देश प्रदेश

राजस्थान लोक सेवा आयोग में शिक्षा विभाग के 10 हजार 96 पदों के लिए डीपीसी बैठक आयोजित

जयपुर, 17 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में माध्यमिक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड 10 हजार 96 पदों की नियमित डीपीसी का आयोजन किया। यह आयोग स्तर पर अब तब किसी भी पद व विभाग के लिए आयोजित होने वाली सबसे बड़ी डीपीसी है।आयोग सदस्य डॉ जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित डीपीसी बैठक में उपाचार्य एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2022-23 के 10 हजार 96 प्रकरणों पर विचार किया गया। इनमें से कुल 9998 पदों पर समिति द्वारा चयन की अभिशंषा की गई है।बैठक में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान श्री गौरव अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग श्री प्रवीण कुमार लेखरा,  अतिरिक्त निबंधक राजस्व मण्डल श्रीमती प्रिया भार्गव (प्रतिनिधि कार्मिक विभाग) उपस्थित रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

नई ट्रेन एवं स्टोपेज के प्रस्ताव पर हो विचार-जोशी,रेलवे के विस्तार के लिए सांसद जोशी ने भेजें सुझाव

चित्तौड़गढ़ 17 फरवरी, चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के रतलाम रेल मंडल में आने वाले रेलवे के विभिन्न कार्यों के लिए सांसद सीपी जोशी ने पत्र के माध्यम से रतलाम में आयोजित पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक में अपने सुझाव भेजें ।उन्होंने अपने पत्र में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य रेलवे के सुविधाओं के विस्तार को लेकर भेजे अपने पत्र में कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पश्चिमरेलवे से संबंधित कार्यो की क्रियान्विति की अत्यन्त आवश्यकता हैं। 0. मंदसौर-प्रतापगढ़-बाँसवाड़ा-डूंगरपुर मार्ग परनई रेलवे लाईन के लिये सर्वे करवाया जाये। 0. जयपुर से असारवा के लिये प्रस्तावित ट्रेन को वाया चित्तौड़गढ़ होकर चलाया जाय। इस ट्रेन के चलने से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिये तथा गुजरात में अहमदाबाद के लिये ट्रेन मिल पायेगी । 0. इंदौर या रतलाम से रामदेवरा के लिए वाया चित्तौड़गढ़ ह...

Read More
देश प्रदेश

नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 एवं श्री सांवलियाजी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित

जयपुर, 17 फरवरी। राज्य विधानसभा ने शुक्रवार को नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 एवं श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रारम्भ में देवस्थान मंत्री श्रीमती शंकुतला रावत ने दोनों विधेयक चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किये। सदन में विधेयकों पर हुई चर्चा के बाद देवस्थान मंत्री ने विधेयकों के उद्देश्यों एवं कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दोनों विधेयक उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार लाए गये हैं। उन्होंने कहा कि इस संशोधन से पहले दोनों मंदिरों के बोर्ड में गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी सदस्य नहीं बन सकते थे। उनके मन में इस कारण कुण्ठा होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों विधेयक उनकी भावनाओं को सम्मान देने के साथ ही उनकी हीन भावना समाप्त करेंगे। श्रीमती रावत ने बताया कि इन विधेयकों के पारित होने से अब गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी भी इन मंदिरों के...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ब्यावर हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की

जयपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के ब्यावर में हुए हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। ब्यावर (अजमेर) एनएच-8 पर गुरूवार देर रात तेल से भरे टैंकर और ट्रोले की भिडंत से हुए विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में झुलसने से अब तक चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा घायलों का उपचार जारी है। श्री गहलोत ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दो सप्ताहों में दूसरा हृदय प्रत्यारोपण करने पर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइसेंस (आईसीटीएस, पुणे) के चिकित्सों की सराहना की

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो सप्ताहों में दूसरा हृदय प्रत्यारोपण करने पर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइसेंस (आईसीटीएस, पुणे) के चिकित्सों की सराहना की। भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री ने कहाः “प्रशंसनीय प्रयास। इसमें संलग्न सभी लोगों की मैं सराहना करता हूं।” ...

Read More
देश प्रदेश

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ आबूरोड पहुंचे शेखावत

जयपुर.  जलशसक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार देर रात पहुंचे आबूरोड़,लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी मंत्री के साथ में हैं.  ब्रह्माकुमारी संस्थान,भाजपा पदाधिकारियों व ब्रह्माकुमारी के सदस्यों ने  शेखावत व लक्ष्यराज सिंह का स्वागत किया.मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सवेरे 11 बजे PM मोदी भी VC द्वारा जल जन अभियान में लेंगे हिस्सा.

Read More
देश प्रदेश

आरटीई के तहत प्री प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश की लॉटरी निकाली

जयपुर, 15 फरवरी। निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत् प्रदेश के गैर-सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए लॉटरी बुधवार को शिक्षा संकुल में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री राकेश कुमार गुप्ता द्वारा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में निकाली गई। यह लॉटरी एनआईसी द्वारा तैयार सिस्टम पर ऑनलाइन निकाली गई, इससे प्रदेश की गैर-सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए वरीयता का निर्धारण किया गया है। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के प्राइवेट स्कूल पोर्टल (www.rajpsp.nic.in) स्कूल पोर्टल पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आरटीई के तहत् गैर-सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए जारी विज्ञापन के बाद राज्य में 2 लाख 20 हजार 257 बालक एवं बालिकाओं ने...

Read More
देश प्रदेश

खाताधारक किसान चाहेंगे तो सरकार उन्हें भूमि अवाप्ति का मुआवजा देने को तैयार -सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर, 15 फरवरी। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि नागौर से जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए नागौर से नागडी तक के जो किसान भूमि अवाप्ति के मुआवजे से वंचित हैं, ऐसे खाताधारक किसान यदि चाहेंगे तो राज्य सरकार उन्हें मुआवजा देने को तैयार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुआवजा वर्ष 2016 एवं 2017 में प्रकाशित गजट नोटिफिकेशन के आधार पर ही दिया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुआवजा लेने से पहले ऐसे किसानों को जिला कलक्टर के समक्ष आय दस्तावेज, कब्जा सुपुर्दगी, शपथपत्र, बैंक खाते का निरस्त चैक, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक पूर्तियां करनी होंगी। इससे पहले विधायक श्री नारायण बेनीवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक न...

Read More
देश प्रदेश

घटिया पोषाहार वितरण की कोई शिकायत नहीं – जनजातीय क्षेत्र विकास राज्यमंत्री

जयपुर, 15 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रतापगढ़ जिले में संचालित मां-बाड़ी केन्द्रों के पोषाहार में घटिया सामग्री वितरण की कोई शिकायत राज्य सरकार को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध में कोई भी शिकायत मिलती है तो कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। श्री बामनिया प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री रामलाल मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री ने कहा कि विगत 5 वर्षों में प्रतापगढ़ जिले में 163 नवीन मां-बाड़ी केन्द्र स्वीकृत कर संचालित किए गए हैं। उन्होंने मां-बाड़ी एवं डे केयर केन्द्रों पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण भी सदन के पटल पर रखा। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री का डूंगरपुर दौरा- आज समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सद्भावना की आवश्यकता: मुख्यमंत्री – भागवत कथा सुनने से आमजन में बढ़ता है सेवा-भाव – महंगाई से राहत देने के लिए बजट में 19 हजार करोड़ रुपए का पैकेज – निःशुल्क टीकाकरण, गौशालाओं-नंदीशालाओं हेतु 1100 करोड़ रुपए का प्रावधान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से आत्म शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से आमजन में सेवा भाव पैदा होता है। आमजन के बीच प्रेम, भाईचारे, सद्भावना का माहौल बनता है तथा सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है।             श्री गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पुनाली में सर्व समाज भागवत कथा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कथा के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज समाज को सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे की बड़ी आवश्यकता है। सभी प्रदेशवासी प्रेम-भाईचारे से रहेंगे तो देश-प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से किसी भी परिस्थिति में अखंड तथा मजबूत रहने का संदेश मिलता है। इन संदेशों को सुनकर आमजन में सकारा...

Read More
देश प्रदेश

किसानों को ऋण भार में राहत देने के लिए बनेगा आयोग- एक माह में एक्ट तैयार किया जाएगा

जयपुर, 14 फरवरी। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि लघु एवं सीमान्त किसानों, भूमिहीन श्रमिकों तथा कमजोर वर्ग के किसानों को परिस्थतिवश परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऎसी स्थिति का स्थाई समाधान करने के लिए ऋण भार में राहत व ऎसी स्थिति में किसानों की जमीन की नीलामी रोकने के लिए राजस्थान किसान ऋण राहत एक्ट लाया जाएगा। एक्ट में ऋण राहत आयोग का गठन किया जाएगा। श्रीमती गुहा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में बजट घोषणा 2023-24 की क्रियान्विति के संबंध में आयोजित विभागीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्थान किसान ऋण राहत एक्ट को एक माह के भीतर तैयार किया जाए। उन्होंने इस संबंध में रजिस्ट्रार सहकारिता को तत्काल कमेटी बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश के किसानों को 22 हजार ...

Read More
देश प्रदेश

अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के लिए बनाये गए चार अस्थाई बस स्टैंड

जयपुर, 14 फरवरी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 25 और 26 फरवरी को विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था एवं यातायात के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जयपुर शहर में 4 अस्थाई बस स्टैंड बनाये गए हैं। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर रोडवेज बस स्टेण्ड, टोंक रोड़ स्थित तारों की कूंट, अजमेर रोड स्थित बदरवास नारायण विहार तिराहा, सीकर रोड स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम पर अस्थाई बस स्टेंड बनाए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय को अस्थाई बस स्टेण्ड्स पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, जयपुर विकास प्राधिकरण को जरूरी प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया गया है। तो वहीं, शहर के चारों अस्थाई बस स्टेंड पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए के लिए एसडीएम, उप पंजीयक एवं नायब तहसीलदार स्तर...

Read More
देश प्रदेश

लाडपुरा में वन भूमि पर अतिक्रमण इसका आबादी भूमि में परिवर्तन संभव नहीं – वन मंत्री

जयपुर, 14 फरवरी। वन मंत्री श्री हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि लाड़पुरा में कोई गांव वन भूमि पर नहीं बसा है, बल्कि गांवों के पास की वन भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि वन भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने का वर्तमान में कोई प्रावधान नहीं है। श्री चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में वन भूमि पर बसे केवल नगर में 50 हैक्टेयर की भूमि पर अतिक्रमण कर 1500 परिवार रह रहे हैं। इसी प्रकार बोरकुई बस्ती में 10 हैक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है तथा 60 परिवार निवास कर रहे हैं। राजनगर बस्ती में 15 हैक्टेयर वनभूमि पर 300 परिवार, जगपुरा बस्ती में 7 हैक्टेयर वनभूमि पर 30 परिवार, उम्मेदगंज बस्ती में 10 हैक्टेयर वनभूमि पर 300 परिवार, लाखावा ए बस्ती में 50 है...

Read More
देश प्रदेश

भाजपा विधायकों ने सामूहिक रुप से कटारिया को दी शुभकामनाएं

जयपुर. आज राजस्थान विधानसभा में सभी भाजपा विधायकों ने  गुलाबचंद  कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी।

Read More
देश प्रदेश

एसीबी ने वर्ष 2019 से 2021 तक 1015 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार -संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर, 14 फरवरी। संसदीय कार्य मंत्री श्री शान्ति धारीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कुल 1015 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इनमें से 998 के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। जिनमें से 811 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी भी जा चुकी है संसदीय कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का गृह विभाग की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 59 मामलों में अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई है एवं 128 मामले अभी विचाराधीन हैं। वहीं शेष 17 मामलों में फिलहाल अनुसंधान जारी है। इससे पहले विधायक श्री अविनाश के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने अवगत ...

Read More
देश प्रदेश

खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने का कार्य 22 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, 13 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि बजट घोषणा 2022-23 के अनुसार खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने का कार्य 22 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अनुसार राज्य में लाभार्थियों को गेहूं मिलना शुरु हो गया है। श्री खाचरियावास प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में प्राथमिकता से जोड़ने के आदेश पहले से ही जारी है फिर भी शिकायत प्राप्त होने पर तुरन्त नाम जोड़ दिया जाएगा। इससे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विधायक श्री रामलाल शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022 23 में दस लाख परिवारों के न...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान गृह रक्षा विभाग की होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढाई

  जयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान गृह रक्षा विभाग आदेशानुसार विभाग के विभिन्न जिला प्रशिक्षण केन्द्रों, उपकेन्द्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों की विभिन्न कम्पनियों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 3 हजार 842 रिक्त पदों पर नामांकन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2023 से बढाकर 28 फरवरी, 2023 बढ़ा दिया गया है। सभी योग्य अभ्यर्थियों द्वारा 28 फरवरी, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ...

Read More
देश प्रदेश

जिला कलेक्टर ने खाटूश्यामजी का दौरा किया, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सीकर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने रविवार को खाटूश्यामजी का दौरा कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पार्किंग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय से श्रद्धालुओं के साथ-साथ पैदल पदमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने आधिकारियों को रींगस से आने वाले साधनों को गोल्डन वाटर पार्क से ही पार्किंग में डायवर्जन कर भेजने, लामियां की तरफ से आने वाले साधनों के लिए सीताराम जोहड़ी में पार्किंग बनाने, श्रद्धालुओं द्वारा लाने वाले निशानों को लखदातार मेला मैदान में ही बनाये निश्चित स्थान पर ही रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीमकाथाना एएसपी रतन लाल भार्गव को श्रद्धालुओं के लिए और भी बेहतर व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी प्रतिभा वर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, एएसपी रतन लाल भार्गव, डीवाईएसपी विजय सिंह, थानाधिकारी सुभाष यादव...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

आधुनिक कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्टयन को बढ़ावा नई दिल्ली। छह राज्यों से होकर गुजरने वाले देश के सबसे बड़े दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक उद्घाटन कर दिया है। राजस्थान के दौसा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के सोहना दौसा खंड का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री ने इसे देश को सौंपा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर राजस्थान और देश की प्रगति में मजबूत स्तंभ बनेंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स की मदद से आने वाले दिनों में राजस्थान की पूरी तस्वीर बदलेगी। ये विकसित होते भारत की नई तस्वीर है। ऐसी आधुनिक सड़कों से देश का विकास होता है। दुनिया के कई अध्ययनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्कर में लगाई गई राशि के जरिए कई गुणा निवेश को आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सराक...

Read More
देश प्रदेश

जनाधार ऑथेंटिकेशन को लेकर जारी आदेश पर शिक्षकों ने जताया रोष,मुख्यमंत्री को राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) ने लिखा पत्र

जयपुर। सीसीए रूल्स में कार्यवाही के शासन सचिव के निर्देशों पर रोक लगवाते हुए यूनिफार्म सिलाई राशि सीधे अभिभावको के खाते में जमा करवाने के निर्देश जारी कर राहत प्रदान करवाने को लेकर शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र भेजा है। पत्र के जरिए मुख्यमंत्री को बताया गया है कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का आग्रह है कि जनाधार ऑथेंटिकेशन व डीबीटी से भुगतान राज्य के शिक्षको के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मुख्य सचिव महोदया द्वारा 13 फरवरी 2023 को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निःशुल्क यूनिफॉर्म की समीक्षा बैठक होनी है। जिसमें 85 प्रतिशत जनाधार प्रमाणीकरण एवं शत प्रतिशत डीबीटी बिलों का लक्ष्य जिलों को दिया है तथा जिनकी प्रोग्रेस 85 प्रतिशत से कम है ऐसे पीईईओ एवं शिक्षकों के विरुद्ध राज्य स्तर से सीसीए रूल्स में कार्यवाही के निर्देश दिए है जो उचित नही है। इससे संपूर्ण शिक्षक सम...

Read More