देश प्रदेश

मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के समय में पूर्व अनुसार हुआ परिवर्तन सांसद जोषी के प्रयासो से हुआ संभव

http://www.fayehnagarnews.com चित्तौड़गढ़ । दिल्ली से उदयपुर वाया चित्तौड़गढ़ संचालित होने वाली मेवाड़ ऐक्सप्रेस ट्रेन के समय में यात्रियों की सुविधानुसार समय में परिवर्तन हुआ है। सांसद जोषी की मांग पर रेलवे द्वारा उक्त निर्णय किया गया इस ट्रेन से दिल्ली से आते समय यात्रियों को रात को दो बजे चित्तौड़गढ़ उतरना पड़ता था जो कि बड़ा असुविधाजनक था। इस हेतु सांसद सी.पी.जोषी द्वारा रेलवे मंत्री पियुष गोयल, चेयरमेन रेलवे बोर्ड एवं मेम्बर रेलवे ट्राफिक से बातचीत की। जिस पर रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। ट्रेन के दिल्ली से उदयपुर वाया चित्तौड़गढ़ संचालन के समय को पूर्वानुसार करने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह ट्रेन दिल्ली से सायंकाल 6.25 बजे रवाना होगी जो चित्तौड़गढ़ प्रातः 5.15 बजे एवं उदयपुर प्रातः 7.20 बजे पहुंचेगी। इस निर्णय पर सांसद सी.पी.जोषी द्वारा रेल मंत्री पियुष गोयल का आभार व्यक्त किया।

Read More
देश प्रदेश

राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हुए

फतहनगर। राहुल गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वयं गांधी ने ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी देते हुए कहा" After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID. All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.

Read More
देश प्रदेश

पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी कोरोना पॉजिटिव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री चंद कृपलानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी शेयर करते हुए कृपलानी ने कहा कि"अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। " कृपलानी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आपकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सुनकर चिंतित हु। आपके स्वास्थ की ध्यान रखने हेतु मेने PMO व CMHO से बात की है। आप भी स्वयं का ध्यान रखे और जल्द स्वस्थ हो मेरी यही कामना है। आपके साथ रहने वाले कार्यकर्ताओ ने निवेदन है कि वे स्वयं को कवारन्टीन करके RTPCR टेस्ट जरूर करवा लें।

Read More
देश प्रदेश

कोविड कर्फ्यू/लॉकडाउन के दौरान जमाखोरों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं होगी

भारत सरकार ने राज्य सरकारों से उचित मूल्य पर खाद्य पदार्थों/ दवाओं, स्वच्छता उत्पादों और अन्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा राज्य/ संघ शासित क्षेत्र हड़बड़ी में आवश्यक वस्तुओं की भारी खरीद की स्थिति से बचने के लिए प्रचार और जागरूकता गतिविधियां कर सकते हैं यह सुनिश्चित करने के लिए आज राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक हुई नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों पर जमाखोरों के खिलाफकोई ढिलाई नहीं बरतने पर जोर दिया, जिससे महामारी के चलते लगाए गए कर्फ्यू/ लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाई रखी सके। इस संबंध में आज राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुख्य सचिवों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण...

Read More
देश प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इस आशय की जानकारी शेयर करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डॉ मनमोहन सिंह को ऐम्स में भर्ती करवाया गया है।

Read More
देश प्रदेश

शिक्षक करेंगे ‘वर्क फ्रॉम होम’- सिर्फ अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत व कोविड दायित्वबद्ध आयेंगे कार्यालय

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 19 अप्रेल। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में राज्य में 19 अप्रेल से 3 मई तक लागू जनअनुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत विभाग के शिक्षकों व कार्मिकों के कार्य संचालन बाबत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि विभाग में कार्यरत शिक्षक व कार्मिक अब मुख्यालय पर रहते हुए घर से ही कार्यों का निस्तारण करेंगे। अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत या कोविड-19 से संबंधित दायित्व निर्वहन कर रहे अथवा भविष्य में लगने वाले कार्मिक एवं शिक्षक इस निर्देश के दायरे से बाहर रहेंगे तथा अपना कार्य अनवरत जारी रखेंगे। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान सभी शिक्षाकर्मी अपना मोबाइल ऑन रखेंगे और प्राप्त निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत निर्मित निगरानी समिति में नियुक्त संस्था प्रधान का

Read More
देश प्रदेश

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर में प्रशासन के साथ की बैठक

फतहनगर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गृहक्षेत्र जोधपुर में शासन - प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड से जुड़ी व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया। एक घंटे चली विस्तृत चर्चा में अधिकारियों को आम जनता को संक्रमण से बचाने के साथ ही साथ उनकी आवश्यक जरूरतों का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया।  

Read More
देश प्रदेश

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सरकार और समाज दोनो का सहयोग जरुरी: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल जनपद वाराणसी में कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से बचाव तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित उपचार हेतु टेस्टिंग, बेड, दवाइयाँ, वैक्सिीन, तथा  मैन पावर आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने जनता को हर संभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया| चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी‘‘ का पालन सभी लोगों द्वारा किया जाये। प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान के महत्त्व पर बल देते हुए कहा की प्रशासन 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को इस हेतु जागरूक करें| उन्होंने प्रशासन को भी पूरी संवेदनशीलता से वाराणसी के लोगों की संभव सहायता करने के लिए कहा| प्रधानमंत्री ने देश के सभी डॉक्ट...

Read More
देश प्रदेश

रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए कमर कसी

नई दिल्ली. रेलवे सभी मुख्य कॉरिडोर पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) और ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड संक्रमण में कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक मुख्य अंग है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों ने रेलवे द्वारा तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) टैंकर ले जाने की संभावनाएं तलाशने के लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया था। रेलवे ने तत्काल तकनीकीस्तर पर एलएमओ की ढुलाई की संभावना का पता लगाया। एलएमओ फ्लैट वैगनों पर रोड टैंकरों के साथ रोल ऑन रोल ऑफ (रो रो) सेवा के माध्यम से पहुंचाए जाने हैं। रोड ओवर ब्रिज्स (आरओबी) की ऊंचाई की सीमाओं और चुनिंदा स्थानों पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) के कारण विभिन्न विशेषताओं वाले रोड टैंकरों में से 3320 मिमी ऊंचाई वाले रोड टैंकर के मॉडल टी 1618 को 1290 मिमी ऊंचाई वाले फ्लैट वैगनों (डीबीकेएम) पर रखे जाने के लिए व्यव...

Read More
देश प्रदेश

कोविड-19 समीक्षा बैठक: समय रहते सख्त निर्णय नहीं लिए तो कोरोना के हालात होंगे गंभीर – मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार और भी कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या तथा मृत्यु दर बढ़ रही है, यदि समय रहते सख्त निर्णय नहीं किए गए तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में आमजन को चाहिए कि वे राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर जारी किए गए कोविड प्रोटोकाॅल तथा अन्य दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना करें। श्री गहलोत रविवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों, जिला स्तर तक के प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों सहित आमजन के साथ कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मास्क ही सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें। श्री

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़े के तहत 3 मई तक विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा : मुख्यमंत्री

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश श्रमिकों की आजीविका पर नहीं पड़ेगा असर जयपुर, 18 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकारी कार्यालय, बाजार, मॉल्स तथा कार्यस्थल बंद रहेंगे। लेकिन श्रमिकों के रोजगार से जुड़ी गतिविधियां जैसी फैक्ट्री तथा निर्माण कार्य पर रोक नहीं होगी। साथ ही ठेला एवं फेरी लगाकर जीवनयापन करने वाले लोगों को जीविकोपार्जन की छूट दी जाएगी। श्री गहलोत की अध्यक्षता में रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, एवं कार्यस्थलों आदि में सामान्य गतिविधियां जारी र

Read More
देश प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु कोरोना पॉजीटिव

फतहनगर। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु कोरोना पॉजीटिव आए हैं। स्वयं रिजिजु ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि "After getting repeated test for Covid-19, today my report has come out positive. I'm taking the advice of the Doctors. I request all those who have come in my contact recently to be observant, exercise self-quarantine and get themselves tested. I'm physically fit and fine.

Read More
देश प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी आईए एस ने की गिरदावरी को लेकर शिक्षक संगठनों से वार्ता

फतहनगर। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक संगठनों को मान्यता देने की कार्रवाई के तहत शिक्षा निदेशालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा सुझाव मांगे। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के संरक्षक एवं पूर्व सभा अध्यक्ष सोहन लाल गोयल तथा प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने संगठन की तरफ से पक्ष रखा। संगठन के प्रांतीय महामंत्री देशबंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से की जा रही गिरदावरी का संगठन ने समर्थन किया है। साथ की सदस्यता शुल्क केडर अनुसार गिरदावरी ऑनलाइन हो,लोकतंत्रात्मक एक से अधिक संगठनों को मान्यता देना, कर्मचारी आईडी से मतदान आदि सुझाव दिए। वर्ष 1997 से गठित राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि यह संगठन अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़ी जाति के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहा ह...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला

जयपुर:  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट पद को संभालते हुए डॉ. पी आर सोडानी ने कहा“आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जिसकी स्वास्थ्य प्रबंध, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में समृद्ध विरासत रही है, उसके प्रेसिडेंट के रूप में नए सफर की शुरुआत करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है, यह ध्यान देने वाली बात है कि डॉ सोडानी को 30 साल से ज्यादा अकादमिक शिक्षक, निर्देशक और संस्थापक का अनुभव है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक प्रेसिडेंट (2020-21), एक्टिंग प्रेसिडेंट (2017-18) प्रो प्रेसिडेंट (2017-2020) और डीन प्रशिक्षक रहे है। उनको उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण की अच्छी समझ है। उन्होंने एम एल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी और यूएसए के चैपल हिल के उत्तरी कैरोलीना की यूनिवर्सिटी से एमपीएच प्राप्त की।2017 से लेकर 2020 के दौरान, पीएमए एजाइल / इंडिया कार्य...

Read More
देश प्रदेश

अस्पतालों में कोरोना के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर घटाकर 350 रूपए की

फतहनगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निजी लैब और अस्पतालों में कोरोना के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर घटाकर 350 रूपए करने के निर्देश दिए, जो देश में सबसे कम होगी। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सभी जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए मानचित्र पर रूटचार्ट बनाने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता बढ़ने पर सभी जगहों पर जल्द से जल्द मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन हर जिले में कोरोना प्रबंधन के लिए अधिकाधिक संसाधन जुटाएं।

Read More
देश प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजसमंद में सरकारी मशीनरी एवं प्रशासन के दुरुपयोग पर साधा निशाना

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस तरीके से राजसमंद में सरकारी मशीनरी का, पुलिस का, प्रशासन का दुरुपयोग हुआ और आधी रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया उससे मुझे लगता है कि हम चुनाव कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ रहे है। पुलिस और प्रशासन कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रही है,अपराध करने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो तत्काल रिलीज कर दिया गया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर धारा151 में मुकदमे दर्ज करना, कांग्रेस पार्टी की हताशा एवं चुनाव हारने की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है।

Read More
देश प्रदेश

पावनधाम फतहनगर में होने वाले सभी कार्यक्रम किए निरस्त

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। वर्तमान मे कोरोना महामारी का प्रचण्ड रुप से प्रकोप बढ रहा है । इसको ध्यान मे रखते हुये पुज्य भोले बाबा मेवाड प्रवर्तक गुरुदेव श्री मदन मुनिजी मसा सेवा भावी कोमल मुनिजी म सा आदि ठाणा के आदेशानुसार आगामी १३मई, १४ मई को पावनधाम फतहनगर मे अम्बेश सौभाग्य मदन सभागार का लोकार्पण एवम् वर्षीतप पारणा आयोजित होने थे परन्तु वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुये सभी कार्यक्रम निरस्त किये जाते है । पावन धाम संस्थान द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि सभी सुरक्षित रहे । घर पर ही धर्म आराधना करावे । मास्क जरुर पहने।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना : खौफनाक मंजर से बचना है तो रोक लो कदम

देश में सर्वत्र कोरोना से हालात नाजुक है। शहर तो शहर गांव में भी कोरोना इन दिनों कहर बरपा रहा है। शहरों के शमशानों में अंतिम संस्कार के लिए अर्थियों की लाइनें लगी है । परिजन परेशान हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है उन पर क्या बीत रही है यह तो वे ही जाने लेकिन यह मंजर इससे भी भयानक ना हो इसके लिए हमें संभलने की जरूरत है ।बीते वर्ष जब कोरोना ने दस्तक दी थी उस वक्त प्रधानमंत्री ने सभी को बताया था कि इस महामारी का सामना कैसे करें ।लॉकडाउन लगाकर उस वक्त बड़े पैमाने पर जनहानि को रोक दिया था लेकिन इस बार सारा दारोमदार राज्य सरकारों पर रहा तथा लोग भी लापरवाह हो गए। लोगों ने इस बीमारी को सहज में लिया जिससे यह तेजी के साथ फैला है।रोजाना जिस प्रकार से आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।अस्पतालों में उन्हें ही ले जाया जा रहा है जिनकी स्थिति खराब है। लेकिन वहां भी व्यवस्थ...

Read More
देश प्रदेश

सहाड़ा उपचुनाव के मतदान में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने लगाया आरोप

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि " प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री लंबी-लंबी लोकतांत्रिक और आदर्शवादी बातें करते हैं और अपनी सरकार होने की दादागिरी से मनरेगा के मजदूरों को बस में भरकर वोट डालने ले जाया जा रहा है। न कोरोना गाइड लाइन का पालन, न चुनाव आयोग के नियमों का, कार्रवाई होनी चाहिए।" पुनिया ने जोगेश्वर गर्ग के उस ट्वीट को भी शेयर किया जिसमें जोगेश्वर गर्ग ने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का खुलासा करते हुए नरेगा मजदूरों से भरी बस का फोटो भी शेयर किया तथा बताया कि ग्राम पंचायत कोशीथल के सरपंच, सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि नरेगा मजदूरों को काम पर बुलाकर कांग्रेस के लिए वोट देने का कहा कर दो बसों में मतदान केंद्र तक ले गए।  

Read More
देश प्रदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदिरप्पा पॉजीटिव

फतहनगर। कर्नाटक मुख्यमंत्री येदिरप्पा की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस आशय की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा'Upon having mild fever, today I got tested for Covid-19 and my report has come out positive. Although I am doing fine, I am being hospitalised based on the advise of doctors. I request all those who have come in my contact recently to be observant and exercise self-quarantine.

Read More