फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी पर मंदिरों में हुए जन्मोत्सव के आयोजन

फतहनगर। जन्माष्टमी पर प्रभुश्री कृष्ण के जन्मोत्सव के आयोजन मंदिरों में ही भक्तों की सीमित संख्या में हुए। गलियों में कान्हा के जन्मोत्सव के आयोजन कोरोना के चलते कहीं भी नजर नहीं आए। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में मुख्य आयोजन किया गया जहां पर मंदिर को आकर्षक विद्युतसज्जा के साथ सजाया गया। परम्परा के अनुसार सायंकाल झांकी सजी तथा एक झांकी कारागृह की बनी जहां मध्यरात्रि को कारागृह के ताले खुलने एवं कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल के अलावा भक्तों ने नंदलाल को झुलाया तथा लाड़ लड़ाए। ऐसा ही आयोजन अखाड़ा मंदिर में भी किया गया जहां महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में कान्हा के जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन कर पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। सनवाड़ के विभिन्न मंदिरों में भी जन्मोत्सव के आयोजन किए गए। इंटाली गांव में मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई ए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी पर भी कोरोना का साया

फतहनगर। जन्माष्टमी पर इस बार कोरोना का साया है। यही कारण है कि नगर में जन्माष्टमी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कहीं से भी कोई खबर नहीं है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रति वर्ष स्कूलों में भी विविध आयोजन होते थे लेकिन इस बार स्कूलें बंद पड़ी है तो मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सामान्य रूप से ही मनाया जाना है। आगामी दिनों 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में बिना बच्चों के ही मनाया जाना है। इसके लिए भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कजली तीज पर हुआ हिण्डोलना मनोरथ का समापन

फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ आज सम्पन्न हुए। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण आभूषण,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के कपाट खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे लगाए। कीर्तनकारों द्वारा ठाकुरजी के शयन तक कीर्त...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गांवों में भी कार सेवकों का किया सम्मान,लगा जैसे दीपावली आ गयी हो

फतहनगर। अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर को यादगार बनाने में ग्रामीण इलाकों के लोग भी पीछे नहीं रहे। ईंटाली के भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसमें कोरोना महामारी को लेकर दिशा निर्देशों का पालन किया गया। शोभायात्रा के समापन पर 1992 में अयोध्या में इंटाली से जाने वाले कारसेवक पूनमचंद चैधरी का गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रभुश्री के समक्ष लड्डुओं का भोग धराया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान अखाड़े में भी दीपदान किया गया और अखाड़े तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में 2500 दीपक जलाए गए। लोगों ने अपने घरों पर दीए जलाकर दीवाली मनाई। उत्साह लोगों का ऐसा था कि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बूंदाबांदी से फसलों को मिला जीवनदान, अच्छी बारिश की अब भी फसलों को है दरकार

फतहनगर। आज सुबह तथा कल शाम को बारिश की बूंदों ने मुरझा रही फसलों को एक बारगी तो जीवनदान दे दिया है। कल दोपहर बाद अचानक घिर आए बादल हल्की बौछारें गिरा कर चले गए। हालांकि मुरझा रही खरीफ की फसलों को इससे जीवनदान मिल गया है लेकिन इससे ये फसलें महज दो दिन और टिक सकती है। किसानों को आशा थी कि जिस तरह से बादल आए हैं उससे जमकर बारिश होगी लेकिन तेज हवाएं बादलों को आगे ले गई तथा फसलों को हल्की बौछारों से ही संतोष करना पड़ा। तेज हवाओं ने कुछ जगह खरीफ की फसल को नुकसान भी पहुंचाया है। आज सुबह पांच बजे हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन अब भी फसलों को अच्छी बारिश का इंतजार है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंदिर शिलान्यास पर दीप जलाकर नगरवासियों ने किया स्वागत, आतिशबाजी कर व्यक्त की प्रसन्नता

फतहनगर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से भूमि पूजन एवं कार्यारंभ के अवसर पर आज फतहनगर-सनवाड़ के मंदिरों में आरती एवं शंखनाद हुए। सुबह 5 बजे सनवाड़ में राम भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। फतहनगर में 6 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यहां के सभी मंदिरों में दोपहर को आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। सिद्ध हनुमान मंदिर पर महाआरती के बाद अयोध्या में 31 वर्षों पूर्व कठिन परिस्थितियों में आयोजित प्रथम तीन दिवसीय शिलान्यास संकल्प कार्यक्रम में गए बजरंग मण्डल के बहादुर सदस्यों को पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा अध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने उपरणा पहनाकर स्वागत किया। सिद्ध हनुमान मंदिर एवं विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। शाम को मंदिरों एवं गली मोहल्लों में लोगों ने घरों की दहलीज पर दीपक जलाकर राम मंदिर के...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्षाबंधन पर किया विनायक का श्रृंगार,भक्तों ने विनायक को बांधी राखी

फतहनगर। रक्षाबंधन पर सोमवार को यहां के विनायक नगर स्थित गणेशजी के मंदिर पर भक्तों द्वारा श्रृंगार किया गया। विनायक की विशाल प्रतिमा जिसे कंुभलगढ़ दरबार के नाम से जाना जाता है का पुजारी नंदलाल शर्मा एवं गणेश सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रृंगार धराया गया। विनायक को रजत आभूषण पहनाए गए। मंदिर के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार ने सपरिवार विनायक की पूजा अर्चना की एवं विनायक को राखी बांधी। पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आज विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन लाभ लेने एवं विनायक को रक्षा सूत्र बांधने के लिए विनायक नगर समेत नगर से भी बड़ी संख्या में गणेश भक्त पहुंचे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालय में लगा भक्तों का जमावड़ा

फतहनगर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज नगर के शिवालय भक्तों से आबाद रहे। श्रावण मास में इन शिवालयों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान भी आज विधि विधानपूवर्क सम्पन्न हो गए। आज नगर के अखाड़ा स्थित मंदिर में अभिषेक के बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ ही यहां आयोजन को विराम दिया गया। इसी तरह से सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू बाल उद्यान स्थित महा कालेश्वर मंदिर,धुणी स्थित शिवालय में अभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ ही श्रावण मास के तहत चल रहे आयोजनों को विराम दिया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्षाबंधन पर कोरोना का रहा सायाःबाजार में ग्राहकी रही फीकी

फतहनगर। रक्षाबंधन पर इस बार कोरोना का साया रहने से बाजार में ग्राहकी पर खासा असर पड़ा। बाजार में रक्षाबंधन के अवसर पर दिनभर ग्राहकी रहती है तथा बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती लेकिन इस बार कोरोना ने इस त्यौहार की चमक को फीका कर दिया। बाजार में ग्राहक राखियों की दुकानों पर अधिक देखे गए जबकि मिठाईयों के काउंटर पर इक्का दुक्कास ग्राहक ही नजर आए। इस मर्तबा मिठाईयों के काउंटर भी गिने चुने लोगों ने ही लगाए। नगर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता गोपाल लाल सेठ ने बताया कि कोरोना के कारण मिठाईयां 25 फीसद कम बनाई। ग्राहकी पर असर पड़ा तथा बहुत कम लोग ही मिठाईयां खरीदने बाजार में आए। रेडिमेड व्यवसायियों एवं साड़ियों की दुकानों पर भी बहुत कम ग्राहक देखे गए। कोरोना के बावजूद भाई बहन के इस पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखा गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हिण्डोलना मनोरथः नयनाभिराम मनोरथ का कजली तीज पर होगा समापन

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में इन दिनों नयनाभिराम हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन पूरे चरम पर हैं। सावन मास के दौरान नित नए मनोहारी मनोरथ के क्रम में आज विशेष मनोरथ किया गया। चंदन की पत्तियों एवं फूलों के बंगले में किए गए आयोजन में ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी को सुसज्जित हिण्डोलने में विराजित कर पुजारी कमल नयन पालीवाल एवं सत्यनारायण पालीवाल ने सेवा अर्पित की। हिण्डोलना मनोरथ में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की आवक प्रभावित हो रही है लेकिन आयोजकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। यही कारण है कि रोजाना एक से एक आयोजन हो रहा है। रक्षाबंधन पर भी विशेष आयोजन होगा। उक्त आयोजन कजली तीज पर सम्पन्न होगा। इधर श्रावण मास के तहत शिव मंदिरों पर भी रोजाना शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं अभिषेक के आयोजन किए जा रहे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में पत्रकारों का किया सम्मान

मावली। मावली कस्बे के डाक बंगले पर पत्रकार दिवस पर सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। प्रदीप वैष्णव, मनोज गुर्जर, मनीष दाधीच जिन्होंने मावली तहसील में पत्रकारिता निष्पक्ष एवं सराहनीय कार्य करने पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयां दी गई। इनको विश्वव्यापी कोरोना जंग में एक योद्धा के रूप में अपनी भूमिका मानव जीवन के लिए समय-समय पर सभी नागरिकों को देश,गांव,नगर ,विश्व की खबर प्रसारित की। पत्रकारों का हमेशा मनोबल बढ़ाने के लिए इन्हें सम्मानित किया जाए। मावली के पत्रकारों को कुमकुम तिलक लगाकर उपरणा,पगड़ी श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिसमें अखिल संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष श्याम लाल आमेटा, प्रदेश मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर आदि शिक्षक संगठनों ने बधाइयां दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संयुक्त निदेशक रीना शर्मा ने की विडियो कॉन्फ्रेंस

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना के बालको के हाल बाल अधिकारिता विभाग जयपुर की जोइन्ट डायरेक्टर रीना शर्मा ने जाने। उन्होंने बालको को उनकी उम्र अनुसार खेल खिलवाने व बालको को मूवी दिखाने की बात बोली। उनके द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी बालको से पूछ सन्तोष प्रकट किया गया। उनके द्वारा होम के आवास कक्ष, रसोई घर, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष, बाल कल्याण समिति कक्ष, स्नानागार एवम शौचालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही बालको द्वारा लगाए प्लांटेशन को भी सराहा गया। व्यवस्थापिका प्रमिला पूर्बिया, भीमराज मीणा, अनिता व मोनिका से वार्तालाप किया गया। संस्थान निदेशक पूर्बिया को अच्छी सेवा भावना से कार्य करने के लिए बधाई दी गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में महिलाओं को किया गेहूं वितरण

फतहनगर। महिला एवं बाल विकास विभाग मावली की तरफ से आंगनवाड़ी केंद्र चांयलाखेडा एव ईन्टाली प्रथम एव द्वितीय पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिला को 3 किलो गैहु एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 2 किलो गेहूं का वितरण किया गया। इसके साथ दाल भी वितरण की जानी थी परन्तु आगे से उपलब्ध नही होने के कारण वितरण नही हुई। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अनु मेनारिया के सानिध्य में एव पंचायत प्रतिनिधि भरत मैनारिया व सोशल डिस्टेंस से गेहूं का वितरण किया गया। यह पोषाहार 25 दिन के लिए दिया गया। इसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करना, कान्ता मेनारिया,लीला खटीक एवं सहायिका कौशल्या प्रजापत,दिपिका सालवी,भावना एवं गांव के राज कुमार मेनारिया एवं केशुराम पुष्करना मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सहायता सूची में वंचित पात्र श्रेणियों को जुडवाने के लिए सांसद ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने सहायता सूचि में वंचित पात्र श्रेणियों को जुड़वाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में सांसद जोशी ने कहा कि विश्वव्यापी कॉरोना महामारी के कारण देश में लगभग 2 माह से भी अधिक समय से लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते समस्त देश एवं प्रदेश में मजदूर एवं दिहाडी कार्य करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं और वर्तमान में उनके सामने परिवार को दो वक्त के भोजन की उपलब्धता भी कठिन हो रहा है। हांलाकि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उक्त वर्ग को चिन्हीत कर विशेष श्रेणी के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में दिशा निर्देश जारी कर इन्हें सरकार की जन कल्याणकारी एवं आर्थिक सहायता योजनाओं में सम्मिलित कर लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे निश्चित ही उक्त पीडित विशेष वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में कोविड 19 की परिस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लू के थपेड़ों ने कराया भीषण गर्मी का अहसास

फतहनगर। आज क्षेत्र में लोगों को गर्मी तथा लू का अहसास हुआ। यों तो मंगलवार को भी भीषण गर्मी थी लेकिन उससे भी अधिक गर्मी का अहसास आज हुआ। दिन में बिना लाॅक डाउन के भी नगर की गलियां पूरी तरह से सूनी रही। गर्मी के कारण कूलर,पंखे असरहीन हो गए। दिन में बिजली गुल होते ही घरों में कैद लोगांे की हालत खराब हो गई। पौन घंटे के बाद बिजली आने पर सभी ने राहत की सांस ली। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बालको के हितैषी है ध्रुव कुमार

फतहनगर। वर्तमान जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार कविया बालको के हितैषी है। लोकडाउन के समय भी वे हर होम में निवासरत बालको की जानकारी लेते है। प्रतिदिन बालको को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते है। फिर एक सामान्य ज्ञान का प्रश्न भी पूछते है। सही उत्तर देने वाले बालक को वे अपनी तरफ से मोमेंटो देने की घोषणा भी करते है। चैबीस घण्टे बालको की सेवा के प्रति समर्पित रहते है। जहां भी बाल श्रमिक दिखता है उसके उचित प्रबंधन को तैयार रहते है। अध्यक्ष कुमार में धार्मिक भावना कूट कूट कर भरी है इसलिए बालक भी उनको देख खिलखिला उठते है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नगर का एक कोरोना योद्धा अहमदाबाद में कर रहा सेवा

फतहनगर। कोरोना (कोविड-19) महामारी के बीच राष्ट्र व्यापी लोक डाउन मे घनश्याम जीनगर (पिंटू) पुत्र मांगीलाल जीनगर आईसीयू नर्सिंग स्टाफ जो घर से 300 किमी दुर रहकर स्वस्थ जीवन में अपनी व परिवार की चिन्ता किये बिना 14 अक्टूबर2019 से सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल अहमदाबाद (गुजरात) मे 18 मार्च से 65 दिन की सेवाएं दी जो कर्तव्यनिष्ठा व सेवा को राष्ट्रीय प्रेरणा देती है। इस समय यह सेवाएं अतुल्य व अनुकरणीय है। इस प्रेरणा को देखते हुए अहमदाबाद (गुजरात) के पत्रकार हितेश सोनगरा अखिल भारत हिंदू सभा युवा मोर्चा जीनगर युवा सेना विद्यार्थी सेना से सम्मानित किया गया और कोरोना कर्मवीर योद्धाओ केे इस जज्बे को सैल्यूट करते हुए आकोला विद्यालय स्टाफ व इ-न्यूज चैनल ने कोरोना कर्मवीर योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया। यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व अध्यक्ष भावेश गोयल ने दी। फोटोः1 कोरोना योद्धा घनश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लाॅक डाउन में लाखों कमा गए,आज भाव गिरे धड़ाम

फतहनगर। गुटखों एवं बीड़ी का व्यापार करने वाले लाॅक डाउन के दौरान लाखों कमा गए। लाॅक डाउन के दौरान इन पर रोक लग जाने से माल की आवक बंद हो गई तथा चोरी छिपे जो लोग माल लेकर आ रहे थे उन्होने चार गुने से भी अधिक भाव में माल बेचा तथा लाखों कमाए। बीड़ी का जो बण्डल लाॅक डाउन से पहले 20 रूपए में मिल रहा था वह लाॅक डाउन के दौरान 100 रूपए तक पहुंच गया। इनकी यहां खूब ब्लैक मार्केटिंग हुई लेकिन जैसे ही प्रतिबन्ध हटा आज इसके भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे। बीड़ी का शीट जो कि लाॅक डाउन से पूर्व 350 में मिल रहा था वह लाॅक डाउन के दौरान 1400 से भी उपर जा पहुंचा तथा आज इसके भाव 400 रूपए आ गिरे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डिजीटल माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

फतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा,प्रदेश महामंत्री अलका मूंदड़ा, जिला अध्यक्ष गोपाल कंुवर ने देहात जिला की डिजिटल मीटिंग ली। आईटी सेल जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि इस मीटिंग में सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने वैश्विक महामारी के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों की सहायता करने एवं माॅस्क वितरण का सुझाव दिया जबकि महामंत्री अलका मून्दड़ा ने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करके अपना व परिवार का बचाव करने का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष गोपाल कंुवर ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्वयं के परिवारजनों के मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की बात कही। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में आयोजित ई-योगा कॉम्पिटिशन में नन्हों ने दिखाई प्रतिभा

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में ई योगा कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। 7 दिन तक चले इस कॉम्पिटिशन में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया व अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। कॉम्पिटिशन में बेस्ट योगा पोज देने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया गया व उन्हें विद्यालय प्रारंभ होने पर सम्मानित किया जाएगा। इस कॉम्पिटिशन का उद्देश्य वर्तमान महामारी के समय योग कर अपनी इंम्यूनिटी को बढ़ाना संदेश देना भी था। कॉम्पिटिशन में अपने-अपने सेक्शन में शौर्या माहेश्वरी,तन्वी सेठिया, चेतना पालीवाल, उन्नति पालीवाल, टीशा जैन व दिशा जैन प्रथम रहे तथा शिवांगी लौहार, रिद्धि अग्रवाल, मनन सेठिया, दिव्यांशी खंडेलवाल व कुलदीप लौहार द्वितीय रहे। ...

Read More