी राज्यों एवं शहरों से अपने घरों को लौट रहे लोगों की मदद के लिए नायाब पहल की है। एक आॅडियो संदेष के जरिए शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों बाहरी राज्यों एवं शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल भी आ रहे हैं। भीषण गर्मी में इन मजदूरों के बच्चे एवं स्वयं मजदूर नंगे पैर भी चल रहे हैं। ऐसे में यदि घर पर अनुपयोगी जूते-चप्पल पड़ें हो तो पालिका के एक टेम्पों में डाल दें। साथ ही कोई खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट इत्यादि भी देना चाहें तो वे टैम्पों में रखे बाॅक्स में डालकर जन सेवा का कार्य कर सकते हैं। कोई यदि अधिक मात्रा में ऐसी सामग्री देना चाहें तो वे नगरपालिका में आकर जमा करवा सकते हें। जूते-चप्पल एवं ऐसी खाद्य सामग्री यहां से गुजरने वाले जरूरतमंद मजदूरों एवं उनके बच्चों को देकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया...
Read Moreफतहनगर. विद्युत लाइनों के रखरखाव को लेकर किए जा रहे कार्य के तहत आज सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चंगेड़ी में बिजली बंद रहेगी. इसी तरह से सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सनवाड़ खारिया वाला क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी.
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोना के लोक डाउन के दौरान अब फतहनगर सनवाड़ में बिना मास्क घूमने वालों की खैर नहीं. बिना मास्क घूमने वालों के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है . कल ही नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा के नेतृत्व में थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल एवं अन्य कार्मिकों के दल ने नगर का दौरा किया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों समेत सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले 46 लोगों का चालान बनाया. जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उन्हें पुलिस ने मास्क प्रदान कर मास्क लगाने की सीख दी.
Read Moreफतहनगर. क्षेत्र में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया. दोपहर तक अच्छी खासी धूप रही तथा लोग तपिश महसूस कर रहे थे. दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए तथा तूफानी हवाएं चलने लगी. हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इसके बाद मौसम ठंडा हो गया तथा सूर्य बादलों की ओट में छिप गया.क्षेत्र के आसपास के गांव में भी बादल छाए रहे तथा शाम तक ठंडक बनी रही. मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की. हालांकि अभी मई माह चल रहा है लेकिन गर्मी इतनी महसूस नहीं हुई जितनी प्रति वर्ष होती है.
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. कोरोना वायरस लोक डाउन के बाद मुर्गियों के लिए दाने की व्यवस्था नहीं होने से सनवाड़ स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर 1000 से भी अधिक मुर्गियों ने अब तक दम तोड़ दिया है. पोल्ट्री फार्म संचालक जगदीश पहाड़िया ने बताया कि 1 वर्ष पहले उसने 11000 मुर्गियों से अपना व्यवसाय शुरू किया था. पिछले दिनों हुए लोक डाउन के बाद पोल्ट्री फार्म को काफी नुकसान पहुंचा है. लोक डाउन के चलते मुर्गी दाना नहीं आ रहा है. दाना नहीं मिलने से रोजाना मुर्गियां दम तोड़ रही है. अब तक 1000 मुर्गियां दाने के अभाव में दम तोड़ चुकी है. अंडो का स्टॉक भी नहीं उठ रहा है जिससे अंडे सड़ रहे हैं. लोक डाउन के बाद रोजाना 25 से 35000 का नुकसान हो रहा है. संचालक ने बताया कि मुर्गी दाना ब्यावर से आता था. यदि मुर्गी दाना लाने की अनुमति नहीं मिली तो यह उद्योग तबाह हो जाएगा. सरकार से भी आग्रह है कि प
Read Moreप्रदेश के सांसदों-विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस,सभी के सहयोग से कोरोना को हराने में कामयाब होंगे,क्वारंटीन हमारा टॉप एजेण्डा, विधायकों की बड़ी भूमिका -मुख्यमंत्री
जयपुर, 13 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से लाखों की तादाद में लोग राजस्थान लौट रहे हैं, ऎसे में गांवों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए क्वारेंटीन हमारा टॉप एजेंडा रहेगा। इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों खासकर विधायकों की बड़ी भूमिका रहेगी। वे इसे चुनौती के रूप में लें और हमारे प्रदेश को सुरक्षित रखने का दायित्व निभाएं।श्री गहलोत कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सभी को साथ लेकर चलने तथा सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से संवाद की कड़ी में मंगलवार को जयपुर और अजमेर संभाग के सांसदों एवं विधायकोें से वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे। दो दिन तक कुल 21 घंटे तक यह मंथन चला। इस दौरान लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने अतिरिक्त गेहूं के आवंटन, पेयजल समस्याओं, सभी प्रकार की दुकानों को खुलवाने, मजदूरों के शीघ्र एवं सुगम आवागमन, मनरेगा की तर्ज प...
Read More