http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थानी सिने कलाकार राज जांगिड़ ने राजस्थानी कला और कलाकारों का सपोर्ट करने को कहा है। जांगिड़ ने कहा 2021 में नये साल के आगाज के साथ उनकी रिलीज के लिए तैयार अलग अलग मुख्य किरदारों से सजी एक से बढ़कर एक सामाजिक फिल्में जो आपको मनोरंजन के साथ साथ समाज में जागरूकता का संदेश भी देगी जो सिनेमाओ में प्रदर्शित होने को बेताब है। खुशखबरी यह भी है की दो फिल्में नई एक्शन व काॅमेडी तथा देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय “सन ऑफ राजस्थान“ अप्रेल में व संदेशप्रद एवं गीत संगीत से सजी “घूँघट“ का निर्माण जनवरी में शुरू होंगा। अशोकसिंह शक्तावत द्वारा निर्मित व रमेश मोदी के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर “रूपकँवर“, अशोक बाफना और प्रकाश जोशी द्वारा निर्मित रमेश मोदी के निर्देशन में बनी “थाने काजळियों बणाळू“, रामपाल काल्या द्वारा निर्मित और कुमार आचार्य के निर्देशन में बनकर तैया
Read MoreCategory: देश प्रदेश
चित्तौडगढ़ . बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत बिहार और केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है। उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि लगातार सरकार बनाना यह बताता है कि जो जनकल्याण के कार्य एनडीए ने किए हैं जनता उन पर विश्वास कर पुनः अवसर दे रही है। देश में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केन्द्र सरकार की विकास की योजनाओ पर बिहार की जनता ने पुनः विश्वास व्यक्त कर फिर से मोहर लगाई है। सांसद जोशी ने कहा कि सरकार ने हर तबके व हर वर्ग के लिए विकास की कल्याणकारी योजनाऐं दी है। सरकार के काम को बिहार की जनता ने समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जीत प्रेरणादायक है। ...
Read Morehttp://www. fatehnagarnews.com फतहनगर। बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने कहा बिहार की जनता ने झूठे वादों, भ्रष्टाचार, जातिवाद व जंगलराज को सिरे से नकार दिया है। बिहार का हर वर्ग मा. @narendramodi जी व मा. @NitishKumar जी की डबल इंजन सरकार में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे ले जाना चाहता है।जनता जानती है कि बिहार की प्रगति NDA सरकार मे ही संभव है। बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,पूर्व विधायक शांतिलाल चपलोत,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,
Read Moreफतहनगर में पावन धाम की स्थापना कर गुरुदेव की यादों को सहेज गए मेवाड़ महानायक सौभाग्य मुनि
http://www.fatehnagarnews.com (शंकरलाल चावड़ा) श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनि का फतहनगर के लिए योगदान किसी भी मायने से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। गुरूदेव का लगाव अपनी जन्म भूमि आकोला एवं दीक्षा स्थली कड़िया से भी अधिक फतहनगर के लिए रहा है। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. के फतहनगर में देवलोक होने के बाद जिस तरह से फतहनगर में उनके स्मृति स्थल पावनधाम की स्थापना की गई उसके बाद से सौभाग्यमुनि इसे विकसित करने की योजनाओं को लेकर ही व्यस्त नजर आते। उनका चातुर्मास जहां कहीं भी होता वहां समाज को सुदृढ़ करने एवं स्थानक स्थापित करने का तो उनके मन में रहता ही था लेकिन साथ ही समाज के भामाशाहों को फतहनगर पावनधाम के विकास के लिए प्रेरित करने में भी वे पीछे नहीं रहे। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. का देवलोक गमन विक्रम संवत् 2050 पौष शुक्ला च
Read Moreफतहनगर। फतहनगर की संजीवन सहकारी क्रय विक्रय समिति में चना बेचने के बाद अटके भुगतान को दिलाने की मांग को लेकर गुरूवार को राजसमन्द एवं चित्तौड़ जिले के किसानों ने भूपालसागर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ये किसान कई जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं। चना लेते समय उन्हें बताया गया था कि चने का तोल हो गया है तथा आपको चने का पैसा आते ही भुगतान कर देगें। लेकिन राजफैड द्वारा अचानक तोल के बाद साईट बंद कर देने से उनके आँन लाईन बिल नहीं बन पाये है तथा करीबन ढाई महिने बाद भी अभी तक चने का समर्थन मुल्य नहीं मिलने पर अन्नदाता दुःखी हो गया है। ऐसे हालात में धरती पुत्र अन्नदाता आज अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहा है। इसी बात को लेकर आज गुरूवार को किसानों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार अशोक कुमार सोनी को सौंपा है। तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि...
Read Moreफतहनगर। आज तड़के पांच बजे से सात बजे तक रिमझिम बौछारें गिरने के बाद नो बजे आसमान साफ हो गया। दिन में उमस रही तथा शाम होते होते बादलों ने बूंदाबांदी शुरू कर दी। शाम को पौने छह बजे दस मिनिट के लिए तेज बौछारें गिरी जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। हालांकि क्षेत्र में फसलों को अब भी पानी की दरकार है। आस पास के गांवों में भी हल्की बारिश के समाचार हैं लेकिन इस पानी से न तो फसलों की प्यास बुझी है और न ही जलाशयों में पानी की आवक हो पाई है। अब तक क्षेत्र के सभी जलाशयों में पिछले वर्ष एकत्र हुआ पानी ही भरा है। ...
Read Moreजयपुर, 31 मई। विज्ञान एवं प्रौेद्योगिकी विभाग की सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने रविवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये हमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के द्वारा बताये गये विज्ञान और कठिन परिश्रम के रास्ते पर चलना होगा। यही आत्मनिर्भर भारत की कुंजी साबित होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का यह विचार ‘‘चिन्तन पूँजी है, उद्यम रास्ता है, कठिन परिश्रम समाधान है’’ आज भी समीचीन है। श्रीमती सिन्हा ने राजस्थान स्ट्राइड वर्चुअल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन कहा कि हमें आमजन की आवश्यकताओं को समझ कर उन्हें वैश्विक मापदण्डों के अनुसार सुलभ कराने के लिये लगातार कार्य करना होगा। इसके लिये वैज्ञानिक चिन्तन करते हुये उद्यम स्थापित करना ही स्टार्ट अप है। उन्होेंने कहा कि आज का युवा रूढिवादी उद्यमशीलता से बाहर निकलते हुये नवीन व्यावसायिक क्षेत्रों में नये आयाम बनाने के लिये लगातार कार्य ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. अगर मन में सेवा भाव हो तो समर्पण अपने आप प्रकट होता है। तन, मन और जीवन समर्पित कर करेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फतहनगर का लाल डॉ. विजय जैन पिता श्री डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन अपनी सेवाएं लगभग ढाई महीने से दिन-रात समर्पण भाव से बगैर घर आए लगे हुए हैं। इस समयावधि में लगभग 5000 मरीजों की कोरोना स्क्रीनिंग की एवं लगभग इसके दोगुने आउटडोर में मरीज देखे, अभी तक भी प्रवासियों का आना जारी है। डॉ. विजय के ढाई वर्ष के बेटे ने पापा से पूछा पापाजी आप कब आ रहे हो तो डॉ. विजय ने बोला बेटा लाॅकडाउन खत्म हो जाएगा तब आऊंगा तो बेटे ने तपाक से पूछा पापा जी लाॅकडाउन क्या होता है? बेटा कोरोना जाएगा तब आऊंगा। तब से 1 दिन में 10 बार गो कोरोना गो कोरोना करता है। डॉ. विजय ने बताया कि यह महामारी का युद्ध है इसमें अगर लक्ष्मणरेखा ना लांगी गई तो हम निश्चित ही विजय होंगे। ढा
Read Moreलॉक डाउन में हनुमानगढ़ में फंसे बिहार के 1225 मजदूरों और प्रवासियों को स्पेशल ट्रेन से निशुल्क रवानगी दी
जयपुर .लॉकडाउन के चलते हनुमानगढ़ में फंसे बिहार के 1225 मजदूरों और प्रवासियों को उनकी घर वापसी के लिए हनुमानगढ़-पूर्णिया श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए सोमवार को रवानगी दे दी गई। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती राशि डोगरा और नगर परिषद सभापति श्री गणेशराज बंसल ने हरी झंडी दिखाकर दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर रवाना किया। जिला कलक्टर ने बताया कि ट्रेन 27 मई की रात 8 बजे पूर्णिया पहुंच जाएगी। इस बीच केवल एक दरभंगा स्टेशन पर रेल रूकेगी। खास बात ये कि राज्य सरकार ने मजदूरों और प्रवासियों को बिहार निशुल्क भेजा है। रेलवे की ओर से प्राप्त डिमांड नोटिस के अनुसार प्रति यात्री 715 रूपए का टिकट राज्य सरकार का लगा है। राज्य सरकार ने रेलवे को इसके लिए 11 लाख 44 हजार का भुगतान किया है। जिला कलक्टर ने बताया कि ट्रेन में हनुमानगढ़ ब्लॉक से 5...
Read Moreफतेह नगर. कोरोना के चलते भारत में भी कई राज्यों में केस बढ़े हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 148 लोगों ने कोरोना दम तोड़ा है. इसी तरह से अमेरिका में 261 ब्राजील में 249 एवं मेक्सिको में 215 लोगों ने दम तोड़ा है. अब तक सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा अमेरिका में एक लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि संपूर्ण विश्व में 348247 लोग कोरोनावायरस से मौत का शिकार हुए हैं. छप्पन लाख लोग अभी विश्व में कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे हैं. भारत में कोरोना संक्रमण आंकड़ा 144877पहुंच चुका है. भारत में अब तक 4172 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60698 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 272 नए पॉजिटिव के सामने आए. यहां अब तक 168 लोगों की मौत हो चुकी है.
Read Moreनई दिल्ली. देश में 62 दिन बाद घरेलू उड़ानें सोमवार से शुरू हो गई . दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 4:45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई और यह 7:30 पर पुणे पहुंच गई. इसमें सवार यात्रियों ने कहा हम यात्रा के पहले नर्वस थे लेकिन सभी यात्रियों ने सावधानी बरती . फ्लाइट्स में कम लोग सवार थे वहीं एविएशन सेक्टर के सूत्रों के हवाले ने बताया कि सोमवार को कुछ राज्यों में पाबंदी के चलते करीब 630 फ्लाइट्स कैंसिल हुई जबकि पहले दिन 532 फ्लाइट से 39231 यात्रियो ने उड़ान भरी.
Read Moreराज्य सरकार के प्रयासों से देश के अलग-अलग राज्यों से राजस्थान के प्रवासी श्रमिक पहुंच रहे हैं राजस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम देश के विभिन्न राज्यों से राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान लाने के लिए बसों की व्यवस्था कर रहा है। निगम की बसों से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान लाने के लिए बसें विभिन्न राज्यों के लिए रवाना की गईं हैं। ये बसें राज्य के प्रवासी श्रमिकों को लेकर राजस्थान पहुंच रही हैं। राजस्थान सरकार की इस अभिनव पहल के कारण राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान है और वे कह रहे हैं शुक्रिया राजस्थान।छत्तीसगढ़ से आएंगे श्रमिकउदयपुर से एक बस झालावाड़ के लिए 20 मई को रात 10 बजे रवाना की गई। झालावाड़ में बस को बदलकर वहां से झालावाड़ आगार की बस छत्तीसगढ़ के रायपुर भेजी गई। रायपुर में यह बस 23 मई को सुबह 3 बजे पहुंची। श्रमिकों को उतारने के बाद 23 मई को रात्रि 10 बजे रायप...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर, 23 मई । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की भावना के अनुरुप प्रदेश में लॉकडाऊन अवधि के पानी बिजली के बिल माफ करने की मांग की है । पत्र में विधायक जोशी ने कहा कि वैसे लॉक डाऊन अवधि के पूरे बिल माफ किये जाने चाहिये, लेकिन राज्य की वित्तीय स्थिति में यह संभव न हो तो कृषक, छोटे दुकानदार व एक सौ युनिट तक उपभोग वाले धरेलू उपभोक्ताओं का बिल माफ किया जाये और एक सौ यूनिट से अधिक उपभोग वाले घरेलू उपभोक्ताओं से केवल युनिट का प्रभार वसूला जाये और मीटर किराया, स्थाई शुल्क व सर चार्ज सहित अन्य भार मुक्त किये जाये । जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत से आग्रह किया है कि वे प्रियंका द्वारा की गयी मांग को पूराकर अन्य प्रदेशों के समक्ष राजनीतिक व प्रशासनिक आदर्श प्रस्तुत करें।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com गोगुन्दा।लवीना विकास सेवा संस्थान के अठारहवें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण गोगुन्दा तहसीलदार श्री विमलेंद्र राणावत द्वारा किया गया।उसके बाद उनके द्वारा माँ सरस्वती के तिलक व दीप प्रज्वलित की गई।श्री राणावत द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगा बालको को उच्च पदों पर जाने की प्रेरणा भी दी गई।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट की गई।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया व भीमराज मीणा द्वारा श्री राणावत जी का पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।संस्थान निदेशक पूर्बिया द्वारा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी गई।तहसीलदार द्वारा होम के आवास कक्ष, रसोई घर, पुस्तकालय,कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष,शौचालय एवम स्नानागार आदी को देख सन्तोष प्रकट किया गया।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर 23 मई, डबोक एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही सोमवार से प्रारंभ हो रही है । सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन एवं सांसद सीपी जोशी 25 मई से लोक डाउन के बाद मेवाड़ को पुन: वायु मार्ग द्वारा पूरे देश से जोड़ने की कड़ी में प्रारंभ की जा रही फ्लाइट की तैयारी का जायजा लेने के लिए डबोक एयरपोर्ट पहुंचे ।अभी मुंबई ,अहमदाबाद, जयपुर और नई दिल्ली के लिए नियमित उड़ाने उपलब्ध होंगी। इनका धीरे धीरे विस्तार होगा ।उपस्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी अधिकारी एवं सुरक्षा अधिकारियों ने सांसद जोशी को अवगत कराया कि अब एयरपोर्ट पर अधिक सावधानी बरतकर एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर ही संचालन होगा ।सभी यात्रियों को सुरक्षा उपाय ध्यान में रखकर ही यात्रा करनी चाहिए। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग ,सेनेटाईजेशन, मास्क आदि चिकित्सीय उपाय भी होगे। इस
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. कोरोना महामारी से इन दिनों संपूर्ण विश्व जूझ रहा है. वैश्विक आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बहुत ही भयावह दिखाई देती है . विश्व में अब तक कोरोना से 337000 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53 लाख पहुंच गया है. अमेरिका में सर्वाधिक 97 हजार से भी अधिक लोग मौतों का शिकार हो गए हैं. इटली में 32616,ब्रिटेन में 36 393 इटली में 32616 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिका में 748 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं. कोरोनावायरस संक्रमण भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में अब तक सवा लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 3712 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में रिकवरी रेट 41% होने से अब तक 51000 से भी अधिक लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. देश में सर्वाधिक हालात महाराष्
Read Moreलंदन से पहली फ्लाइट में 148 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे,14 दिन के क्वारंटाइन अवधि में होटल में रहेंगे – एसीएस उद्योग
जयपुर, 22 मई। लंदन से 148 प्रवासी राजस्थानियों की पहली उड़ान शुक्रवार को दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी। कोरोना महामारी में अपनों से दूर रह रहे प्रवासी अपने घर वापसी पर बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर सीएमडी आरवीपीएनएल श्री दिनेश कुमार व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करवाते हुए अपनी देखरेख में सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवा रहे थे। एयरपोर्ट पर आरोग्य सेतु और राजकोविड एप डाउनलोड करवाया गया। सीएमडी आरवीपीएनएल श्री दिनेश कुमार ने बताया कि लंदन से जयपुर आई फ्लाइट में 148 प्रवासी राजस्थानी जयपुर आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की एडवाइजरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना कराते हुए उनके आते ही 20-20 की संख्या में थर्मल स्केनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराते हुए मेेेडिकल चेक अप कराने, सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा लगेज कलेक्शन, कस्टम क्लियरेंस और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर बसों के माध्य...
Read Moreकोरोना ड्यूटी जाते शिक्षक के साथ पुलिसकर्मी ने की मारपीट,शिक्षक संघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर. कोरोना ड्यूटी जाते समय उदयपुर में एक पुलिसकर्मी ने शिक्षक विनोद शर्मा के साथ मारपीट की जिससे शिक्षक का हाथ फैक्चर हो गया. इस घटना को लेकर शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है. शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उदयपुर शाखा के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिस कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा. शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ एवं ब के अध्यक्ष शंकर लाल जाट एवं अर्जुन सिंह चुंडावत आदि ने भी नला फला के शिक्षक श्री विनोद शर्मा के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की है. बताया गया कि विनोद शर्मा बतौर निगरानी दल में लगे हुए थे तथा पुलिसकर्मी को शर्मा ने ड्यूटी का पास भी दिखाया लेकिन इसे भी ना मानते हुए पुलिसकर्मी ने शर्मा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी. इस घटना से समूचा शिक्षक समाज उद्वेलित है.
Read Moreजयपुर, 20 मई। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन अवधि में राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे श्रमिक- कामगारों को देश में उनके गंतव्य राज्यों तक पंहुचाने की कड़ी के अन्तर्गत बुधवार को सायं राजस्थान रोडवेज की 9 श्रमिक स्पेशल बसों से 285 श्रमिकों को उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जिले के लिए रवाना किया गया।स्थानीय सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से रवाना हुए सभी श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि स्पष्ट नजर आ रही थी। उत्तराखण्ड राज्य के पिथौड़ागढ़ जिले की मुन्सिमारी तहसील के कमल प्रसाद अपने परिवार के साथ लगभग दो माह बाद अपने घर जा रहे थे। प्रसन्नता और उत्साह के साथ उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। पूरी हैल्थ गाइड लाइन की पालना करते हुए बिना किराया वसूले सरकार हमें अपने राज्य सुरक्षित भेज रही है। जयपुुर में होटल में कार्य करने वाले उत्तरकाशी के युवा संदीप नानटा ने...
Read Moreभारतीय रेलवे ने 19 दिन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिये कुल 21 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाकर एक और उपलब्धि हासिल की
नई दिल्ली.विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की स्पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया। 19 मई 2020 तक (1600 बजे तक), देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 1595 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनों को चलाया गया है। अब तक 21 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। इन 1595 ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, बिहार, संघ शासित चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, संघ शासित पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया गया। साथ ही, इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ने विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीस...
Read More