आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए ‘कॅरियर अपाॅच्र्युनिटीज इन पब्लिक हेल्थ’ विषय पर 1000 से अधिक उम्मीदवारों को दिया परामर्श
जयपुर, 18 मई 2021ः दुनिया भर में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद उपजे हालात के कारण स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कार्यबल को जबरदस्त तनाव में ला दिया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पूरी पहुंच नहीं है। कहा जा सकता है कि कोविड-19 ने हमें स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कार्यबल की कमी को दूर करने और मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत को पूरा करने की दिशा में विचार करने पर मजबूर किया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की समझ और महत्व को जल्द ही उजागर करने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में नामांकन के लिए ‘कॅरियर अपाॅच्र्युनिटीज इन पब्लिक हेल्थ’ विषय पर आधारित एक परामर्श सत्र का आयोजन किया। पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम द जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा...
Read More