फतहनगर - सनवाड

साइबर क्राइम के जरिए फ्रॉड का प्रयास,फेसबुक आईडी हैक कर पैसे की डिमांड की

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। साइबर क्राइम के जरिए आज फ्राॅड का समय रहते पता चलने से प्रयास विफल हो गया। हैकर ने आज स्थानीय निवासी शंकरलाल चावड़ा की फैसबुक आईडी को हैक कर लिया तथा मैसेज के जरिए चावड़ा के मित्रों से उसके खाते में पैसा डालने की गुजारिश की। ऐसा किए जाने पर मित्रों ने सीधे चावड़ा को फोन किया तो इस फ्राॅड का पता लगा। तत्काल आईडी हैक की जानकारी मित्रों को देकर फ्राॅड का शिकार होने से बचा लिया गया। पार्षद मुकेश खटीक ने जब हैकर को कड़क जवाब दिया तो हैकर ने चेतावनी देते हुए पार्षद की फैसबुक आईडी भी हैक कर ली। इसके बाद सभी से सोशल मिडिया के जरिए अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार का लेन देन नहीं किया जावे। इधर पूर्व पार्षद प्रकाश मंगल का भी गत दिनों अकाउंट हैक कर हैकर ने रिश्तेदारों को मैसेज कर पैसा डालने को कहा। रिश्तेदारों ने मंगल को काॅल कर इसकी जानकारी दी तथा फ्राॅड स

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयंती पर पहली बार शोभा यात्रा नहीं होगी,पुष्पांजलि का होगा कार्यक्रम

http://www. fatehnagarnews.com फतहनगर. महाराणा प्रताप जयंती पर आज पहली बार न शोभायात्रा निकलेगी और नाही  समारोह का आयोजन होगा. कोरोना महामारी के चलते महाराणा प्रताप क्षत्रीय सेवा संस्थान ने अपने कार्यक्रम में तब्दीली की है. सेवा संस्थान के भोम सिंह चुंडावत ने बताया कि आज सुबह 9:00 से 10:00 के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग प्रताप चौराहे पर पहुंचकर महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने घरों को लौटते रहेंगे. पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक लोग नहीं जुटे इसके लिए संस्थान ने अनुरोध भी किया है .

Read More
फतहनगर - सनवाड

पाटोदी का निधन अपूरणीय क्षति,भाजपा देहात ने पाटोदी को दी श्रद्धांजलि

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर 23 मई : भाजपा उदयपुर देहात ने फतहनगर नगरपालिका चेयरमेन ज्ञानचंद जी पाटौदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भवर सिह पवार , जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिह चौहान ,महेंद्र औदीच्य , जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेघवाल , दलीचंद दांगी ,रमेश जोशी ,कैलाश गांधी ,रामकृपा शर्मा ,जिला मंत्री मोहब्बत सिह राव ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनजी अहीर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिह राठौड़ ,भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी , जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिह राव , जिला मंत्री महेंद्र कितावत , मण्डल अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर समेत पार्टी पदाधिकारियो एवं मोर्चा पदाधिकारियो ने पाटौदी के निधन को पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताया है । जिलाध्यक्ष भवर सिह पवार ने कहा उनके लंबे राजनीतिक अनुभवों ,प्रबन्धन ,कुशल संगठन नीति से भाजपा को सदैव मजबूती व् मार्गदर्शन मिला उ

Read More
फतहनगर - सनवाड

लाॅक डाउन के बाद गृह निर्माण हुआ दुष्कर,सरकार सामग्री की दरों को लेकर कदम उठाएं

फतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में कोई भी परिवार बिना छत के नहीं रहे। इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67लाख की छूट का प्रावधान भी कर रखा है लेकिन लाॅक डाउन के बाद गृह निर्माण की सामग्री की कीमतों में इतना उछाल आ गया है कि मकान बनाने का गरीब व मध्यम वर्ग का सपना ही चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है। लाॅक डाउन से पूर्व सामेंट के एक बैग की कीमत जहां 320 रूपए हुआ करती थी इन दिनों वही सीमेंट का बैग 360से380 तक पहुंच चुका है। यों भी लोकसभा चुनाव के वक्त सीमेंट के भावों में 60 रूपए का उछाल आया था जो कि अभी तक भी बरकरार था। इतना ही नहीं जो बजरी का डम्पर ब्लैक में भी 13हजार से 15 हजार के बीच मिल रहा था उसकी कीमत अब 20 हजार पहुंच गई है। लाॅक डाउन से पहले बजरी का डम्पर 13500 में मिल रहा था जो अब 20 हजार में मिल रहा है। इसके अलावा ईंटें प्रति 2 हजार के 9 हजार 500 रू...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद सीपी जोशी ने अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने यहां के प्रताप चौराहा के समीप चल रहे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का शुक्रवार की शाम निरीक्षण किया. सांसद जोशी यहां पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के अंतिम संस्कार में शिरकत करने के लिए पधारे थे. सांसद सीपी जोशी ने आसपास के व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही रेलवे के उच्च अधिकारियों एवं ठेकेदार से दूरभाष के जरिए समस्या का समाधान किया.  मौके पर  भाजपा मावली विधानसभा के प्रभारी  दिनेश कावड़िया ,भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ के अध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद मुकेश कुमार खटीक, महामंत्री रोशन लाल  खटीक ,पार्षद गोरधन सोनी और युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक बडगुजर,मावली मंडल के अध्यक्ष रोशन लाल सुथार एसटी मोर्चा के  मंडल अध्यक्ष   शैलेश  मीणा एवं  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे !

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिकाध्यक्ष पाटोदी को पुत्रों ने दी मुखाग्नि,पार्टी ध्वज ओढ़ा कर पाटोदी को दिया सम्मान

फतहनगर। पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की अंतिम यात्रा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकाली गई। पाटोदी की पार्थिव देह पर पार्टी का ध्वजा ओढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया गया। अंतिम यात्रा सायं 5 बजे निवास स्थान से रवाना हुई। अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,मावली विधानसभा प्रभारी दिनेशचन्द्र कावड़िया,भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन सुथार,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,सुनिल डांगी,पालिका उपाध्यक्ष राजेश चपलोत,राजसमन्द के पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी,पालिका नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया समेत पालिका पार्षदों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत करते हुए पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शिरकत करने वालों ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन करते हुए अंतिम संस्कार का कार्य सम्पन्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

फतहनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीय व प्रदेश इंटक के निर्देश पर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों,मजदूर हितों के कानूनों को बदल कर उद्योगपतियों के पक्ष में कानून बनाने,सार्वजनिक उपक्रमों व देश की रक्षा व हित वाले क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपने व केंद्र सरकार का प्रवासी मजदूरों के प्रति नकारात्मक रुख रखने और उद्योगपतियों को खुश करने के लिए लोक डाउन अवधि का वेतन देने के आदेश को वापस लेने के खिलाफ कोविड-19 के बचाव को ध्यान में रखते हुए सोसिअल डिस्टेंसिङ्ग की पालना करते हुए उदयपुर सीमेंट वर्क्स के गेट पर राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के आव्हान पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ अध्यक्ष गौतम लाल आमेटा व महामंत्री मांगी लाल प्रजापत के नेतृत्व में मजदूरों ने केंद्र सरकार व बीजेपी शासित राज्य सरकारों के खिलाफ काली पट्टी बांध कर व नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।अध्यक्ष व महामंत्री ने ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी का निधन, आज पांच बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

फतहनगर. नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी का आज निधन हो गया. पाटोदी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. पाटोदी का मुंबई में उपचार भी चला. पिछले करीब 10 दिनों से पाटोदी का स्वास्थ्य अधिक खराब चल रहा था. आज पाटोदी ने अंतिम सांस ली. पाटोदी के निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर छा गई. पालिका अध्यक्ष के रूप में पाटोदी का कार्यकाल आगामी अगस्त माह में समाप्त होने वाला था.पाटोदी की अंतिम यात्रा उनके निवास फतहनगर के वार्ड 12 से आज शाम पांच बजे मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। लाॅक डाउन के चलते नगर के कई लोगों ने दिवंगत पाटोदी को सोशल मिडिया के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी ने ट्वीट कर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के असामयिक निधन पर कहा कि मैं इस सूचना से स्तब्ध हूं। परसों उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके निवास पर गया था। उनसे बात की तब लग रहा ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में आया कोरोना,प्रशासन हरकत में

फतहनगर. मावली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यह कोरोना पॉजिटिव पिछले दिनों ही बाहर से आया था. आज प्राप्त 313 में से 300 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई जबकि 13 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 446 तक पहुंच गया है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना को लेकर बरती जा रही है सावधानियां

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोनावायरसको लेकर प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं चाहता. यही कारण है कि अधिकारी आज दिन भर मुंबई के कोरोना  हॉट स्पॉट धारावी से गांवों में आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करते रहे . धारावी मुंबई का एक ऐसा स्थान है जहां बड़ी तादाद में लोग रहते हैं तथा यहीं पर कोरोना का प्रकोप भी अधिक है . धारावी से आने वाले लोगों के मार्फत कहीं इस क्षेत्र में भी कोरोना न फैल जाए इसके लिए विशेष रूप से धारावी से आए लोगों की पल पल निगरानी कर जानकारी ली जा रही है. धारावी से आने वाले लोगों को लेकर क्षेत्र के लोग मानते हैं कि हॉट स्पॉट से आने वाले ऐसे लोगों की सीधे ही कोरोना जांच होनी चाहिए. जांच के उपरांत ही नेगेटिव आने पर इन लोगों को होम आइसोलेट करने की इजाजत देनी चाहिए.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लिया गौ सेवा का लाभ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर.  देश के पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं कोविड -19 वैश्विक महामारी के चलते पशु धन सेवार्थ लापसी ओर रचका सेवा फतेहनगर गौशाला और सनवाड़ गौशाला में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस संबंधित अग्रिम इकाइयों के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर कांग्रेस अध्य्क्ष थावरचंद बाफना संघटन महामंत्री सुनील मूंदड़ा ,नारायण मोर , वरदीशंकर बुनकर , सरंक्षक परसराम सोनी , कैलाश अग्रवाल , नेताप्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ,पूर्व अध्य्क्ष सत्यनारायण अग्रवाल , पार्षद शरीफ शैख , इब्राहिम मसूरी , हमीदा जी , शरीफ मंसूरी , कैलाश खंडेलवाल ओमप्रकाश अग्रवाल डेडी ,महासचिव धर्मेश चपलोत , ओमप्रकाश सैन , गोरधन पहाड़िया , ओमप्रकाश प्रजापत ,राकेश गर्ग , यूथ कांग्रेस अध्य्क्ष मावली विधानसभा रौनक गर्ग , प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस मेकेशखान ,शिवप्रकाश दाधीच , संजय गोस्वामी ,

Read More
फतहनगर - सनवाड

कैबिनेट ने प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के लिए खाद्यान्नों के आवंटन हेतु ‘आत्म निर्भर भारत’ पैकेज को स्वीकृति दी

दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 8 करोड़ प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के लिए केन्द्रीय भंडार से दो माह (मई और जून, 2020) तक प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान के आवंटन को पूर्वव्यापी स्वीकृति दे दी है। इससे करीब 2,982.27 करोड़ रूपए की खाद्य सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अंतराराज्य परिवहन और लदाई-उतराई प्रभार और डीलरों की अतिरिक्त राशिध्अतिरिक्त डीलर लाभ के लिए दिए जाने वाले करीब 127.25 करोड़ रूपए का वहन पूरी तरह से केन्द्र सरकार के द्वारा किया जाएगा। इसके फलस्वरूप, भारत सरकार से मिलने वाली कुल अनुमान खाद्य सब्सिडी करीब 3,109.52 करोड़ होगी। यह आवंटन से कोविड-19 के कारण हुए आर्थिक व्यवधान से प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के द्वारा सामना की जा रही कठिनाईयों को कम किया जा सकेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना के चलते दुकान में लगाया हैंण्ड सेनेटाइजर

फतहनगर। कोविड-19 के संग ही हमारा जीवन चलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां के तिरूपति राॅयल काॅटन शाॅ रूम पर एक ऐसा हैंण्ड सैनेटाइजर लगाया गया है जिसकी कीमत 850 रूपए है तथा पैर से ही उसे दबाकर हाथ सैनेटाइज किए जा सकते हैं। इस दुकान के मालिक ने इसके अलावा ग्राहकों के लिए निःशुल्क माॅस्क की व्यवस्था भी कर रखी है। सोशल डिस्टेंस के साथ ही सेनेटाइजर अथवा हैंण्ड वाॅश की सुविधा अब प्रत्येक दुकानदार को करनी होगी तभी कोविड-19 के साथ आदमी जंग लड़ सकेगा। वैसे तो यहां के एटीएम के बाहर एक कैंपर व हैंडवाॅश के लिए लिक्विड रखा गया है जहां व्यक्ति एटीएम में जाने से पहले एवं निकलने के बाद हैंडवाॅश करता है। एहतियातन बैंकों के भीतर भी हैंडवाॅष एवं सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में टिड्डी दल ने दी दस्तक

फतहनगर। आज शाम साढ़े पांच बजे एक टिड्डी दल फतहनगर क्षेत्र के मोरठ गांव से गुजरते देखा गया। मोरठ क्षेत्र राजसमन्द जिले के बाॅर्डर से सटा गांव है जहां से उक्त दल में शामिल टिड्डयों का जैसे ही गांव के उपर से गुजरना हुआ लोगों ने डिब्बे एवं थालियां बजाकर उन्हें भगाया। यह टिड्डी दल मोरठ के उपर से होता हुआ फलासिया एवं वहां से कांकरवा की ओर निकल गया। कृषि विभाग ने पहले ही किसानों को सूचित कर रखा था कि किसी भी वक्त टिड्डी दलों का क्षेत्र में आना हो सकता है। इसी के मद्देनजर गांवों में किसान सजग हैं तथा उन्हें भगाने का यत्न कर रहे हैं। क्षेत्र में हालांकि अभी फसलें खेतों में नहीं है लेकिन जहां कहीं भी फसलें खड़ी है उन्हें ये चट कर सकते हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनता कॉलोनी की पनघट योजनाओं की सुध लेने की जरूरत

http://www.fatehnagarnews.com फतेहनगर. भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ हो चुका है ऐसे में हर और पेयजल की डिमांड भी चरम पर है. नगर पालिका क्षेत्र के फतहनगर ,सनवाड़, ओगना का खेड़ा ,डीपी खेड़ा इत्यादि क्षेत्रों में जल विभाग की जलापूर्ति के अलावा पालिका प्रशासन की पनघट योजनाएं लोगों की प्यास बुझा रही है. फतहनगर के वार्ड 14 की जनता कॉलोनी में भी चार स्थानों पर पनघट योजनाएं लगी है. इनमें से एक पनघट योजना सामुदायिक भवन में पिछले 1 वर्ष से बंद पड़ी है. यहां आंगनवाड़ी भी चलती है तथा आयोजित होने वाले सामुदायिक कार्यक्रमों में भी इस पनघट योजना के पानी का उपयोग होता है. पनघट योजना बंद पड़ी होने से इन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है. आसपास के घरों में भी पानी दूर से लाना पड़ रहा है.इसी कॉलोनी में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क किनारे पनघट योजना काफी समय से बंद पड़ी है तथा ट्यूबवेल खुली पड़ी है. यहां भी र

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल ने प्रशासन को सौंपे 1000 सर्जिकल मॉस्क

फतहनगर. स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर ने इस संकट के समय कोरोना महामारी से बचाव के लिए मंगलवार को प्रशासन को 1000 सर्जिकल मास्क भेंट किये। संस्थान के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सभी सदस्य उपस्थित ना होकर केवल विशाल सामोता, अजय जैन एवं ऋषभ सेठिया की उपस्थिति में नायाब तहसीलदार डॉ. अभिनव  शर्मा को उपतहसील कार्यालय में यह मास्क भेंट किए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

विफा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय मृत्युभोज बंद, होगा आध्यात्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार

श्री धर्मनारायण जोशी व महंत श्री घनश्याम बावजी ’’सराडा’’ बने विफा के राष्ट्रीय संरक्षक व श्री लक्ष्मीकान्त वैष्णव-विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री कृष्णकान्त शर्मा विफा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित उदयपुर। विफा की इस ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में ब्राह्मण समाज की 22 संवर्गों के 217 लोगों ने देश के 69 स्थानों से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि - ब्राह्मण समाज ने मृत्युभोज बंद कर आध्यात्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की परंपरा शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विप्र फाउंडेशन के सदस्य इसकी पहल करेंगे। विफा के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि मृत्यु पर भोज जैसी कुप्रथा को बंद कर पुराने धार्मिक एवं आध्यात्मिक केन्द्रों के जीर्णोद्धार के पीछे सोच है कि समाज और मानव हित में हमारी सनातन संस्कृति अक्षुण्ण रहे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी परम...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना चला शहर से गाँव की ओर,हॉट स्पॉट शहरों से आने वाले लोगों की जांच जरूरी

फतहनगर. कोरोना वायरस महामारी से अब तक अछूते रहे गांव में भी कोरोना का आगमन शुरू हो गया है. प्रवासियों के अपने गांव लौटने से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. यह बीमारी अब तक शहरों में ही थी लेकिन प्रवासियों के अपने गांव की ओर लौटने के बाद इस बीमारी का संक्रमण गांव में भी शुरू हो गया है.इन दिनों हॉटस्पॉट मुंबई एवं अहमदाबाद से बड़ी तादाद में प्रवासियों का अपने गांव की ओर आना हो रहा है.ऐसे लोगों को उनके घरों पर ही क्वॉरेंटाइन किया जाकर पाबंद किया जा रहा है. प्रवासियों के अपने गांव लौटने से गांव में लोग इस महामारी से दहशत महसूस कर रहे हैं. हालांकि होम क्वॉरेंटाइन लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं फिर भी अनचाही बीमारी होने का भय ग्रामीणों को सता रहा है. चिकित्सा विभाग के लोग बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. बावजूद इसके कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रेस्टोरेंट व्यापारियों ने किया छूट का आग्रह

फतहनगर. सोमवार को फतेहनगर में समस्त रेस्टोरेंट व्यपारियो द्वारा सनवाड़ नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा को ज्ञापन दिया गया जिसमें नगर में स्थित रेस्टोरेंट को छूट देने का आग्रह किया व व्यपारियो द्वारा कहा गया कि वो अपने रेस्टोरेंट से जो भी खाद्य सामग्री देगे वो केवल पेकिंग के माध्यम से देगे ओर लोक डाउन पालन के साथ व्यवसाय करेगे. ज्ञापन देने वालों में प्रकाश चन्द्र साहू,मुकेश प्रजापत, मदन साहू,लोकेश साहू,,कैलाश साहू,लोकेश खींची ,जगदीश साहू,बलूदास वैष्णव आदि उपस्थित थे.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कपड़ा व्यापार चालू करने हेतु व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

फतहनगर. सोमवार  को कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर द्वारा उप तहसीलदार  उप तहसील सनवाड को ज्ञापन दिया गया कि उदयपुर से फतहनगर 60 किलोमीटर पर है एवं हमारे आसपास कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है. हम आप के सभी नियमों का पालन करते हुए कपड़ा व्यापार को चालू करने के लिए प्रस्तुत हुए एवं सभी व्यापारी बंधुओं ने श्रीमान से निवेदन किया कि हम आप के नियमों का पालन करते हुए हमारा व्यापार चालू करना चाहते हैं. इसलिए आप हमें स्वीकृति प्रदान करे . अध्यक्ष  मुकेश चपलोत, मंत्री प्रकाश देवड़ा, कोषाध्यक्ष धर्मेश चपलोत, एवं गोविंद मित्तल, रमेश मारू, दिनेश हेड़ा ,शांतिलाल छिपा,सत्यनारायण छिपा ,अशोक चपलोत प्रदीप भंडारी, कांतिलाल खटवड़ ,हस्ती राका, कपिल अग्रवाल, मनीष भंडारी, बाबूलाल सांखला, सागर पुरी ,प्रहलाद सोनी, पवन अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे.

Read More