http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। दीपावली की शाम करीब 8:00 बजे समीपवर्ती बीका खेड़ा स्थित भवाल सिंथेटिक्स के फिनिशिंग विभाग की ऑटोकॉनर मशीनों में आग लग गई। संस्थान के कर्मचारियों ने अचानक लगी आग को संस्थान में ही उपलब्ध है संसाधनों से काबू पाया। 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मशीनें जल गई तथा काफी नुकसान पहुंचा।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए कोरोना रोकथाम को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा मास्क वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र आजाद व सहायक राजस्व निरीक्षक प्रकाश लाल डांगी द्वारा फतहनगर मेन बाजार में त्यौेहारी पर्व के कारण बढ़ी भीड़ को देखते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र में तथा बाजार में व्यापारी वर्ग को बिना मास्क वस्तु बेचने व बिना मास्क लगाए हुए खरीददारों को वस्तु नहीं देने हेतु पाबंद किया गया। सब्जी मंडी व प्रतिष्ठानों पर मास्क वितरित किए तथा प्रतिदिन मास्क पहन कर कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
Read Moreफतहनगर। मित्र मण्डल सनवाड़ की ओर से जरूरतमंदों के लिए दीपावली पर मिठाई का वितरण किया जाएगा। मित्र मण्डल के राजेश चपलोत ने बताया कि पिछले छह वर्ष से मित्र मण्डल सनवाड़ के युवा सदस्य दीपावली पर जरूरतमंदों के घर पर मिठाई पहुंचा रहे हैं। इस बार भी मिठाई के 500 पैकेट तैयार करवाए गए हैं जिन्हें दीपोत्सव पर जरूरतमंदों के घरों पर प्रदान कर उन्हें दीपावली व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी। इस कार्य को करने के लिए मित्र मण्डल के युवा तत्पर रहते हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के बाजार में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी लिए गए। सैंपल लिए जाने के दौरान लोगों में खासा कौतूहल रहा। सैंपलिंग लेने आए दल के अधिकारी के अनुसार यह सतत् प्रक्रिया है।
Read Moreफतहनगर.नगर के तिरुपति रॉयल कॉटन स्लीपवैल शोरूम पर गद्दों तकियों एवं बेडशीट की बिक्री कोरोना काल के बाद अच्छी रही। गद्दे पर 50 प्रतिशत की छूट दी गयी और कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्राहकों ने एंटीवायरल बेडशीट की अच्छी खासी खरीदी की। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टनसिंग रखी गयी और ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट और फ्री पिलो एवं टॉवल दिए गए। बाजार में बर्तन व्यवसायी,ज्वैलर्स,कपड़ा व्यवसायी,मिठाई काउंटर,वाहन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकी देखी गई। बाजार में भी चहल पहल अच्छी रही। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू पी.जी.काॅलेज में आज “असमानता और समेकित विकास विषयक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्व विद्यालय जयपुर के अधिष्ठाता डाॅ.मनोज लोढ़ा, समाजशास्त्र राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा के सह आचार्य डाॅ.टी.एन.दुबे, राजनीति विज्ञान विद्याभवन रूरल इन्स्टिट्यूट उदयपुर के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज राजगुरू रहे। वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। वेबिनार में अपने वक्तव्य में डाॅ.मनोज लोढ़ा ने कहा कि असमानता सदैव विकास का मार्ग अवरूद्ध करती रही है। भारत जैसे विकासशील देशों में इस प्रकार की असमानता हर स्तर पर व्याप्त है और ये स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा नीति में इस असमानता को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसके द्वारा क्षेत्रीय भाषा में प्राथमिक शिक्षा बुनियादी शिक्षा तथा निम्न व...
Read Moreफतहनगर। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर द्वारा नगरपालिका के तत्वावधान में यहां के प्रताप चैराहा पर स्काउट गाइड द्वारा रंगोली सजा कर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने वाले योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। रोवर लीडर अंकित सिंह गुहिल को भैरूसिंह राजपूत ने मास्क तथा सैनिटाइजर जन जागरूकता में वितरण करने के लिए भेंट किए। प्रताप चैराहा पर राह से गुजरने वाले लोगों को जागरूकता के तहत मास्क पहनने को प्रेरित भी किया। रंगोली का निर्माण स्काउट बालकों द्वारा किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। धनतेरस से ही यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू होगा लेकिन पहली बार कोरोना के कारण गोवर्धन पूजा के दिन होने वाला अन्नकूट महोत्सव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में आज द्धारिकाधीश मंदिर मण्डल की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार विपरित परिस्थितियों के चलते अन्नकूट महोत्सव स्थगित रखा जाए। ज्ञातव्य है कि वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के दौरान 3-4हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। आज की बैठक में मंदिर मण्डल के शैलेष पालीवाल, परसराम सोनी,सत्यनरायण अग्रवाल, नरेश बंसल,रमेशचन्द्र अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,अशोक पालीवाल,करणसिंह गौड सहित अन्य लोग शामिल थे।
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह चुंडावत, महामंत्री किशनसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष किशनलाल जाट,मंत्री बाबूलाल, शांतिलाल कुमावत, डालचंद समेत अन्य ने ज्ञापन देकर मंडी सचिव को अवगत कराया कि मंडी में किसान माल लेकर आ रहा है लेकिन पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। इसके लिए मंडी की खरीदी पड़ी जमीन पर सफाई करवा गेट खुलवाया जावे ताकि किसानों की गाड़ियां रोड पर खड़ी न रहकर मंडी यार्ड में खड़ी रह सकें। किसानों के माल के लिए प्लेटफार्म खाली रखे जाएं। बाहर से आने वाले किसानों के कैंटीन कूपन की व्यवस्था गेट पर ही रखें ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हो सकें। साथ ही कैंटीन के सामने वाली जगह खाली रखी जावे। महिला पेशाब घर परिवार...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर)हिन्दुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर द्वारा यहां नगरपालिका परिसर में रंगोली बनाकर नो माॅस्क नो एंट्री का संदेश दिया गया। रंगोली स्काउट द्वारा सजाई गई। निर्देशन पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक ललितेन्द्र शर्मा एवं राॅवर लीडर अंकित सिंह गुहिल ने किया। रंगोली प्रदर्शन द्वारा पालिका में दिनभर आए लोगों को स्काउट द्वारा माॅस्क पहनने को जागरूक किया। रंगोली निर्माण गाइड यशस्वी चैहान,भूमिका एवं स्काउट सार्थक चैहान, प्रकाश, हिम्मतसिंह,शुभमसिंह आदि ने किया। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जलदाय विभाग की तीन ट्यूबवेल जल लाने से मंगलवार को नगर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता रमेशचन्द्र शाह के अनुसार विद्युत विभाग की 11हजार किलो वाट की लाइन फाल्ट होने से शहरी जल योजना फतहनगर के चंगेड़ी स्थित ट्यूबवेल नं.6,8 व नई ट्यूबवेल की मोटर,स्टार्टर पैनल जल गए। इसके अलावा जोयड़ा से आने वाली लाइन विद्युत विभाग की नई विद्युत लाइन डालने के दौरान खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जिससे जोयड़ा से पानी आना बंद है। ऐसे में शहरी जल योजना फतहनगर की जलापूर्ति मंगलवार को नहीं हो पाएगी।
Read Moreफतहनगर। महावीर इन्टर नेशनल, केन्द्र फतहनगर द्वारा आज N -95 मास्क का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर ओर सनवाड़ के डाक्टर नर्सिंग कर्मी एवं ANM,AWW ,स्टाफ़, फतहनगर पुलिस थाना के पुरे स्टाफ़, सनवाड़ उप तहसील के स्टाफ़ , नगरपालिका स्टाफ व सफ़ाइ कर्मियो को किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के विशाल सामोता, शुभम जैन , भावांशु सुराणा तथा अभिषेक भंडारी उपस्थित रहे!
Read Moreफतहनगर। सर्दी में आम आदमी की खास पसन्द सीताफल की आवक शुरू हो गई है। बाजार में यत्र तत्र सीताफल बेचने वाले देखे जा सकते हैं। प्रारंभिक दौर में सीताफल का उठाव कमजोर है लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी बिक्री भी बढ़ेगी। क्षेत्र में सीताफल को ग्रामीणों द्वार खासा पसन्द किया जाता है। सीताफल के पेड़ों पर ही पके फल स्वाद में मिठास लिए होते हैं। चित्तौड़ के किले पर सीताफल के काफी पेड़ हैं जहां के सीताफल मीठे भी होते हैं। पर्यटक इन्हें विशेष रूप से पसन्द भी करते हैं। ...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। विसर्जन की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां के गणपति चैक पर विनायक को विशिष्ट श्रृंगार धराया गया एवं 108 दीपक से महा आरती की गई। इस अवसर पर गणपति महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इसी तरह से स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा भी आज मनोहारी झांकी का अंतिम आयोजन किया गया। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में चल रहे आयोजन के तहत आज विनायक की विशाल प्रतिमा को पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा सज्ज्ति किया गया। इसके अलावा भक्तों ने आज अपने घरों में अंतिम रूप से आरती एवं धार्मिक आयोजन को अंजाम दिया। मंगलवार को सभी आयोजन अपने-अपने स्तर पर विनायक प्रतिमाओं को सरोवर पर ले जाकर विसर्जन करेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के चलते इस बार जलझूलनी का कार्यक्रम भी परम्परागत तरीके से नहीं हो पाया। यह पहला मौका था जब अथाह भक्तों की भीड़ नदारद थी। गिने चुने भक्तों के साथ वेवाण भी नहीं सजा बल्कि ठाकुरजी को कारों में विराजित कर सरोवर ले जाया गया। अखाड़ा मंदिर से ठाकुरजी कार में रवाना हुए तथा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रभु द्वारिकाधीश दूसरी कार में बिराजे। इसके बाद आगे आगे ढोल वादक और पीछे दोनों ही कारें तथा गिने चुने भक्त चले। द्वारिकाधीश मंदिर से पुराना बाजार होते हुए सरोवर पहुंचे जहां पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा तथा साथ आए श्रद्धालुओं को सरोवर पर जाने से पहले ही रोक दिया तथा निर्धारित संख्या में भी घाट पर ठाकुरजी के साथ भक्तों को जाने दिया गया। जो श्रद्धालु दर्शनों के लिए तालाब पर पहुंचे उन्हें तालाब के दूसरे छोर से ही आरती व दर्शनों का लाभ मिला। हालांकि लौटते समय पुराने बाजार में एक स्थान पर ठाकुर...
Read Moreफतहनगर। यहां के गणपति चैक पर आयोजित होने वाले गणेशोत्सव पर भी इस बार कोरोना का साया है। पिछले दो दशक से यहां विनायक की स्थापना के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन दस दिनों तक होते आए हैं लेकिन इस बार कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए राजा का दरबार ही सजाया जा रहा है। पुराना बाजार सजा है तथा नित्य की विनायक का विशिष्ट श्रृंगार होता है। गणपति महोत्सव समिति के लोग शाम को आरती करते हैं तथा उस रास्ते निकलने वाले लोग विनायक के विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन करते हैं। यहां कोरोना के कारण अब श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए रेला नहीं उमड़ता। गणपति महोत्सव समिति भी इस आयोजन को खण्डित नहीं करना चाहती। इस कारण से आयोजन तो हो रहा है लेकिन गाइड लाइन के अनुसार। चाहे श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए न भी आ पाए लेकिन इस आयोजन में लगे लोग पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं। यही कारण है कि रोजाना विनायक का मन मोहक श्रृंगार किया ...
Read Moreफतहनगर। जलझूलनी एकादशी पर शनिवार को सनवाड़ कस्बे में चारभुजानाथ का वेवाण निकला गया। इस आयोजन में भी कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया तथा सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हुए। ठाकुरजी के जयकारों के साथ निकली रामरेवाड़ी का वेवाण कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। लोगों ने अपने घरों की दहलीज से ही प्रभु चारभुजा के दर्शन किए। राम रेवाड़ी निकाले जाने के दौरान गुलाल अबीर भी भक्तों ने खूब लगाई। आस पास के गांवों में भी जल झूलनी पर आयोजन किए गए तथा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही लोगों ने शिरकत की। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के चलते सनवाड़ के गजानंदजी के मंदिर पर सामान्य आयोजन करते हुए हवन,अभिषेक,श्रृंगार एवं शाम को विनायक के समक्ष लड्डु धराकर आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। हवन एवं अभिषेक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,रौनक गर्ग,नीतिन सेठिया,ओम प्रकाश बारबर,गोपाल सोनी, माधवलाल जाट समेत अन्य श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ...
Read Moreफतहनगर। गणेशोत्सव कोरोना के चलते खासा प्रभावित हुआ है। नगर में गणेशोत्सव को लेकर कहीं भी उत्साह का वातावरण नहीं है। लोग घरों में ही गणेश पूजन कर रहे हैं। यहां के विनायक नगर स्थित गणेशजी के दरबार में प्रति वर्ष जलसे के साथ अभिमंत्रित प्रतिमाएं लायी जाती रही है लेकिन इस बार प्रतिमाएं तो लायी जा रही है लेकिन जलसा नहीं हो पाया। इस जलसे का सारा खर्च वर्षों से उठाने वाले भामाशाह गणपतलाल स्वर्णकार का परिवार भी इस बार कोरोना की चपेट में है। ऐसे में मंदिर के पुजारी समेत कुछ लोग कुंभलगढ़ पहुंचे तथा वहां विधि विधान से पूजन इत्यादि कर फतहनगर पहुंचे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के अधीन राजस्व गांव दूधालिया में मिडिल स्कूल का भवन मरम्मत की बाट जोह रहा है। इस स्कूल में 2006 में बना एक कमरा व बरामदा बारिश के दौरान खूब टपकता है। इससे कमरे व बरामदे की छत व दीवारें तक खराब हो रही है तथा जगह‘जगह से मलबा भी गिरता रहता है। ऐसे में शिक्षकों ने काफी समय से इस कमरे को बंद कर रखा है। बरामदे में दीवारों से गिरता मलबा कभी भी किसी बालक को चोटिल कर सकता है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र भी लिख चुके हैं। ...
Read Moreफतहनगर। यहां बच्छ बारस पर रविवार को गली मोहल्लों में महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन कर परिक्रमाएं की। सुबह महिलाएं थाल सजाकर समूह में गौ पालकों के यहां पहुंची तथा गौ वत्स का पूजन कर कहानियों का श्रवण किया। महिलाओं ने भोजन में चाकू से काटे गए किसी भी खाद्य का उपयोग नहीं किया। नगर समेत आस पास के गांवों में भी बच्छ बारस का पर्व मनाया गया। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में पहुंच कर भी महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन किया। ...
Read More