जयपुर । जयपुर में कोरोना कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लाइव ओपन बैठक करीब 3 घंटे चली । इसमें गहलोत ने कहा कि हमें वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती बरतनी होगी । 3 जनवरी से नाइट कर्फ्यू में और सख्ती लाई जाएगी । उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगे बिना व्यक्ति को 1 फरवरी से घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी । इधर कम सैंपलिंग पर गहलोत ने जयपुर सीएमएचओ को फटकारा । बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बोले स्कूल बंद हो ।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मोटर वाहन उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2021 तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सीधी भर्ती-2021 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2022 मध्य रात्रि 11ः59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन के संशोधन अंतिम तिथि के पश्चात 07 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क जमा करवाकर कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर थी। ...
Read Moreकोविड समीक्षा बैठक- सभी उपाय सुनिश्चित कर स्प्रेडिंग रोकें — मुख्यमंत्री कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने पर 3 जनवरी से होगी सख्ती
जयपुर, 31 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विगत दिनों से जयपुर में बढ़े कोविड संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावी उपाय सुनिश्चित कर राजधानी सहित सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना की स्प्रेडिंग को रोका जाए। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना नहीं हुई तो सरकार 3 जनवरी से सख्त एवं एहतियाती कदम उठाने को मजबूर होगी। श्री गहलोत ने कहा कि पहली लहर के समय जिस मुस्तैदी से रामगंज एवं भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण रोका गया था, उसी गंभीरता से हमें अब भी संक्रमण को रोकना है। संक्रमण की घातकता से बचाने में वैक्सीन सबसे कारगर है। ऎसे में 31 जनवरी तक सभी पात्र लोगों को दूसरी डोज अनिवार्य रूप से लगाई जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से जयपुर में कोविड केसेज की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे
Read Moreफतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा डिजिटल माध्यम भारतीय संस्कृति संरक्षण, नेशनल डांस महाकुंभ का आगाज डिजिटल माध्यम से हुआ। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं समाज को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा नेशनल डांस महाकुंभ के तहत इंडियन फास्टर झंकार कार्यक्रम में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद ,जयपुर, जोधपुर ,उदयपुर ,कोटा समेत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश गुजरात आदि से युवाओं ने डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि जितेंद्रसिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी आशा नेमानी थी। इंडियन फास्टर झंकार में श्रेष्ठ प्रतिभा को सर्वाेच्च राष्ट्र युवारत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृ...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए 73 साल के बुर्जुग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। कोरोना के इस वेरिएंट से यह देश में संभवतया दूसरी मौत है। उक्त वृद्ध की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। 25 दिसम्बर को वृद्ध की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने की पुष्टि हुई थी। ...
Read Moreजयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक डाक बंगला जयपुर में आयोजित हुई। प्रदेश के समस्त जिलों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ,जिला महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह ने की जबकि संचालन प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। वेतन विसंगति कमेटी शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति, नोशनल लाभ, शिक्षाकर्मी, शिक्षा सहयोगी, पेरा टीचर संविदा कर्मचारियों को स्थाई करना, एसीपी प्रकरण, लैब असिस्टेंट का मूल वेतन, निर्धन छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाना आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। ...
Read Moreजयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. श्री महेश जोशी ने विभाग में कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों के संबंध में बुधवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा से कहा कि वे बोर्ड के स्तर पर लंबित भर्तियों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। डॉ.जोशी ने कहा कि पानी आमजन से जुड़ा सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दा है। विभाग में निचले स्तर पर भर्तियों से ही योजनाओं और कार्यक्रमों को गति मिलेगी और हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष को कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र विज्ञप्ति जारी करने के लिए कहा। साथ ही अन्य पदों पर प्रक्रियाधीन भर्तियों के संबंध में भी विभाग के साथ संयुक्त बैठक कर आपसी समन्वय से शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने के ल...
Read Moreप्रदेश में वैक्सीनेशन की होगी अनिवार्यता, रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कफ्र्यू की प्रभावी पालना के निर्देश
जयपुर, 29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से फैलते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। दुनिया के 116 देशों और देश के कई राज्यों में कोरोना एवं ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के दृष्टिगत मंत्रिपरिषद् ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है।बैठक में मंत्रिपरिषद् ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रदेश में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कफ्र्यू की प्रभावी पालना कराए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही, मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की सख्ती से पालना कराए जाने पर जोर दिया। साथ ही मंत्रिपरिषद् ने 31 जनवरी तक पात्र सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों...
Read Moreजयपुर, 29 दिसम्बर। राज्य सरकार ने विधायक कोष के माध्यम से विशेष योग्यजनों को देय स्कूटर या स्कूटी की वास्तविक लागत वहन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा निर्देशिका में संशोधन कर परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार, विधायक कोष के माध्यम से अनुमत कायार्ें की सूची में विशेष योग्यजनों को देय ’स्कूटर/स्कूटी (दो अतिरिक्त पहियों सहित) की वास्तविक लागत’ की स्वीकृति भी शामिल की गई। साथ ही, यह स्वीकृति पूर्व में सम्बंधित विशेष योग्यजनों को तिपहिया साईकिल उपलब्ध कराये जाने की स्थिति में भी लागू होगी। ----- ...
Read Moreजयपुर । आज राजस्थान में 22 नए ओमीक्रॉन मरीज सामने आए हैं । प्रदेश के अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2, जोधपुर में एक ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं।
Read Moreखेरोदा। यहां अखिल भारतीय जणवा समाज की 17वीं वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान हुए रोमांचक मुकाबलों में कबड्डी में लगातार पांचवीं बार ईंटाली की टीम विजेता रही। वहीं वालीबॉल में अरनेड़ की टीम ने लगातार दूसरी बार कब्जा किया और क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करते हुए भटेवर ने जीत हासिल की। समापन समारोह के दौरान अध्यक्षता गांव के ही भैरू जणवा पटेल ने की। जणवा समाज अध्यक्ष किशन जणवा अरनेड़ तथा उपाध्यक्ष योगेंद्र जणवा ईंटाली, मंत्री जगदीश जणवा बंबोरी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल जणवा खेरोदा, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री गेहरी लाल जणवा बिलोदा एवं संगठन मंत्री भूरा लाल जणवा बड़वल, शंकर लाल देवड़ा, नानालाल, नरेंद्र आदि मौजूद थे। कबड्डी के फाइनल मुकाबले के दौरान भींडर एसडीएम रमेश सीरवी पुनाड़िया आए। इस अवसर पर दिनेश चंद्र पटेल, भेरू जणवा पटेल, लक्ष्मी लाल जणवा, प...
Read Moreलखनऊ ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन किया। शहरी आवागमन में सुधार सरकार के प्रमुख ध्यान वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और कदम है। यह पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, जिसमें 2 गलियारे हैं, जिनमें से 13 किलोमीटर लंबा रास्ता भूमिगत होगा। इस परियोजना को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। पहले मेट्रो गलियारे में 21 मेट्रो स्टेशन और दूसरे गलियारे में 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। कानपुर उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक शहर है, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह शहर अपने उद्योगों, विशेष रूप से चमड़े और ऊनी कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। ...
Read Moreनई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर, 2021 को हल्द्वानी, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह यहां पर 17,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं में से 14,100 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएं सिंचाई, सड़क, आवासीय, स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति सहित कई सेक्टरों/ क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में 6 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं, एक पिथौरागढ़ में पनबिजली परियोजना और नैनीताल में सीवरेज नेटवर्क में सुधार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3,400 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री लगभग 5750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लखवार बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की 1976 में पहली बार कल्पना की गई थी और कई...
Read Moreप्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रमुख शासन सचिव ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश
जयपुर। चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने प्रदेश में कोविड के प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।श्री अरोड़ा ने कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने, आमजन में कोविङ समुचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित कराने तथा जिलो में चिकित्सा सुविधाओं के ढाँचे को मजबूत करने के लिये सत्त प्रयास करने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर के स्तर पर कोविड-19 के आ रहे केसेज की सतत समीक्षा किये जाकर कोविड-19 के मरीजों की प्रभावी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग एवं आईसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, राज्य में सैम्पलिंग को बढ़ाने एवं प्रभावी सैम्पलिंग करने के लिये समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं तथा निर्देशों की अनुपालना करते हुये न्यूनतम 500 सैम्पल प्रति मिलियन जनसंख्या को लक्ष्य करते...
Read Moreनई दिल्ली । प्रधानमंत्री ने मंडी में जलविद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुछ जलविद्युत परियोजनाएं हैं– लूहरी चरण 1 जल विद्युत परियोजना और धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों के लिए 'जीवन की सुगमता' सुनिश्चित करना, प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें बिजली क्षेत्र बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। आज शुरू की गई जल विद्युत परियोजनाएं, पर्यावरण-अनुकूल विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया की बदली हुई कार्यशैली के बारे में बताया। उन्होंने उस गति के बारे में बात की, जिसके जरिये भारत अपने पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को
Read Moreकोविड समीक्षा बैठकप्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल की हो प्रभावी पालनाबूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर शीघ्र निर्णय ले केंद्र: मुख्यमंत्री
जयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में भी इसके मामले सामने आने के कारण वापस सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। ऎसे में प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कफ्र्यू की प्रभावी पालना करें। अन्यथा राज्य सरकार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण शीघ्र अनिवार्य किया जाएगा। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन ओमिक्रॉन वेरिएंट को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। आमजन आवश्यक रूप से मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ दिनों तक अभियान चलाकर आमजन को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जाए। बाद में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर ...
Read Moreप्रधानमंत्री गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को सम्बोधित करेंगे
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में शनिवार को लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे। हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपुरब मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि। वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। श्री नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है। उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर ...
Read Moreनिर्वाचक नामावली को आधार संख्या से जोड़ने से खत्म होगा फर्जीवाड़ा - (सी. पी.जोशी ) । निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक 2021 संसद के दोनों सदनों से पास हो गया और अब सिर्फ महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के हस्ताक्षर का इंतजार है। इस विधेयक के द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन किए गए हैं। दोनों अधिनियमों में कुल मिलाकर छ: संशोधन हुए। जिस संशोधन को लेकर विपक्ष ने संसद के भीतर और बाहर अवांछित हंगामा मचाया, वो है लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23। संशोधन के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किसी वोटर की पहचान स्थापित करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार संख्या की मांग कर सकता है। इसका एक नेक उद्देश्य है और वो है निर्वाचक नामावली की सफाई। विधेयक में यह साफ-साफ लिखा हुआ है कि “निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र रहा है। आने वाले समय में गुड गवर्नेन्स के दायरे को हम और व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि त्वरित सर्विस डिलीवरी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, आईटी के अधिकाधिक उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप कम करने तथा दफ्तरों में कार्यशैली में सुधार पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा। श्री गहलोत शुक्रवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुड गवर्नेन्स और आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, आर्थिक बाधाओं एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं सहित तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने एक से बढ़कर एक कल्याणकारी फैसले लिए और उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया। जन घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे धरातल पर साकार हुए और विगत तीन वर्षों में की गई 1695 बजट घोष...
Read Moreविधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना,मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में अनुमत कार्यों को विधायकगण योजना में प्राथमिकता से अनुशंषित करेंगे
जयपुर, 17 दिसम्बर। प्रदेश के समस्त विधायकगण मुख्यमंत्री की घोषणा अथवा बजट घोषणा में उल्लेखित ऎसे कार्य जो विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में अनुमत है उनको प्राथमिकता से अनुशंषित करेंगे।शासन सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज श्री के.के. पाठक की ओर से इस सम्बंध में जारी परिपत्र में उल्लेख किया है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा निर्देशिका में इस बिन्दू को जोड़कर सभी विधायकगणों से कहा गया है वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यों को प्राथमिकता से अनुशंषित करें।----- ...
Read More