देश प्रदेश

सहाड़ा में भाजपा को झटका: स्टार प्रचारक आए पॉजिटिव

फतहनगर। सहाड़ा में भाजपा को झटका लगा है। यहां भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद सुभाष बहेरिया कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसकी जानकारी स्वयं बहेड़िया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा कि -#COVID19 के हल्के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैं चिकित्सकीय परामर्श के साथ एकान्त में हूँ। मेरी सभी साथियों से अपील है कि विगत दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना टेस्ट करवा लें एवं मेरे निकटवर्ती लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ। बहेरिया ने गत दिनों सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उपचुनाव की सभाओं में मंच साझा किया था।

Read More
देश प्रदेश

कटारिया ने मांगी माफी,कहा मेरे भाव ऐसे नहीं थे

फतहनगर। राजसमंद क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान महाराणा प्रताप का उल्लेख करते हुए जिस प्रकार से कटारिया ने अपनी बात मंच पर रखी उसको लेकर अच्छा खासा बवाल पैदा हो गया। विभिन्न संगठनों एवं लोगों की आक्रोश भरी प्रतिक्रियाओं के बीच कटारिया ने अपने वक्तव्य पर माफी मांगते हुए कहा है कि उनके भाव ऐसे नहीं थे। महाराणा प्रताप भारत भूमि के आदर्श एवं हमारे महापुरुष हैं। ज्ञातव्य है कि कटारिया राजसमंद की भाजपा उम्मीदवार दीप्ति महेश्वरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके द्वारा कहीं गई टिप्पणी ना केवल कटारिया के लिए बल्कि दिप्ती माहेश्वरी के लिए भी परेशानी का कारण बन गई।

Read More
देश प्रदेश

सुजानगढ़ में खेमाराम के समर्थन में केंद्रीय मंत्रियों ने ली सभा

जयपुर। आज सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनावों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर,डॉ. सतीश पूनिया,उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया व पार्टी प्रत्याशी श्री ख़ेमाराम मेघवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Read More
देश प्रदेश

माहेश्वरी के समर्थन में कटारिया ने ली सभा

राजसमंद। राजसमंद उपचुनाव के तहत भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में केलवा में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को उदयपुर शहर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजसमंद के सांसद दीया कुमारी,कुंभलगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ आदि ने संबोधित करते हुए दीप्ति माहेश्वरी को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।  

Read More
देश प्रदेश

सिंधिया ने सहाड़ा में जनसभा को किया संबोधित

फतहनगर। गंगापुर-सहाड़ा में रविवार कोआयोजित जनसभा को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री कैलाश बायतु तथा चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने संबोधित किया तथा आगामी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला।  इस अवसर पर उपचुनाव में भाजपाप्रत्याशी डॉ.रतनलाल  जाट,सांसद सुभाष बहेरिया,भाजपा प्रदेश मंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी,पूर्व सांसद श्री @npanchariyabjp जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लादूलाल तेली,विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग, श्री अविनाश गहलोत,श्री दिनेश भट्ट उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए की कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा

उदयपुर, 9 अप्रेल। राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम सभी जिला कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। वीसी मे मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है बचाव सबसे जरूरी है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर से कहा कि कोरोना से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना सख्ती से करवाई जाए पर यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि इस दौरान किसी को क्षति न पहुंचे।  जिन जिलों में कोरोना मामलों की संख्या ज्यादा है वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या को बढ़ाया जाए एवं आवश्यतानुसार रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में इजाफा किया जाये।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके ही हम महामारी को काबू में कर सकते हैं, बेहतर दवाइयों से हम केवल मरीजों का इलाज कर सकते ह...

Read More
देश प्रदेश

नक्सली हमले में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा:अमित शाह

फतहनगर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते  जवानों के शहीद होने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार और देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए अपना जो खून बहाया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ मजबूती के सा​थ हमारी लड़ाई चलती रहेगी और हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे। राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, नक्सलवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना करता हूँ।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा:  कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाएगी राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

प्रदेशवासियों को प्रोटोकॉल की पालना में सहयोग करना होगा जयपुर, 4 अप्रेल। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आगामी 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश गृह विभाग द्वारा एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर से लोगों के जीवन की रक्षा करने के ध्येय की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार संक्रमण को अधिक फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कड़ा कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के संक्रमण के प्रति लापरवाह हो जाने के कारण ही कोविड-19 की दूसरी लहर तेज गति के साथ आई है। यदि हम सब मास्क पहनने, उचित दूरी और बार-बार हाथ धोने के हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना अनिवार्य रूप से नहीं करेंगे, तो कोरोना वायरस का संक्रमण भयावह रूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में को...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना को लेकर गंभीरता दिखाने की अपील की

फतहनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले (असिंप्टोमैटिक) हैं। पहले मरीज में लक्षण दिखते थे जिससे उनकी पहचान कर क्वारंटीन करना आसान था। बिना लक्षणों वाले मरीजों की पहचान बिना टेस्ट के मुश्किल है। ऐसे मरीज को स्वयं के संक्रमित होने का भी अंदाजा नहीं होता। प्रदेश में 16 फरवरी को एक दिन में कोरोना के सिर्फ 60 नए मामले आए थे लेकिन कल 1 अप्रेल को 1350 मामले आए हैं। 23 फरवरी को कुल एक्टिव केस 1195 रह गए थे लेकिन 1 अप्रेल को ये संख्या बढ़कर 9563 हो गई है। 24 फरवरी को केस डबलिंग टाइम 2521 दिन था जो अब 270 दिन हो गया है। अभी कोरोना वायरस भी पहले से खतरनाक हो गया है। ऐसे में हम सभी को गंभीरता दिखानी होगी। मैं सभी से पुन: अपील करता हूं कि मास्क लगाने, हाथ धोने एवं सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने के प्रोटोकॉल का सख्ती...

Read More
देश प्रदेश

एनएचआई अपनी रोड़ साईड खाली जमीन का सौर ऊर्जा के लिए उपयोग करेगा क्याः सांसद जोशी

फतहनगर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो ओर नेषनल हाईवे की खाली पड़ी जमीन का उपयोग मंत्रालय सौर ऊर्जा के लिए करेगा क्या? उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोषी ने प्रष्नकाल के दौरान संबंधित मंत्रालय से पूछी। सांसद जोषी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने विगत 6-7 वर्षो में पूरे देष में 6 लेन एवं 4 लेन विस्तार का काम किया है एवं नवाचार के रूप में लेकर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए पूरक प्रश्न में पुछा कि सौलर एनर्जी को लेकर मंत्रालय क्या विचार करता है। जिस प्रकार रेलवे ने अपनी खाली पड़ी भूमि पर सौलर ऊर्जा के माध्यम से व्यवसायिक उपयोग किया है तो क्या सड़क परिवहन मंत्रालय भी अपनी नेषनल हाइवे की रोड़ साईड खाली पड़ी जमीन पर रोड़ लाईटो एवं व्यवसायिक उपयोग के लिए सौर ऊर्जा के उत्पादन के बारे में विचार कर रहा है क्या ? सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडक...

Read More
देश प्रदेश

राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को मिला भाजपा से टिकट

फतहनगर। विधानसभा उपचुनाव के तहत राजसमंद से भाजपा ने स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की पुत्री दिप्ती माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से रतन लाल जाट एवं सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में उठाया प्रतापगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का विषय

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुए शून्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के प्रतापगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के विषय को रखा। सांसद जोशी ने सदन में बताया कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का विगत वर्षो में प्रतापगढ़ की जनता को लाभ हुआ जिसमें प्रतापगढ़ के लिए नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, पासपोर्ट कार्यालय, प्रतापगढ़ के लिए बाईपास की स्वीकृति, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण विद्युतीकरण तथा जीएसएस, जल जीवन मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, शहरी क्षेत्र में आई.पी.डी.एस. के माध्यम विद्युत सुदृढीकरण के लिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, टी.एस.पी. के लिये नये क्षेत्रों को सम्मिलित करना समेत जैसे अनेकों एतिहासिक कार्य हुए है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये राजमार्गो से सबन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इस भेंट के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से केन्द्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत की गयी सडकों, प्रतापगढ़ के लिये बाईपास की स्वीकृति तथा भटेवर मावली नाथद्वारा चारभूजा नेशनल हाइवे की स्वीकृति के लिये आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के लिये केन्द्रीय सड़क निधि के माध्यम से संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के लिये केन्द्रीय सड़क निधि से विकसीत हो सकने योग्य मार्ग (एम.डी.आर.) रावतभाटा से कोटा मार्ग जिला चित्तौडगढ बोर्डर तक लम्बाई 11 किमी, सुरजपुरा से कपासन वाया धमाणा जिला चित्तौडगढ़ लम्बाई 12 किमी, प्रतापगढ़-थड़ा-नीमच रोड़ जिला प्रतापग...

Read More
देश प्रदेश

मिडिल बोर्ड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

फतहनगर। मिडिल बोर्ड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 3अप्रेल,2021 कर दी गई है। बुधवार को शालादर्पण पोर्टल पर आवेदन करने वालों का इतना अधिक लोड था कि पोर्टल बार-बार आउट कर रहा था। ऐसे में आवेदन करने वाले विद्यालयों के शिक्षक दिनभर परेशान होते रहे। शाम को शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के पंजीयक पालाराम मेवता ने एक आदेश जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च,2021 से बढ़ाकर 3अप्रेल,2021 की। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सीपी जोशी ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

फतहनगर। सांसद सीपी जोशी ने आज राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति महामहीम श्री रामनाथ कोविद जी से शिष्टाचार भेंट की। महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी को मेवाड़ के स्वाभिमान के प्रतिक के रूप में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मन्दिर के प्रसाद को भेंट कर महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी को मेवाड़ क्षेत्र की धरा पर उदयपुर में पधारनें के साथ विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक चित्तौड़गढ़ दूर्ग तथा श्रीसांवलियाजी दर्शन के लिये भी आमंत्रित किया।

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट

राव जयमल पर डाक टिकिट जारी करने का किया आग्रह फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार, विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आई.टी.मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ से जुडें विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इतिहास पुरूष राव जयमल के बारे में मंत्री को अवगत कराया कि विश्व विख्यात वीर भूमि चित्तौडगढ मेवाड का इतिहास गौरवमयी रहा है जहां भक्त शिरोमणी मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के चरम को छुआ है तो प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप ने देश प्रेम और स्वतन्त्रता की अलख को जगाया है तथा यहां हजारों हजार वीरांगनाओं ने तीन-तीन बार जौहार कर त्याग और बलिदान के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। ई.स. 1568 में बादशाह अकबर ने लाखों सैनिकों के साथ दिल्ली से कूच कर चित्तौडगढ पर आक्रमण कर दिया। तत्कालीन समय में भक्त शिरोमणी मीरा बाई के भाई और मेडताधीश ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में उठाया संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में राजमार्गो का विषय

  नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के महत्वपुर्ण मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्गो के रूप में विकसित किये जाने के लिये आग्रह किया। सांसद जोशी ने सदन में बताया की केन्द्र सरकार के द्वारा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में विगत वर्षो में राजमार्गो के क्षेत्र में अनेकों विकास हुये जिसमें 4 लेन से सिक्स लेन का कार्य, केन्द्रीय सड़क निधि से सड़कों की स्वीकृति तथा प्रतापगढ़ में बाईपास निर्माण के कार्य की सौगात, भटेवर-मावली-नाथद्वारा-कुम्भलगढ़ राजमार्ग के डीपीआर की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मिली है। उसी क्रम में वर्तमान में संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मार्ग निम्बाहेड़ा-मंगलवाडा सड़क, कोटा-रावतभाटा-भैंसरोड़गढ़-काटुन्दा सड़क, कारोई-कपासन-भादसौ...

Read More
देश प्रदेश

माईनिंग पोलिसी में बदलाव से बढ़ेगा खनन :जोशी

फतहनगर। देश की खनिज सम्पदा एवं उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए बनने वाली माईनिंग पोलिसी में समय अनुकुल बदलाव देश में खनन के व्यवस्थित उत्पादन को बढ़ाने का काम करेंगें। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विद्येयक 2021 के समर्थन में बोलते हुए लोकसभा में चर्चा के दौरान कही। सांसद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि समय पर बदलाव ना होने के कारण देश में खनन उत्पादन व्यवस्थित नही रहा था 2015 में इसी सरकार ने खनिज अधिनियम में मुलभुत सुधार किया। इस सुधार के कारण नीलामी द्वारा खनन पटटा आवंटन की व्यवस्था को लागु किया गया। जिससे राज्यो के राजस्व में वृद्धि हो इसके अतिरिक्त एनएमईटी एवं डीएमएफटी के भी प्रावधान किये गये। इन प्रावधानो का उद्द्देश्य खनन के क्षेत्र में नए खनिजो की खोज, खनिज उत्पादन बढ़ाना, राज्यो के राजस्व में बढ़ोतरी सहित क्षेत्र में रोजगार के अवस...

Read More
देश प्रदेश

रीट परीक्षा की तारीख बदले जाने के आग्रह के साथ सांसद सीपी जोशी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

फतहनगर। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने महावीर जयन्ती के दिन रीट-2021 की परीक्षा के आयोजन को न करवाये जाने के संबध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को एक पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा आगामी 25 अप्रेल 2021 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा( रीट-2021) का आयोजन किया जाना हैं, लेकिन इसी दिवस यानि 25 अप्रेल को जैन समाज के आराध्य देव भगवान महावीर स्वामी का जन्मदिन जिसको महावीर जयन्ती के रूप में राजस्थान ही नही विश्व भर में मनाया जाता है। यह जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व भी है। यह सदैव परम्परा रही हैं की किसी पर्व के दिन किसी भी परीक्षा का आयोजन नही किया जाता हैं, लेकिन राजस्थान सरकार ने इस पावन पर्व महावीर जयन्ती के दिन ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा( रीट-2021) को आयोजित करने की दिनांक 25 अप्रेल को तय किया। पर्व के दिन परीक्षा के आयोजन से जैन समाज...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंषा से संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय सड़क निधि से सड़के स्वीकृत

नई दिल्ली-चित्तौड़गढ़ 18 मार्च 2021 /चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अनुशषां से संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में केन्द्रीय सडक निधि की सडकों की स्वीकृति हुयी है। यह जानकारी देते हुये सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंषा से क्षेत्र के लिये आवश्यक सड़क निम्बाहेडा-केली-कनेरा-बस्सी-साड़ास-आम्बा भीलवाडा बोर्डर तक लगभग 37.5 करोड़ की लागत तथा उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील में भवरासिया से मोडी बाठेडा अडिन्दा होते हुये कुराबड़ सड़क लागत राशि 14 करोड़ रू की स्वीकृति हो गयी है। इसके लिये सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।...

Read More